Showing posts with label पैर रोग. Show all posts
Showing posts with label पैर रोग. Show all posts

Tuesday, 18 October 2016

गाय में गठिया रोग

गठियाँ रोग ( Gout )
कारण व लक्षण -
इस रोग में पशु के ख़ून में विकार उत्पन्न होकर पुट्ठों तथा जोड़ो में सूजन हो जाती हैं तथा उनमें बड़ा दर्द होता हैं । खराब चारा- दाना खाने अधिक समय तक खडे रहने , एकदम तेज गर्मी से ठण्डक में जाने , सीलन युक्त स्थानों पर बँधे रहने पर , आदि कारणों से यह रोग होता हैं । इस रोग से ग्रसित पशुओं के जोड़ो और पुट्ठों में दर्द होता हैं । जोड़ो पर अचानक सूजन हो जाती हैं । पशु चलने - फिरने मे असमर्थ हो जाता हैं तथा बेचैनी से करवटें बदलता रहता हैं । कभी - कभी उसे बुखार भी हो जाता हैं ।

औषधि -
१-सबसे पहले पशु को जूलाब देना होगा । इसलिए अरण्डी तैल आठ छटांक अथवा सरसों के तैल में आधा छटांक सोंठ पावडर मिलाकर पशु को पिलाना चाहिए ।
२-काला नमक आठ छटांक और आधा छटांक सोंठ कुटपीसकर दोनो के आधा लीटर पानी में मिलाकर पिलाना चाहिए ।
नोट - जूलाब देने के बाद अगली दवाओं का उपयोग करना चाहिए -

३ - गुड १ पाव , सोंठ १ तौला , अजवायन १ छटांक , मेंथी आधा पाव और भाँग १ तौला - इन सब द्रव्यों को घोटकर - पीसकर २५० ग्राम , दूध में गुड़ सहित घोलकर आग पर पकाकर पशु को पिलायें । यह योग गठिया रोग में लाभकारी हैं ।
४ -  दूसरे दिन पशु को निम्नांकित योग को तैयार कर १-१ मात्रा दिन में बार दें । पलाश पापड़ा ( ढाक के बीज ) , अनार की छाल , सौँफ और अमलतास - प्रत्येक १-१ तौला लें । इन द्रव्यों को आधा लीटर पानी में पकायें और जब २५० मिली पानी शेष रह जायें तो गुनगुना - गुनगुना ही पशु को ख़ाली पेट पिलायें ।
५ - उपर्युक्त औषधि मुख द्वारा सेवनीय औषधियों के अतिरिक्त गठिया रोग में , बाहृाउपचार आवश्यक हैं । निम्नलिखित तैलो से जोड़ो पर मालिश करके रूई के फाहों से सेंक करना चाहिए और फिर वही फांहें उन्हीं जोड़ो पर बाँध देना चाहिए , लेकिन उनके हवा न लगे । इससे पशु को दर्द मे आराम आता हैं तथा सूजन भी कम होती हैं
# - इस रोग मे ठण्डी हवा बहुत हानिकारक होती हैं । अत: उससे विशेष रूप से बचाव रखें ।












गठिया नाशक बाहृा उपचारार्थ तेलीय योग

औषधि - 
१-आक ( मदार ) के पत्तों को कुटकर रस निचोड़ लें ओर २५० ग्राम तिल के तेल मे एक लीटर रस मिलाकर आग पर रखकर पकायें । जब रस जलकर तेल मात्र शेष रह जायें तो उसे कपड़े से छान लें । इस तेल की जोड़ो पर मालिश करना लाभकारी हैं ।
२ - कपूर १ तौला पीसकर , तारपीन तेल १ छटांक , दोनो को आपस मे मिलाकर मालिश करना गुणकारी होता हैं ।
३ -  धतुरे के पत्तों का रस १ पाव निकालकर उसे आधा सेर कड़वा ( सरसों ) तेल मे मिलाकर पकायें । जब रस जलकर तेल मात्र शेष रह जायें तो छानकर मालिश के कार्य में लेना लाभकारी होता हैं ।
४ - धतुरा बीज २ तौला पीसकर , तिल का तेल १ पाव , दोनो को मिलाकर १५-२० दिन तक धूप में रखे , बीस दिन के बाद छानकर शीशी भरकर रख लें । इस तेल की मालिश करना भी गठिया मे लाभकारी होता हैं ।
५ - एक पाव लहसुन की पोथियाँ अच्छी तरह कुचलकर उन्हे आधा लीटर तिल के तेल मे डालकर आग पर पकायें जब तेल भलीभाँति पक जायें तो तेल छानकर स्वच्छ शीशी मे भर कर रख लेवें । इस तेल की मालिश भी गुणकारी होती हैं ।
६ - हरी- हरी दूबघास ( दूर्वा ) को १० सेर पानी में उबालकर गरमपानी का जोड़ो वाले स्थान पर भपारा दें और दर्द वाली जगह पर गरम- गरम पानी डालें । इस प्रयोग से पशु का दर्द कम होता हैं ।
७ - पलाश के फूल ( ढाक,टेशू के फूल ) २ किलो , १० सेर पानी में उबालकर गरम - गरम पानी का भपारा दें व पानी डालकर सिकाई करने से भी दर्द कम होता हैं ।
# - औषधि - जब पशु को गठिया रोग मे कुछ आराम हो जायें तथा दर्द कम हो जायें और सूजन भी जाती रहे , पशु आराम से चलने फिरने लगे तो कुछ दिनों तक हवा व सर्दी से बचाते हुए ताक़त प्राप्ति हेतू नीचे लिखे योगों का उपयोग करना चाहिए - -
८ - औषधि - हराकसीस,सोंठ,चिरायता , तथा भाँग अथवा खाने वाला सोडा ( प्रत्येक १-१ तौला ) लेकर आधा लीटर पानी मे घोलकर अथवा गुड की डली में मिलाकर कम से कम सात दिनों तक सुबह के समय पशु को लगातार खिलाना चाहिए । इस प्रयोग से पशु को खोई हुऐ शक्ति पुन: प्राप्त हो जाती हैं ।

पथ्य - इस रोग में पशुओं को बादीकारक या कब्जकारक चींजे कदापि नही खिलानी चाहिए । ब्लकि शीघ्रपाची तथा गरम चींजे जैसे - चाय , दूध , दलिया आदि ही खिलानी चाहिए । चना , मटर , लोबिया आदि द्विदलीय जाति के दाने या ठण्डी वस्तुओं का सेवन वर्जित हैं । पानी भी ठण्डा न देकर थोड़ा गुनगुना पिलाना चाहिए और हवा , सर्दी एवं बरसात से पशु को बचाकर रखना चाहिए । यदि ठण्ड अधिक हो तो पशु को गरम झूल ओढायें तथा उसके बाँधने के स्थान पर उपलो की आग सुलगा देनी चाहिए ।

Thursday, 20 March 2014

गौ - चिकित्सा .पैर रोग



         ########## आगे के पैर की मोच ( घटने का खिसक जाना ) ##############

         परस्पर लड़ने से , घातक चोट लगने से, दौड़ने और फिसल जाने पर कभी - कभी पशु की गोड़ खिसक जाती है । इसके लिए नीचे लिखें उपचार का प्रयोग करना चाहिए ।
                    कन्थार की हरी पत्तियाँ २४० ग्राम , या पत्तियों का रस ४० ग्राम ,मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्तियों को पहले पानी में डालना चाहिए एक घंटे बाद पत्तियों को निकालकर उन्हें महीन पीसकर उनका रस कपड़े में छानकर निकाल लेना चाहिए । फिर जितना रस हो , उतना खाने के मीठे तैल में मिलाकर गरम करना चाहिए । गरम करते समय चम्मच द्वारा उसको हिलाना चाहिए । फिर घोल से गुनगुना रहने पर पशु के घुटने पर मालिश करनी चाहिए । एेसी मालिश चार दिन तक करनी चाहिए । पाँव तुरन्त ठीक हो जायेगा । रोगी पशु के बाल निकल जायेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । बाल बाद में आ जायेंगे । जब पशु अच्छा हो जाये, तब मालिश किये गये स्थान पर नारियल का तैल रूई से लगाना चाहिए । इससे आराम आ जायेगा ।

१ - औषधि - रोगी पशु के चटखुरी या मोच के स्थान पर पहले रूई द्वारा मिट्टी का तैल ( घासलेट ) लगाया जाय । १२ घंटे बाद उसी स्थान पर नारियल का तैल लगाया जाये।यह दवा एक ही बार लगाने पर पशु को आराम हो जायेगा । कन्थार की दवा भी बनाकर मोच में काम आ सकती है ।
                        ---------------------------  @  ----------------------------

#####################  खुर तिड़कना  #######################

 १ - औषधि -   कभी-कभी पशु का खुर कोई मार लगने से तिडक जाता है,सीताफल ( शरीफ़ा ) की पत्ती १२ ग्राम , चूना ९ ग्राम , शरीफ़ा की पत्तियाँ बारीक पीसकर चूने में मिलाकर ज़ख़्म में भरकर ऊपर से रूई रखकर पट्टी बाँधनी चाहिए ।

२ - औषधि - भिलावें का तैल साढ़े चार ग्राम में भरकर ऊपर से गरम लाल लोहे का दाग लगाया जाय । इस प्रयोग से पशु को आराम मिलेगा ।

     ######################   खुरमोच    #############################

कभी - कभी अचानक गड्डे में पैर गिर जाने से या आपस में लड़ने से पशुओं के खुर में मोच ( चोट ) आ सकती है और उस स्थान पर सूजन आ जाती है ,और पशु चलने - फिरने में लँगड़ाता है ।

१ - औषधि - पहले नीम की पत्ती पानी में उबालकर पानी से सेंकें, फिर निम्नलिखित दवा का उपयोग करना चाहिए । कन्थार ( कठार, गोविन्द फल, लै०- कैपीरस केलेनिका ) २४० ग्राम , मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्ती को पानी में आधा घन्टा तक डालकर फिर पत्तियों को निकालकर महीन पीसें । फिर कपड़े द्वारा रस निकालकर जितना रस हो उतना ही तैल मिलाकर गरम करें । उसे गुनगुना रहने पर रोग के स्थान पर रोज़ सुबह ८ दिन तक मालिश करें । इससे पशु के रोग के स्थान पर के बाल तो निकलेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । कुछ दिन में बाल जम जायेंगे और पशु ठीक हो जायेगा । जब पशु का लंग करना कम हो जाये तो उस स्थान पर खोपरे का तेल रोज़ लगाना चाहिए ।

२ - औषधि - घासलेट ( मिट्टी का तैल ) ६० ग्राम , से रोगी पशु के रोगस्थान पर लगाकर मालिश कि जाय । फिर १२ घंटे बाद उस स्थान पर नारियल तैल को लगाया जाय। इस दवा के लगाने से एक बार में ही आराम आने लगता है ।
                      ----------------------------  @  ---------------------------

      ################   खोराला  ( अगले पैर के खुर के पास पक जाना )  ################

            अगले पाँव के खुर के पास पक जाता है । इलाज न होने से वह पककर पककर फूट जाता है और पशु  लँगड़ाता है ।
१ - औषधि - आक ( मदार ) की हरी गीली लकड़ी में तेल लगाकर फिर उसके ऊपर सिन्दुर लगा लें । उसे पशु की नाक के अन्दर घुसा दें । इस प्रकार नाक के दोनो छिद्रों में आक की लकड़ी चलानी चाहिए । इसे लगाते समय पशु की नाक से आवाज़ आती है, और वह छींकता हैं ।
आलोक-:- आक की लकड़ी को पहले ही पशु की नाक के बाहर से नाप लेंना चाहिए । ध्यान रहे कि लकड़ी इतनी बड़ी न हो कि वह आँख तक पहुँच जाय । आँख तक पहुँच से हानि हो सकती है । यह रोग पशु के अगले पैर में ही होता है ।
                            --------------------------  @  ----------------------------

          ################  पाँव करवा जाने पर ( पैरों का तलस जाना )  ###############

      रेत ,काली मिट्टी और नरम मिट्टी में पैदा हुए बछड़ों को पथरीली ज़मीन पर काम करने से पाँव करवा जाते है । रोगी पशु लंग करता है । वह कभी - कभी एक, दो या तीन पाँवों से लंग करता है ।

१ - औषधि - रोगी पशु के पैरों में नाल हमेशा बैठवानी चाहिए । इससे उसके पाँव करवाते नही । फिर वह डामर की सड़क , पथरीली ज़मीन और अन्य कड़ी जगहों पर आसानी से चल सकता है ।

२ - औषधि - रोगी पशु को नीम के उबले पानी से, गुनगुना होने पर ,२० ग्राम , नमक डालकर , दोनों समय , आराम होने तक ,सेंकना चाहिए । बाद में रोग के स्थान पर नारियल तैल की मालिश करनी चाहिए ।

घोड़े के लिए इलाज -:- ईंट को लाल गरम करके पानी में बुझा लें । फिर तत्काल उस ईंट पर घोड़े का लँगड़ा पैर रख दें। इससे उसके पैर में सेंक लगेगा और उसे आराम हो जायेगा ।
#- थोड़े से गाय के गोबर से बने कण्डो फ़र्श पर रख कर जलायें ,उपले जल जाने पर उन्हें तुरन्त वहाँ से हटा दें और उस स्थान पर घोड़े के पैर को गरम गरम फ़र्श पर रखकर सेंकना चाहिए और ऊपर से थोड़ा थोड़ा पानी डालनी चाहिए, इससे सेंक लगने से आराम आने लगेगा ।
                --------------------------------  @  ---------------------------------

        ############### खुर ( तलवे या तालू फूटने ) की बीमारी  ######################

             यह रोग भैंस को होता है । गर्मी की अधिकता के कारण यह रोग पैदा होता है ।
१ -पशु के मुँह के भीतर ऊपरी जबड़े में दो पतले सुराख़ होते है , जिनका सम्बंध मस्तिष्क से रहता है । वह जो पानी पीता है वह इन सूराखों से उसके मस्तिष्क में चढ़ जाता है । ये दोनों सुराख़ अन्दर से चौड़े हो जाते है । पशु जब पानी पीता है तो पानी उसकी नाक से गिरता है ।

२ - औषधि - सिन्दुर ३६ ग्राम , मक्खन ९ ग्राम , दोनों को मिलाकर , थोड़ी रूई में लपेटकर , गोमती घास की काड़ी ( सोटिया घास ) लेकर उपर्युक्त मिश्रण उसके एक सिरे पर लगायें । फिर पशु को धीरे से पृथ्वी पर सुलाकर सावधानी से दोनों स्वरों में दो काँडियांँ बनाकर , दोनों सूराखों में आधा - आधा इंच लें जायँ ।बाहर निकली काड़ी को तोड़ देना चाहिए । रोगी पशु को एक ही बार में अवश्य आराम होगा ।
खान-पान -:- रोगी पशु को कमजोर न होने देना चाहिए । मुलायम घास और पतली खुराक दी जायेँ ।