Showing posts with label छाछ. Show all posts
Showing posts with label छाछ. Show all posts

Monday, 7 July 2014

गौ - तक्र (छाछ) -१.

१६-   गौसंहिता
                                ़़़़़़़़तक्र(छाछ)़़़़़़़़़़

१.   जठराग्नि प्रदीप्तकर्ता,त्रिदोष अर्शनाशक है ।स्वादग्राही,खट्टी,तूरा,गरम,मधुर, तृप्तिकर,शरीर को कृश रखने वाली और पीलिया ,मेह,मेद,संग्रहणीरोग ,मलस्तभं,मरोड़,अरूचि ,भगंदर,उदर,प्लीहा ,सोजा,कफ,कोढ,कृमि,पसीना ,घी का अजीर्ण,वायु,त्रिदोष ,विषमज्वर और शूल का नाश करती है ।छाछ मधुर पाकी है ।इससे पित्त का प्रकोप नहीं होता वह खट्टी व मधुर है इसलिए जोड़ो के दर्द का नाश करती है ।

२.   मीठी छाछ शक्कर के साथ मिश्रित करके पिलाने से पित्त का नाश होता है ।नमक,सोंठ,मरी।लेंडीपीपल के साथ मिलाकर पीने से वह रूक्षनाशक है ।पेट में वायु होतो लेंडीपीपल और नमक डालकर दें, जिन्हें पित्त हुआ हो शक्कर और कालीमिर्च मिलाकर दें ।

३.   कफोदर में त्रिपुट,अजमा जीरा सेंधानमक मिश्रण करके दें क्षयरोग ,दौर्बल्य,मूर्छा ,भ्रम,दाह,व रक्तपित पर छाछ न दें ।मक्खनवाली छाछ, नींद बढाती है और अंगों को जड़ बनाती है ।बिना मक्खन की छाछ हल्की व पथ्यप्रद है ।दही में पानी मिलाकर देने से वह उष्ण व त्रिदोषनाशक बनती है ।

४.   तक्र विषनाषक है,तक्र  के बारे में एक कहावत है कि अगर स्वर्ग में तक्र होता, तो शिवजी का कंठ निला नहीं होता,गणेश जी का पेट इतना बड़ा नहीं होता,कृष्ण का रंग श्याम नहीं होता,चंद्रमा को क्षयरोग नहीं होता अग्निदेव के अन्दर इतना दाह नहीं होता ,देवलोक के राजा इन्द्र दुर्भग (सौन्दर्यहीन) न होते ।

५.    रोग की अवस्था,दोषों की अवस्था पाचनशक्ति एंव शरीर के बल का विचार कर चिकित्सक ने सम्पुर्ण मलाईवाला ,आधी मलाई निकालकर या पुर्ण मलाई निकाला हुआ तक्र लेने की सलाह दें ,ऐसा अष्टंागहृदय ने कहा है ।अर्श से पीड़ित रोगी वैद्य की निगरानी में चक्रपाणि करते है तो एक बार ख़त्म हुआ रोग दोबारा नहीं होता ।

६.    वैज्ञानिक अनुसार तक्र आयुष बढ़ाने के लिए उपयुक्त लॅकटीकएसिड इसमें अधिक पाया जाता है ।आज भी काफ़ी बार ऐलोपैथी की दवाईया में लॅकटीकएसिड की दवाईया का उपयोग अधिक मात्रा में होता है । आयुर्वेदिक औषधि निर्माण में जब कोई धातु से उसकी भस्म बनती है ,तो उसे पहले शोधन /शुद्धीकरण किया जाता है ।ऐसे धातु शुद्धि के लिए गाय के दूध से बनाये तक्र का उपयोग होता है ।

७.   गोतक्र का पंचक्रम में भी उपयोग होता है ।आवॅला नागरमोथा से सिद्ध दही बनाकर तक्र बनाये एंव उसका प्रयोग शिरोधारा के लिए - शूल ,बाल सफेद होना एंव थकावट दूर करने में उपयुक्त है ।मलक्षय की अवस्था में मलाई सहित दही में मीठा मिलाकर या शंूठी मिलाकर पीने से पुरिक्षय नष्ट होता है ।गोतक्र सौन्दर्य वर्धक है ।

८.    प्लीहा बढ़ने पर एक ग्राम त्रिकुटचू्र्ण,एक ग्राम सेंधानमक में पचास मिलीग्रम गौदधि के तक्र के साथ इक्कीस दिन लेने प्लीहारोग नष्ट होता है ।तथा पाण्डुरोग में मण्डूरभस्म युक्त तक्र पीने से यह रोग निश्चित ही दूर होता है ।

९.   जब शरीर पर सूजन आ रही हो तब पानी के आलावा भी तक्र ही पीना चाहीए ,ऐसा शास्त्रौक्त है ।तब गोतक्र में ,चित्रकचूुर्ण ,सेंधानमक ,कालानमकमिलाकर रोज़ पीना चाहिए ।इसका चालीस दिन नित्य तक्र सेवन करने से अद्वितीय बल की प्राप्ति होती है ।अतिसार प्रवाहिका तथा कृमिरोग से मुक्ति मिलती है ।

१०.    यह सब गुण होते हुए भी जिन स्त्रियों को प्रसूति के बाद प्रसूत रोग हूआ है उन्हे रोग मुक्त होने तक तक्र सेवन नहीं करना चाहिए  उसी तरह शरदऋतु एंव कार्तिक मास में भी सोचसमझकर ही तक्र सेवन करें आयुर्वेदानुसार गोतक्र  पृथ्वी पर अमृत ही है ।

गौ - " तक्र " छाछ -२

१५-  गौसंहिता
            ़                               " तक्र " ( छाछ )
                                     ़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़

१. ' तक्र , जो दही में पानी डालकर मथनी से मथा जाय इसे तक्र कहा जाता है ।दही मैं पानी मिलाया है या नहीं या फिर कितना मिलाया है,मलाई निकाली है या नहीं इन आधारों पर तक्र के विभिन्न प्रकार आयुर्वेद शास्त्र में वर्णित है ,इस तक्र को ही गोरस,मथित,गोरसजम,विलोडित एेसा  भी कहा जाता है ।छाछ,छास,मट्ठा मराठी में 'ताक, कहा जाता है ।

२.  गाय के दही की पतली छाछ में एक चम्मच मीठी नीम की पत्ती की चटनी मिलाकर भोजन के बाद सेवन करने से एक माह बाद मेंसे वजन घटने लगता है ।

३.  तक्र के जो विभिन्न प्रकार शास्त्र में वर्णित है ।उनमें दधि से मलाई निकाले बिना ही उसे मथनी से मथते है तब उसे घोल कहते है ।यह घोल शक्कर मिलाकर कर बनाए जाता है ।तब लस्सी जैसा तैयार होता है एसा घोल शरीर को शक्ति देने वाला होता है ,शुक्रधातु को बढ़ाने वाला होता है ।इसके सेवन से भूख बढ़ती है ,यह त्वचा में चिकनापन देता है ।यह शरीर में गुणात्मक्ता बढ़ाता है ,दोषों के आधार पर कहे तो वात एंव पित्त को कम करने वाला है ।रोगों  के आधार पर कहे तो शरीर में यदि प्यास बढ़ी होते उसे कम करता है,शरीर में गर्मी के प्रकोप को कम करता है,शरीर पर लाल चक्कते उठना या नाक से खून आना,प्रतिशयाय/सर्दी,जुकाम को दूर करता है ।

४.  दूसरा जो प्रकार है,उसमें दही मे से मलाई को अलग निकालकर दही को मथा जाता है ।यह तक्र विशेषत: बढ़े हुए कफ और पित्त का नाश करता है ।

५.  एक मिट्टी की हाड़ी में मलाईयुक्त दही को लेकर मथनी से मथें एंव धीरे- धीरे ठण्डा जल दही के आधे प्रमाण में मधुर,ठण्डा जल डालकर पुनः मथे,इसे उदश्रिवत कहते है ।इसमें से मक्खन नहीं निकालना चाहिए ।

६.  एक मिट्टी के हाड़ी में दही की मलाई निकाले बिना ही दही को मथनी से मथे एंव दही से चौथा हिस्सा सादा,शुद्ध,मधुर जल डालकर पुनः मथने से जो प्राप्त होता है ।उसे तक्र कहा जाता है ।यह तक्र बढ़े हुए वात,पित्त,कफ का नाश करता है ।

७.  मलाई निकल जाने से यह पचने में हल्का एंव रूक्ष है ।यह तक्र के पाँच प्रकार विभिन्न अवस्थाओ में गुणानुसार उपयुक्त हो सकते है ।

८.  तक्र को पृथ्वी का अमृत कहा गया है ।लेकिन दोषों के आधार पर कहे तो वातरोग में तक्र अम्लरस ़युक्त एंव सैंधवनमक मिलाकर सेवन करे ।पित्त एंव कफदोष विकार है,तब तक्र मधुर रस हो,दही में खट्टापन आने के पूर्व ही तथा शर्करा  (चीनी) मिलाकर तक्र लेना हितकर होता है ।

९.  हींग जीरा एंव सैंधवनमक मिलाया हुआ घोल अत्यन्त वायुनाशक ,रूचीकारक अर्श,अतिसार को दूर करने वाला ,शरीर को पुष्ट ,बल देने वाला एंव बस्तिशूलनाशक होता है ।

१०.  जब कफदोष से पीड़ित  हो तब सोंठ,मिर्चकाली,एंव पीपल मिलाकर। क्षारयुक्त हितावह होता है ।मूत्रकृच्छ में गुड मिलाकर एंव पाण्डूरोग में चित्रक के साथ तक्र लेना हितकर होता है ।