Tuesday, 22 February 2022

रामबाण योग 127

अमलतास

 

आपने अमलतास के पेड़ को अनेक स्थानों पर देखा होगा। यह पेड़ प्रायः सड़कों के किनारे या बाग-बगीचे में दिखाई देते हैं। इसमें पीले-पीले फूल होते है। ये फूल देखने में बहुत ही मनमोहक होते हैं। इन फूलों को घरों में सजावट के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर आप अमलतास पेड़ को पहचानते होंगे तो शायद इतनी ही जानकारी रखते होंगे। सच यह है कि अमलतास का पेड़ एक औषधी भी है और अमलतास के पेड़ से फायदे होते हैं।

 

आयुर्वेद के अनुसार, बुखार, पेट संबंधित रोग, त्वचा रोग, खांसी, टीबी और ह्रदय रोग आदि अमलतास के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि अमलतास से और क्या-क्या लाभ मिलता है। कई प्राचीन ग्रन्थों में अमलतास का विवरण मिलता है। इसके वृक्ष पहाड़ियों पर अपने मालाकार सुवर्ण फूलों से शोभा बढ़ाते हैं। मार्च-अप्रैल में वृक्षों की पत्तियां झड़ जाती हैं। इसके बाद नई पत्तियां और पीले रंग के पूल साथ ही निकलते हैं। उसके बाद फली लगती है। फली लम्बी गोल और नुकीली हेती है और वर्ष भर लटकी रहती है |

 

भारत में अमलतास (amaltas) को अमलतास के नाम से ही जानते हैं, लेकिन देश-विदेश में अमलतास को और भी नामों से जाना जाता है। अमलतास का वानस्पतिक नाम कैसिया फिस्टुला (Cassia fistula L., Syn-Cassia rhombifolia Roxb., Cassia excelsa Kunth.) है। यह सेजैलपिनिएसी (Caesalpiniaceae) कल का है। इसके अन्य नाम ये हैं- Hindi – अमलतास, सोनहाली, सियरलाठी,English – कैसिया (Cassia), गोल्डन शॉवर (Golden shower), इण्डियन लेबरनम (Indian laburnum), परजिंग स्टिक (Purging stick),   पॅरजिंग कैसिया (Purging cassia),Sanskrit – आरग्वध, राजवृक्ष, शम्पाक, चतुरङ्गुल, आरेवत, व्याधिघात, कृतमाल, सुवर्णक, कर्णिकार, परिव्याध, द्रुमोत्पल, दीर्घफल, स्वर्णाङ्ग, स्वर्णफल,Urdu – अमलतास (Amaltas) कहते है |

 

# - बुखार -  अमलतास फल मज्जा पिप्पली की जड़, हरीतकी, कुटकी एवं मोथा के साथ बराबर-बराबर मात्रा में लें। इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे बुखार उतर जाता है।

 

 

*# - बच्चों के फोड़े –फुंसिया -  अमलतास के पेड़ से पत्ते लें। इसे गाय के दूध के साथ पीस लें। इसका लेप करने से नवजात शिशु के शरीर पर होने वाली फुंसी या छाले दूर हो जाते हैं।

 

*# - नाक की छोटी –छोटी फुंसियाँ -  अमलतास ट्री के पत्तों और छाल को पीस लें। इसे नाक की छोटी-छोटी फुन्सियों पर लगाएं।

 

*# -मुहं के छाले -  अमलतास ट्री के फल मज्जा को धनिया के साथ पीस लें। इसमें थोड़ा कत्था मिलाकर चूसें। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

 

*# -मुहं के छालें -  केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखकर चूसने से भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।

 

 *# -घाव -  अमलतास ट्री, चमेली तथा करंज के पत्तों को गाय के मूत्र से पीस लें। इसे घाव पर लेप के रूप में लगाएं। इससे पुराना से पुराना घाव भी ठीक हो जाता है।

 

*# घाव -  अमलतास के पत्तों को दूध में पीस लें। इसे घाव पर लगाएं। इससे तुरंत फायदा होता है।

 

*# -दाह ,जलन -  अमलतास के पेड़ की 10-15 ग्राम जड़ लें। आप जड़ की जगह छाल भी ले सकते हैं। इसे दूध में उबालें। इसे पीसकर लेप करने से शरीर की जलन ठीक हो जाती है।

 

*# -कंठ रोग,कंठमाला  -  ( टोटका ) अमलतास के पेड़ की जड़ लें। इसे चावल के पानी के साथ पीस लें। इसे सुंघाने और लेप करने से कंठ के रोगों में लाभ होता है।

 

# - टान्सिल -  कफ के कारण टान्सिल बढ़ने पर अमलतास का पानी पीने में आराम मिलता है। टान्सिल में जब दर्द हो रहा हो तब 10 ग्राम अमलतास ट्री की जड़ की छाल लें। इसे थोड़े जल में पकाएं। इसे बूंद-बूंद कर मुंह में डालते रहने से आराम कहते है |

 

*# -सूखी खाँसी -  अमलतास ट्री की 5-10 ग्राम गिरी को पानी में घोटें। उसमें तीन गुना चीनी का बूरा डाल लें। इसे गाढ़ी चाशनी बनाकर चटाने से सूखी खांसी ठीक होती है।

 

# - कफनाशक -  अमलतास फल मज्जा को पिप्पली की जड़, हरीतकी, कुटकी एवं मोथा के साथ बराबर भाग में मिलाएं। इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कफ में लाभ होता है।

 

# - कफनाशक -  अमलतास के फल के गूदा का काढ़ा बना लें। इसमें 5-10 ग्राम इमली का गूदा मिलाकर सुबह और शाम पिएं। यदि रोगी में कफ की अधिकता हो तो इसमें थोड़ा निशोथ का चूर्ण मिलाकर पिलाने से विशेष लाभ होता है।

 

# - दमा या श्वसनतंत्र विकार - अमलतास के पड़े से गूदे को निकाल लें। दमा या श्वसनतंत्र विकार को ठीक करने के लिए गूदे का काढ़ा बना लें। इसे पिलाने से सांसों की बीमारी में लाभ होता है।

 

*# -बच्चों के शरीर की जलन - चार वर्ष से लेकर बारह वर्ष तक के बच्चे के शरीर में जलन हो रही हो, या वह आंतों की बीमारी से परेशान है तो उसे अमलतास फल की मज्जा को 2-4 नग मुनक्का के साथ देना चाहिए। इससे लाभ होता है।

 

*# -अमलतास गुलकंद से आंत्र विकार -  अमलतास के फूलों का गुलकंद बनाकर सेवन कराने से भी आंत के विकारों में लाभ होता है।

 

# -उदर रोग -  पेट के रोगों का इलाज करने के लिए अमलतास के 2-3 पत्तों में नमक और मिर्च मिला लें। इसे खाने से पेट साफ होता है।

 

*# - पेट साफ करने हेतु – ( अनुभूत ) अमलतास फल के 10 से 20 ग्राम गूदे को रात में 500 मिली पानी में भिगो दें। इसे सुबह मसलकर छानकर पीने से पेट साफ हो जाता है, और पेट की गंदगी बाहर निकल जाती है।

 

*# - बच्चों का पेट दर्द – ( टोटका ) अमलतास फल की मज्जा को पीसकर बच्चों की नाभि के चारों ओर लेप करें। इससे पेट के दर्द से आराम मिलता है।

 

# - पाचनतंत्र संबंधी विकार -  अमलतास फल मज्जा, पिप्पली की जड़, हरीतकी, कुटकी एवं मोथा को बराबर मात्रा में लें। इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे पाचनतंत्र संबंधी विकार ठीक होते हैं, भूख बढ़ती है।  

 

# -गुलकंद -  अमलतास के फूलों का गुलकंद बनाकर सेवन कराने से कब्ज में लाभ होता है।

 

*# - कब्ज -  इसी तरह 15-20 ग्राम अमलतास फल का गूदा लें। इसे मुनक्का के रस के साथ सेवन करने से कब्ज ठीक हो जाता है।

 

# - कब्ज -  आरग्वध (अमलतास) के कच्चे फलों के चूर्ण लें। इसके चौथाई भाग सेंधा नमक मिला लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से कब्ज में फायदा होता है।

 

# - बवासीर मस्से -  अमलतास, चमेली तथा करंज के पत्तों को गाय के मूत्र के साथ पीस लें। इसे बवासीर के मस्से पर लेप के रूप में लगाएं। इससे बवासीर में लाभ होता है।

 

# -पीलिया -  अमलतास के फल का गूदा लें। इतना ही गन्ना या भूमि कूष्मांड या आंवले का रस लें। इसे दिन में दो बार देने से पीलिया रोग में लाभ होता है।

 

# - मधुमेह -  10 ग्राम अमलतास के पत्तों को 400 मिली पानी में पकाएं। जब काढ़ा एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन करें। इससे मधुमेह या डायबिटीज में लाभ होता है।

 

# -अंडकोष वृद्धि -  15 ग्राम अमलतास फल के गूदा को 100 मिली पानी में उबालें। जब पानी 25 मिली शेष रह जाए तो उसमें गाय का घी मिलाकर पिएं। इससे अण्डकोष (हाइड्रोसील) के बढ़ने की परेशानी में लाभ होता है।

 

# - गठिया -  गठिया की बीमारी के लिए 5-10 ग्राम अमलतास की जड़ को 250 मिली दूध में उबालें। इसे देने से गठिया में लाभ होता है।

 

# - गठिया -  अमलतास के 10-15 पत्तों को गर्म करके उनकी पट्टी बांधने से गठिया में फायदा होता है।

 

# - आमवात -  सरसों के तेल में पकाए हुए अमलतास के पत्तों को शाम के भोजन में सेवन करें। इससे आम का पाचन होता है और आमवात में लाभ होता है।

 

# -जोड़ो का दर्द -  जोड़ों के दर्द में अमलतास फल के गूदा और पत्तों का लेप करें। इससे आराम मिलता है।

 

# - लकवा रोग -  अमलतास के 10-15 पत्तों को गर्म करके उनकी पट्टी बांधने से चेहरे के लकवा रोग में लाभ होता है।

 

# - लकवा रोग - इसके अलावा अमलतास के पत्ते के रस को पिलाने से भी चेहरे के लकवे की बीमारी ठीक हो जाती है।

 

 # - कुष्ट,दाद ,खाज -  अमलतास के पत्ते अथवा जड़ को पीसकर लेप करने से कुष्ठ रोग में लाभ होता है। इससे दाद या खुजली जैसे चर्म रोगों में भी लाभ होता है।

 

# - कुष्ट रोग -  अमलतास की पत्तियों तथा कुटज की छाल का काढ़ा बना लें। इसे स्नान, सेवन, लेप आदि करने से कुष्ठ रोग में लाभ होता है।

 

# - त्वचा रोग -  अमलतास, मकोय तथा कनेर के पत्तों को ( गोतक्र ) छाछ से पीस लें। इसके बाद शरीर पर सरसों के तेल से मालिश करें, फिर लेप को प्रभावित अंगों पर लेप करें। इससे त्वचा रोग में फायदा होता है।

 

# - त्वचा रोग -  कांजी से पत्तों को पीसकर लेप करने से त्वचा रोग जैसे कुष्ठ रोग, दाद, खुजली आदि में लाभ होता है।

 

# - विसर्प रोग - अमलतास के पत्तों तथा श्लेष्मातक की छाल का लेप बना लें। इसे लगाने से विसर्प रोग ठीक हो जाते हैं।

 

# - विसर्प रोग -  अमलतास के 8-10 पत्तों को पीसकर गाय का  घी में मिला लें। इसका लेप करने से भी विसर्प रोग में लाभ होता है।

 

 *# - नाक, कान आदि से खून के बहने -   शरीर के अंगों जैसे नाक, कान आदि से खून के बहने पर अमलतास का प्रयोग करना लाभ देता है। 25-50 ग्राम अमलतास फल के गूदा में 20 ग्राम मधु और शर्करा मिला लें। इसे सुबह और शाम देने से नाक-कान से खून का बहना रुक जाता है।

*# - रक्तवाहिकाओं की परेशानी -   रक्तवाहिकाओं की परेशानी में अमलतास के पत्ते को पानी और तेल में पकाएं। इसका सेवन करें। इससे रक्तवाहिकाओं से जुड़ी परेशानियों में लाभ होता है।

 

* # - गर्भवती स्त्रियों के स्ट्रेच मार्क्स -  अमलतास के पत्तों को दूध में पीस लें। इसे गर्भवती स्त्रियों के शरीर पर होने वाली धारियों पर लगाएं। इससे तुरंत फायदा होता है।

 # - पित्त विकार -  अमलतास के फल के गूदा का काढ़ा बना लें। इसमें 5-10 ग्राम इमली का गूदा मिलाकर सुबह और शाम पिएं। इससे पित्त विकार ठीक होता है। यदि रोगी में कफ की अधिकता हो तो इसमें थोड़ा निशोथ का चूर्ण मिलाकर पिलाने से विशेष लाभ होता है।

# - पित्त विकार -  अमलतास फल के गूदा का काढ़ा बनाकर पिलाएं, या अमलतास फल के गूदा से पेस्ट बना लें। इसे गाय के दूध में पकाएं और पिएं। इससे पित्त विकारों में लाभ होता है।

 

# - पित्त विकार -  अमलतास फल के गूदा और एलोवेरा के गूदे को जल के साथ घोट लें। इसका मोदक बना लें। इसे रात में सेवन करें। इससे पित्त के विकारों में फायदा होता है। इसके लिए जल के स्थान पर गुलाबजल का प्रयोग भी किया जा सकता है।

 

# - पित्तज विकार -  लाल निशोथ के काढ़ा के साथ अमलतास के फल का गूदा का पेस्ट मिला लें। इसके अलावा बेल के काढ़ा के साथ अमलतास के गूदा का पेस्ट, नमक एवं मधु मिला सकते हैं। इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से पित्तज विकार ठीक होता है।

 

# - वातज विकार -  अमलतास फल के गूदा को पिप्पली की जड़, हरीतकी, कुटकी एवं मोथा के साथ बराबर मात्रा में मिलाएं। इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे वात संबंधित विकार में लाभ होता है।

 

# -पैर में  बिवाई फटना -   कई लोगों या अनेक महिलाओं को पैर के एड़ियों के फटने की शिकायत रहती है। ऐसे में अमलतास के पत्ते का पेस्ट बनाकर एड़ियों पर लगाएं। इससे एड़ी के फटने (बिवाई रोग) में लाभ होता है।

 

 

Thursday, 17 February 2022

रामबाण  योग 126

अमरुद –

 

अमरूद (Amrud) भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है। लगभग अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में इसके पेड़ मिल जाते हैं। कुछ पाश्चात्य विद्वानों का कहना है कि इसे अमेरिका से यहाँ पुर्तगीज लोगों द्वारा लाया गया है तथा साथ ही साथ यह भी कहते है कि अमरूद का पेड़ (Guava Tree) भारतवर्ष के कई स्थानों पर जंगलों में होता है। परंतु सच यह है कि जंगली आम, केला आदि के समान इसकी उपज अत्यन्त प्राचीन काल से हमारे यहाँ होती रही है तथा यह यहाँ का ही मूल फल है | इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है तथा बनारस में प्रायः सब लोग इसे अमृत नाम से ही पुकारते हैं। अमरूद (guava in hindi) का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक  होता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रुप में इस्तेमाल करते हैं।

 

अमरूद (guava in hindi) का लैटिन नाम   Psidium guajava L. (सिडियम गुआजावा) है. इसके कुल का नाम :   Myrtaceae (मिर्टेसी) है ,English: Common guava (कॉमन ग्वावा),Hindi: अमरूद, जामफल (Jamfal),Sanskrit : दृढबीजम्, मृदुफलम्, अमृतफलम्, पेरुक, बिही; Urdu : अमरूद (Amrud),कहते है |

 

आयुर्वेद में अमरूद के कई फायदे बताए हैं, अमरूद में माताओं में दूध बढ़ाने वाले, मल को रोकने वाले, पौरुष बढ़ाने वाले, शुक्राणु बढ़ाने वाले और मस्तिष्क को सबल करने वाले होते हैं। अमरूद का औषधीय गुण प्यास को शांत करता है, हृदय को बल देता है, कृमियों का नाश करता है, उल्टी रोकता है, पेट साफ करता है औऱ कफ निकालता है। मुँह में छाले होने पर, मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण, बुखार, मानसिक रोगों तथा मिर्गी आदि में इनका सेवन लाभप्रद होता है। आइये अमरूद के प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

# - सिरदर्द -  सूर्योदय से पहले प्रातः कच्चे हरे अमरूद को पत्थर पर घिसकर जहां दर्द होता है, वहां खूब अच्छी तरह लेप कर देने से सिर दर्द नहीं उठ पाता। अगर दर्द शुरू हो गया हो तो शांत हो जाता है। यह प्रयोग दिन में तीन-चार बार करना चाहिए।

 

*# - जुकाम –खाँसी -  जुकाम के पुराने रोगी, जिसका कफ न निकल रहा हो, को एक बड़ा अमरूद बीज निकालकर खिला दें और ऊपर से ताजा जल रोगी नाक बंद करके पी ले। दो-तीन दिन में ही रुका हुआ जुकाम बहकर साफ हो जाएगा। दो-तीन दिन बाद अगर स्राव रोकना हो तो 50 ग्राम गुड़ रात्रि में बिना जल पीए खा लें। यदि सूखी खाँसी हो और कफ न निकलता हो तो, सुबह एक ताजे अमरूद को तोड़कर, चबा-चबा कर खाने से 2-3 दिन में लाभ होता है। अमरूद का भबका यंत्र द्वारा अर्क निकालकर उसमें शहद मिलाकर पीने से भी सूखी खाँसी में लाभ होता है। एक रिसर्च के अनुसार अमरुद की पत्तियों का सेवन जुकाम खांसी से आराम दिलाने में सहायक होता है क्योंकि अमरुद में पाये जाने वाला विटामिन- सी जुकाम और खांसी से शरीर को लड़ने में मदद करता है।

 

*# - दांत दर्द -  अमरूद के 3-4 पत्तों को चबाने या पत्तों के काढ़े में फिटकरी मिला कर कुल्ला करने से दांत के दर्द में आराम होता है।

 

*# - मुहं के छाले -   अमरूद के कोमल पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।

 

*# - मुखपाक, मुखदौर्गन्ध्य  -   अमरूद के पत्तों को पानी में पकाकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े में नमक मिलाकर मुँह में 4-5 मिनट तक रख कर कुल्ला करने से मुख के घाव, मुखगत रक्तस्राव तथा मुखदौर्गन्ध्य में लाभ प्राप्त होता है और दाँत स्वस्थ रहते हैं।

 

*# - हृदयविकार तथा कब्ज -  अमरूद का औषधीय गुण पाने के लिए फलों के बीज निकाल कर बारीक-बारीक काटकर शक्कर मिलाकर, धीमी आंच पर चटनी बनाकर खाने से हृदयविकार तथा कब्ज में लाभ होता है।

 

*# - उल्टियां -  अगर आपको उल्टियां हो रही हैं तो अमरूद के उपयोग से आप उल्टियां रोक सकते हैं. इसके लिए अमरूद के पत्तों का काढ़ा 10 मि.ली. पिलाने से उल्टी बंद हो जाती है।

 

*# - मधुमेह या बहुमूत्रजन्य प्यास -  अमरूद के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर पानी में डाल दें। कुछ देर बाद इस पानी को पीने से मधुमेह या बहुमूत्रजन्य प्यास में लाभ होता है।

 

*# -बच्चों की पुरानी पेचिश -  बच्चे का पुराना पेचिश मिटाने के लिए अमरूद की 15 ग्राम जड़ को 150 मिली जल में पकाकर जब आधा जल  शेष रह जाए तो 6-6 मि.ली. तक दिन में दो-तीन बार पिलाना चाहिए।

 

# अतिसार व, हैजा   -   कच्चे अमरूद के फल को भूनकर खिलाने से भी अतिसार में लाभ होता है। अमरूद की छाल व इसके कोमल पत्रों का काढ़ा बनाकर 20 मि.ली. मात्रा में पिलाने से हैजा की प्रारम्भिक अवस्था में लाभ होता है।

 

*# - हैजा व पेचिश -   अमरूद की छाल का काढ़ा अथवा छाल के 5-10 ग्राम चूर्ण का सेवन करने से पेचिश, हैजा, दूषित भोजन की विषाक्तता, उल्टी तथा अनपच आदि ठीक होते हैं।

 

# - अजीर्ण -   अमरूद का मुरब्बा, पेचिश एवं अतिसार में लाभदायक है। अमरूद के नये पत्तों को पीसकर स्वरस निकाल लें। इस स्वरस में चीनी मिलाकर प्रातःकाल सेवन करने से सात दिनों में बदहजमी में लाभ होने लगता है।

 

*# - अजीर्ण -  प्रातः अमरूद को नाश्ते में काली मिर्च, काला नमक तथा अदरख के साथ खाने से बदहजमी, खट्टी डकारें, पेट फूलना तथा कब्ज का निवारण होकर भूख बढ़ने लगेगी।

 

*# - आंत्रदर्द व अतिसार -   दोपहर खाने के समय अमरूद को खाने से आंत के दर्द तथा अतिसार में लाभ होता है। अमरूद के गुण का लाभ मिलने के लिए सही मात्रा में सेवन करना ज़रूरी होता है। 

 

*# - कब्ज -  अमरूद का मुरब्बा कब्जियत को दूर करने का एक अचूक उपाय है। अगर आप कब्ज से परेशान है तो अमरुद का मुरब्बा आपके लिए फायदेमंद होगा , क्योंकि अमरुद में लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो कि कब्ज को दूर करने में सहायता करता है। 

 

*# - पेटदर्द व एसिडिटी -  पेट दर्द यदि आपको एसिडिटी के कारण है और साथ ही पेट में जलन हो रही है तो अमरुद के पत्ते का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद होगा , क्योकि इसमें क्षरीयता का गुण पाया जाता है जो कि एसिडिटी को शांत कर पेट में आराम देता है। अमरुद का फल कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द में कब्ज को दूर कर आराम देता है। 

 

# - दांत दर्द व मुहं के घाव -   अगर आपको दाँत में दर्द है तो तो अमरुद की पत्तियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कषाय गुण होने के कारण के दर्द में आराम देती है और मुख में छाले या घाव है तो उसको भरने में भी मदद करती है। 

 

*# - शरीर में ठंडक लाने के लिए -   शरीर में ठंडक लाने के लिए अमरुद का सेवन एक अच्छा उपाय हो क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार अमरुद की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करने वाला होता है। 

 

*# - हीमोग्लोबिन की कमी -   यदि आपको हीमोग्लोबिन की कमी है तो अमरुद का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि अमरुद आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। 

 

# - त्वचा निखार -  अमरुद के पत्ते त्वचा के निखार के लिए भी प्रयोग किये जाते है। अमरुद की पत्तियों का लेप कील-मुहासों को दूर करके त्वचा पर निखार लाता है क्योंकि इनमें कषाय गुण पाया जाता है जो त्वचा की गंदगी दूर करता है और तैलीय तत्व को नियंत्रित कर मुंहासों को आने से रोकता है। 

 

*# - गुदाभ्रंश -  अमरूद और नागकेशर दोनों को महीन पीसकर उड़द के समान गोलियाँ बनाकर सेवन कराने से कब्ज के कारण गुदभ्रंश यानी मलद्वार का बाहर निकलना बंद होता है।

 

# - गुदाभ्रंश -  अमरूद के वृक्ष की छाल, जड़ और पत्ते, बराबर-बराबर लेकर मोटा कुट लें तथा एक लीटर जल में उबालें, जब आधा जल शेष रह जाए, तब इस काढ़े से गुदा को बार-बार धोना चाहिए इससे गुदभ्रंश में लाभ होता है।

 

# - गुदाभ्रंश - लगातार होने वाले दस्त के कारण होने वाले गुदभ्रंश में अमरूद के ताजे पत्रों की पुल्टिस बनाकर बाँधने से दर्द और सूजन कम होती है तथा गुदभ्रंश में लाभ होता है।

 

# - खूनी बवासीर -  5-10 ग्राम अमरूद की छाल के चूर्ण को उसके ही काढ़े के साथ सेवन करने से बवासीर के कारण होने वाले रक्तस्राव तथा खुजली का शमन होता है। अमरूद के गुण का लाभ मिलने के लिए सही मात्रा में सेवन करना ज़रूरी होता है।

 

# - गठिया -  अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर गठिया के दर्द वाले स्थानों पर लेप करने से लाभ होता है।

 

# - मस्तिष्क विकारों तथा किडनी की जलन -  अमरूद के पत्ते के काढ़े का सेवन करने से मस्तिष्क विकारों तथा किडनी की जलन का शमन होता है।

 

*# - बच्चो का  आक्षेप रोग यानी ऐंठन तथा कंपन -  अमरूद के पत्ते के अर्क या टिंचर को बच्चों की रीढ़ की हड्डी पर मालिश करने से आक्षेप रोग यानी ऐंठन तथा कंपन में लाभ होता है।

 

*# - बुखार -  अगर आप बुखार से तड़प रहे हैं तो अमरूद के कोमल पत्तों को पीस-छानकर पिलाने से बुखार के कष्ट से आराम मिलता है। 

 

*# - एसिडिटी -  अमरूद के बीज निकालकर पीसकर गुलाब जल और मिश्री मिला कर पीने से अत्यंत बढ़े हुए एसिडिटी में आराम होता है।

 

*# - दर्पनाशक -  अमरूद के पत्ते के फायदे को पाने के लिए पत्ते के स्वरस को पिलाये या अमरूद खाने से भांग, धतूरा आदि का नशा दूर हो जाता है।

 

# - अमरुद के अधिक खाने से नुकसान -  गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को विशेष रूप से अमरूद के ज्यादा प्रयोग से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें ज्यादा फाइबर होने की वजह से महिलाओं को डायरिया होने की संभावना रहती है।

 

# - सर्दियों में अमरुद का सेवन -  आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाते हैं। इसलिए जाड़ों के दिनों में रोजाना ताजे अमरूद का सेवन करें।

 

# - उदररोग -  सर्दियों में अधिकांश लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं और ऐसा देखा गया है कि ये सारी समस्याएँ पाचन तंत्र के ठीक ढंग से काम ना करने के कारण ही होती है। ऐसे में अमरूद का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

 

# -रोगप्रतिरोधक -  अमरुद का फल जितना स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है उसकी पत्तियां भी उतनी ही लाभदायक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अमरुद की पत्तियों में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी का गुण पाया जाता है जो कि रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है और कई मौसमी बीमारियों से बचाता है।

 

Wednesday, 16 February 2022

रामबाण –  125

अमरबेल –           

अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) एक लता है। आपने इसे कई पेड़ों से लिपटा देखा होगा। यह प्रायः बबूल, बेर आदि पेड़ पर लिपटी नजर आती है। अमरबेल खेतों में भी मिल जाती है। इसका तना लंबा और पतला होता है। अमरबेल के तने से कई सारी पतली-पतली और शाखाएँ निकलती हैं। शाखाएँ काफी मजबूत होती हैं। इसकी लता और बीज का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। अमरबेल के प्रयोग द्वारा आप रोगों से बच सकते हैं। इसके साथ ही अमरबेल का प्रयोग कर बीमारियों का इलाज भी कर सकते हैं।

 

आयुर्वेद में यह बताया गया है कि अमरबेल (cuscuta) वीर्य को बढ़ाता है, पाचनशक्ति ठीक करता है और आँख के रोगों में लाभदायक होता है। हृदय को स्वस्थ रखता है। यह पित्त, कफ के विकार और खराब पाचन से बनने वाले वात को भी ठीक करता है। यह मल के निकले को आसान बनाता है।

अमरबेल (Dodder Plant) एक परजीवी (Parasitic Plant) और दूसरे पेड़ों पर निर्भर लता है, जो रस्सी की तरह बेर, शाल, करौदें आदि वृक्षों पर फैली रहती है। इसमें से महीन धागे के समान तन्तु निकलकर वृक्ष की डालियों का रस चूसते रहते हैं।

एक ही वृक्ष पर हर साल पैदा होने के कारण इसको अमरबेल (Amarbel Plant) कहते हैं। यह वृक्षों के ऊपर फैलती है, जमीन से बिना जुड़े केवल पेड़ पर ही होने के कारण इसे आकाशबेल (cuscuta) भी कहा जाता है।

इससे यह तो फलती-फूलती जाती है, लेकिन जिस पेड़ पर यह रहती है वह धीरे-धीरे सूखकर खत्म हो जाता है। आकाशवल्ली (Cuscuta (Amarbel) के फल थोड़े पीले-काले रंग के और बड़े होते हैं। इसे लैटिन में Cassytha filiformis Linn. कहते हैं। दोनों में कुछ गुण भेद भी पाया गया है। किसी का मत है कि अमरबेल (cuscuta) वह है जो केवल आम के पेड़ पर फैलती है, अन्य वृक्षों पर फैलने वाली आकाशबेल है।

 

अमरबेल (amaram) का लैटिन नाम कस्कुटा रिफ्लैक्सा (Cuscuta reflexa Roxb., Syn-Cuscuta hookeri Sweet) है और यह कुल कस्कुटेसी ( Cuscutaceae) की लता है। अमरबेल (amar bail) को अन्य इन नामों से भी जाना जाता है- अमरबेल को English – जाएन्ट-डोडर (Giant-dodder); रिफ्लेक्सड डोडर (Reflexed dodder), Sanskrit – अमरवल्ली, खवल्ली, Hindi – आकाश बेल, अमरबेल कहते है |

 

*# - बालों के रोग -  अमरबेल (amar bail) को तिल या शीशम के तेल में पका लें। इसे सिर पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। इससे गंजेपन में लाभ होता है।

 

*# -बालो की चमक -  लगभग 50 ग्राम अमरबेल को कूटकर एक लीटर पानी में पका लें। इससे बालों को धोने से बाल में चमक आती है और बाल सुनहरे होते हैं। इससे बालों का झड़ना तो रुकता ही है साथ ही रूसी भी खत्म होती है।

 

*# - मस्तिस्क रोग -  अमरबेल  के 5-10 मि.ली. रस को पानी के साथ रोजाना सुबह और शाम पीने से मस्तिष्क रोग ठीक होता है।

 

*# - आँख रोग -  10-20 मि.ली. अमरबेल (dodder) के रस में चीनी मिलाकर आँखों पर लगाने से आँख आना और आँखों की जलन की परेशानी से आराम मिलता है।

 

*# - जीभ के घाव -  अमरबेल पञ्चाङ्ग (amar bail plant) के पेस्ट को जीभ पर लेप करने से जीभ के घाव तुरंत भर जाते हैं।

 

*# -पेट रोग -  अमरबेल (dodder) को उबालकर पीसकर पेट पर लेप करने से पेट के रोग ठीक होते हैं। आकाश बेल का रस आधा लीटर और एक किलोग्राम मिश्री को मिलाकर धीमी आँच पर उबालते हुए शर्बत तैयार कर लें। इसे सुबह और शाम 2 मि.ली. की मात्रा में पानी मिलाकर पीने से पेट की गैस और पेट के दर्द की समस्या ठीक होती है।

 

*# - उलटी -  अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर उससे पेट पर सेंक करने से उलटी बंद होती है तथा पेट का दर्द ठीक होता है।

*# - बादी व खूनी बवासीर -  अमरबेल (dodder) के 10 मि.ली. रस में 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर खूब घोंटकर रोज सुबह पिला दें। तीन दिन में ही खूनी और बादी बवासीर में विशेष लाभ होगा।

 

# - लीवर व बुखार  -  5-10 मिली अमरबेल के रस का सेवन करने से बुखार, लिवर विकार तथा कब्ज में लाभ होता है।

 

*# - फैटी लीवर व किडनी रोग -  अमरबेल के 10-20 मिली काढ़े को पीने से या इसके पेस्ट को आमाशय तथा पेट पर लेप करने से फैटी लीवर ठीक होता है। आकाशवल्ली का प्रयोग पेशाब को बढ़ाने के लिए तथा किडनी की बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

 

*# - अपरा (Placenta) -   10-20 मिली अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) के काढ़े को पिलाने से प्रसूता स्त्री की अपरा (Placenta) जल्दी निकल जाती है।

                                       

*# - हाइड्रोसिल -  अमरबेल (dodder plant) का काढ़ा बनाएं। काढ़े की भाप से अण्डकोष को पसीना आने तक सेंकने से अण्डकोष की सूजन ठीक होती है।

 

*# - योनि विकार -  अमर बेल का काढ़ा बनाकर उससे योनि को धोने से योनि के विकार ठीक होते हैं।

 

*# - जोड़ो का दर्द -  अमरबेल के काढ़े या अमरबेल को पीसकर गुनगुना कर लेप करने से गठिया जैसी बीमारी में होने वाली परेशानी जैसा- जोड़ों का दर्द तथा सूजन की समस्या से आराम मिलता है। इस काढ़े का प्रयोग स्नान करने के लिए भी करना चाहिए।

 

*# - पुराना घाव -  अमरबेल के 2-4 ग्राम चूर्ण या ताजी बेल को पीसकर सोंठ और घी मिलाकर लेप करने से पुराना घाव भी भर जाता है।

*# - घाव व सुजन -  अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर उससे घाव को धोने से घाव तथा त्वचा की सूजन ठीक होते हैं।

 

*# - खुजली -  अमरबेल को पीसकर लेप करने से खुजली शांत होती है।

 

*# - पित्त विकार व रक्त शोधक  -  4 ग्राम ताजी अमरबेल का काढ़ा बनाकर पीने से पित्त के कारण होने वाले विकार ठीक होते हैं। इसससे खून भी साफ होता है।

 

*# - शारीरिक कमजोरी -  ( पोटली ) 10 ग्राम ताजी अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) को मसलकर साफ महीन कपडे में पोटली बांधें। इसे आधे लीटर गाय के दूध में डालकर धीमी आँच पर पकाएं। जब इसका एक चौथाई दूध जल जाए तब ठंडा कर मिश्री मिलाकर पिएँ। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है।

 

*# - तीसरे व चोथे दिन का बुखार -  ( टोटका ) अमरबेल पञ्चाङ्ग (dodder plant) के चूर्ण का सेवन करने से बुखार ठीक होता है। तीसरे या चौथे दिन आने वाले बुखार में भी अमरबेल को गले में बांध लेने से बुखार नहीं चढ़ता है।

 

 

*# - शिशु रोग -  ( टोटका ) अमरबेल (amarbel) को शुभ मुहूर्त में लाकर सूती धागों में बाँधकर बच्चों के गले व बाँह में बांधने से विभिन्न प्रकार के शिशु रोग ठीक होते हैं।

 

 

*# - कैंसर की रोकथाम  -  अमरबेल का स्वरस 10-20 मिलीग्राम का सेवन करे , कैंसर को रोकने में अमरबेल का प्रयोग फायदेमंद होता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार इसमें कैंसरोधी गुण पाया जाता है साथ ही इसमें आयुर्वेद के अनुसार  इसमें रसायन गुण के कारण यह कैंसर के लक्षणों को रोकने में मदद करती है। 

 

*# -मधुमेह -  अमरबेल का स्वरस 10-20 मिलीग्राम का सेवन करे क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार अमरबेल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते है। इसके कारण यह डायबिटीज जैसी समस्या में उसके लक्षणों को कम कर लाभ पहुंचता है।  

 

*# - हड्डियों को करे मजबूत -  अमरबेल में बल्य गुण पाए जाने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में भी सहयोगी होता है ।  

 

*# - रोगप्रतिरोधक -  अमरबेल स्वरस 10-20 मिलीग्राम का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली सुधारने में भी अमरबेल मदद करती है क्योंकि इसमें रसायन गुण पाया जाता है।  

 

*# - चोट में जलन -   चोट लगने पर यदि जलन अदि लक्षण होते है तो ऐसे में अमरबेल स्वरस 10-20 मिलीग्राम का सेवन व चोट पर अमरबेल की पुल्टिस लगाने अमरबेल में पाए जाने वाले पित्त शामक एवं शीत गुण इनको ठीक करने में मदद कर सकता है।  

 

*# - आंख रोग -  एक रिसर्च में बताया गया है की अमरबेल आँखों की थकान को दूर करता है, आँखों का सूखना या धुंधलापन दूर करने में भी सहयोगी होता है।  

 

# - सेवन मात्रा - रस – 10-20 मि.ली.|