Friday, 4 March 2022

रामबाण योग 133

अश्वगंधा Winter cherry  (विंटर चेरी)

 

आपने कई बार अश्वगंधा का नाम सुना होगा। अखबारों या टीवी में अश्वगंधा के विज्ञापन आदि भी देखे होंगे। आप सोचते होंगे कि अश्वगंधा क्या है या अश्वगंधा के गुण क्या है? दरअसल अश्वगंधा एक जड़ी-बूटी है। अश्वगंधा का प्रयोग कई रोगों में किया जाता है। क्‍या आप जानते हैं कि मोटापा घटाने, बल और वीर्य विकार को ठीक करने के लिए अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा अश्वगंधा के फायदे और भी हैं। अश्वगंधा के अनगिनत फायदों के अलावा अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से अश्वगंधा के नुकसान से सेहत के लिए असुविधा उत्पन्न हो सकता है। अलग-अलग देशों में अश्‍वगंधा कई प्रकार की होती है, लेकिन असली अश्वगंधा की पहचान करने के लिए इसके पौधों को मसलने पर घोड़े के पेशाब जैसी गंध आती है। अश्वगंधा की ताजी जड़ में यह गंध अधिक तेज होती है। वन में पाए जाने वाले पौधों की तुलना में खेती के माध्‍यम से उगाए जाने वाले अश्‍वगंधा की गुणवत्‍ता अच्‍छी होती है। तेल निकालने के लिए वनों में पाया जाने वाला अश्‍वगंधा का पौधा ही अच्‍छा माना जाता है। इसके दो प्रकार हैं-

 

छोटी असगंध (अश्वगंधा)

इसकी झाड़ी छोटी होने से यह छोटी असगंध कहलाती है, लेकिन इसकी जड़ बड़ी होती है। राजस्‍थान के नागौर में यह बहुत अधिक पाई जाती है और वहां के जलवायु के प्रभाव से यह विशेष प्रभावशाली होती है। इसीलिए इसको नागौरी असगंध भी कहते हैं।

 

बड़ी या देशी असगंध (अश्वगंधा)

इसकी झाड़ी बड़ी होती है, लेकिन जड़ें छोटी और पतली होती हैं। यह बाग-बगीचों, खेतों और पहाड़ी स्थानों में सामान्य रूप में पाई जाती है। असगंध में कब्‍ज गुणों की प्रधानता होने से और उसकी गंध कुछ घोड़े के पेशाब जैसी होने से संस्कृत में इसकी बाजी या घोड़े से संबंधित नाम रखे गए हैं।  

 

बाहरी आकृति

बाजार में अश्‍वगंधा की दो प्रजातियां मिलती हैंः-

पहली मूल अश्‍वगंधा Withania somnifera (Linn.) Dunal, जो 0.3-2 मीटर ऊंचा, सीधा, धूसर रंग का घनरोमश तना वाला होता है।

दूसरी काकनज Withania coagulans (Stocks) Duanl, जो लगभग 1.2 मीटर तक ऊंचा, झाड़ीदार तना वाला होता है।

अश्‍वगंधा को लोग आम बोलचाल में असगंध के तौर पर जानते हैं, लेकिन देश-विदेश में इसको कई नाम से जाना जाता है। अश्‍वगंधा का का वानस्पतिक नाम (Botanical name) Withania somnifera (L.) Dunal (विथेनिआ सॉम्नीफेरा) Syn-Physalis somnifera Linn. है और इसके अन्य नाम ये हैं-Hindi– असगन्ध, अश्वगन्धा, पुनीर, नागोरी असगन्ध

English – Winter cherry  (विंटर चेरी), पॉयजनस गूज्बेर्री (Poisonous gooseberry)  

Sanskrit – वराहकर्णी, वरदा, बलदा, कुष्ठगन्धिनी, अश्वगंधा कहते है |

 

आयुर्वेद में अश्‍वगंधा का इस्‍तेमाल अश्वगंधा के पत्‍ते, अश्वगंधा चूर्ण के रुप में किया जाता है।  अश्वगंधा के फायदे जितने अनगिनत हैं उतने ही अश्वगंधा के नुकसान भी है क्योंकि चिकित्सक के बिना सलाह के सेवन करने से शारीरिक अवस्था खराब हो सकती है। कई रोगों में आश्‍चर्यजनक रूप से लाभकारी अश्वगंधा का औषधीय इस्तेमाल करना चाहिए, चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:

 

*#  बालो का सफेद होना :  2-4 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करें। अश्वगंधा के फायदे के वजह से समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या ठीक होती है।

 

*# - आँखों की रौशनी बढती है - 2 ग्राम अश्‍वगंधा, 2 ग्राम आंवला (धात्री फल) और 1 ग्राम मुलेठी को आपस में मिलाकर, पीसकर अश्वगंधा चूर्ण कर लें। एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को सुबह और शाम पानी के साथ सेवन करने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। अश्वगंधा के फायदे  के कारण आँखों को आराम मिलता है।

 

# - गण्डमाला  - अश्वगंधा के फायदे के कारण और औषधीय गुणों के वजह से अश्वगंधा गले के रोग में लाभकारी सिद्ध होता है। अश्‍वगंधा पाउडर तथा पुराने गुड़ को बराबार मात्रा में मिलाकर 1/2-1 ग्राम की वटी बना लें। इसे सुबह-सुबह बासी जल के साथ सेवन करें। अश्‍वगंधा के पत्‍ते का पेस्‍ट तैयार करें। इसका गण्डमाला पर लेप करें। इससे गलगंड में लाभ होता है।

 

# - टीबी (क्षय रोग) -  अश्‍वगंधा चूर्ण की 2 ग्राम मात्रा को असगंधा के ही 20 मिलीग्राम काढ़े के साथ सेवन करें। इससे टीबी में लाभ होता है। अश्‍वगंधा की जड़ से चूर्ण बना लें। इस चूर्ण की 2 ग्राम लें और इसमें 1 ग्राम बड़ी पीपल का चूर्ण, 5 ग्राम गाय का घी और 8 ग्राम शहद मिला लें। इसका सेवन करने से टीबी (क्षय रोग) में लाभ होता है।

 

*# - कुकुर खाँसी - असगंधा की 10 ग्राम जड़ों को कूट लें। इसमें 10 ग्राम मिश्री मिलाकर 400 मिलीग्राम पानी में पकाएं। जब इसका आठवां हिस्सा रह जाए तो आंच बंद कर दें। इसे थोड़ा-थोड़ा पिलाने से कुकुर खांसी या वात से होने वाले कफ की समस्या में विशेष लाभ होता है।

 

*# - खाँसी - असगंधा के पत्तों से तैयार 40 मिलीग्राम गाढ़ा काढ़ा लें। इसमें 20 ग्राम बहेड़े का चूर्ण, 10 ग्राम कत्था चूर्ण, 5 ग्राम काली मिर्च तथा ढाई ग्राम सैंधा नमक मिला लें। इसकी 500 मिलीग्राम की गोलियां बना लें। इन गोलियों को चूसने से सब प्रकार की खांसी दूर होती है। टीबी के कारण से होने वाली खांसी में भी यह विशेष लाभदायक है। अश्वगंधा के फायदे खांसी से आराम दिलाने में उपचारस्वरुप काम करता है।

 

# - छाती का दर्द - अश्‍वगंधा की जड़ का चूर्ण 2 ग्राम की मात्रा का जल के साथ सेवन करें। इससे सीने के दर्द में लाभ होता है।

 

*# - पेट के कीड़े - अश्वगंधा चूर्ण के फायदे आप पेट के रोग में भी ले सकते हैं। पेट की बीमारी में आप अश्वगंधा चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं। अश्‍वगंधा चूर्ण में बराबर मात्रा में बहेड़ा चूर्ण मिला लें। इसे 2-4 ग्राम की मात्रा में गुड़ के साथ सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म  होते हैं।

  

# - पेट के कीड़े - अश्‍वगंधा चूर्ण में बराबर भाग में गिलोय का चूर्ण मिला लें। इसे 5-10 ग्राम शहद के साथ नियमित सेवन करें। इससे पेट के कीड़ों का उपचार होता है।  

 

*# - मूत्र रोग – अश्वगंधा के फल व बीज मूत्रल होने के कारण पेशाब का बंद लगना या बूंद बूंद करके पेशाब आना , जेसी समस्याओं के लिए अश्वगंधा फूलों जेसी समस्याओं के लिए अश्वगंधा फूलों ( पनीर डोडा ) को रातभर पानी में भिगोकर सुबह ही 10 ग्राम हिम फाँट पीने से  इन सभी रोगों को दूर करता है |

 

# - पेट के कीड़े -  अश्वगंधा के पत्तें कडुवे होने के कारण बुखार व पेट के कीड़ों को मारता है क्योंकि यह कृमिनाशक होता है |

 

# - कब्ज -  अश्वगंधा चूर्ण की 2 ग्राम मात्रा को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से कब्‍ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

 

*# - गर्भधारण में सहायक -  20 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को एक लीटर पानी तथा 250 मिलीग्राम गाय के दूध में मिला लें। इसे कम आंच पर पकाएं। जब इसमें केवल दूध बचा रह जाय तब इसमें 6 ग्राम मिश्री और 6 ग्राम गाय का घी मिला लें। इस व्‍यंजन का मासिक धर्म के शुद्धिस्नान के तीन दिन बाद, तीन दिन तक सेवन करने से यह गर्भधारण में सहायक होता है।

 

*# - गर्भधारण हेतु - अश्वगंधा चूर्ण के फायदे गर्भधारण की समस्या में भी मिलते हैं। अश्वगंधा पाउडर को गाय के घी में मिला लें। मासिक-धर्म स्‍नान के बाद हर दिन गाय के दूध के साथ या ताजे पानी से 4-6 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन लगातार एक माह तक करें। यह गर्भधारण में सहायक होता है।

 

*# - अकाल में गर्भपात - असगंधा और सफेद कटेरी की जड़ लें। इन दोनों के 10-10 मिलीग्राम रस का पहले महीने से पांच महीने तक की गर्भवती स्त्रियों को सेवन करने से अकाल में गर्भपात नहीं होता है।

 

# - ल्यूकोरिया  - 2-4 ग्राम असगंधा की जड़ के चूर्ण में मिश्री मिला लें। इसे गाय के दूध के साथ सुबह और शाम सेवन करने से ल्यूकोरिया में लाभ होता है।

 

# - ल्यूकोरिया - अश्‍वगंधा, तिल, उड़द, गुड़ तथा गाय के घी को समान मात्रा में लें। इसे लड्डू बनाकर खिलाने से भी ल्यूकोरिया में फायदा होता है।

 

*# - लिंग की कमजोरी - असगंधा के चूर्ण को कपड़े से छान कर (कपड़छन चूर्ण) उसमें उतनी ही मात्रा में खांड मिलाकर रख लें। एक चम्मच की मात्रा में लेकर गाय के ताजे दूध के साथ सुबह में भोजन से तीन घंटे पहले सेवन करें।

 

*# -  लिंग की कमजोरी या शिथिलता - रात के समय अश्‍वगंधा की जड़े के बारीक चूर्ण को चमेली के तेल में अच्छी तरह से घोंटकर लिंग में लगाने से लिंग की कमजोरी या शिथिलता दूर होती है।

 

*# - लिंग की कमजोरी या शिथिलता - असगंधा, दालचीनी और कूठ को बराबर मात्रा में मिलाकर कूटकर छान लें। इसे गाय के मक्खन में मिलाकर सुबह और शाम शिश्‍न (लिंग) के आगे का भाग छोड़कर शेष लिंग पर लगाएं। थोड़ी देर बाद लिंग को गुनगुने पानी से धो लें। इससे लिंग की कमजोरी या शिथिलता दूर होती है।

 

# - कमर दर्द व गठिया रोग - 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर को सुबह और शाम गर्म दूध या पानी या फिर गाय के घी या शक्‍कर के साथ खाने से गठिया में फायदा होता है। इससे कमर दर्द और नींद न आने की समसया में भी लाभ होता है।

 

# - वात तथा गठिया रोग - असगंधा के 30 ग्राम ताजा पत्तों को, 250 मिलीग्राम पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर पी लें। एक सप्ताह तक पीने से कफ से होने वाले वात तथा गठिया रोग में विशेष लाभ होता है। इसका लेप भी लाभदायक है।

 

*# - शस्त्रक्षत  -  अश्वगंधा पाउडर में गुड़ या घी मिला लें। इसे दूध के साथ सेवन करने से शस्‍त्र के चोट से होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

 

*# - त्वचा में होने वाले कीड़े व मधुमेह के कारण होने वाले घाव व सूजन  -  अश्‍वगंधा के पत्‍तों का पेस्‍ट तैयार लें। इसका लेप या पत्‍तों के काढ़े से धोने से त्वचा में लगने वाले कीड़े ठीक होते है। इससे मधुमेह से होने वाले घाव तथा अन्‍य प्रकार के घावों का इलाज होता है। यह सूजन को दूर करने में लाभप्रद होता है।

 

# - विसर्प रोग - अश्‍वगंधा की जड़ को पीसकर, गुनगुना करके लेप करने से विसर्प रोग की समस्‍या में लाभ होता है |

 

*# - 2-4 ग्राम अश्‍वगंधा चूर्ण को एक वर्ष तक बताई गई विधि से सेवन करने से शरीर रोग मुक्‍त तथा बलवान हो जाता है।

 

*# - बलवर्धनार्थ – 10 ग्राम अश्‍वगंधा चूर्ण 10 ग्राम  तिल व 10 ग्राम गाय का घी लें। इसमें 5  ग्राम शहद  मिलाकर जाड़े के दिनों में रोजाना 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवनकर मिश्री मिलाकर उष्ण गोदुग्ध का सेवन करने से शरीर मजबूत बनता है।

 

*# - शारीरपोषणानार्थ - 6 ग्राम असगंधा चूर्ण में उतने ही भाग मिश्री और शहद मिला लें। इसमें 10 ग्राम गाय का घी मिलाएं। इस मिश्रण को 2-4 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम शीतकाल में 4 महीने तक सेवन करने से शरीर का पोषण होता है।

 

*# - दौर्बल्य - 3 ग्राम असगंधा मूल चूर्ण को पित्त प्रकृति वाला व्‍यक्ति ताजे दूध (कच्चा/धारोष्ण) के साथ सेवन करें। वात प्रकृति वाला शुद्ध तिल के साथ सेवन करें और कफ प्रकृति का व्‍यक्ति गुनगुने जल के साथ एक साल तक सेवन करें। इससे शारीरिक कमोजरी दूर होती है और सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

 

*# - दौर्बल्य - 20 ग्राम असगंधा चूर्ण, तिल 40 ग्राम और उड़द 160 ग्राम लें। इन तीनों को महीन पीसकर इसके बड़े बनाकर ताजे-ताजे एक महीने तक सेवन करने से शरीर की दुर्बलता खत्‍म हो जाती है।

 

*# - दौर्बल्य – अश्वगंधा  व चीरायता को बराबर भाग में लेकर अच्‍छी तरह से कूट कर मिला लें। इस चूर्ण को 2-4 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम  गाय के दूध के साथ सेवन करने से शरीर की दुर्बलता खत्‍म हो जाती है।

 

*# - वीर्य विकार  - एक ग्राम असगंधा चूर्ण में 125 मिग्रा मिश्री डालकर, गाय के गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से वीर्य विकार दूर होकर वीर्य मजबूत होता है तथा बल बढ़ता है।

 

# - रक्तदोष -  अश्वगंधा पाउडर में बराबर मात्रा में चोपचीनी चूर्ण या चिरायता का चूर्ण मिला लें। इसे 3-5 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम सेवन करने से खून में होने वाली समस्‍याएं ठीक होती हैं।  

 

# - पुराना बुखार -  2 ग्राम अश्‍वगंधा चूर्ण तथा 1 ग्राम गिलोय सत् (जूस) को मिला लें। इसे हर दिन शाम को गुनगुने पानी या शहद के साथ खाने से पुराना बुखार ठीक होता है।

 

# - सर्व रोग – 250 मिलीग्राम गिलोय सत़़् को 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण के साथ मिलाकर शहद के साथ सेवन करने से सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते है |

 

# - अश्वगंधा के उपयोगी अंग - पत्‍ते , जड़, फल, बीज का प्रयोग होता है |

 

# - अश्वगंधा से जुड़ी विशेष जानकारी – बाजारों में जो असगंधा बिकती है उसमें काकनज की जड़े मिली हुई होती हैं। कुछ लोग इसे देशी असगंध भी कहते हैं। काकनज की जड़ें असगंधा से कम गुण वाली होती हैं। जंगली अश्‍वगंधा का बाहरी प्रयोग ज्यादा होता है।

 

# - मात्रा - जड़ का चूर्ण – 2-4 ग्राम , काढ़ा – 10-30 मिलीग्राम |

 

# - गर्म प्रकृति वाले व्‍यक्ति के लिए अश्‍वगंधा का प्रयोग नुकसानदेह होता है।

 

# - निवारण – अश्वगंधा के दुषप्रभाव में गोंद कतीरा में गाय के घी व दूध में मिलाकर पीने से तुरंत लाभ होता है |

 

 

# - विशेष – जंगली अश्वगंधा के पुष्पों को सुखाकर बाजारों में पनीर डोडा के नाम से बेचा जाता है | इसका प्रयोग मधुमेह व त्वचा विकारों में किया जाता है | पनीर डोडा को रात भर पानी में भिगोकर रखा जाता है तब सुबह छानकर पिया जाता है तो मधुमेह व त्वचा विकारों में लाभ होता है |

Thursday, 3 March 2022

रामबाण –132

आर्तगल ( वनोंकरा )-

 

आर्तगल नाम शायद ही किसी ने सुना होगा। इसको हिन्दी में वनोकरा कहते हैं। आयुर्वेद में वनोकरा का प्रयोग मूल रूप से त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा भी यह कई और बीमारियों में फायदेमंद होता है। चलिये इस विरल पौधे के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।  आर्तगल उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों तथा हिमालय क्षेत्रों में 1500 मी की ऊँचाई पर पाया जाता है। इसका प्रयोग त्वचा संबंधी रोगों, सिरदर्द, बुखार, सर्दी-खांसी, अल्सर जैसे अनेक बीमारियों में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।

 

आर्तगल का वानास्पतिक नाम Xanthium strumarium L. (जैन्थियम स्ट्रूमेरियम) Syn-Xanthium abyssinicum Wall., Xanthium americanum Walter होता है। इसका कुल  Asteraceae (ऐस्टरेसी) होता है और इसको अंग्रेजी में Cocklebur (कॉकलबर) कहते हैं। Sanskrit-आर्तगल नीलाम्लान, नीलपुष्पा; 

Hindi-वनोकरा (Banokra); 

English-क्लॉटबर (Clotbur), ब्रॉड कॉकलेबर (Broad cocklebur), लार्ज कॉक्लेबर (Large cocklebur), बर वीड (Burweed); कहते है |

 

आर्तगल का पञ्चाङ्ग कड़वा, शरीर को शुद्ध करने वाला, अवसाद को कम करने वाला, तीखा, कफ और वात को कम करने वाला होता है। यह कुष्ठ, दर्द, खुजली, व्रण या घाव, शोफ (Dropsy) तथा त्वचा संबंधी बीमारियों  में लाभप्रद होता है। इसका प्रयोग कफ संबंधी रोगों, बुखार, मोटापा, सिरदर्द, गुल्म (Tumor) तथा भीतरी विद्रधि (abscess)की चिकित्सा में किया जाता है। आर्तगल के फूल शीत प्रकृति के होते हैं। आर्तगल के पत्ते स्तम्भक, मूत्रल तथा फिरङ्गरोधी (सिफिलिस को रोकने वाला) होते हैं। आर्तगल की जड़ कड़वी , कमजोरी दूर करने वाली , घाव, रोमकूप में सूजन तथा विद्रधि (abscess) को ठीक करने वाली होती है। आर्तगल में पौष्टिकारक गुण होते हैं|

 

*# - हर्पीज जोस्टर -  अगर हर्पिज़ के दर्द और जलन से परेशान हैं तो आर्तगल को पत्ते और जड़ को पीसकर उसका लेप घाव पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है।

 

*# - फोड़े-फुंसी -  अक्सर फोड़े-फूंसी किसी बीमारी के वजह से सूखने का नाम नहीं लेते हैं तब आर्तगल का इलाज फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके जड़ और पत्ते का लेप घाव पर लगाने से जल्दी सूखने लगता है।

 

# - सिफलिस - आर्तगल रोग के फल और फूल को पीसकर उसका शरबत बनाकर पिलाने से सिफिलिस रोग में फायदा मिलता है। 

 

# - झाईयां - *आर्तगल के कोमल फल तथा पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की झांईयां दूर होती हैं तथा रोमकूप के सूजन पर लगाने से रोमकूप का सूजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। 

 

*# - मूत्रदाह व मूत्राशय की पथरी – आर्तगल पञ्चाङ्ग (10-20 मिली) के सेवन से अनेक मूत्रदाह, मूत्रकृच्छ्र तथा मूत्राश्मरी आदि मूत्र संबंधित बीमारियों तथा श्वेत प्रदर (सफेद पानी) में लाभ प्राप्त होता है।

 

*# - बच्चों के पेट के कीड़े -   अगर बच्चा कृमि के कारण परेशान है तो आर्तगल के 1 चम्मच ताजे पत्र-स्वरस को पानी में मिलाकर पिलाने से उदरकृमियां दूर होती हैं।

 

# - मात्रा - 10-20 मिली आर्तगल पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करने से जीर्ण विषमज्वर में लाभ होता है।

 

# -आयुर्वेद के अनुसार आर्तगल  का औषधीय गुण इसके इन भागों को प्रयोग करने पर सबसे ज्यादा मिलता है- पत्ता, पञ्चाङ्ग,जड़ ,बीज,फल।

 

Tuesday, 1 March 2022

रामबाण 131

 अरबी, आलुकी  कोको यैम (Coco yam)

 

अरबी को कई लोग अरवी भी कहते हैं। यह एक सब्जी है, जिसे आप सभी खाते होंगे। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसका स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा अलग होता है। सामान्यतः अरबी से दो तरह के पकवान बनाए जाते हैं, सूखी सब्जी (भुजिया), और रसदार सब्जी। कुछ लोग अरबी के पत्तों से भी कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। लोगों को अरबी के बारे में यह जानकारी है नहीं है कि अरबी के सेवन से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि अरबी का प्रयोग कर आप कई रोगों का इलाज भी कर सकते हैं। अरबी की खेती कन्द, और पत्तों के लिए होती है। यह वातकारक है, इसलिए अरबी से बने व्यंजनों में वात के शमन के लिए अजवायन को डाला जाता है। यह वातकारक होते हुए भी हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद बहुत ही उत्तम हो जाता है।

 

अरबी का वानस्पतिक नाम (Scientific Name of Arbi or Colocasia) कोलोकेसिया एस्कुलेन्टा (Colocasia esculenta (L.), Schott, Syn-Colocasia antiquorum Schott) है, और यह ऐरेसी (Aracea) कुल का है। दुनिया भर में अरवी को कई नामों से बुलाया जाता है, जो ये हैं-

Hindi – अरुई, घुइयां, कच्चु, अरवी, घूय्या, English – इजिप्टियन ऐरम (Egyptian arum), क्रैच कोको (Scratch Coco), टैरो रूट (Taro root), एड्डोस (Eddoes), एलिफैन्टस् इयर (Elephant's ear) कोको यैम (Coco yam), टैरो (Taro), Sanskrit – कच्चू, आलुकी कहते है |

 

 

# - बालों का झड़ना -  बालों का झड़ना एक आम परेशानी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या पुरुष, सभी बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी के गुण से बालों का झड़ना रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हों तो अरवी के कंद का रस निकालकर सिर पर मालिश करें। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है। 

 

# - सिरदर्द - कई लोगों को बराबर सिर दर्द की शिकायत रहती है। आप अरबी के गुण से सिर दर्द से आराम पा सकते हैं। अरबी कन्द के रस में गोतक्र ( छाछ ) या गोदधि ( दही ) मिला लें। इसे पीने से सिर दर्द से आराम मिलता है। 

 

*# - कान दर्द - कान बहने या कान के दर्द में भी अरवी का उपयोग कर सकते हैं। इन रोगों में अरबी के पत्ते के 1-2 बूंद रस को कान में डालें। इससे ना सिर्फ कान बहना रुक जाता है, बल्कि कान का दर्द भी ठीक हो जाता है |

 

*# - आंख रोग - आंखों के विभिन्न रोगों में अरबी का प्रयोग लाभ पहुंचाता है। आप अरबी के पत्तों और कन्द की सब्जी बनाकर सेवन करें। इससे आंखों के रोग में फायदा होता है। 

 

# गांठो व मांसपेसियों की सूजन - अरबी के गुण से सूजन की समस्या ठीक की जा सकती है। अरबी के पत्ते और इसकी डंडियों का रस निकाल लें। इसमें नमक मिला लें। इसका लेप करने से गांठों, और मांसपेशियों की सूजन ठीक हो जाती है। 

 

*# - अनिंद्रा - नींद न आने की परेशानी में अरबी के पत्तों, तथा कन्द का साग बनाकर सेवन करें। इससे अनिद्रा की परेशानी ठीक हो जाती है। 

 

# - कब्ज रोग - कब्ज एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान बहुत बदल जाता है। अरबी के गुण इस रोग में भी काम आते हैं। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है। 

 

# - दौर्बल्य - शारीरिक कमजोरी वाले लोग भी अरबी का सेवन कर सकते हैं। अरबी के छोटे कन्दों को भूनकर भर्ता बना लें। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है, तथा कमजोरी दूर होती है। 

 

# - भूख कम लगना - भूख कम लगती है, तो अरबी का प्रयोग कर फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों का जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची तथा अदरक डालकर पिएं। इससे भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है। 

 

*# - उच्च रक्तचाप - उच्च रक्तचाप आज आम समस्या बन चुकी है। इसके कारण कई रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आप हाई ब्लडप्रेशर को अरबी के इस्तेमाल से ठीक कर सकते हैं। अरबी की सब्जी का सेवन करें। इससे उच्च रक्तचाप में लाभ होता है। 

 

*# -अतिसार - दस्त से परेशान रहने वाले लोग अरबी का प्रयोग करें। अरबी के पत्ते का काढ़ा बनाकर 10-15 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है। 

 

# - दांत दर्द - अनेक लोग दांतों के दर्द से परेशान रहते हैं। आपके भी दांतों में दर्द हो रहा है, तो अरवी का सेवन फायदा देगा।

 

# - घाव - किसी व्यक्ति का घाव ठीक नहीं हो रहा है तो अरबी का इस्तेमाल करना लाभ पहुंचाता है। अरबी के कोमल पत्तों के रस को निकालकर घाव पर लगाएं। इससे घाव से खून बहना रुक जाता है, और घाव भर जाता है। 

 

*# - कैन्सर - अरबी का सेवन आपको कैंसर के खतरे से बचने में सहयोगी होता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार अरबी में कैंसर के विपरीत कार्य करने की क्षमता होती है |

 

*# - मधुमेह - अरबी के सेवन से मधुमेह में भी लाभ मिलता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले टैनिन से  ग्लूकोज़ का पाक होता है, जिससे यह डायबिटीज को नियंत्रित  करने में मदद करती है साथ हि इसमें प्रमेहघ्न यानी यही मधुमेह को नियंत्रित करने वाला गुण भी होता है जो की शर्करा की मात्रा रक्त में सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। 

 

# - त्वचारोग - अरबी के सेवन से कील-मुंहासे जैसे कुछ त्वचा संबंधी रोगों में भी लाभ मिलता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो त्वचा को किसी भी प्रकार के सूजन से बचाकर रखता है। इसमे मौजूद शीतल गुण त्वचा को हर प्रकार के संक्रमण यानि इन्फेक्शन या इन्फ्लमेशन में ठंडक प्रदान करती है और त्वचा को स्वस्थ बनाये रखती है।     

 

# - वजन का संतुलन - अरबी में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन में मदद करता है। जिससे शरीर में फैट जमा होने की संभावनाए ना के बराबर हो जाती है। इससे ये वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है। इसमें गुरु गुण होने के कारण यह देर से पचती है और इसी वजह से अधिक भूख नहीं लगती जिससे वजन को नियंत्रित रखने में आसानी होती है।     

 

# - प्रतिरक्षी तंत्र (इम्यून सिस्टम) - अरबी प्रतिरक्षी तंत्र (इम्यून सिस्टम) के काम को बेहतर तरीके से करने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए एक अच्छा पाचक एवं बल प्रदान करने वाला बनाते हैं।  

 

# - खाँसी व बलगम - अरबी में ग्लाइकोसाइड्स नामक तत्त्व पाया जाता है जिसकी मदद से यह खांसी में जमा होने वाले बलगम को शरीर के बाहर निकलने में मदद करती है।

 

# - भूख कम लगना व हृदय विकार - भूख कम लगती है तो अरबी के इस्तेमाल से फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों के डंठल से जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची, तथा अदरक डालकर पिएं। इससे ह्रदय विकार ठीक होते हैं।

 

 * # - कीटदंश - ततैया या भिरड़ के काटे वाले स्थान पर अरबी के पत्ते के रस को लगाएं। इससे दर्द ठीक हो जाता है। 

 

*# - विषदंश - आप अरबी का उपयोग जहलीले जानवरों के काटने पर भी कर सकते हैं। जिस स्थान पर जहरीले जानवरों ने काटा या डंक मारा है, वहां अरवी की डंडियों का रस लगाएं। इससे लाभ होता है। 

 

# -अरबी का सेवन इस तरह से किया जा सकता है- घनकंद, पत्तों का प्रयोग होता है |

एक औषधि के रूप में अरवी का सेवन इस तरह किया जा सकता है- अरबी के कंद का रस की मात्रा- 5 मिली , तथा अरबी का काढ़ा- 10-15 मिली, और अरबी के पत्ते का रस – 1-2 बूंद (बाहरी प्रयोग के लिए)

 

# - प्रयोग - अरबी का इस्तेमाल करते समय विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना जरूरी हैः-

अरबी के पत्ते, और कंद में कैल्शियम ऑक्जलेट होता है, जिसके सेवन से गले, तथा मुंह में सुई चुभने जैसी खुजली हो सकती है। इसलिए अरवी का सेवन पानी में उबालकर करें। इसे विधिपूर्वक बनाएं, तथा इसकी मात्रा सही होनी चाहिए। इससे आप अरबी के नुकसान से बच सकते हैं।

# - नुकसान - अरबी से वैसे तो कोई नुक्सान नहीं होता है परन्तु यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लिए जाए तो यह बदहजमी या गैस का कारण बन सकती है, क्योंकि यह पचने में भारी होती है।    

 

# - लाभ - अरबी में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स,स्टार्च आदि पोषक तत्त्व पाए जाते है। इसमें प्रोटिन्स की मात्रा इतनी अधिक नहीं होती है। कहने का मतलब यह है कि यदि सामान्य मात्रा में खाया जाए तो यह सुपाच्य होती है।