Tuesday, 13 January 2015

(२७)-१-गौ- चि०-बायँ-वायुरोग ।

(२७)-१-गौ- चि०-बायँ-वायुरोग ।

पशुओं में वायुरोग ( बाँय ) का होना
=============================
१ - हन्न वायु
===========

लक्षण व कारण - यह बड़ा ही भयंकर रोग हैं । इस रोग में घूम-घूम कर पशु नीचे गिर पड़ता हैं । उसके पाँव काँपते हैं , वह चारों पैर फैला देता हैं , पशु को अत्यधिक बेचैनी होती हैं ।
#- "घुमनारोग" से पीड़ित पशु घुमता हैं, इस रोग में पशु कुम्हार के बर्तन बनाने वाले मिट्टी के चाक की तरह घूमता रहता हैं , काँपता नहीं हैं , जबकि 'हन्न वायु, रोग में कम्पन्न व बेचैनी अधिक होती हैं । इस रोग में पशु का पेट फूल जाता है ।

१ - औषधि - इन्द्रायण ( नारून , नाहरून ) के दो फलों को पीसछानकर पशु को खिलाने से लाभ होता हैं ।

२ - औषधि - बाघ का माँस खिलाने से तुरन्त लाभँ होता हैं ।

३ - औषधि - बारहसिंगा के सींग को पत्थर पर पानी की कुछ बूँदें डालकर सींग को घिसकर चन्दन की तरह बना लें फिर पशु को पिलाना चाहिएे यदि सींग न मिले तो बारहसिंगा के मिगंन ( लेंडी ) को पीसकर खिलाना भी लाभप्रद हैं ।

४ - औषधि - हिरण की नाभि को पीसकर पिलाना भी अति गुणकारी होता हैं ।

५ - औषधि - गाय का दूध १ लीटर , और गाय का घी २५० ग्राम , दोनों को मिलाकर देने से भी लाभ होता हैं ।


२ - घुमना रोग
==============
कारण व लक्षण - इस रोग में पशु एक स्थान पर घुमता रहता हैं । उसे बेहोशी हो जाती हैं । बाँधने पर पशु बंधी रस्सी के सहारे खड़ा होता हैं । ऐसा मालूम होता हैं कि उसे आँखों से दिखाई नहीं पड़ रहा हो तो इस रोग में पशु ऐसे घुमता है जैसे कुम्हार अपना चाक घुमाता हैं । इसे ही घुमना रोग कहते हैं ।

१ - औषधि - गाय का दूध १ लीटर में हल्दीपावडर १ छटांक मिलाकर दिन में कम से कम ३ बार पिलाना चाहिए । अधि से अधिक ५-६ बार पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - बकरी का दूध १ लीटर , हल्दीपावडर १ छटांक मिलाकर दिन में ५-६ बार पिलाने से पशु को आराम आता हैं ।

३ - औषधि - असली मलयगिरी चन्दन को पत्थर पर घिसकर १-१ छटांक दिन में ५-६ बार पिलाने से भी लाभ होता हैं ।

४ - औषंधि - अलसी १२५ ग्राम की मात्रा को भिगोकर दिन में ३ बार पिलाने से भी लाभ होता हैं ।


३ - मूर्छा रोग
============

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु धीरे- धीरे अलसाने लगता हैं । घुमरी ( घमेर ) आया करती हैं । पशु की बेचैनी बढ़ती जाती हैं । फिर एकाएक पशु ज़मीन पर गिर जाता हैं और मूर्च्छित ( बेहोश ) हो जाता हैं ।

१ - औषधि - नमक १२५ ग्राम , सोंठपावडर १५ ग्राम , गुड़ डेढ़ छटांक , गन्धक चूर्ण डेढ़ छटांक , सभी को दो लीटर गरमपानी में मिलाकर रखें और ठण्डा होने पर नाल में भरकर पशु को पिलाने से आराम आता हैं ।

२ - औषधि - हींग आधा तौला , कालीमिर्च पावडर ५ ग्राम , ज़ीरा पावडर १० ग्राम , अदरक पीसकर १ छटांक , सभी को मिलाकर गरम पानी में मिलाकर नाल द्वारा पिलाना चाहिए , दोनों दवाई के बीच तीन घन्टे होना चाहिए । ये दोनों खुराक एक दिन ही दें सकते हैं ।

३ - औषधि - गाय का दूध १ लीटर में हल्दीपावडर १ छटांक मिलाकर पिलाने से बिमार पशु को बहुत ही लाभ होता हैं । यह दवा दिन में तीन बार देना चाहिए ।

----------- @ ------------


४ - हिरण वाह ( हिरणाबाँय ) पागलपन
==============================
कारण व लक्षण - इस रोग में पशु पागल होकर जानवरों और आदमियों को मारने के लिए दौड़ता हैं । खुर से मिट्टी कुरेदता हैं , मौक़ा पाकर बहुत दूर भागने की कोशिश करता हैं । उसको अपने देह की सुध नहीं रहती हैं और उसकी आँख लाल हो जाती हैं

१ - औषधि - असली मलयगिरी चन्दन को पत्थर पर कूछ बुंदे पानी की डालकर घिसकर पेस्ट बनाकर रोगी पशु को पिलाने से अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होता हैं ।

२ - औषधि - गाय का दूध १ लीटर , हल्दीपावडर १ छटांक , दूध में मिलाकर दिन मे ४-५ बार पिलाने से पशु को लाभ होता हैं ।

३ - औषधि - हिरण की नाभि १ छटांक , लालमिर्च १ छटांक , पीसकर गरम पानी में मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से लाभँ होता हैं और पशु जल्दी ही ठीक हो जाता हैं ।

५ - औषधि - बारहसिंगा के के सींग को पत्थर पर कुछ बुंदे पानी डालकर सींग को घीसकर पेस्ट बना लें और पशु को खिलाने से आराम आता हैं ।

६ - औषधि - बाघ का माँस को पानी में पीसकर पशु को पिलाने से आराम आता हैं ।


५ - जकड़ा रोग
====================

कारण व लक्षण - यह एक वायु रोग है । इस रोग में पशु का शरीर जकड़ सा जाता है इस लिए इस रोग को जकड़ा रोग कहते हैं । गाय -भैंस के पैरों में वायु विकार के कारण पशु खड़ा नहीं हो पाता हैं ।

१ - औषधि - बकरबेल, हाड़ा बेल , ( । ) यह बेल काष्ठिय पौधों पर चढ़ती है और तने से लिपटी रहती है । और पत्तियों को तोड़ने से इसके डंठल से दूध निकलता है ।

बकरबेल २ किलो की कूट्टी काटकर २० भाग करलें । एक भाग सवा किलो पानी में उबालें और एक किलो शेष रहने तक उबाले यह एक खुराक के लिए प्रयाप्त है । अब मेंथी का चूर्ण १ किलो , कूटकी २०० ग्राम , मालकंगनी २०० ग्राम , कालीजीरी १०० ग्राम , इन दवाइयों को कूटकर चालीस खुराक बना लेंएक खुराक लेकर ।बकरबेल की पानी में बनी खुराक दोनों को मिलाकर सुबह -सायं देने से लाभ होगा यह दवाई दस दिन तक दवाई खिलाऐ ।
मालिश के लिए मरहम-- तारपीन का तेल १५० ग्राम , सरसों का तैल २५० ग्राम , मोम देशी १०० ग्राम , सज्जी १०० ग्राम , मर्दा सिंह २५ ग्राम , को लेकर सज्जी व मूर्दा सिंह को कूटछानकर बाक़ी दवाइयों को मिलाकर किसी बर्तन में रखकर धीमी आँच पर गर्म कर ले , यह मरहम बन जायेगा । एकबार पशु को स्नान के बाद लगाये । लाभ अवश्य होगा ।


६ - धनुवति , धनुर्वात
=================

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु बहुत अधिक सुस्त रहता है । कोई पशु लकड़ी की तरह अकड़ जाता है । और पाँव ज़मीन पर ठोंकता रहता हैं ।वह गर्दन घुमाता रहता है । इस रोग में पशु भड़कने जैसा मालूम होता है । उस की साँस तेज़ चलती हैं । साधारण : दस्त भी बन्द हो जाते हैं । बछड़ों को यह रोग होने पर वे दूध पीना बन्द कर देते हैं । पशु आधे - आधे घन्टे तक बेहोश रहते हैं । जिस ओर पशु पांँव ठोंकता हैं , उस ओर की चमड़ी के बाल भी निकल जाते हैं ।

१ - औषधि - चन्द्रशूर ( अलासिया ) ६० ग्राम , गरम पानी ५०० ग्राम , काला नमक १२ ग्राम , नमक और चन्द्रशूर को बारीक पीसकर , गरम पानी में उबालकर , काढ़ा बनाकर , रोगी पशु को , दोनों समय , आराम होने तक , पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - इन्द्रायण का फल २४ ग्राम , सोंठ २४ ग्राम , काली मिर्च १२ ग्राम , लौंग ९ ग्राम , काला नमक १२ ग्राम , पानी ३०० ग्राम , ऊपर बतायी गयी सभी वस्तुओं को बारीक पीसकर , पानी में उबालकर , काढ़ा बनाना चाहिए । काढ़ा आधा होने पर गुनगुना रहने पर पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलाना चाहिए । रोगी पशु को बन्द कमरे में बाँधा जाय । उसे ऊपर से टाट या कम्बल ओढ़ा देना चाहिए ।

३ - औषधि - इन्द्रायण फल ३० ग्राम , सोंठ २४ ग्राम , बंसलोचन ९ ग्राम , नमक १२ ग्राम , लहसुन ६० ग्राम , गुड़ ३० ग्राम , पानी ३०० ग्राम । ऊपर लिखी चीज़ों को बारीक पीसकर , छलनी द्वारा छानकर , काढ़ा बनाना चाहिए । काढ़ा इतना औटाया जाना चाहिए कि वह औटाकर आधा रह जाय। तब गुनगुना ,बिना छाने रोगी पशु को दोनों समय पिलाना चाहिए और आराम होने तक पिलाना चाहिए । और ध्यान रहे की बंसलोचन को अलग पीसकर रखें, और दवा पिलाते समय ही मिलाये ।

४ - औषधि - रोगी पशु को एक सेर दूध और एक मुर्ग़ी का अण्डा मिलाकर सुबह - सायं पिला देना चाहिए ।


७ - गठिया या जोड़ों का दर्द
===========================

कारण व लक्षण - पशु के शरीर में यह एक प्रकार का रक्तविकार है । अशुद्ध घास, दाना और पानी पीने से यह रोग उत्पन्न हो जाता है । रोगी पशु उदास रहता है । उसके खाने - पीने तथा जूगाली करने में कुछ कमी आ जाती है । पहले उसके अगले घुटनों पर सूजन आती है , फिर पिछले घुटनों पर । इसके बाद शरीर में गाँठ के रूप में सूजन इसी तरह आती और उतरती है । यह क्रम कई दिनों तक चला करता है । सूजन एक जोड़ से दूसरे जोड़ पर चली जाती है । कुछ दिन तक पुनः इसी जोड़ पर सूजन आ जाती है । तब पशु काम के लायक नहीं रहता ।

१ - औषधि - हरी मेंथी रोगी पशु को ९६०० ग्राम , प्रतिदिन एक माह तक खिलायी जाय । इससे उसे अवश्य आराम होगा । पशु भी तैयार हो जायगा ।

२ - औषधि - मेंथी का दाना ७२० ग्राम , पवाडिया ( चक्रमर्द ) के बीज ७२० ग्राम , काला नमक ६० ग्राम , पानी ४००० ग्राम , सबको बारीक पीसकर चलनी द्वारा छानकर पानी के साथ ८ घन्टे भिगोकर रोगी पशु को , आराम होने तक दिया जाय । पशु को खली आदि । देना बन्द कर देना चाहिए । उसे केवल हरा चारा देना चाहिए । उक्त दवा पशु को सुबह - सायं देनी चाहिए ।

३ - औषधि - साम्राज्य बेला १२० ग्राम , गिरदान १२० ग्राम , नागोरी अश्वगन्धा ४८० ग्राम , काला कुडा़ ६०० ग्राम , सबको बारीक पीस,छानकर चूर्ण बना लेना चाहिए । रोगी पशु को रोज १०० ग्राम चूर्ण , पानी ४०० ग्राम, में उबालकर , बोतल द्वारा, बिना छाने पिलाये । यह दवा रोगी पशु को २२ दिन तक पिलायी जाय ।



Sent from my iPad

(३४)-१- गौ- चि०-अन्य बिमारियाँ ।

(३४)-१- गौ- चि०-अन्य बिमारियाँ ।

१ - हरनियाँ की बिमारी
==============================

कारण व लक्षण - पशुओं की आपस की लड़ाई से सींग लगने पर हो जाती है । पेट का भीतरी चमड़ा फट जाता है । और आँते बाहर आजाती है , आँते दबाने से अन्दर दब जाती है और फिर निकल आती है । पेट के दोनों तरफ़ जिधर भी चोट लग जाये उधर ही सूजन दिखाई पड़ती है ।

१ - औषधि - नीम के उबले हुए पानी से धोना चाहिए , तथा उसी से सेंकना चाहिए , यदि इससे आराम न हो तो मालिश करनी चाहिए ,

-------------------- @ -----------------------

२ - ज़ख़्म पर टाँका लगाना
==============================

उपचार - ज़ख़्म पर सुई - धागा द्वारा टाँका लगा देना चाहिए तथा गोमूत्र से धुलाई करके महकवा का रस डालने से ख़ून बन्द हो जायेगा तथा बाद मे दण्डोत्पलक की जड़ को घिसकर उसका पेस्ट बनाकर गेन्दें के रस में मिलाकर मरहम की तरह लगा देवें ।

----------------- @ ---------------------

३ - हाथीपगा
===================

कारण व लक्षण - यह रोग एक प्रकार की सूजन है । इस रोग में सर्वप्रथम कान , आँख , फिर क्रमश: मुँह पर सुजन फैल जाती हैं । इस रोग में ख़ून का पानी बनना शुरू हो जाता है । इलाज न होने पर रोगी तुरन्त मर जाता है ।

१ - औषधि - सबसे पहले रोगी पशु के कान को आँख के बराबर लेजाकर मिला लेना चाहिए । फिर दोनों कानों की नोंक को नीचे की ओर से तेज़ चाकु द्वारा काट लें और उससे निकलने वाले ख़ून की १०-१० बून्द रोगी पशु की आँखों में डालना ( आंजना ) चाहिए । अवश्य ही आराम होगा ।

------------------- @ ---------------------

४ - मस्सें, इल्ला,या आइला
===========================

कारण व लक्षण - पशु को मस्सें हो जाये तो उन्हें ठीक करने के अनेक उपाय है ।

१ - औषधि - गाय का मूत्र ५०० ग्राम , नीला थोथा ५० ग्राम , नीला थोथा के छोटा टुकड़ा लेकर के गोमूत्र में भिगोकर मस्सें पर दिन में २-३ बार लगाना चाहिए आराम आनेतक लगाये ।

२ - औषधि - मेंथी के बीज का आटा २४० ग्राम , पानी ५०० ग्राम , मेंथी का आटा बनाकर उसे आठ घन्टे तक पानी में भिगोकर रखे । हर बार इस मात्रा को ही पशु को आराम होने तक दिन में दो बार देना चाहिए ।

३ - औषधि - मस्सें मे घोड की पुछ के बाल से मज़बूत गाँठ लगा देनी चाहिए कुछ दिन मे मस्सा कटकर नीचे गिर जायेगा ।

४ - औषधि - तेज़धार वाले चाकु या ब्लेड से मस्सें को काटकर गोमूत्र में फिटकरी भिगोकर कटे हुए स्थान पर फिटकरी रगड़ने से ख़ून बंद हो जायेगा और घाव पकेगा भी नही ।

५ - औषधि - सेम की बेल के पत्तों का रस २५० ग्राम , मस्सों के अनुसार दिन मे २-३ बार ठीक होने तक लगाना चाहिए ।

------------------- @ --------------------

५ - मिर्गी - दौरा
=================

कारण व लक्षण - यह रोग पशुओं कम व बच्चों में ज़्यादा होता हैं । इस रोग की उत्पत्ति हरे चारे की कमी व पेट में कीड़े पशु के दिमाग़ में चढ़ जाने के कारण होता हैं कारण यह रोग हो जाता है । इस रोग में पशु अचानक काँपने लगता है व लड़खड़ाने लगता है , उसकी गर्दन व शरीर एकदम अकड़ सा जाता है ,रोग का आक्रमण होते ही पशु बिना देखें ही गिर पड़ता है । उसके मुख से झाग निकलती रहती है , और पशु आँखों को घुमाता रहता है यह रोग पानी और आग के स्थान पर अधिक होता है , पशु पानी वर्ग में गिर भी जाता है । वह पशु डूबकर या जलने के कारण मर जाता है ।

# - टोटका - उपचार - मुर्छा तोड़ने के लिए रोगी पशु के कानों से ही उसकी दोनों आँखों को दबाया जाय इससे पशु को आराम आ जायेगा और दौरा चला जायेगा या पशु के नाक के बीच का हिस्सा जहाँ पर पसीना आता है उस स्थान को ऊपर को दबाना चाहिए दौरा टूटने तक , व आँखों में जिस स्थान पर डीढ आती है उस स्थान को को दोनों आँखों को अगूँठे से दौरा टूटने तक दबाना चाहिए ।

# - टोटका - रीठे का छिल्का बारीक पीसकर बेहोशी की स्थिति में पशु को सुँघा देने से उसे तत्काल होश आ जाता हैं ।

# -टोटका - गाय के गोबर से बने उबले की राख में आक ( मदार ) का दूध मिलाकर बेहोश पड़े पशु को सुँघा देने से भी मिर्गी की मुर्छा दूर हो जाती हैं ।

# - आलोक - पशु की मिर्गी मुर्छा तोड़ने के लिए रोगी पशु के मुँह पर या अन्दर पानी आदि नहीं डालना चाहिए । इस रोग को दूर करने के लिए पेट के कीड़ों को नष्ट करना अतिआवश्यक हैं , जिसके लिए दवाओं का आगे वर्णन किया जायेगा ।

१ - औषधि - पहले रोगी को अच्छा जूलाब देकर उसका पेट साफ़ करना चाहिए । जूलाब -:- सोना- पाली ६० ग्राम , गौमूत्र ९६० ग्राम , सोना- पाली को पीसकर गौमूत्र में मिलाकर नाल या बोतल से पिलाया जायें ।

२ - औषधि - चिरौंजी का तैल ६ ग्राम , तारपीन का तैल ३६ ग्राम । दोनों को मिलाकर रोगी को प्रतिदिन सुबह एकबार आराम होने तक पिलाया जाय ।

४ - औषधि - चक्रमर्द ( पवाडिया ) ४८० ग्राम , सेंधानमक ३६ ग्राम , पानी ३८४० ग्राम , सबको बारीक कूट पीसछानकर पानी में उबाला जाये , आधा- आधा बाँटकर एक मात्रा सुबह व एक सायं को खिलानी चाहिए इसके अतिरिक्त और कौई दवाई नहीं देनी चाहिए ।

५ -औषधि - पलाश पापड़ा यानि ढाक के बीज , अनार की छाल , सौँफ और अमलतास प्रत्येक १-१ तौला लें । सबको कूटपीसकर आधा लीटर जल में पकावें । जब जल २५० ग्राम रह जायें तो गुनगुना - गुनगुना ही पशु को ख़ाली पेट नाल द्वारा पिलायें । साथ ही यह दवा देना ज़रूरी हैं १५ मिनट बाद ही पशु को तिल का तेल या अलसी का तेल या सरसों का तेल आधा छटांक मिलाकर पिला दें । ५-६ दिनों तक नियमित रूप से यह प्रयोग करना चाहिए ।

६ -औषधि - यदि उपरोक्त औषध के ५-६ दिन के बाद कोई लाभ न हो तो - पहले मीठा तेल ( तिल का तेल ) और तारपीन का तेल उपरोक्त मात्रा में मिलाकर पशु को जूलाब दें उसके बाद नमक ढाई तौला , नीम की पत्ती ढाई तौला , गाय के दूध से बनी छाछ आधा शेर में भली - भाँति घोटछानकर , २ छटांक सरसों का तेल मिलाकर रोगी पशु को नित्य पिलाते रहे ।इस प्रयोग को एक माह तक करने से रोग समूल नष्ट हो जाता हैं ।

-------------------------- @ -----------------------


६ - माता का अपने बच्चे को भूल जाना
=======================================

कारण व लक्षण - कभी - कभी मादा पशु जन्म देने के बाद अपने बच्चे को भूल जाती है ।औरउसकी न तो दूध पिलाती है और न प्यार करती है । वह उसे पराया बच्चा समझँ कर दूर भागती है । मादा पशु को जन्म देते ही उसके बच्चे को हटा लेने से या बहुत से बछड़ों में उसका बछड़ा मिल जाने से वह अपने बछड़े को भूल जाती है ।

१ - औषधि - टटीरी ( चिड़िया ) के अण्डे का खोल ( जब चिड़िया का बच्चा अण्डे से बाहर आ जाता है तब शेष खोल को उपयोग में लाए ) का भाग ४ माशा , काली मिर्च ६ माशा लेकर अण्डे के छिलके व मिर्च को महीन पीसकर एक छोटे से कपड़े में पोटली बाँध लें ,उस पोटली को किनारे से बाँध लें एक मज़बूत धागे द्वारा और पोटली पर तैल लगाकर पोटली को पशु की योनिमार्ग से पशु की योनि में अन्दर डाल दें तथा १० मिनट तक अन्दर ही रहने दें । तथा शेष धागे को पूछके ऊपरी भाग में बाँध दें । फिर भूले हुए बच्चे को उसके पास लाया जाय तो वह उससे प्रेम करने लगती है और उसको दूध पिलाने लगती है । तब पोटली के धागे को खोलकर बाहर निकाल लिया जाय तथा पोटली को बाहर निकालकर बच्चे के ऊपर रगड़ दिया जायजिससे माँ बच्चे को चाटने लगेगी ।

२ - औषधि - मोर के अण्डे का छिल्का तीन माशा महीन पीसकर रोटी के साथ दोनों समय तीन दिन तक खिलाया जाय । यह छिल्का भी अण्डे से बच्चे बाहर आने के बाद का ही प्रयोग करें ।

३ - औषधि - गाय के दूध की दही २४० ग्राम , पिसाहुआ सादा नमक २४ ग्राम , दोनों को मिलाकर बच्चे के शरीर पर चुपड़ देना चाहिए । फिर उस बच्चे को उसकी माँ के मुँह के पास लें जायें तो माता उससे प्रेम करने लगेगी और उसे चाटने लगेगी तथा दूध देने के लिए पाना छोड़ देगी ।

४ - औषधि - सादा नमकपावडर १२ ग्राम , हल्दी पावडर १२ ग्राम , दोनों को मिलाकर एक कपडें में बाँधकर एक पोटली बनाकर मज़बूत धागे से बाँध दिया जाये तथा पोटली पर नारियल तैल लगाकर पोटली को योनिमार्ग से योनि में अन्दर रख दिया जाये ५-६ मिनट तक हिलाते रहे फिर पोटली को बाहर निकालकर पोटली को बच्चे के शरीर पर रगड़ दिया जाय तथा बच्चे को माँ के पास लें जाते समय बच्चे की आवाज़ में मैं- मैं की आवाज़ निकालकर आगे बढ़ते हुए बच्चे को माँ के मुँह के सामने खड़ा कर देना चाहिए । जिससे माँ बच्चे को चाटने लगेगी व अपना लेंगी और प्रेम करने लगेगी तथा दूध देने व बच्चे को दूध पिलाने के लिए तैयार हो जायेगी ।
५ - टोटका -:- औषधि - आधा किलो गुड़ , ५० ग्राम नमक पावडर, मिलाकर ॐ नम: शिवाय , मंत्र का जाप करते हुए मादा पशु को खिलायें तब वह दूध देने लगेगी तथा बाद में आधाकिलो गुड़ रोज़ देते रहे ,जब पशु खुब दूध देने लगे तो गुड़ देना बन्द कर देना चाहिए ।

आलोक -:- ध्यान रहे की ऐसी स्थिति में पशु के दूध न देने पर उसे भूलकर भी मारना नहीं चाहिए तथा उसे प्रेम करना चाहिए ।

६ - औषधि - रोगी मादा पशु को लगभग २० क़दम की दूरी पर बाँधकर उसके बच्चे के शरीर पर गाय के दूध से बनी दही ५०० ग्राम , नमक ३० ग्राम , दोनों को मिलाकर बच्चे के शरीर पर रगड़ दें तथा कुछ दही एक बर्तन में रखकर कुत्ते को खाने के लिए दें और बछड़े भी उसी बर्तन में खिलाने कि कोशिश करें जब माँ कुत्ते को दही खाता देखेंगी तो उसे हटाने आयेगी और कुत्ते को भगायेंगीं तब अपने बच्चे को अपना लेंगी लेकिन गाय का रस्सी इतनी लम्बी हो की वह वँहा तक आ जाये ।

७ - औषधि - अपामार्ग ( चिरचिटा ) के पौधे की दो जड़ रोटी में रखकर मादा पशु को सुबह - सायं , दिन में दो बार खिलाये ।

------------------------- @ -----------------------


७ - बिला होना
=======================

कारण व लक्षण - यह रोग गायों को अधिक होता है । इस रोग के पैदा होने का कारण साबुन की तरह झागदार एक मक्खी है ।यह मक्खी वर्षाऋतु में हर घास के ऊपर पायी जाती है , यह मक्खी पशु की नाक से साँस द्वारा दिमाग़ में चढ़ जाती है । इसका असर तीन दिन अधिकतम रहता है । यह रोग भैंसों की अपेक्षा गायों को अधिक होता है । क्योंकि गायों की श्वास क्रिया भैंसों से कमज़ोर होती है । भैंसें अपनी ज़ोरदार श्वास से दूर भगा देती है । यह सफ़ेद मक्खी वर्षा ऋतु में अधिक होती है तथा झडी में मर जाती है । यह मक्खी जैसे पशु के दिमाग़ में पहुँचती है पशु बिमार हो जाता है । रोगी पशु बहुत सुस्त रहता है ,खाना पीना जूगाली करना बन्द कर देता है ।उसका शरीर अकड़ जाता है वह कापँने लगता है ,वह कभी एक पैर से कभी दो पैर से और कभी तीन पैर से लंग करता है जिस स्थान पर वह बैठ जाता है वहाँ से वह बिना उठाये उठ नहीं पाता है । कभी - कभी रोगी पशु का गोबर और पेशाब करना तक बन्द कर देता है रोगी पशु कभी- कभी तीन दिन तक पानी नहीं पीता है ,यह रोग तीन दिन अधिक ज़ोर करता है और पशु के होंठ सूख जाते है ।

१ - औषधि - सफ़ेद प्याज़ का रस २० बून्द, रोगी पशु मुँह को हाथ से खोलकर रखें और नाक को ऊपर उठाकर नाक के नथुनों मे १०-१० बुन्दे डालकर नाक को ऊपर उठा देना चाहिए ७-८ मिनट के लिए जिससे दवा पशु के दिमाग़ तक पहुँच जाये । यही क्रिया आधा घन्टे बाद फिर से दोहरानी चाहिए ,इससे पशु अवश्य अच्छा होगा यदि सफ़ेद प्याज़ न मिले तो लाल प्याज़ लें सकते है ।

२ - औषधि - सफ़ेद प्याज़ १२ ग्राम , लहसुन १२ ग्राम , दोनों को मिलाकर पीसा जाय , फिर कपड़े में रखकर निचोड़कर रस निकाला जाय फिर उपर्युक्त विधी द्वारा नाक मे ५-५ बुन्दे डाली जाये इससे अवश्य आराम होगा अगर नहीं हुआ तो आधा घन्टे बाद एक बार इसी खुराक को देवें ।

३ - औषधि - रोगी पशु के सिर पर व सींगों में कडवी तोरई की बेल को लपेट देना चाहिए ,उसकी कडवी गन्ध से वह मक्खी मर जायेगी ।पशु को आराम मिलेगा ।

४ - टोटका -:- वर्षा के दिनों में अमावस्या या पूर्णिमा के दिन उस झागदार मक्खी को एक पत्ते या काग़ज़ में लेकर अपने सब पशुओं केआसपास एक पूरा चक्कर लगाकर फिर पशुओं के ठीक मध्य में बैठकर उस पुडियाँ ( झागदार मक्खी ) को अपनी पगड़ी या साफ़ा आदि में बाँध लें ,उससे पशुओं को यह रोग नहीं होगा । किसी दूसरे व्यक्ति के पशुओं को यह रोग हो तो उस पगड़ी या साफें को पशु के सिर की ओर से पैर की ओर २१ बार घुमाए । इससे पशु चंगा हो जायेगा और चलने फिरने लगेगा तथा घास खाने लगेगा ।

--------------------------- @ ----------------------------


८ - बच्चे के मरने पर माता का दूध न देना
=======================================

कारण व लक्षण - गाय, भैंस का बच्चा कई बार पैदा होते ही मरजाता है या मरा हुआ पैदा होता है तो पशु दूध नहीं देता है । ऐसे में पशु दूध के दबाव के कारण परेशान रहता है और मालिक भी ।

१ - औषधि - कलिहारी मूल ६ ग्राम , गुड २४० ग्राम , कलिहारी को कूटपीसकर दोनों समय गुड़ में मिलाकर आठ दिन तक मादा पशु को खिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - अपामार्ग ( चिरचिटा ) की जड़ ३६ ग्राम , गुड ४८० ग्राम , जड को बारीक पीसकर गुड़ में मिलाकर दोनों समय इस मात्रा को ६-७ दिन तक देना चाहिए ।

३ - औषधि - अश्वगन्धा ६० ग्राम , गेहूँ का दलिया ९६० ग्राम , गुड़ २४० ग्राम , गाय का घी १८० ग्राम , सबको मिलाकर पानी में पकाकर , दोनों समय , दस दिन तक , खिलाना चाहिए ।

# - आलोक -:- ऐसे दूधारू पशु को पहले गुड़ खिलाकर और बाद में गुड़ को दाने में मिलाकर दुहना चाहिए । गुड़ के लालचवश मादा पशु दूध देगी । १५० ग्राम नमक तथा ४०० ग्राम गुड, दोनों समय मिलाकर फिर २५० ग्राम गुड, मादा पशु को खिलाने से दूध देने लगती है ।

-------------------------- @ --------------------------




Sent from my iPad

(२०) - १- गौ - चि०- मुँखरोग ।

(२०) - १- गौ - चि०- मुँखरोग ।

१ - मुँह के घाव, छालें ( Mouth sore )
=================================

कारण व लक्षण :- जिस प्रकार क़ब्ज़ , पेट की ख़राबी , पित्त प्रकोप आदि कारणों से मनुष्यों कें मुँह , जीभ , होंठ आदि में छालें पड़ जाते हैं , उसी प्रकार पशुओं के मुँह में भी उक्त विकारों के कारण छालें तथा घाव पैदा हो जाते हैं और यदि इनकी शीघ्र ही चिकित्सा न की गई तो यह छालें बढ़कर गले के अन्दर तक फैल जाते हैं ।यह छालें यदि उतरकर पशु के पेट व आँतों में फैल जाते हैं तो पशु मर जाता हैं ।
प्राय: यह रोग पशु के गरम रातब अथवा गरम पानी में अचानक मुँह डालने से या चूना , तेज़ाब या फिर कोई दूसरी ऐसी चीज़ खा लेने से , किसी नुकीली अथवा कड़ी (कठोर ) चीज़ खा लेनें पर किसी गरम दवा के प्रभाव से हो जाता हैं । कभी-कभी पेट के विकार , बदहज्मी अथवा पेट की गरम दूषित वायु के कारण भी मुँह में छालें पड़ जाते हैं । रोगी पशु के मुख के अन्दर का सारा भाग जीभ , तालू , होंठ ,इत्यादि लाल पड़ जाते हैं । मुँह में तेज़ गर्मी और जलन सी होने लगती हैं । साँस गरम और बदबूदार आती हैं । मुँह से झाग और लार बहती रहती हैं । मुँह मे काँटे से पड़ जाते है । जीभ सूजकर बाहर को लटक जाती हैं और रोगी पशु को कभी- कभी बुखार भी हो जाता हैं । पशु चारा दाना खाना तथा जुगाली करना भी बन्द कर देता हैं ।

१ - औषधि - बबूल ( कीकर ) की छाल २५० ग्राम , लेकर कूट लें और उसे २ लीटर पानी में १० ग्राम , फिटकरी के साथ मिलाकर ख़ूब औटायें जब एक चौथाई रह जाये तो उतारकर छान लें । इस पानी से पशु का मुख धोयें तो लाभ होगा ।

२ - औषधि - कचनार की छाल १२५ ग्राम , को कूटकर २ लीटर पानी में औटायें । जब ७५० ग्राम शेष बचे , तब उतारकर - छानकर उससे पशु के मुख का अन्दर का भाग धोयें । २-४ दिन इस प्रयोग के करने से छालें मिट जाते हैं ।

३ - औषधि - फिटकर १ तौला , पीसकर आधा लीटर पानी में घोलकर उससे रोगी पशु का मुख धोना भी लाभकारी हैं ।

४ - औषधि - फिटकरी के जल से पशु का मुख धोने के बाद १ छटांक पिसा हुआ सुहागा , ४ छटांक शहद लेकर दोनों को मिलाकर प्रतिदिन २-३ बार लगते रहने से मुख के छालें नष्ट हो जाते हैं ।

५ - औषधि - हल्दी पावडर ५ ग्राम , चूना १ ग्राम , १० ग्राम , पानी में मिलाकर मुख के छालों पर लगाने से जल्दी आराम आता हैं ।

६ - औषधि - यदि क़ब्ज़ को कारण पशु के मुख के छालें हो तो , पशु को हल्का - सा जुलाब दें देना चाहिए । इसके बाद इन दवाओं के द्वारा इलाज करे -- नमक १२५ ग्राम , गन्धक पावडर डेढ़ छटांक , सोंठपावडर डेढ़ तोला - इन सबको १२५ ग्राम गन्ने की राब में मिलाकर पशु को पिला दें । इसके सेवन कराने से पशु को १-२ दस्त होकर पेट साफ़ हो जाता हैं और छालें स्वयं ही ठीक हो जायेंगे ।

७ - औषधि - यदि पशु की जीभ में काटें पड़ गये हो तो उन्हें खरोंचना नहीं चाहिए । और इस दवाई का प्रयोग करें - हल्दी पावडर १ छटांक , नमक पावडर १ छटांक , कालीजीरी पावडर १ छटांक , लेकर पीसकर पशु के मुख के काँटों पर धीरे- धीरे दिन मे २-३ बार मलने से काँटे धीरे - धीरे नष्ट होने लगते हैं ।

# - काँटे पड़ना बदहजमी का मुख्य लक्षण हैं । इसके लिए जूलाब देना ज़रूरी होता है । जूलाब देकर जल्दी आराम आता हैं वह इस प्रकार हैं --

८ - औषधि - आधा लीटर गुनगुने पानी में १ माशा लाल दवा ( पोटाश परमैग्नेट ) घोलकर उससे मुख का भीतरी भाग धोने से भी छालों में लाभ होता हैं ।

९ - औषधि - यदि पशु की जीभ सूज गई हो तो लाल दवा के गरम पानी से सेंक करने के बाद टींचर आयोडीन लगाने से जल्द ही आराम होता हैं ।


२ - हेलुआ रोग
=============

कारण व लक्षण - इस रोग में सूजन पशु के मुख में हलक से उतरकर पशु के निचले हिस्से अर्थात छाती और ललरी से होती हुई पूँछ तक चली जाती हैं । यह रोग भयंकर रोग होता हैं लेकिन असाध्य नहीं होता ठीक से इलाज किया जाये तो ठीक हो जाता हैं ।

१ - औषधि - कालीजीरी , अजवायन , गेरू , सभी को बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ पीसकर लेप बनाकर रोगग्रस्त स्थान पर लगाने से लाभ मिलता हैं ।

२ - टोटका - एक पत्थर को गरम करकें उस पर बकरी का दूध मिले तो अच्छा है अगर दूध नहीं है तो बकरी का मूत्र ( पेशाब ) या दूध थोड़ा- थोड़ा डालते रहे और पत्थर पर दूध पड़ने से धूआँ उठता रहे उससे सिकायी करते रहै ठन्डा होने पर पत्थर फिर गरम करें सिकायी करें इस प्रकार पूरे की सिकायी करने से लाभ होता हैं ।


३ - महुआ बीसी रोग
================

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु की भौंह सूजकर कान तक फैल जाती हैं । इस रोग से ग्रसित पशु को बैठते - उठते किसी तरह से चैन नहीं मिलता हैं । इस रोग की उत्पत्ति पित्त- प्रकोप से होती हैं ।

१ - औषधि - महुआ १ शेर पीसकर , गुड २५० ग्राम , मिला दें । पुन: इसमें ४ किलो गाय के दूध से बनी छाछ मिलाकर कई खुराक बना लें दिन मे ५-६ बार दें और ४-५ दिनों तक देते रहें रोग समाप्त हो जायेगा ।


Sent from my iPad

(३)- गौ चिकित्सा-घाव के कीड़े ।

(३)- गौ चिकित्सा-घाव के कीड़े ।

१ - रोग - पशुओं के घाव में कीड़े पड़ जाने पर ।
==============================

औषधि - नीलकंठ पक्षी का पंख -- पशुओ के शरीर के घावों में कीड़े पड़ जाने पर नीलकंठ पक्षी के एक पंख को लेकर बारीक - बारीक काटकर रोटी में लपेटकर पशु को खिला देने से रोगी पशु के सारे कीड़े मर जायेंगे । और कैसा भी घाव होगा ७-८ दिन में अपने आप भर जायेगा । दवा को खाते ही कीड़े मरकर बाहर आ जायेंगे ।१% कीड़े नहीं मरे तो । तीन - चार दिन के बाद एक खुराक और दें देना चाहिए ।


२ - घाव में कीड़े पड़ना
=========================

कारण व लक्षण - अक्सर यह रोग घाव पर एक प्रकार की हरी मक्खी के बैठने से होता है । पहले मक्खी घाव पर अपना सफ़ेद मल ( अघाडी ) छोड़ देती है । वही मल दिनभर में कीड़े के रूप में बदल जाता है । एक विशेष प्रकार की सफ़ेद मक्खी , जो कि आधा इंच लम्बी होती है , वह मल के रूप में कीड़े ही छोड़ती है ।

१ - औषधि - रोग - ग्रस्त स्थान पर, घाव में बारीक पिसा हुआ नमक भर दिया जाय और पट्टी बाँध दी जाय, जिससे घाव पक जायगा और कीड़े भी मर जायेंगे । घाव पकने पर कीड़े नहीं पड़ते हैं ।

२ - औषधि - करौंदे की जड़ १२ ग्राम , नारियल का तैल २४ ग्राम , करौंदे की जड़ को महीन पीसकर छान लें । फिर उसमें तैल मिलाकर ,घाव में भरकर , ऊपर से रूई रखकर पट्टी बाँध दें । तत्पश्चात् पीली मिट्टी या कोई भी मिट्टी बाँध कर लेप कर दें ।

३ - औषधि - अजवायन के तैल को रूई से घाव पर लगाकर पट्टी बाँध देने से कीड़े एकदम मर जाते है । अजवायन का तैल किसी और जगह पर लग जाय तो तुरन्त नारियल का तैल लगा देना चाहिए , अन्यथा चमड़ी निकलने का भय रहता है ।

४ - औषधि - बड़ी लाजवन्ती का पौधा ३६ ग्राम , लेकर रोगी पशु को रोटी के साथ दिन में दो बार खिला दें । इससे कीड़े मर जायेंगे । उसकी एक बीटी भी बनाकर रोगी पशु के गले में काले धागे से बाँध दें ।

५ - औषधि - मालती ( डीकामाली ) १२ ग्राम , नारियल का तैल १२ ग्राम , मालती को बारीक पीसछानकर नारियल के तैल में घोंट लें ।फिर पशु के घाव पर लगाकर रूई रखकर पट्टी बाँध दें । दवा हमेशा ताज़ी ही काम मे लानी चाहिए ।

६ - औषधि - मोर पंख जलाकर राख १२ ग्राम , नारियल तैल १२ ग्राम । मोरपंख को जलाकर छान लें फिर उसे तेल में मिलाकर घाव पर लगा दें । और रूई भिगोकर घाव पर रखकर ऊपर से पट्टी बाँध दें । फिर मिट्टी से उस पर लेप कर दें ।
--------------------- @ ---------------------



Sent from my iPad

(७)-गौ -चि०- दमारोग ।

(७)-गौ -चि०- दमारोग ।

सर्दी में दमा रोग
= ====================

कारण व लक्षण - पशु को काफ़ी दिन तक अपचन रहने को कारण से भी पशुआो को दमा हो जाता है । अधिक दौड़ाने या अधिक श्रम लेने व अनियमित श्रम लेने से भी उसकी साँस की गति में अन्तर आ जाता है । श्रम लेने के बाद एकदम ठन्डा पानी पी लेने से भी यह रोग होता है । पशु को सर्दी में रात को अधिक साँस चलती है और दिन में कम हो जाती है ।

१ - औषधि - तुलसी के पत्ते ३० ग्राम , सरसों का तेल ३६० ग्राम , कालानमक ६० ग्राम , हींग ९ ग्राम , सभी को बारीक पीसकर छान लें और तैल में मिलाकर ,गरम करना चाहिए तथा गुनगुना होने पर इस खुराक को रोगी पशु को दोनों समय पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - लहसुन ३० ग्राम , घुड़बच ६० ग्राम , अदरक या सोंठ २४ ग्राम , गुड़ २४० ग्राम , हल्दीपावडर ३६ ग्राम , काला नमक ३६ ग्राम , इन्द्रायण फल ९ ग्राम , पानी डेढ़ लीटर , सभी को बारीक पीसकर पानी में मिलाकर गरम करके काढ़ा बना ले , पानी आधा रह जाने पर बिना छाने ही इस खुराक को दोनों समय ,आराम आने तक पिलाना चाहिए ।

३ - औषधि - बतीसाचूर्ण १२० ग्राम , मीठा तैल ६०० ग्राम , दोनों को मिलाकर गरम करके , गुनगुना होने पर सुबह - सायं आराम होने तक पिलाना चाहिए ।



Sent from my iPad

(१९)-१- गौ-चि०-खूरपका ( मुहँपका ) ( Foot Mouth Dis

(१९)-१- गौ-चि०-खूरपका ( मुहँपका ) ( Foot Mouth Disease )

खूरपका ( मुहँपका ) ( Foot Mouth Disease )
=====================================

यह रोग भारत में ही नही , ब्लकी विश्व के अन्य देशों में भी एक अत्यन्त संक्रामक रोग माना जाता हैं । यह रोग फटे खुर वाले पशुओं में प्राय: पाया जाता हैं । यद्यपि यह रोग संाघातिक नहीं हैं । भारतवर्ष में शायद ही कोई पशु इस रोग से मरता हो किन्तु यह छूत का रोग होने के कारण यह वर्षभर चलता रहता हैं और हर देश में होता हैं इस रोग की छूत हवा के साथ सभी पशुओं तक तथा सभी उम्र के पशुओं तक पहुँच जाती हैं । इस रोग के रोगी के फफोलें ठीक होने के बाद भी विषाणु पशु के खरोंट ( खुरन्ड ) मे ३० दिनों तक जीवित रहते हैं जब खरोंट उतरकर घास आदि में गिर जाते हैं तो घास में भी विषाणु लगभग १५ दिनों तक जीवित रहते हैं । भूसी व चोकर में तो विषाणु ४ महीने तक जीवित रहते हैं । किन्तु गर्मी व धूप से ये आसानी से मर जाते है । १% सोडियम हाइड्रोक्साइड , ४% सोडियम काबोर्नेट और १%,सोडियम फार्मोंलिन जैसे क्षार इनको मारने में सर्वाधिक सफल सिद्ध हुए हैं । इस रोग के शिकार पशुओं में दूधारू पशुओं का दूध कम हो जाता हैं और मैहनती पशुओं की कार्यक्षमता घट जाती हैं ।

लक्षण - खूरपका बिमारी से पीड़ित पशु सुस्त व शिथिल पड़ जाता हैं।समस्त शरीर में कँपकँपी होने लगती हैं साधारण बुखार हो जाता हैं , पशु के मुँह,सींग व पैरों का तापमान बढ़ जाता हैं । कान ठन्डे पड़ जाते हैं और साँसों की गति बढ़ जाती हैं , पशु के मुँह में लार व झाग दिखाई देने लगते हैं । पशु के मुँह से चप- चप की आवाज़ आने लगती हैं वह अपना मुँह बार- बार खोलता है और बन्द करता हैं यह दशा २-३ दिनों तक रहती हैं । दो दिन के बाद पैरों में छालें पड़ जाते हैं ,पैर मवाद से भर जाते है बुखार कम हो जाता हैं । ज्यों - ज्यों बिमारी बढ़ती जाती है , जबड़ों , मुँह ,जीभ में छालें बढ़ते जाते हैं इसी प्रकार खुरों के बीच में घाव बढ़ते है और उनमें कीड़े पड़ जीते है । खूरपका रोग व चेचक रोग को पहचानने में समस्या हो जाती हैं।चेचक में केवल मुँह में छालें पड़ जाते हैं और दस्त आरम्भ हो जाते हैं किन्तु खूरपका में ऐसा नहीं होता हैं । इसमें सिर्फ़ मुँह में और खुर में ही छालें पड़ते हैं । इस रोग के छालें हमेशा पीली - सी झिल्ली से ढके रहते हैं अन्य बिमारी के छालें लाल रहते हैं यह इस रोग की विशेष पहचान हैं । इस रोग के विषाणु मुँह , जीभ , आंत अथवा खुरों के बीच की खुली जगह में होते हैं और इसी प्रकार किसी अंग की चोट के रास्ते शरीर में घुस जाते हैं । यदि किसी स्वस्थ पशु को कोई छूत की बिमारी लगी हैं तो उसके लक्षण दिखने मे २ से ५ दिन तक का समय लग जाता हैं । शुरूआत में पशु अत्यधिक सुस्त रहता हैं उसे भूख नहीं लगती हैं तथा बुखार आ जाता हैं जिससे उसके शरीर का तापमान १०२ डिग्री से १०५ डिग्री तक हो जाता हैं किन्तु इन लक्षणों से प्राय: इस रोग का पता नहीं चलता हैं । कुछ समय के बाद पशु अचानक ही लड़खड़ाने लगता हैं , उसके होंठ लटक जाते हैं और मुँह से लार टपकने लगती हैं । ये लक्षण एक साथ समूह के अनेक पशुओं में प्रकट होते हैं । खुरों के साथ जुड़ी हुई पैरों की खाल में फफोलें पड़ जाते हैं , पशु बार- बार पैरों को झटका मारता हैं और कभी- कभी जीीभ से चाटता हैं । फिर उसके मुँह व जबड़ों तथा जीभ पर भी छालें पड़ जाते हैं । यह छालें १८ से २४ घन्टे के अन्दर फूट जाते है , छालें फुटने पर उनमें से जो पानी निकलता हैं , उसमें इस रोग के विषाणु भरे होते हैं । छालों के स्थान पर लाल- लाल घाव बन जाते हैं रोगी पशु की हालत दिन- प्रतिदिन बिगड़ती जाती हैं । क्योंकि वह ठीक प्रकार से खा- पी नहीं पाता हैं । दूधारू पशु का दूध घट जाता हैं और रोग बढ़ने पर पशु के नथुनों में भी छालें पड़ जाते हैं ।

विशेष -- वैसे तो यह रोग वर्षभर चलता रहता हैं पर मार्च , अप्रैल ,अक्तुबर,दिसम्बर में विशेष कर हो जाता हैं । इस रोग में हमारे देश में पशु कम मरते है , वैसे तो अपनी शुद्ध देशी गाय में यह रोग होता नहीं हैं यह नश्ल बदलकर जो दौगली गाय है या उनमें जर्सी आदि का असर है तो यह रोग हो जाता हैं । लेकिन जो रोगी हो जाता है तो उसकी दूध उत्पादन क्षमता घट जाती हैं व सन्तानोत्पत्ति के लिए अयोग्य हो जाता हैं । भैंस के १ साल से छोटे बच्चों को यह रोग कम होता हैं और डेढ़ साल से तीन साल के पशुओं को यह रोग बहुत जल्दी लगता हैं तथा इस आयु में यह रोग बार- बार हो जाता हैं तथा बजे पशुओं या बूढे पशुओ में कम होता हैं तथा उन पर दूबारा रोग हमला नहीं करता है यह सभी प्रकार के पशु दूधारू या अन्य सभी को होता है लेकिन भैंसों का दूध तेज़ी से घटता है और गाय पर कम असर होता हैं । यह रोग ८ दिन से लेकर २८ दिन तक चलता रहता हैं जबकि यह रोग कमज़ोर पशुओं में कम होता हैं अच्छे मज़बूत पशुओं में ज़्यादा होता हैं ।

रोग के बचाव -
=========

१ - रोगी पशु को स्वस्थ पशुओं से तुरन्त अलग कर देना चाहिए ।

२ - रोगी पशु को बाँधने के स्थान चूना व फिनाइल डालकर रोगाणमुक्त कर देना चाहिए ।

३ - रोगी पशुओं को गन्दगी व सीलनयुक्त स्थान पर नहीं रखना चाहिए ।

४ - रोग फैलने के मौसम में सभी पशुओं के घावों व खुरों पर कपूरादि तेल लगाते रहना चाहिए ।

५ - रोगी पशु की टहल करने वाले व्यक्ति को दूसरे पशुओं के पास नहीं जाना चाहिए ।

६ - टहल करने वाले को अपने कपड़े ऊबाले पानी में धोकर रोगाणु मुक्त होना चाहिए ।

७ - इस रोग के टीके लगाने चाहिए ।

८ - पशुओं को पैरडुब्बी द्वारा बचा जा सकता है और बीच- बीच में कराते रहना चाहिए ।

९ - रोगी पशु का झूठा पानी- खाना अन्य पशु को नहीं देना चाहिए ।

# - खूरपका रोग मे पशुपालकों को यह ध्यान रखना चाहिए । चूँकि यह रोग हवा के माध्यम से भी फैलता हैं , जिधर से हवा चल रही हो उधरबिमार पशुओं को न बाँधे नहीं तो स्वस्थ पशु बिमार हो जायेंगे स्वस्थ पंशु को बिमार पशु की छुई हूई हवा न लगे । पशु उन्हें जौं या चने का सत्तु पिलाना चाहिए । अलसी की लई खिलाने से पशु की शक्ति कम नहीं होती हैं । चावल का माण्ड देने से भी आराम मिलता हैं । लाल दवा मिला पानी पिलाना भी गुणकारी हैं ।

# - खूरपका में बुखार की तीन अवस्थाएँ होती है तो उसका इलाज की भी तीन अवस्थाओं में होना चाहिए , बुखार के साथ- साथ इस रोग की प्रथम अवस्था चालू हो जाती हैं जिसकी दवा इस प्रकार हैं -

१ -औषंधि - कालीमिर्च पावडर २ तौला , गाय का घी २५० ग्राम ,गुनगुना करके दोनो को आपस में मिलाकर पशु को सुबह- सायं दिन में दो बार ३-४ दिन तक देने से लाभ होता हैं ।

२ - औषधि - पीपल के पेड़ के ऊपर जो नीम का का पेड़ उगा हो उसकी पत्तियाँ २५० ग्राम , पानी में पीसकर उसमें गाय का घी २५० ग्राम गुनगुना करके मिलाकर पशु को पिलाने से लाभ होता हैं ।

३ - औषधि - पुराना गुड १ किलो , सौँफ २५० ग्राम , गरमपानी २ लीटर मिलाकर पिलाने से लाभँ होता हैं ।

४ - औषधि - घुँघुची लाल ( गुञ्जाफल )की २५० पत्तियाँ पानी में पीसकर देने से बुखार उतर जाता हैं ।

५ - औषधि - चावल का माण्ड २ किलो , पुराना गुड १ किलो मिलाकर पिलाने से बु खार उतर जाता हैं ।

६ - सफ़ेद तिल को पानी में पीसकर पिलाने से पशु का बुखार उतर जाता हैं ।

७ - चिरायता पावडर ३ तौला , साँभरनमक पावडर ३ तौला , कलमीशोरा १५ माशा और डेढ़ छटांक गुड़ मिलाकर पानी मे मिलाकर पिलाने से लाभ होता हैं ।

८ - पैरों के घावों पर ५ भाग कोलतार और १ भाग नीला थोथा मिलाकर तैयार की गई मलहम लगाई जाती हैं , जोकि किटाणुनाशक , विषमारक तथा घावपूरक होती हैं ।

९ - बोरिकएसिड पावडर गरम पानी में मिलाकर उससे पशु का मुँह , थन तथा खुरों को धोवें और उसी से सेकें । गि्लसरीन में थोड़ा-सा पावडर मिलाकर मुँह के छालों में लगाने से गुणकारी होता हैं ।

खूरपका की द्वितीय अवस्था -
==================

# - बुखार उतर जाने के बाद घाव धोने की आवश्यकता पड़ती हैं । पशु उस अवस्था में चलने- फिरने में असमर्थ हो जाता हैं । घावों को धोने के लिए इन दवाओं का प्रयोग करना चाहिए --

१ - फिटकरी को गरम पानी में डालकर पशु का मुँह व खुर धोने चाहिए ।

२ - बबूलछाल , ढाकछाल , जामुनछाल, आँवलाछाल ,और नीम की छाल सममात्रा में लेकर काढ़ा बनायें ।इन दवाओं के काढें से पशु के पैरों को धुलवायें काढ़ा बनाने कि विधी इस प्रकार हैं - सभी दवाओं को पानी में डालें जितने पानी में डूब जायें उससे डबल पानी में पकायें । जब तीन हिस्सा पानी जलकर एक हिस्सा पानी रह जाये तब धुलाई का कार्य किया जायें और मुँह व पैर में ज़ख़्म यदि अधिक हो गये हो तो उन्हें काढ़े से भलीप्रकार से धोना चाहिए । शहद या शीरा हो तो अच्छा है नहीं तो तिल या नारियल तेल या गाय का घी २५० ग्राम में फिटकरी पावडर , कत्था , सुहागाफूला, खाने का सोडा आधा- आधा टीस्पुन ( चम्मच ) मिलाकर दवा का लेप करना चाहिए । दवा लगाकर कपड़े की पट्टी बाँधकर उसपर मिट्टी लगा देनी चाहिए जिससे उसमें गोबर न घुसे और पशु मुँह से खोल न दें ।

# - घाव पर मरहम भी लगा सकते है , मरहम इस प्रकार बनायें - -

१ - औषधि - अलसी का तेल २५० ग्राम , कपूर १ छटांक , डेढ़ तौला तारपीन का तेल , तीनों को आपस में मिलाकर घाव पर लगाने से आराम आता हैं ।

२ - औषधि - तुतिया १ भाग , अलकतरा १० भाग , दोनों को मिलाकर घाव पर लगाकर पट्टी बाँधने से आराम आता हैं ।

३ - औषधि - नीम की पत्तियों को पानी में पीसकर घाव पर लगाने से आराम आता है ।

४ - औषधि - बर्रे का डढुआ ( बर्रे के दानों को मिट्टी के बर्तन में बन्द कर आग में पकाकर तेल निकाले ) इसके बाद पशु के घाव पर लगायें तो आराम आता हैं ।

५ - आयुर्वेद में डुब्बी प्रणाली ( Foot Bath ) सर्वोत्तम मानी गई हैं । इसकी विधी इस प्रकार हैं - -
गौशाला या डेयरी या पशुओ के बँधने के स्थान पर या आसपास में एक ऐसा स्थान बनाना चाहिए जो १२ फूट लम्बा व १ फ़िट गहरा रपटा बनाना चाहिए यानि गड्ढा लम्बाई की दिशा में जिधर से शुरूआत होती है वहाँ हर फ़ुट पर डेढ़ - डेढ़ इंच गहरा करते चले और बीच तक गहरा करें और अन्तिम तक बीच से डेढ़- डेढ़ इन्च गहराई कम करते चले आये और साईड में दिवार दो-दो फ़िट उँचा कर दें और गड्ढे के अन्दर सिमेन्ट कर देना चाहिए जब-जब पशुओं में खूरपका रोग आये इस गड्ढे में पानी भर कर उसमें फिनाइल या लाल दवा पौटेशियम परमैग्नेट डालकर पशुओं को इस पानी में से निकालना चाहिए इससे रोग की रोकथाम होगी ।

६ - औषधि - बबूल छाल ( कीकर छाल ) २५० ग्राम , जवासे का हरा पौधा १ छटांक , फिटकरी ११ छटांक , हराकसीस आधा छटांक , कत्था आधा छटांक , सबको लोहे के बर्तन मे ४ लीटर पानी में उबालें । जब तीन चौथाई पानी रह जाये तो कपड़े से छानकर थोड़ा - सा कपड़े धोने का सोडा मिला दें । यदि उक्त दवाओं में एक - आध दवा न मिले तो कोई हर्ज नहीं हैं परन्तु कीकर छाल ज़रूरी हैं । काढ़े से मुँह व खुरों को प्रतिदिन पिचकारी या प्रेशर से धोए तो अच्छा रहेगा ।

कीटाणु नाशक औषधियाँ --
=================
पशु के खुरों में कोई लेप या मरहम आदि लगाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि घाव व खुरों में कीड़े तो नहीं पड़ गये हैं यदि ऐसा है तो कीटाणु नाशक दवा लगाकर दवा लगाकर उनके मर जाने पर दवा- मरहम लगाकर पट्टी बाँधनी चाहिए -

१ - औषधि - फिनाइल का फोहा बाँधे या फिनायल से पानी में मिलाकर उससे पैर धोये ।

२ - औषधि -मैथिलेटिड स्प्रिट भी उत्तम कीटाणु नाशक है साथ ही घावों को भी भरती हैं । दवा को खुरों के बीच तक पहुचानी चाहिए ।

३ - औषधि - मुँह तथा थन आदि में उपर्युक्त दवा का प्रयोग नहीं किया जाता हैं इसके स्थान पर लाल दवा के घोल से धोना चाहिए ।

४ - औषधि - जामुन तथा अनार की छाल १-१ पाँव तथा एक पाँव कीकर के पत्ते या छाल ४ लीटर पानी में डालकर पकायें । जब एक चौथाई पानी शेष रहने पर छानकर ठन्डा होने पर उससे पशु के मुँह , थन एवं खुरों को धोयें । यह दवा भी उत्तम कीटाणु नाशक हैं ।


५ - औषधि - यदि खुरों के पास पैरों में माँस बढ़ जायें तो उस पर तुतिया रगड़ना सर्वोत्तम एवं लाभकारी हैं ।

६ - औषधि - यदि सुम गिर जाय तो तुतिया १ भाग , फिटकरी २ भाग और कोयला ४ भाग - सभी को बारीक पावडर करके कपडछान कर मिलाकर घाव पर बुरक देना चाहिए । और पट्टी बाँध देनी चाहिए । यह । अत्यन्त लाभकारी उपाय हैं ।

# - खूरपका ( ज्वरनाशक ) औषधियाँ -
=========================
खूरपका बुखार को झाड़ने का मन्त्र व विधी इस प्रकार हैं --

गंग जमुन दो बहे सरस्वती , गऊ चरावै गोरखयती ।।
गोरखयती की बाचा फुरी , नामहुँ फूटे न आव खुरी ।।
जारा मारा माँद विसहरी, बडुका वौडी डिमरारूज जारी ।।
भस्म खुरखुट दोहाई नोना चमारी की आन ।।
मेरी भक्ति - गुरू की शक्ति , फुरो मन्त्र ईश्वरवरो वाचा ।।

नीम की हरी पत्तियों वाली टहनी से ५ बार मन्त्र पढ़कर पशु को झाड़ना चाहिए पशु का बुखार ठीक होता हैं ।

# - इस खूरपका रोग में पशु को तेज़ बुखार हो जाता हैं और बुखार के कारण उसके घाव भी जल्दी नहीं भरते हैं । और नहीं पशु कुछ खा - पी सकता हैं इसलिए सबसे पहले बुखार उतारने की कोशिश करनी चाहिए । कुछ ज्वरनाशक योग इस प्रकार है --

१ - औषधि - कपूर ९ माशा , कलमीशोरा १ तौला , देशीशराब ढाई तौला और पानी सवा लीटर लें । पहले कपूर को शराब में अच्छी तरह मिला लें और शीरे को पानी में घोल लें । फिर इन दोनों घोलों को परस्पर मिलाकर थोड़ी - थोड़ी मात्रा में पशु को पिलायें ।

२ - औषधि - बबूल व सिरस की छाल ५-५ तौला , हराकसीस ३ माशा , नीम के फूल और चिरायता ५-५ तौला , पीले - फूलों वाली कटेरी ५ तौला और पानी ५ लीटर लें । हराकसीस उसमें घोल दें । इनका काढ़ा थोड़ा- थोड़ा करके गुनगुना - गुनगुना ही पशु को पिलायें । यह काढ़ा बुखार की तेज़ी को कम करता हैं । इस काढ़े से पशु के थन व मुँह को धोना भी लाभकारी होता हैं ।


Sent from my iPad

(६)-१- गौ - चिकित्सा ,पैर रोग ।

(६)-१- गौ - चिकित्सा ,पैर रोग ।

१ - रोग - पशुओं में लँगड़ी बाँय अथवा परपरहवा रोग ।
==================================

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु के कुल्ही का हिस्सा जाम हो जाता है । वह लगंडाकर चलने लगता है । कई बार पशु को बुखार भी हो जाता है और उसको गोबर व मूत्र का बन्द भी लग जाता है । पशु ६-७ घन्टे में परेशान होकर मर जाता है , यह दवा इस बिमारी में बड़ी कारगर है ।

१ - औषधि - अजवायन की धूनी ।

गाय के गोबर के ऊपले को किसी बर्तन में रखकर जला लें जब धूआँ निकलना बन्द हो जाये । तब उसके ऊपर थोड़ी - थोड़ी अजवायन डालते रहे ओर धूएँ को पशु के मुँह के पास रखें जिससे उसके मुँह में धूआँ चला जाये । ५० ग्राम ताज़ा भृंगराज को लेकर बारीक साग की तरह काट लें , ४० कालीमिर्च मोटी - मोटी कूटकर १०० ग्राम गेहूँ का आटा लेकर उसमें मिलाकर कर गुथकर कच्ची- पक्की रोटी बना लें जो भी एक या दो बने रोटी ठन्डी करके उनमे ६० ग्राम गाय का घी रखकर पशु को खिला देने से ठीक हो जायेगा । यह औषधि केवल एक बार ही देनी है । आटे में मिलाकर न देवें क्योंकि गाय को चार पेट होते है उसे आटा पचता नहीं है ।( अगर रोटी नहीं बना पाते तो आटे को कड़ाई में हल्का सा भूनकर सी दवाईयाँ मिलाकर भी दें सकते है ) लेकिन पानी मत देना ।


२ - आगे के पैर की मोच ( घटने का खिसक जाना )
=============================

कारण व लक्षण - परस्पर लड़ने से , घातक चोट लगने से, दौड़ने और फिसल जाने पर कभी - कभी पशु की गोड़ खिसक जाती है । इसके लिए नीचे लिखें उपचार का प्रयोग करना चाहिए ।

१ - औषधि - कन्थार की हरी पत्तियाँ २४० ग्राम , या पत्तियों का रस ४० ग्राम ,मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्तियों को पहले पानी में डालना चाहिए एक घंटे बाद पत्तियों को निकालकर उन्हें महीन पीसकर उनका रस कपड़े में छानकर निकाल लेना चाहिए । फिर जितना रस हो , उतना खाने के मीठे तैल में मिलाकर गरम करना चाहिए । गरम करते समय चम्मच द्वारा उसको हिलाना चाहिए । फिर घोल से गुनगुना रहने पर पशु के घुटने पर मालिश करनी चाहिए । एेसी मालिश चार दिन तक करनी चाहिए । पाँव तुरन्त ठीक हो जायेगा । रोगी पशु के बाल निकल जायेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । बाल बाद में आ जायेंगे । जब पशु अच्छा हो जाये, तब मालिश किये गये स्थान पर नारियल का तैल रूई से लगाना चाहिए । इससे आराम आ जायेगा ।

२ - औषधि - रोगी पशु के चटखुरी या मोच के स्थान पर पहले रूई द्वारा मिट्टी का तैल ( घासलेट ) लगाया जाय । १२ घंटे बाद उसी स्थान पर नारियल का तैल लगाया जाये।यह दवा एक ही बार लगाने पर पशु को आराम हो जायेगा । कन्थार की दवा भी बनाकर मोच में काम आ सकती है ।

--------------------------- @ ----------------------------

३ - खुर तिड़कना
=================

कारण व लक्षण - पशुओं के खुसरो मे तिडकन आ जाती है ।

१ - औषधि - कभी-कभी पशु का खुर कोई मार लगने से तिडक जाता है,सीताफल ( शरीफ़ा ) की पत्ती १२ ग्राम , चूना ९ ग्राम , शरीफ़ा की पत्तियाँ बारीक पीसकर चूने में मिलाकर ज़ख़्म में भरकर ऊपर से रूई रखकर पट्टी बाँधनी चाहिए ।

२ - औषधि - भिलावें का तैल साढ़े चार ग्राम में भरकर ऊपर से गरम लाल लोहे का दाग लगाया जाय । इस प्रयोग से पशु को आराम मिलेगा ।
------------ @ -------------

४ - खुरमोच
===============

कारण व लक्षण - कभी - कभी अचानक गड्डे में पैर गिर जाने से या आपस में लड़ने से पशुओं के खुर में मोच ( चोट ) आ सकती है और उस स्थान पर सूजन आ जाती है ,और पशु चलने - फिरने में लँगड़ाता है ।

१ - औषधि - पहले नीम की पत्ती पानी में उबालकर पानी से सेंकें, फिर निम्नलिखित दवा का उपयोग करना चाहिए । कन्थार ( कठार, गोविन्द फल, लै०- कैपीरस केलेनिका ) २४० ग्राम , मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्ती को पानी में आधा घन्टा तक डालकर फिर पत्तियों को निकालकर महीन पीसें । फिर कपड़े द्वारा रस निकालकर जितना रस हो उतना ही तैल मिलाकर गरम करें । उसे गुनगुना रहने पर रोग के स्थान पर रोज़ सुबह ८ दिन तक मालिश करें । इससे पशु के रोग के स्थान पर के बाल तो निकलेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । कुछ दिन में बाल जम जायेंगे और पशु ठीक हो जायेगा । जब पशु का लंग करना कम हो जाये तो उस स्थान पर खोपरे का तेल रोज़ लगाना चाहिए ।

२ - औषधि - घासलेट ( मिट्टी का तैल ) ६० ग्राम , से रोगी पशु के रोगस्थान पर लगाकर मालिश कि जाय । फिर १२ घंटे बाद उस स्थान पर नारियल तैल को लगाया जाय। इस दवा के लगाने से एक बार में ही आराम आने लगता है ।
---------------------------- @ ---------------------------

५ - खोराला ( अगले पैर के खुर के पास पक जाना )
==================================

कारण व लक्षण - अगले पाँव के खुर के पास पक जाता है । इलाज न होने से वह पककर पककर फूट जाता है और पशु लँगड़ाता है ।

१ - औषधि - आक ( मदार ) की हरी गीली लकड़ी में तेल लगाकर फिर उसके ऊपर सिन्दुर लगा लें । उसे पशु की नाक के अन्दर घुसा दें । इस प्रकार नाक के दोनो छिद्रों में आक की लकड़ी चलानी चाहिए । इसे लगाते समय पशु की नाक से आवाज़ आती है, और वह छींकता हैं ।
आलोक-:- आक की लकड़ी को पहले ही पशु की नाक के बाहर से नाप लेंना चाहिए । ध्यान रहे कि लकड़ी इतनी बड़ी न हो कि वह आँख तक पहुँच जाय । आँख तक पहुँच से हानि हो सकती है । यह रोग पशु के अगले पैर में ही होता है ।

-------------------------- @ ----------------------------

६ - पाँव करवा जाने पर ( पैरों का तलस जाना )
==================================

कारण व लक्षण - रेत ,काली मिट्टी और नरम मिट्टी में पैदा हुए बछड़ों को पथरीली ज़मीन पर काम करने से पाँव करवा जाते है । रोगी पशु लंग करता है । वह कभी - कभी एक, दो या तीन पाँवों से लंग करता है ।

१ - औषधि - रोगी पशु के पैरों में नाल हमेशा बैठवानी चाहिए । इससे उसके पाँव करवाते नही । फिर वह डामर की सड़क , पथरीली ज़मीन और अन्य कड़ी जगहों पर आसानी से चल सकता है ।

२ - औषधि - रोगी पशु को नीम के उबले पानी से, गुनगुना होने पर ,२० ग्राम , नमक डालकर , दोनों समय , आराम होने तक ,सेंकना चाहिए । बाद में रोग के स्थान पर नारियल तैल की मालिश करनी चाहिए ।

घोड़े के लिए इलाज -:- ईंट को लाल गरम करके पानी में बुझा लें । फिर तत्काल उस ईंट पर घोड़े का लँगड़ा पैर रख दें। इससे उसके पैर में सेंक लगेगा और उसे आराम हो जायेगा ।
#- थोड़े से गाय के गोबर से बने कण्डो फ़र्श पर रख कर जलायें ,उपले जल जाने पर उन्हें तुरन्त वहाँ से हटा दें और उस स्थान पर घोड़े के पैर को गरम गरम फ़र्श पर रखकर सेंकना चाहिए और ऊपर से थोड़ा थोड़ा पानी डालनी चाहिए, इससे सेंक लगने से आराम आने लगेगा ।

-------------------------------- @ ---------------------------------

७ - खुर ( तलवे या तालू फूटने ) की बीमारी ।
=================================

कारण व लक्षण - यह रोग भैंस को होता है । गर्मी की अधिकता के कारण यह रोग पैदा होता है ।

१ -औषधि - पशु के मुँह के भीतर ऊपरी जबड़े में दो पतले सुराख़ होते है , जिनका सम्बंध मस्तिष्क से रहता है । वह जो पानी पीता है वह इन सूराखों से उसके मस्तिष्क में चढ़ जाता है । ये दोनों सुराख़ अन्दर से चौड़े हो जाते है । पशु जब पानी पीता है तो पानी उसकी नाक से गिरता है ।

२ - औषधि - सिन्दुर ३६ ग्राम , मक्खन ९ ग्राम , दोनों को मिलाकर , थोड़ी रूई में लपेटकर , गोमती घास की काड़ी ( सोटिया घास ) लेकर उपर्युक्त मिश्रण उसके एक सिरे पर लगायें । फिर पशु को धीरे से पृथ्वी पर सुलाकर सावधानी से दोनों स्वरों में दो काँडियांँ बनाकर , दोनों सूराखों में आधा - आधा इंच लें जायँ ।बाहर निकली काड़ी को तोड़ देना चाहिए । रोगी पशु को एक ही बार में अवश्य आराम होगा ।
खान-पान -:- रोगी पशु को कमजोर न होने देना चाहिए । मुलायम घास और पतली खुराक दी जायेँ ।

------------------- @ ------------------




Sent from my iPad