Thursday, 24 July 2014

१५- गौसंहिता -पञ्चगव्य

१५- गौसंहिता -पञ्चगव्य

..............पञ्चगव्य - चिकित्सा............

१ - छाया शुष्क अनार के पत्तों को बारीक पीसकर ६ ग्राम प्रात: काल गाय के दूध से बनी छाछ के साथ या ताज़े पानी के साथ प्रयोग करें ,इससे पेट के सब कीड़े दूर हो जाते है ।

२ - पाण्डुरोग - छाया शुष्क अनार पत्र का महीन चूर्ण ६ ग्राम को प्रात: गाय के दूध से बनी छाछ तथा उसी छाछ के पनीर के साथ सेवन करें ।

३ - अनार के ८-१० पत्रों को पीस टीकिया बना गरम घी में भूनकर बाँधने से अर्श के मस्सों मे लाभ होता है ।

४ - मन्दाग्नि - सारिवा मूल का चूर्ण ३ ग्राम की मात्रा मे प्रात: एवं सायं दूध के साथ सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है ।जठराग्नि प्रदीप्त होती है तथा रक्त पित्त दोष का नाश होता है ।

५ - गर्भपात - सारिवा मूल का फांट तैयार कर उसमें गाय का दूध और मिश्री मिलाकर सेवन कराने से गर्भवती स्त्री को गर्भपात का भय नहीं रहता । गर्भ धारण से पहले ही यह फांट पिलाना आरम्भ कर दें ।गर्भ धारण हो जाने के बाद से प्रसवकाल तक देने से बच्चा नीरोग और गौरवर्ण का उत्पन्न होता है ।

६ - मूत्रविकार- इसकी छोटी जड़ को केले के पत्ते में लपेटकर आग की भूमि में रख दें ।जब पत्ता जल जायें तो जड़ को निकाल कर भूनें हुए ज़ख़ीरे और शक्कर के साथ पीसकर ,गाय का घी मिलाकर सुबह - शाम लेने से मूत्र और वीर्य संबंधी विकार दूर होते है । मूत्रेन्द्रिय पर इसकी जड़ का लेप करने से मूत्रेन्द्रिय की जलन और दाह मिटती है ।

७ - अश्मरी- अश्मरी एवं मूत्रकृच्छ में सारिवा मूल का ५ ग्राम चूर्ण गाय के दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है ।

८ - दाह- अन्नतमूल चूर्ण को गाय के घी में भूनकर ५०० मिलीग्राम से १ ग्रामतक चूर्ण ,५ ग्राम शक्कर के साथ कुछ दिन तक सेवन करने से चेचक, टायफाइड आदि के बाद की शरीरस्थगमर्मी दूर हो जाती है ।

९ - मूर्छा - १००-२०० ग्राम मुनक्का को गाय के घी में भूनकर थोड़ा सेंधानमक मिला ,नित्य ५-१० ग्राम तक खाने से चक्कर आना बन्द हो जाता है ।

१० - उर:क्षत - मुनक्का और धान की खीले १०-१० ग्राम को १००ग्राम जल में भिगो देवें । २ घंटा बाद मसल छानकर उसमें मिश्री ,शहद ,और गाय का घी ६-६ ग्राम मिलाकर उगली से बार बार चटायें उर: क्षत में परम लाभ होता है ।तथा वमन की यह दिव्य औषधि है ।


Sent from my iPad

१६- गौसंहिता- पञ्चगव्य

१६- गौसंहिता- पञ्चगव्य

................पञ्चगव्य -चिकित्सा.................

१ - क्षयरोग - में गाय का घी खजूर , मुनक्का , मिश्री ,मधु, तथा पिप्पली इन सबका अवलेह बना कर सेवन करने से स्वरभेद ,कास ,श्वास ,जीर्णज्वर तथा क्षयरोग का नाश होता है ।

२ - मुदुरेचन के लिए - १०-२० नग मुनक्को को साफकर बीज निकालकर ,२०० ग्राम गाय के दूध में भलीभाँति उबालकर ( जब मुनक्के फूल जाएँ ) दूध और मुनक्के दोनों का सेवन करने से प्रात: काल दस्त साफ़ आता है ।

३ - रात्रि में सोने से पहले १०-२० मुनक्को को थोड़े से गाय के घी में भूनकर सेंधानमक चुटकी भर मिलाकर खाये। प्रात: ही पेट साफ़ हो जायेगा ।

४ - सोने से पहले आवश्यकतानुसार १०-३० ग्राम तक किसमिस खाकर गाय का गरम दूध गुड ़ के साथ पीने से पेट खुलकर साफ़ होता है ।

५ - पाण्डूरोग - मुनक्का का कल्क बीज रहित ( पत्थर पर पिसा हुआ ) ५०० ग्राम ,पुराना गाय का घी २ कि०लो० और जल ८ कि० ग्रा० सबको एकेत्र मिला कर पकावें जब केवल घी मात्र शेष रह जाये तो छानकर रख लें ३-१० ग्राम तक प्रात सायं सेवन करने से पाण्डूरोग आदि में विशेष लाभ होता है ।

६ - रक्तार्श- अंगूर के गुच्छो को हांडी में बंद कर भस्म बना लें काले रंग की भस्म प्राप्त होते ही इसको ३-६ ग्राम की मात्रा में बराबर मिश्री मिला ,२५० ग्राम गाय स्त्राव के साथ लेने से रक्तार्श ठीक होता है ।

७ - मूत्रकृच्छ - मे ८-१० मुनक्को एवं १०-२० ग्राम मिश्री को पीसकर ,गाय के दूध की दही के पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है ।

८ - प्रात: मुनक्का २० ग्राम खाकर उपर से २५० ग्राम गाय का दूध पीने से ज्वर के बाद की अशक्ति तथा ज्वर दूर होकर शरीर पुष्ट होता है ।

९ - दाह,प्यास- १० ग्राम किसमिस आधा किलो गाय के दूध में पकाकर ठंडा हो जाने पर रात्रि के समय नित्य सेवन करने से दाह शान्त होती है ।

१० - चेचक के बाद किसमिस ८ भाग ,गिलोय सत्त्व और ज़ीरा १-१ भाग तथा चीनी १ भाग इन सभी के मिश्रण को चिकने तप्तपात्र में भरकर उसमें इतना गाय का घी मिलाये, कि मिश्रण अच्छी तरह भीग जायें ।इसमें से नित्य प्रति ६-७ २० ग्राम तक की मात्रा में नित्य सेवन करने से एक दो सप्ताह में चेचक आदि विस्फोटकरोग होने के बाद जो दाह शरीर में हो जाती है ,वह शाने हो जाती है ।


Sent from my iPad

१५-गौसंहिता-पञ्चगव्य

१५-गौसंहिता-पञ्चगव्य

................पञ्चगव्य- चिकित्सा.................

१ - बवासीर के मस्सों से अधिक रक्त स्त्राव होता हो तो ३-८ ग्राम अावलाचूर्ण का सेवन गाय के दूग्ध सेवन बनी दही की मलाई के साथ दिन मे २-३ बार देनी चाहिए ।लाभ अवश्य होगा ।

२ - रक्तातिसार - रक्तातिसार से अधिक रक्त स्राव हो तो आवॅला के १०-२० ग्राम रस मे १० ग्राम शहद और गाय का घी ५ ग्राम मिलाकर पिलावें और उपर से बकरी का दूध १०० ग्राम तक दिन में तीन बार पिलावें ।

३ - पित्तदोष- आवॅलाे का रस सर्वत्र मधु, गाय के घी इन सब द्रव्यों को सम्भाग लेकर आपसे घोंटकर कि गयी रस क्रिया पित्तदोष तथा रक्तविकार जनित नेत्ररोग का नाश करती है यह तिमिररोग नेत्र पटल में उत्पन्न रोगों को भी दूर करती है ।

४ - मूत्रातिसार- पका हुआ केला एक,आवॅलाे का रस १० ग्राम ,मधु४ ग्राम ,तथा गाय का दूध २५० ग्राम ,इन्हें एकेत्रित करके सेवन करने से सोमरोग नष्ट होता है ।

५ - विसर्प- आँवले के १०-२० ग्राम रस मे १० ग्राम गाय का घी मिलाकर दिन में दो- तीन बार पिलाने से विसर्प रोग मिटता है ।

६ - अनार के ताज़े पत्तों का रस १०० ग्राम ,गौमूत्र ४०० ग्राम ,और तिल तैल १०० ग्राम ,तीनों को धीमी आँच पर पकायें ,तैल मात्र शेष रहने पर छानकर रख लें ।इसकी कुछ बूँदें थोड़ा गर्म कर प्रात: - सायं कान में डालने से कान की पीड़ा , कर्णनाद और वधिरता में लाभ होता है ।

७ - अनार के छाया शुष्क आधा किलो पत्तों में आधा किलो सुखा धनियाँ मिलाकर चूर्ण बना लें ,इसमें एक किलो गेहूँ का आटा मिलाकर ,दो किलो गाय के घी में भून लें ,ठंडा होने पर चार किलो खाण्ड मिला लें ।प्रात: - सायं गाय के गर्म दूध से पचास ग्राम तक मात्रा सेवन करने से सिर दर्द ,सिर चकराना दूर होता है ।

८ - अनार के पत्ते और गुलाब के ताज़े पुष्प १०-१० ग्राम ( ताज़े फुलों के अभाव में सूखे फूल ५ग्राम ) लें ।आधा किलो जल में पकाकर २५० ग्राम शेष रहने पर ,१० ग्राम गाय का घी मिलाकर गर्म ही गर्म सुबह - सायं पिलाने से उन्माद व मिर्गी में लाभ होता है ।

९ - अनार के २० ग्राम पत्तों के क्वाथ मे १०-१० ग्राम गाय का घी और खाण्ड मिलाकर पिलाने से मिर्गी या अपस्मार में लाभ होता है ।

१० - अनार के पत्तों के रस में सम्भाग बेलपत्र स्वरस और गाय का घी मिला घी सिद्ध कर लें ।२० ग्राम घी ( गरम) २५० ग्राम मिश्री मिले दूध के साथ प्रात: - सायं लेने से बहरापन में लाभ होता है ।



Sent from my iPad

१४-गौसंहिता-पञ्चगव्य

१४-गौसंहिता-पञ्चगव्य

............. पञ्चगव्य- चिकित्सा..............

१ - बलवर्धन- ११.५ ग्राम ताज़ी अमरबेल को कुचलकर स्वच्छ महीन कपड़े में पोटली बाँधकर १/२ किलोग्राम गाय के दूध में डालकर या लटकाकर धीमी आँच में पकाये । जब एक चौथाई दूध जल जाय ,तब ठंडा कर मिश्री मिलाकर सेवन करने से निर्बलता दूर होती है ।विशेष ब्रह्मचर्य में रहना आवश्यक है ।

२ - स्तन्यजनन - स्तन में दूध की वृद्धि गेहूँ की सूजी १ ग्राम ,अखरोट के पत्ते १० ग्राम पीसकर दोनों को मिलाकर , गाय के घी में पूरी बनाकर सात दिन तक खाने से स्तन्य ( स्त्री दूग्ध ) की वृद्धि होती है ।

३ - अखरोट का १० से ४० ग्राम तैल ,२५० ग्राम गोमूत्र में मिलाकर पीने से सर्वंागशोथ में लाभ होता है ।

४ - वात प्रधान फोड़े में अगर जलन और वेदना हो तो तिल और अलसी को भूनकर गाय के दूध में उबालकर ,ठंडा होने पर उसी दूध में उन्हें पीसकर फोड़े पर लेप करने से लाभ होता है ।

५ - अमलतास के ८-१० पत्रों को पीसकर ,गाय के घी में मिलाकर लेप करने से विसर्प में लाभ होता है ।

६ - किक्कसरोग,सद्योव्रण में अमलतास के पत्तों को स्त्री के दूध में या गाय के दूध मे पीसकर लगाना चाहिए ।

७ - अमलतास की १०-१५ ग्राम मूल या मूल त्वक को गाय के दूध में उबालकर पीस लें ,दाह व दाद के स्थान पर लगाने से लाभ होता है ।

८ - शिशु की फुन्सी - अमलतास के पत्तों को गौदूग्ध में पीसकर लेप करने से नवजात शिशु के शरीर पर होने वाली फुंसी या छालें दूर हो जाते है ।

९ - व्रण - अमलतास ,चमेली करंज इनके पत्तों को गोमूत्र के साथ पीसकर लेप करें ,इससे व्रण ( घाव ) दूषित अर्श और नाड़ी व्रण नष्ट होता है ।

१० - अमलतास की जड़ को गोमूत्र में पीसकर लेप लगाने से कुष्ठ रोग से उत्पन्न हुई विकृत त्वचा को हटाकर व्रण स्थान को समतल कर देता है ।


Sent from my iPad

१३-गौसंहिता-पञ्चगव्य

१३-गौसंहिता-पञ्चगव्य

..............,,,,पञ्चगव्य- चिकित्सा..................

१ - दाद खुजली- अडूसे के दस से बारह पत्र तथा दो से पाँच ग्राम हल्दी को एक साथ गोमूत्र में पीसकर लेप करने से खुजली व शोथ कण्डुरोग शीघ्र नष्ट होता है ।इससे दाद उक्वत में भी लाभ होता है ।

२ - आमदोष- मोथा ,बच,कटुकी, हरड़ ,दूर्वामूल ,इन्हें सम्भाग मिश्रित कर ५-६ ग्राम की मात्रा लेकर १०-२० मि०ली० गोमूत्र के साथ शूल में आमदोष के परिपाक के लिए पिलाना चाहिए ।

३ - अगस्त के पत्तों का चूर्ण और कालीमिर्च का चूर्ण समान भाग लेकर गोमूत्र के साथ बारीक पीसकर मिर्गी के रोगी को सूघाँने से लाभ होता है ।

४ - अगस्त के पत्तों को गाय के घी में भूनकर खाने से और गाय के घी का ही सेवन करने से दृष्टिमांद्य ,धंुध या जाला कटता है ।

५ - बुद्धिवर्नार्थ- अगस्त के बीजों का चूर्ण ३-१० ग्राम तक गाय के २५० ग्राम धारोष्णदूध के साथ प्रात: - सायं कुछ दिन तक खाने से स्मरणशक्ति तीव्र हो जाती है ।

६ - गाय के १ किलो मूत्र में अजवायन लगभग २०० ग्राम को भिगोकर सुखा लें इसको थोड़ी -थोड़ी मात्रा में गौमूत्र के साथ खाने से जलोदर मिटता है ।

७ - स्वच्छ अजवायन के महीन चूर्ण को ३ ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार गाय के दूध से बनी छाछ के साथ सेवन करने से पेट के कीड़ों का समूल नाश होता है ।

८ - कफ अधिक गिरता हो , बार-बार खाँसी चलती हो ,ऐसी दशा में अजवायन का सत् १२५ मिलीग्राम , गाय का घी २ ग्राम और शहद ५ ग्राम में मिलाकर दिन मे ३ बार खाने से कफोत्पत्ति कम होकर खाँसी में लाभ होता है ।

९ -शूल,अनाह आदि उदर विकारों पर - अमाशय में रस के कम होने से या अधिक भोजन करने के बाद पेट फूल जाता है तो एसे मे अजवायन १० ग्राम ,छोटी हरड़ ६ ग्राम , गाय के घी में भूनी हुई हींग ३ ग्राम और सेंधानमक ३ ग्राम ,इनका चूर्ण बनाकर हल्के गरम पानी के साथ सेवन करें ।

१० - गर्भाशय की पीड़ा - गर्भाशय की पीड़ा मिटाने के लिए खुरासानी अजवायन गोमूत्र में मिलाकर पीस लें और फिर इस पेस्ट मे रूई भिगोकर बत्ती बना लेवे तथा उस बत्ती को योनि में रखकर सोये तो गर्भाशय की पीड़ा शान्त होगी ।



Sent from my iPad

१२-गौसंहिता-पञ्चगव्य

१२-गौसंहिता-पञ्चगव्य

............. पञ्चगव्य-चिकित्सा...............

१- संग्रहणी - ताज़े मीठे आमों के पचास ग्राम ताज़े स्वरस मे २०-२५ग्राम गाय के दूध से बनी मीठा दही तथा एक चम्मच शुंठी चूर्ण बुरक कर दिन मे २-३ बार देने से कुछ ही दिन में पुरानी संग्रहणी अवश्य दूर होती है तथा ( संग्रहणी में आम्रकल्प बहुत लाभदायक है )

२ - परिणाम शूल- प्रात: ८ बजे और सांय ४ बजे मीठे पके आमों को इतनी मात्रा में चूस लें कि आधा किलो रस पेट में चला जाय उपर से २५० ग्राम दूध पी लें ,और पानी बिलकुल न पीएँ । एक घंटा बाद उबालकर ठंडा किया हुआ पानी पी सकते है । दाेपहर के भोजन में आम के रस के साथ गेहूँ की रोटी का सेवन करे । इस अवधि में अन्य कोई भोज्य न ले । एक सप्ताह मे आशातीत लाभ होता है ।

३ - आम्रकल्प अच्छे पके हुये मीठे देशी आमों का ताज़ा रस २५० ग्राम से ३५० ग्राम तक , गाय का ताज़ा दूहा हुआ दूध ( धारोष्णदूध ) ५० मि० ली०, अदरक का रस चाय का चम्मच भर ,तीनों । को कासें की थाली में अच्छी तरह फ़ेट लें ,लस्सी जैसा हो जाने पर धीरे - धीरे पी लें । ३ - ४ सप्ताह सेवन करने से मस्तिष्क की दुर्बलता , सिर पीड़ा , सिर का भारी होना ,आँखों के आगे अंधेरा आना , आदि दूर होता है ।यह कल्प यकृत के लिए भी विशेष लाभदायक है ।

४ - कल्मीआम के फुलों को घी में भूनकर सेवन करने से प्रदर में बहुत लाभ होता है । इसकी मात्रा १-४ ग्राम उपयुक्त होती है ।

५ - आम की चाय- आम के ११ पत्र ,जो वृक्ष पर ही पककर पीले रंग के हो गये हो , लेकर एक किलो पानी मे १-२ ग्राम छोटी इलायची डालकर उबालें ,जब पानी आधा शेष रह जाये तो उतार कर शक्कर मिला कर दूध मिलाकर चाय की तरह पीया किया करे । यह चाय शरीर के समस्त अवयवों को शक्ति प्रदान करता है ।

६ - आम के फुलों के चूर्ण ( ५-१० ग्राम ) को गाय के दूध के साथ लेने से स्तम्भन और काम शक्ति की वृद्धि होती है ।

७ - अण्डकोषवृद्धि - आम्रवृक्ष की शाखा पर उत्पन्न गाँठ ( उपर की छाल में गाँठ बन जाती है ) को गोमूत्र में पीसकर लेंप करें । और उपर से सेंक करने पर वेदनायुक्त अण्डकोषशोथ में लाभ होता है ।

८ - भस्मकरोग मीठे आम का रस २५० ग्राम , गाय का घी ४०ग्राम ,खाण्ड १०० ग्राम तीनों को एक साथ मिलाकर सेवन करने से १५ दिन में भस्मकरोग शान्त होता है ।

९ - शरीर पुष्टी के लिए - नित्य प्रात: काले मीठे आम चूसकर ,उपर से सोंठ व छुवारे गाय के दूध में पकाकर पीने से पुरुषार्थ वृद्धि और शरीर पुष्ट होता है ।

१० -अधिक आम खाने के बाद जामुन खाना,कटहल की गुठली खाना,या सूक्ष्म मात्रा में सोंठ ,लवण खाये तो अच्छा रहता है लेकिन यदि गाय का दूध पीएँ तो अति उत्तम रहता है


Sent from my iPad

८-गौसंहिता -पञ्चगव्य

८-गौसंहिता -पञ्चगव्य
.................पञ्चगव्य चिकित्सा ....................
१. आक की छाल तथा आक की कोंपले या छोटी-छोटी कोमल पत्तियाँ ५०-५० ग्राम इन दोनों को २०० ग्राम आक के दूध में पीसकर गोला बनाकर मिट्टी के पात्र मे मूंह बन्दकर रखकर ५ कि. ग्राम गाय के गोबर से बने कण्डों की आग में फूँक कर भस्म बनालें । फिर निकालकर मटर जैसी छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर एक दो गोली पानी के साथ लेने से भगन्दर व नासूर में लाभ होता है ।

२. नपुंसकता और ध्वजभंग मे छुवारों के अन्दर की गुठली निकालकर उनमें आक का दूध भर दें ,फिर इनकें उपर आटा लपेटकर पकावें, उप्र का आटा जल जाने पर छुवारों को पीसकर मटर जैसी गोलियाँ बना लें ,रात्रि के समय एक दो गोली खा कर गाय का दूध पीने से स्तम्भन होता है ।

३. आक की छाया शुष्क जड़ के २० ग्राम चूर्ण को आधा किलो गाय के दूध में उबालकर दही जमाकर घी तैयार करें , इसके सेवन से नामर्दी दूर होती है ।

४. आक का दूध और असली मधु और गाय का घी , सम्भाग ४-५ घण्टे खरल कर शीशी में भरकर रख लें इन्द्री की सीवन और सुपारी को बचाकर इसकी धीरे - धीरे मालिश करें और उपर से खाने का पान और अरण्ड कापत्ता बाँध दें ,इस प्रकार सात दिन मालिश करें । फिर १५ दिन छोड़कर पुनः मालिश करने से शिशन के समस्त रोगों में लाभ होता है ।

५. बांझपन -सफ़ेद आक की छाया में सूखी जड़ को महीन पीस , १-२ ग्राम की मात्रा से २५० ग्राम गाय के दूध के साथ सेवन करायें शीतल पदार्थ का पथ्य देवें । इससें बन्द ट्युब व नाड़ियाँ खुलती है व मासिकधर्म व गर्भाशय की गाँठों में लाभ होता है।

६. आक के २-४ पत्तों को कूटकर पोटली बना , तवें पर गाय का घी लगाकर गर्म करके सेंक लें ।सेंकने के पश्चात् आक के पत्तों पर गाय का घी चुपड़कर गरम करकें बाँध दें ।

७. आक की जड़ २ ग्राम चूर्ण को २ चम्मच गाय के दूध की दही में पीसकर लगाते रहने से भी दाद में लाभ होता है ।

८. आक के ताज़े पत्तों का रस १ किलोग्राम , गाय का दूध २ किलोग्राम सफ़ेद चन्दन लाल चन्दन ,हल्दी , सोंठ , और सफ़ेद ज़ीरा ६-६ ग्राम इनका कल्क कर १ किलोग्राम गाय के घी में पकायें ।घी मात्र शेष रहने पर छान कर रख लें । मालिश करने से खुजली - खाज आदि में लाभ होता है ।

९. आक का दूध ताज़ा , व सुखाया हुआ १ भाग १०० बार जल से धोया हुआ गाय का मक्खन ख़ूब खरल करके मालिश करें व २ घंटे तक शीत जल व वायु से रोगी को बचाये रखें ।

१०. अर्कमूल की छाल १० ग्राम , त्रिफला चूर्ण १० ग्राम , एकसाथ आधा क़िलों जल मे अष्टमांस क्वाथ सिद्ध कर प्रतिदिन प्रात: उसमें एक ग्राम मधु और ३ ग्राम मिश्री मिलाकर सेवन करावें और साथ ही अर्कमूल को गाय की छाछ में पीसकर श्लीपद पर लेंप करे । ४० दिन में पूर्ण लाभ होगा ।


Sent from my iPad