(४०)-गौ - चिकित्सा .टयुमर ।
१ - कठामी ( ट्यूमर )
=================
कारण व लक्षण - यह रोग अधिकतर वर्षा और शरद् ऋतु में होता है । पशु यदि रात -दिन खुली जगह में रहते हैं । तो भी यह रोग होजाता है । यह रोग रक्तविकार के कारण होता हैं ।
यह रोग गले , कण्ठ और जबड़े में होता है । गले , कण्ठ और जबड़े पर ज़हर बात से मिली-जुली एक गाँठ उठने लगती है । पहले-पहल गाँठ बहुत छोटी होती है । धीरे- धीरे वह बहुत अधिक बढ़ जाती है । यह गाँठ गोल होती है । इस रोग का समय पर इलाज न होने से गाँठ पककर फूट जाती है । गाँठ का पकना-फूटना , यही क्रम बराबर चलता है और पशु को जीवनभर दु:खी रहना पड़ता है । इस रोग में अक्सर कीड़े नहीं पड़ते है ।
१ - औषधि - गाँठ जब छोटी रहे तभी तुरन्त उसका इलाज करना चाहिए । ईंट के टुकड़े को लाल गरम कर, गिले थैले के टुकड़े में लपेट लें । उसे पानी में डुबा देने से ईंट ठंडी हो जायगी । ईंट से गाँठ को दोनों समय धीरे- धीरे सेंकने से गाँठ नरम होकर बैठ जायेगी । फिर गाँठ पर नारियल के तैल का लेप कर दें ।
२ - औषधि -- आँबाहल्दी १२ ग्राम , फिटकरी १२ ग्राम , काला नमक ९ ग्राम , नयीकन्द ( कडवी नाई ) ९ग्राम , नारियल तैल २४ ग्राम , सबको बारीक पीसकर चलनी से छानकर तैल में मिला लें और लेप को गरम करके गुनगुना होने पर गाँठ पर लगायें ।
३ - औषधि - इस प्रकार का लगभग दो इंच लम्बा और चौड़ा आड़ा दाग लगाना चाहिए । दाग़ दराती या दागनी से लगाये जायँ या बड़ी गरम चिलम से लगाये इससे अवश्य आराम होगा ।
४ - औषधि - कभी-कभी गाँठ बड़ी हो जाती है और बाहर से पकी हुई नही दिखाई देती है । परन्तु अन्दर पकी हुई रहती है । उसके कारण पशु को अत्यन्त कष्ट होता है । आपरेशन द्वारा गाँठ को निकलवा देंना चाहिए और पीप ( मवाद ) को साफ़ करके उस आगे लिखें घोल से धोना चाहिए । नीला थोथा ९ ग्राम , गोमूत्र ८५० ग्राम , नीले थोथे को महीन पीसकर गोमूत्र में मिलाकर घाव को रोज़ सुबह पिचकारी द्वारा धोना चाहिए । नीले थोथे को गोमूत्र में मिलाते ही एक प्रकार की विषैली गैस निकलती है ।
# - आलोक-:- गोमूत्र यदि न मिले तो बैल , बकरी, का मूत्र भी काम में लें सकते हैं ।
५ - औषधि - नीम की २५० ग्राम ,पत्तियाँ पीसकर १ किलो पानी में उबालकर गुनगुना पानी से घाव को धोया करें ।
६ - औषधि - नीम की पत्तियों के उबलें पानी से गेन्दा के पत्तों का रस लगाया जायें ।
७ - औषधि - नमक २४ ग्राम , पानी ९६० ग्राम , पानी में नमक डालकर उसे गरम कर लें और उसे छानकर गुनगुने पानी से पिचकारी द्वारा घाव धोयें । काला ढ़ाक ( काला पलास ) की छाल को जलाकर , उसे छानकर नारियल , महुवांँ का तैल घाव पर लगायें । नीम की पत्तियाँ के उबले पानी को गुनगुना करके उससे घाव को धोया जाता रहें ।
८ - औषधि - ६ बूँद आँकड़े ( मदार ) का दूध और छह बूँद मीठा तैल इतना सिन्दुर मिलायें कि शहद जैसा मरहम बन जाय । फिर सूजन वाले स्थान पर सुबह - सायं सूजन के निचले भाग में लगभग एक रूपये के बराबर स्थान पर लगायें । २-४ दिन बाद अपने - आप गाँठ पककर पीप निकल जायेगा ।
आलोक-:- उक्त मरहम किसी लकड़ी के सहारे लगाना चाहिए वरना हाथ में छालें पड़ जायेंगे ।
Sent from my iPad
Tuesday, 13 January 2015
(४१) - गौ - चिकित्सा. नज़र व झनका रोग ।
(४१) - गौ - चिकित्सा. नज़र व झनका रोग ।
१ - चटकाने ( झनका ) की बीमारी
===========================
कारण व लक्षण - यह बादी की बिमारी और नस की ख़राबी की वजह से हो जाती है । सुबह के समय पशु अपने पैर को बार - बार उठाता और ज़मीन पर रगड़ता है । इसको चटकाने की बीमारी कहते है । यह पिछले पैरों में होती है तथा कभी - कभी एक और कभी दोनों पैंरो में हो जाती हैं ।
१ - औषधि - अरहर ( तुहर ) ९६० ग्राम , पानी १९२० ग्राम , तुहर को पानी में डालकर उसे १० घन्टे भिगोकर पशु को खिलाया जाय । प्रतिदिन , सुबह - सायं उपर्युक्त मात्रा को एक खुराक में दें । उनाडू तुअर ( देर में होने वाली अरहर ) खिलाने से ज़्यादा फास होता है ।
२ - औषधि - तुअर की चूरी १४४० ग्राम , पानी ३ लीटर , तुअर की चूरी को पानी में १०-१२ घन्टे गलाकर सुबह - सायं दोनों समय उक्त मात्रा में खिलाना चाहिए । गर्मी की ऋतु में ८ घन्टे ही भिगोना चाहिए । भिगोते समय नमक ६० ग्राम मिला देना चाहिए । इसके बाद खिलाना चाहिए ।
---------------------- @ -----------------------
२ - पशुओं को नज़र लगना
======================
कारण व लक्षण - अच्छे स्वस्थ और ख़ूबसूरत पशुओ को अक्सर नज़र लग जाया करती है । अधिक दूध देनेवाले दूधारू पशु , अच्छे बछड़े इसके अधिक शिकार होते हैं । और पशु सुस्त रहता है । उसके कान ढीले पड़ जाते है । बच्चे दुध पीना छोड़ देते हैै और दूधारू पशु दूध नहीं देते और लात मारकर अलग हो जाते है । कभी - कभी दूध में ख़ून भी आने लगता है ।
१ - औषधि - सुन्दर बेल १२० ग्राम , रोटी के साथ दोनों समय ,अच्छा होने तक दोनों समय देना चाहिए ।
टोटका -:-
१ - औषधि - बहेड़ा का फल १५ नग लेकर उसमें छेद करके धागे में पिरोकर रोगी पशु के गले में बाँध देना चाहिए । बच्चे, पशु को नज़र लग जाने के कारण वे फल अपने - आप फूट जायेंगे । जितने फल फूट जायँ ,उतने ही फल फिर बाँध देने चाहिए ।
२ - औषधि - पत्थरचटा पाषाण भेद ९ ग्राम लेकर रोगी पशु को ,दोनों समय धूनी दी जाय ।पशु अवश्य ठीक होगा
३ - औषधि - पत्थर पर का कोष्ठा १ नग , मीठा तैल ५ ग्राम , कोष्ठे को तैल में भिगोकर आग पर रखकर पशु के चारों और धूनी देने से ठीक होगा ।
४ - औषधि - मड़सिग ( संगमरमर ) वृक्ष की डाली का एक खूँटा बनाकर घर में गाड़कर उससे रोगी पशु को बाँधा जाय ।
५ - औषधि - बजरंग बली की मूर्ति के बायें हाथ की ओर से थोड़ा मली सिन्दुर लेकर आग पर रखकर , रोगी पशु के चारों ओर दो दिन तक धूनी देनी चाहिए ।

(४४) - गौ- चिकित्सा.रक्तप्रदर।
(४४) - गौ- चिकित्सा.रक्तप्रदर।
१ - रक्तप्रदर ( ख़ून बहना )
=========================
कारण व लक्षण - मादा पशु के प्रसव के चारा दाने में गड़बड़ होने से यह रोग कभी - कभी हो जाता है । उसके प्रसव के समय असावधानी रखने के कारण यह रोग हो जाता है । रोगी मादा पशु की योनि से रक्त बहता रहता है । उसमें दुर्गन्ध आती रहती है । वह रोज़ दूध में और शारीरिक शक्ति में कमज़ोर होती है ।
१ - औषधि - गाय के दूध की दही ४८० ग्राम , गँवारपाठे का गूद्दा ४८० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , सबको आपस में मिलाकर और मथकर रोगी पशु को दोनों समय उक्त मात्रा में , आराम होने तक पिलाया जाये ।

गौ - चिकित्सा .गर्भ समस्या ।
(४३)- गौ - चिकित्सा .गर्भ समस्या ।
गर्भ सम्बंधी रोग व निदान
=======================
१ - गर्भपात रोग
==============
कारण व लक्षण - यह एक प्रकार का छूत का रोग है । कभी-कभी कोई गर्भवती मादा पशु आपस में लड़ पड़ती है , उससे गर्भपात हो जाता है । गर्भिणी को अधिक गरम वस्तु खिला देने से और गर्मी में रखने से भी यह रोग हो जाया करता है । उस हालत में कभी कोई साँड़ या बैल या बछड़ा उसके साथ संयोग कर लें तो गर्भपात हो जाता है ।
रोगी गर्भिणी ( गाभिन गाय या भैंस आदि ) के गर्भाशय तथा योनिमार्ग पर सूजन आ जाती है । निश्चित समय के पूर्व ही बच्चा गिर जाता है । गर्भपात के पश्चात् जेर ( झर ) का न गिरना , पेशाब बदबूदार होना आदि इसके लक्ष्ण है । गर्भपात के बाद रोगी मादा पशु को दूसरी बार गर्भ रहे तो ५ माह बाद उसे नीचे लिखी दवा देनी चाहिए , ताकि उक्त बीमारी की आशंका न रहे ।
१ - औषधि - शिवलिंगी के बीज ८ नग ,बछड़े वाली गाय का घी २४० ग्राम , बीजों को महीन पीसकर घी में मिलाकर रोगी गर्भिणी पशु को बोतल द्वारा हिलाकर पिलाया जाय । इसी मात्रा में प्रतिमास रोगी पशु को सुबह के समय यह दवा पिलायी जाय ।
२ - औषधि - गाय के दूध से बनी दही ४८० ग्राम , गँवारपाठा ( घृतकुमारी ) ४८० ग्राम , पानी ७२० ग्राम , गँवारपाठा का गूद्दा निकालकर दही में मिलाकर पान के साथ रोगी पशु को पिलायें ।
--------------------------------- @ --------------------------------
२ - गाय- भैंस का गर्भ धारण न करना
==========================
कारण व लक्षण - साधारणत: अधिक कमज़ोर पशु निश्चित समय पर गर्भ नहीं धारण करते । मादा पशु सयोंग करने की इच्छा नहीं प्रकट करती है और इस ओर से पुर्ण उदास रहती है ।
१ - औषधि - इस प्रकार के पशुओं को" ई" प्रकार का खाद्यान्न पदार्थ विटामिन अधिक मात्रा में खिलाना चाहिए ।उसे खिलाकर मादा पशु को तगड़ा बनाया जाय । हाड़जूड की पिंगरे २ नग , पिगरों को रोटी के साथ दबाकर रोगी पशु को ३ दिन तक रोज़ सुबह खिलायें ।
२ - औषधि - छुवारे ४नग सेंककर उसका बीज निकालकर फेंक दिया जाय । उसके गूदे को रोटी के साथ रोगी पशु को ८ दिन तक रोज़ सुबह खिलाया जायें ।
३ - औषधि - पलास ( ढाक) के पत्तों के पास की गाँठ के २ नग लेकर रोटी में रोगी पशु को ४ दिन तक रोज़ सुबह पिलायें ।
४ - औषधि - भिलावा ४ नग गुड १०० ग्राम , गुड़ के साथ भिलावें को मिलाकर रोगी पशु को ३ दिन तक खिला दिया जाय ।
५ - औषधि - रोगी पशु को मूँगफली का तैल ४८० ग्राम , एक दिन छोड़कर ४ बार पिलायें ।
६ - औषधि - गुँजाफल ( चोहटली ,रत्ती ) ४ नग कुटकर गुड़ में मिलाकर रोगी पशु को रोज़ सुबह ४ दिन तक खिलाये ।
--------------------------------- @ ------------------------------------
३ - गाय, भैंस का बार - बार गाभिन होना
=============================
कारण व लक्षण - यदि गाय , भैंस आदि को अधिक मात्रा में गरम चीज़ें खा लेने के कारण उनके शरीर का ताप बढ़ जाता है । और उनमे बार - बार गाभिन होने का रोग पैदा हो जाता है । साँड़ में कोई दोष होने के कारण भी ये रोग पैदा होता है । मादा पशु में अधिक चर्बी होने के कारण भी यह रोग होता है । ऐसी स्थिति में पशु बार- बार गाभिन होती रहती है और गाभिन नहीं रहती है ।
१ - औषधि - मादा पशु जैसै ही गर्भधारण करे याने संयोग करें वैसे ही उसे धीरे से ज़मीन पर गिराकर उसे ४-५ पल्टी दी जाय फिर उसका मुँह ऊपर करके बाँध दिया जाय । और १२ घन्टे तक उस पशु को बैठने नहीं दिया जाय । केवल उसे पानी ही पिलाया जाये और २४ घन्टे तक घास बिलकुल खाने दिया जायें ।
२ - औषधि - गाय का घी २४० ग्राम , कत्था ६० ग्राम , केले की जड़ का रस १२० ग्राम , पहले केले की जड़ को कूट कर उसका रस निकाल कर , घी को गरम करके सभी चीज़ें आपस में मिलाकर रोगी पशु को दोनों समय पिलाया जायें ।
३ - औषधि - असली सिन्दुर ९ ग्राम , गाय का दूध २४० ग्राम , मिट्टी ४० ग्राम , मिट्टी को दूध में घोलकर कपड़छान कर लें । यह दवा केवल एक दिन ही दोनों समय देनी चाहिए ।
४ - औषधि - रोगी पशु के कान काटकर कान मे कगोंरे बना दिये जायें जिससे पशु कमज़ोर होकर गर्भधारण कर लेगा और खान - पान में पशु को उत्तेजक पदार्थ नहीं खिलाना चाहिए ।
आलोक -:- मादा पशु के ज़्यादा तगड़ा होने से वह बार - बार गर्मी ( हीट ) पर आती है । इसलिए गर्भ नहीं ठहरता । अत: उसकी खुराक कम करके उसकी चर्बी घटने से उसको गर्भ ठहर सकेगा ।
------------- @ -----------
४ - पशुओं में डिलिवरी व हीट समस्या ।
=============================
१ - गाय को हीट पर लाना - गाय को हीट पर लाने के लिए काली तोरई पकने के बाद पेंड से तोड़कर आग मे भून लें ,और ठंडी कर लें तथा ठंडी होने पर तोरई की कुट्टी काट कर गाय को खिला दें । गाय दो से तीन दिन में हीट पर आ जायेगी ,तभी गर्भाधान करा दें तो गाय का गर्भ ठहर जायेगा वह गाभिन रहेगी ।
२ - छुवारे लेकर उनकी गीरी निकालकर छुवारों में गुड़ भरकर और छुवारों को गुड़ में लपेटकर रोटी में दबाकर ७-८ दिन तक गाय को खिलाने से गाय हीट पर आती है ।
३ - छुवारे की आधी गीरी को गुड़ में लपेटकर खिलायें तो गाय जल्दी ही जेर डाल देगी , तथा बाॅस के पत्ते भी खिलाकर जल्दी ही डाल देती है ।
५ - गाय - भैंस को हीट में लाने के लिए -- करन्जवा बीज ३० बीज , चोहटली बीज ( लाल कून्जा बीज ) ३० दाने , लौंग ३० दाने , मुहावले बीज १० दाने , सभी को लेकर कुटकर १५ खुराक बना लें । एक खुराक रोज़ सायं को केवल रोटी में देनी चाहिए ़, दवा गाय को हीट आने तक देवें ।
६ - पशुओं में गर्भधारण के लिए -- जो पशु बार-बार हीट पर आने पर भी गर्भ नही ठहरता इसके लिए सिंहराज पत्थर १५० ग्राम , जलजमनी के बीज १५० ग्राम , खाण्ड २५० ग्राम , खाण्ड को छोड़कर अन्य सभी दवाईयों को कूटकर तीनों दवाईयों को आपस में मिला लें और तीन खुराक बनालें , एक खुराक नई होने ( गर्भाधान ) कराने के तुरन्त बाद , दवाई में थोड़ा सा पानी मिलाकर लड्डू बनाकर गाय को खिला देना चाहिए ।५-५ घंटे के अन्तर पर तीनों खुराक देवें । गाय गर्भधारण करेगी ।
५ - - गर्भाधान के बाद गाय अवश्य गाभिन रहे इसके लिए -
===================================
औषधि - गर्भाधान से पहले गाय की योनि में किसी पलास्टीक के पतले पाईप मे ५ ग्राम सुँघने वाला तम्बाकू पीसकर भर लें और पाईप को योनि में अन्दर डालकर ज़ोर से फूँक मार दें, जिससे वह तम्बाकू योनि में अन्दर चला जायें,फिर गर्भाधान कराये तो गाय अवश्य ही गाभिन रहेगी ।
६ - गाय - भैंस डिलिवरी के बाद यदि जेर नहीं डालती तो उसका उपचार
============================================
१ - औषधि - चिरचिटा ( अपामार्ग ) के पत्ते तोड़कर उन्हें रगड़कर बत्ती बनाकर गाय - भैंस के सींग व कानों के बीच में इस बत्ती को फँसा कर ,माथे के ऊपर से लेकर कान व सींगों के बीच से कपड़ा लेते हुए सिर के ऊपर गाँठ बाँध देवें , गाय तीन चार घंटे में ही जेर डाल देगी ।
२- औषधि - यदि ५-६ घंटे से ज़्यादा हो गये है तो चिरचिटा की जड़ ५०० ग्राम पानी में पकाकर , ५० ग्राम चीनी मिलाकर देने से लाभ होगा ।
३- औषधि - यदि ८-९ घण्टे हो गये है तो जवाॅखार १० ग्राम , गूगल १० ग्राम , असली ऐलवा १० ग्राम , इन सभी दवाईयों को कूटकर तीन खुराक बना लें ।१-१ घण्टे के अन्तर पर रोटी में रखकर यह खुराक देवें।
४- औषधि - यदि गाय को ७२ घण्टे बाद इस प्रकार उपचार करें-- कैमरी की गूलरी ५०० ग्राम , या गूलर की गूलरी ३०० ग्राम , अजवायन १०० ग्राम , खुरासानी अजवायन ५० ग्राम , सज्जी ७० ग्राम , ऐलवा असली ३० ग्राम , इन सभी दवाओं को लेकर कूटकर ५०-५० ग्राम की खुराक बना लें । ५०० ग्राम गाय के दूध से बना मट्ठा ( छाछ ) में एक उबाल देकर दवाईयों को मट्ठे में ही हाथ से मथकर पशु को नाल से दें दें । बाक़ी खुराक सुबह -सायं देते रहे ।
७ - जेर ( बेल ) डालने के लिए ।
========================
१ - औषधि - डिलिवरी के बाद जब गाय का बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो जाये , तब गाय का दूध निकाले और उसमें से एक चौथाई दूध को गाय को ही पीला दें ,और बाद मे बाजरा , कच्चा जौं , कच्चा बिनौला , आपस में मिलाकर गाय के सामने रखें इस आनाज को खाने के २-३ घंटे के अन्दर ही गाय जेर डाल देगी और उसका पेट भी साफ़ हो जायेगा ।
८ - रोग - गाय के ब्याने के बाद उसका पिछला हिस्सा ठण्डे पानी से धोने के कारण , गाय का
शरीर जूड़ जाने पर ।
===========================================================
१ - औषधि - अलसी के बीज १५० ग्राम को कढ़ाई में भूनकर , १५० ग्राम गुड में मिलाकर गाय को खिलाने से वह गाय जो अकड़ गयी थी वह खड़ी हो जायेगी तीसरे दिन फिर से एक खुराक देना चाहिए । बाद उसका पिछला हिस्सा ठण्डे पानी से धोने के कारण , गाय का शरीर जूड़ जाने पर ।

(२६)- गौ - चिकित्सा .कानरोग ।
(२६)- गौ - चिकित्सा .कानरोग ।
१ - कान का पकना
==============
कारण व लक्षण - कान पर मारने या अन्य प्रकार से चोट लगने पर या स्वयं अपने आप कान पक जाते है । कभी- कभी खरोंच पड़ने से भी कान पक जाता हैं । तथा कान में फोड़ा- फुन्सी होना , कान में सूजन होना , कान में मवाद पड़ जाना , घाव होना , इन सब कारणों से रोगी पशु बार-बार कान को फड़फड़ाता रहता हैं व कानों को हिलाता रहता हैं या किसी भी वस्तु से कानों को रगड़ता रहता हैं खुजलाता रहता हैं और जिस कान में दर्द रहता है उस कान को बार- बार देखता रहता हैं ।
१ - औषधि - नीम की पत्ती ४०० ग्राम , साफ़ पानी २८२० ग्राम नीम की पत्ती को भाँग की तरह बारीक पीसकर पानी के साथ उबालना चाहिए । जब आधा पानी रह जाय तो गुनगुना होने पर पिचकारी से कान धोना चाहिए । एनिमा से भी धो सकते हैं । उबालें हुए पानी को प्रयोग में लाने से पहले छान लेना चाहिए । कान धोने के बाद रूई से घाव सुखा देना चाहिए । अगर कान में पानी रह जाय तो मुँह तथा गर्दन टेढ़ी करके पानी को निकाल देना चाहिए ।
२ - औषधि - नारियल का तैल ६ ग्राम , बेकल ( ब्रह्मपादप ) की हरी पत्तियाँ ६ ग्राम , बेकल की हरी पत्तियों को तवें पर भूनकर जला देंना चाहिए और बारीक पीसछानकर , इसके बाद बीमार पशु के कान में डाल देना चाहिए । दवा डालने के बाद रूई की डाट लगा देनी चाहिए ।
आलोक-:- नारियल का तैल डालकर फिर कान में ख़ूब ठूँसकर भर समय सुबह ,रोज़ाना ,अच्छा होने तक लगायें ।
३ - औषधि - ब्रह्म डंडी,कमर( ट्रकोलैप्सस ग्लेबेटीमा ) की पत्ती का रस निकालकर कान में १०-१५ बूँद डालकर रूई लगा दें। और ठीक होने तक रोज़ लगायें।
४ - औषधि - गर्भिणी गाय का गोमूत्र १२० ग्राम , नीला थोथा १२ ग्राम , ताज़ा गोमूत्र ठीक रहता है यदि बाँसी हो तो उसे गरम कर लें और नीला थोथा मिलाकर ( मिलाने पर झाग उठता है,उससे डरना नही चाहिए ) पिचकारी से या एनिमा से धोना चाहिए । इसमें गोमूत्र के अलावा बकरी का मूत्र भी चलता है । गर्भिणी गाय के गोमूत्र में नीला थोथा डालते ही गैस तैयार होगी । उससे डरना नहीं चाहिए । उससे डरना नहीं चाहिए ।
५ -( औषधि - कण्डैल या बधरेंडी ) रतनजोत का दूध कान में १० - १५ बूँद डालकर रूई लगा देनी चाहिए । इससे आराम होगा ।
आलोक-:- उपर्युक्त इलाज नीम के गरम पानी से धोकर किये जाने चाहिए ।
६ - औषधि - नीम की पत्तियों को उबालकर पशु के पीड़ित कान में उसकी भाप देनी चाहिए । उसी गरम पानी से कपड़ा भिगोकर धीर-धीरे कान की सफ़ाई के बाद सरसों के तेल में लहसुन पकाकर गुनगुना तेल कान में डालना चाहिए ।
७ - औषधि - गेंदा की पत्ती का रस पशु के कान में डालने से लाभकारी सिद्ध होता हैं ।
८ - औषधि - नीम का तेल या सरसों का तेल १० ग्राम , मैथिलेटिड स्प्रिट १० ग्राम , दोनों को मिलाकर ६-७ बूँदें कान में टपकाते रहना चाहिए तीन- चार बार प्रतिदिन और तेल को गुनगुना करके कान के बाहर लगाकर रूई द्वारा सिकाई कर देने से कान की सूजन में आराम आता हैं ।
९ - औषधि - अँगारो पर लोबान डालकर उसकी धूनी कान में देने से अन्दर की सूजन में आराम आता हैं ।
१० - औषधि - नीम के कोमल पत्ते और पोस्त के छिलके आधा-आधा छटांक लें । इन दोनों को लगभग २ लीटर जल में पकाकर उसमें कम्बल का टुकड़ा तर करके उससे पशु के पीड़ित कान को सेंकें तथा सुदर्शन के पत्तों का रस गुनगुनाकरके उसमे २ रत्ती अफ़ीम घोलकर सुबह- सायं दिन में दो बार कान में डालने से कान की सूजन नष्ट हो जाती हैं ।
११ - औषधि - नीम के पत्तों के पानी से कान को धोकर पोंछकर उसमें कपूर ५ ग्राम , नारियल तेल १० ग्राम , नारियल तेल को गरम करके नीचे उतारकर उसमें कपूर मिलाकर गुनगुना करके ७-७ बूँद पशु के कान में डालें व कान के बाहर चुपड़ देंने से कान की मवाद पड़ना ठीक हो जाता हैं ।
१२ - औषधि - पशु के कान को फिनाइल की पिचकारी से तथा रूई की फुरैरी से अच्छी तरह साफ़ करके सुदर्शन ( सुकदर्शन ) के पत्तों का रस निकालकर गुनगुना करके सुबह- सायं कान में डालने से ७-८ दिन में कान का बहना बन्द हो जाता हैं ।
१३ - औषधि - नीला- थोथा १ रत्ती पानी में घोलकर उसके कान को धोने से भी लाभ होता हैं ।
१४ - औषधि - निशादि तेल गुनगुना करके कान में डालते रहने से भी कान का घाव भरकर सूख जाता हैं और कर्णस्राव ( कान का बहना ) रूक जाता हैं ।
------------- @ ------------
२ - कान में सूजन हो जाना
=====================
कारण व लक्षण - कान में मैल अधिक जमा हो जाने पर , चोट लगने या फुन्सी आदि हो जाने से कान के अन्दर सूजन हो जाती हैं , जिससे दर्द होता हैं । पशु दर्द के कारण बेचैन हो जाता हैं । बार- बार अपना पीड़ित कान फड़फड़ाता हैं अथवा पैर या खूँटे से कान को रगड़ता रहता हैं जिस ओर के कान में सूजन होती है उसे ही रगड़ता हैं और पशु उसी ओर को गर्दन घुमाकर कान की ओर देखता रहता हैं तथा गर्दन झुकाये रहता हैं ।
१ - औषधि - नीम का १० ग्राम , मैथिलेटिड स्प्रिट १० ग्राम , दोनों को मिलाकरकान में टपकावें तथा थोड़ा नीम का तेल कान के बाहरी हिस्से पर चुपड़कर रूई गरम करके कान की सिकाई करने से लाभ होता हैं ।
२ - औषधि - नीम की कोमल पत्ती और पोस्त के छिलके आधा - आधा छटांक लें । इन दोनों को लगभग २ लीटर जल में पकाकर उसमें कम्बल का टुकड़ा तर करके उससे पशु के पीड़ित कान को सिकाई करें तथा सुदर्शन के पत्तों का रस गुनगुना करके उसमें २ रत्ती अफ़ीम घोलकर सुबह- सायं कान में डालें इस प्रयोग से भी कान की सूजन नष्ट हो जाती हैं ।
३ - टोटका - अँगारो पर लोबान डालकर उसकी धूनी पशु के पीड़ित कान के अन्दर धूआँ देने से भी कान की सूजन दूर होती हैं ।
# - यदि किसी कारण से कान में मवाद बहने लगे तो नीचे लिखी दवाओं का प्रयोग करने से लाभँ होता हैं -
४ - औषधि - नीम के पत्तों को पानी मे डालकर उबले हुएे गुनगुने पानी से कान को अन्दर- बाहर से धोकर , नारियल तेल गुनगुना करके उसमें कपूर मिलाकर , कान को ऊपर करके तेल को टपकायें और थोड़ा - सा तेल कान के बाहर चुपड़ देंना चाहिए ।
५ - औषधि - कान को फिनाइल की फुरैरी से साफ़ करके सुदर्शन के पत्तों का रस गुनगुना करके रोगी पशु के कान में डालने से लाभ होता हैं ।
६ - औषधि - निशादि तेल गुनगुना करके कान में डालते रहने से कान के अन्दर का घाव आदि ठीक होकर सूख जाते हैं और कान का बहना रूक जाता हैं ।

(९) -१- गौ - चिकित्सा- पेटरोग ।
(९) -१- गौ - चिकित्सा- पेटरोग ।
१ - पेट दर्द
###########
कारण व लक्ष्ण - अधिक अनियमित व अधिक भोजन के कारण पशुओं को यह रोग होता हैं , भोजन करते ही पशु के पेट में वायुज शूल उत्पन्न हो जाते हैं , जिसके कारण वह अंगों को इधर उधर फेंकता है तथा बूरी तरह छटपटाता हैं । खाना पीना व जूगाली करना बन्द कर देता है । उसके गोबर में अत्यन्त दुर्गन्ध आती है ।
१ - औषधि - गाय का घी मिलाकर गरम दूध में गरम- गरम पिलाने से तुरन्त लाभ मिलता है ।
२ - औषधि - पत्ता तम्बाकू तथा कंजे की मींगी पीसकर आटे में गूथकर लगभग १५ -१५ ग्राम की गोलियाँ खिलाने से अवश्य लाभ होता है ।
३ -औषधि - सोंठ पीसी हूई २० ग्राम , ५ ग्राम हींग , पुराना गुड ५० ग्राम , लेकर इन सबकी गोलियाँ बना कर पशु को खिलाने से आराम आता है ।
४ - औषधि - १०-१० ग्राम की मात्रा में ज़ीरा व हींग और भांग को बारीक पीसकर १ किलो पानी में मिलाकर ३-३ घन्टे के अन्तर से पिलाने पर परम लाभकारी होता हैं ।
५- यदि उदरशूल पुराना हो तो तथा साथ ही शोथ ( सूजन ) की स्थिति हो तो आँबाहल्दी २५ ग्राम , छोटी हरड़ ३५ ग्राम , लहसुन ३० ग्राम , मकोय पञ्चांग इन सबको कूटपीसकर छानकर चूर्ण बना लें , तथा १०० ग्राम पुराना गुड़ लेकर उसमें यह चूर्ण मिलाकर गोलियाँ बना लें ५-७ गोलियाँ गरम पानी के साथ या रोटी में रखकर सुबह दोपहर सायं खिलाने से सुजन ठीक हो जाती है ।
२ - पेट दर्द ( Colin pain )
######################
कारण व लक्ष्ण - जब पशु कठोर रूखी घास अथवा पेड़ों की टहनियाँ आदि खा लेता हैं और उसे पीने के लिए पानी कम मिलता है तो वह भोजन सूखकर पेट में जम जाता है अथवा आँतों में अटक जाता है । इस कारण से पशु के पेट में दर्द उत्पन्न हो जाता है । गर्मी के दिनों में पशु को ठंडा पानी पिलाकर खडाकर देने से भी कभी -कभी यह रोग हो जाता है । इससे रोगग्रस्त पशु जूगाली करना तथा खाना- पीना छोड़ देता है और बहुत बेचैन हो जाता है पेट में भयंकर दर्द होने के कारण पशु तड़पता रहता है , अपने दाँत पीसता रहता है अपने पैरों को पटकता रहता है । गोबर या तो पशु बिलकुल ही नहीं करता है और यदि करता है तो वह तेज़ दुर्गन्ध युक्त होता है ।
१ - औषधि - यदि उदरशूल के साथ ही पशु को अफारा भी हो अर्थात पेट में गैस रूककर पेट फूल गया हो तो - पहले अफारा दूर करने का तत्काल प्रयत्न करें तदुपरान्त उदरशूल की चिकित्सा करें क्योंकि अफारा अधिक ख़तरनाक हैं ।
एक तोला हींग , तारपीन तैल एक छटांक और ढाई पाँव अलसी तैल , इन सभी दवाईयों को आपस में मिलाकर पशु को पिलायें , पेट दर्द शीघ्र दूर हो जायेगा ।
२- दो तौला सोंठ , ६ माशा हींग , दोनों को पीसकर आधा पाँव गुड में रखकर खिलाने से पेट दर्द में लाभ होता है ।
३- अजवायन २ तौला , कालानमक १ तौला , सोंठ १ तौला , मदार के पत्तों का ताज़ा रस तौला और गुड ४ छटांक पीसकर खिलायें । यदि दवा खिलाने के १ घन्टे बाद तक पशु को आराम न हो तो उपरोक्त दवा की आधी मात्रा ( आधी खुराक ) पुनः दें दें । पेट दर्द की रामबाण दवा है ।
४- तम्बाकू पीने वाला २ तौला , पुराना गुड ६ छटांक - इन दोनों को २५० ग्राम जल में खुब पकाकर नाल द्वारा पशु को पिलाना भी परम लाभकारी है ।
५- हींग १ तौला और नौसादर, व खाने वाला सोड़ा , काला नमक , लहसुन प्रत्येक २-२ तौला - इन सभी को लेकर बारीक पीसकर गुनगुने पानी अथवा अजवायन के काढ़े में घोलकर रोगी पशु को नाल द्वारा पिलाने से पेट दर्द दूर हो जाता है ।
६- अजवायन २ तौला , कालीमिर्च और सोंठ १-१ तौला तथा गुड २५० ग्राम , लेकर आधा लीटर पानी में औटाकर गुनगुना - गुनगुना पिलाना चाहिए ।
३ - पेट में अफारा आना ( पेट फूलना )
####################
कारण व लक्षण - इस रोग को पशुपालक अत्यन्त साधारण बिमारी समझते है , जबकि यह अत्यन्त ही भयंकर प्राणनाशक बिमारी है । कभी - कभी तो इस रोग में कई - कई पशु एक साथ कुछ घन्टो में ही मर जाते है और पशुपालक को अपने पड़ोसियों पर ही शक हो जाता है कि किसी ने इन्हें ज़हर दें दिया है ।
प्राय: ग्रीष्म - ऋतु में या अकाल पीड़ित क्षेत्रों में पशुओं को भर पेट चारा न मिलने के बाद , बरसात ऋतु में जब नई घास चरने को मिलती है तो वे स्वाद - स्वाद में अधिक खा जाते है , सडीगली व ज़हरीली घास भी होती है तथा कभी- कभी पशु खुटे से खुलकर अनाज के डेर पर जाकर अधिक अनाज खा जाता है ।तदुपरान्त पानी पीने पर वह पेट में पड़ी चींजे फूलने लगती हैं तब पशु का अमाशय उन्हें पचाने में असमर्थ हो जाता हैं , जिसके स्वरूप वें पेट में पड़ी चींजे सड़ने लगती हैं । जिससे पेट में विषैली गैस बनती है और वह गैस उपर उठकर हृदय तथा फेफड़ों के काम में रूकावट पैदा कर देती है जिससे पशु का पेट फ़ुल जाता है और अफारा आ जाता है । यदि दूषित गैस को शीघ्र नहीं निकाला जाये तो और रोगी पशु कुछ घन्टो में ही मर जाता है और हाँ कंभी-कभी पशु को चारा खिलाकर तुरन्त ही जोत देने से सर्दियों में अधिक जोतने व गर्मी में बहुत दौड़ाने से अपानवायु बन्द हो जाने पर या जूगाली बन्द होने पर तथा बदहजमी हो जाने पर यह रोग हो जाता है । उपरोक्त सभी कारणों से पेट फूलने पर , फूले हुए पेट पर अंगुली मारने पर ढब- ढब की आवाज़ आती है पशु को श्वास लेने में कठिनाई होती है तथा जूगाली बन्द हो जाती है , कभी-कभी पेट में तनाव हो जाता है तथा पेट में दर्द हो जाता है, या मलावरोध हो जाता है, पशु को श्वास लेने में बैचनी हो जाती है समय पर चिन्ता न होने पर पशु की मृत्यु हो जाती हैं ।
# - इस रोग में पशु के पेट में भरी गैस निकालना अतिआवश्यक है जिसके लिए नीचे लिखी औषधियों में से किसी एक का प्रयोग किया जा सकता है ।
१- औषधि - खाने वाला सोडा ५ तौला, नौसादर पावडर ४ तौला , लेकर आधा लीटर गरम पानी में घोलकर पिलायें ।
२- औषधि - सरसों , अलसी , या तिल का तेल ३ पाँव , तारपीन का तेल २ तौला , - इन दोनों को मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ मिलता है ।
३- औषधि - सोंठ पावडर आधा छटांक , कालीमिर्च पावडर डेढ़ तौला , देशी शराब आधा पाँव सभी को मिलाकर पशु को पिला दें । दस्त आकर पेट का मल तथा गैस बाहर निकल जायेगी पशु को आराम आयेगा ।
४- औषधि - कालानमक पावडर १२५ ग्राम , सरसों या अलसी का तेल ५०० ग्राम , मिलाकर नाल द्वारा पशु को पिलाने से लाभ मिलता है ।
५- औषधि - कालानमक पावडर व २ तौला , अजवायन पावडर २ तौला , कच्चा आम चटनी २ छटांक लेकर आपस में मिलाकर गरम पानी में घोलकर पशु को नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
६- औषधि - आम का अमचूर आधा पाँव गरम पानी में ख़ूब घोटकर गरमागरम नाल से पिलाने से तुरन्त आराम मिलता है तथा प्रभावकारी रहताहैं ।
७- औषधि - राई बारीक पीसकर १० तौला, आधा लीटर गरम पानी में मिलाकर - घोलकर नाल द्वारा पिलाना लाभकारी रहता हैं ।
८- औषधि - सोंठपावडर २ तौला , हींग ६ माशा , सादा नमक १० तौला , कालीमिर्च पावडर २ छटांक ,तारपीन तेल २ छटांक , सबको गरम पानी में घोलकर कर नाल द्वारा पिलाना गुणकारी होता है ।
# - बदहजमी के कारण अफारा होने पर इस प्रकार से इलाज करना चाहिए -
================================================
१ - औषधि - गाय का घी २०० ग्राम , १ लीटर गाय , गाय के घी को गरम करके दूध में मिलाकर गुनगुना- गुनगुना नाल से पिलाने पर आराम आता है ।
२ - औषधि - आम की मुलायम पत्तियाँ २० ग्राम , अथवा आम का फूल बारीक पीसकर पानी में मिलाकर नाल द्वारा पिलाना गुणकारी होता हैं ।
३ - औषधि - मेंहन्दी के पेड़ के ताज़ा पत्ते १०० ग्राम , अमरूद की जड़ की छाल १०० ग्राम , कालीमिर्च पावडर १० ग्राम ,मेहन्दी पत्ते व अमरूद जडछाल को बारीक पीसकर चटनी जैसी पीसकर उसमें कालीमिर्च पावडर डालकर सिरके में मिलाकर लेप बनाकर पेट पर लगा देना लाभकारी रहता हैं ।
४ - औषधि - पशु के नासिका मार्ग से २५० ग्राम सरसों तेल , कालानमक ५० ग्राम मिलाकर पिलाने से इस रोग में तुरन्त लाभ होता हैं ।
५ -औषधि - देशीशराब १२० ग्राम , सौँफ १२ ग्राम , ८-९ कालीमिर्च , कालीमिर्च व सौँफ को गरम पानी ६० ग्राम गरम पानी में पकाकर गुनगुना करके शराब मिलाकर नाल द्वारा पिलानें से आराम आता है ।
६ - औषधि - सादानमक पावडर ५० ग्राम , सोंठ पावडर ५० ग्राम , मुसब्बर ५० ग्राम , देशीशराब २५० ग्राम , अलसी का तेल २५० ग्राम , १ किलो तेज गरम पानी में मिलाकर, गुनगुनाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभकारी होता हैै ।
# - सर्दियों में पशुओं से अधिक मेहनत कराने पर पैदा हुए रोग का उपचार -
==============================================
१ - औषधि - यदि सर्दी लगने से पेट में सूजन हो तो - सरसों का तेल बड़े पशुओं को आधा लीटर व छोटे पशुओं को २५० मिली लीटर की मात्रा में मदार का फूल या सोंठ २ तौला , आवश्यकतानुसार गरम पानी मे मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभकारी रहता है ।
२ - औषधि - कुटकीपावडर १ तौला , पीसा हुआ लहसुन २ तौला , कालाजीरा पावडर १ तौला , आवश्यकतानुसार गरम पानी में डालकर ,घोटकर नालद्वारा पिलाने से लाभ मिलता है ।
# - वायु बन्द होने पर पैदा रोग का इस विधी से उपचार करे -
========================================
कारण व लक्षण - वायु बन्द अर्थात कभी-कभी हवा खुलती है या दर्द जैसा होता है ,इसी को पशुओं की वायु बन्द होना कहते है । ऐसी िस्थति में नीचे लिखी दवाओं के द्वारा उपचार कर सकते हैं -
१ - औषधि - हुक्के का पानी २ लोटा , २ तौला पीने का तम्बाकू पावडर घोलकर नाल द्वारा पिलायें।
२ -औषधि - अरण्डी का तेल २५० ग्राम , २५० मिली लीटर गरम पानी में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ मिलता हैं ।
३ - औषधि - गाय का दूध गरम १ लीटर , गाय का घी २५० ग्राम , में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
४ - औषधि - हुक्के का जल १ लीटर , कलमीशोरा १० ग्राम , पीने का तम्बाकू पावडर १० ग्राम , मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभँ होता है । ये दवाये प्रत्येक प्रकार की बदहजमी में हितकर है इन्हें नि :सकोंच दें सकते है ।
# - गर्मीयो में पशु के अधिक दौड़ने के कारण से पशु का पेट फूल जाता है -
===============================================
कारण व लक्षण - इस रोग में बिमार पशु बार- बार गुदामार्ग को खोलता है और बन्द करता है जिससे थोड़ी- थोड़ी वायु निकलती रहती है और बाक़ी रूकी रहती है । इस रोग में वायु बन्द वाली दवाये भी दें सकते है यदि किसी दवा से लाभ नहीं हो रहा है तो पशु को एनिमा देकर भी पेट साफ़ कर सकते है ।
१ - औषधि - मेहन्दी के पत्तों को उबालकर छानकर पानी को पिलाने से लाभ होता है ।
८ -- औषधि - सफ़ेद ज़ीरापावडर २ तौला , धनियाँ पावडर २ तौला , जौ का आटा २५० ग्राम , पानी में मिलाकर पिलाने से लाभँ होता है ।
इस रोग में खाना पीना उस समय तक नहीं देना चाहिए जब तक अफारा ठीक न हो जाये । बल्कि ठीक होने पर भी २४ घन्टे तक पशु को भूखा रखे , फिर हल्का सुपाच्य भोजन देना चाहिए । पशु धीरे- धीरे टहलाकर शेष पूरे समय आराम करने देना चाहिए ।
------- @ --------
४ -औषधि - गाय - भैंस व अन्य पशुओ को क़ब्ज़ व अफारा -- ऐसे में पशु का पेट फूल जाता है और पेट पर हाथ मारने से पेट से ढप -ढप की आवाज़ आती है ,पशु घास खाना छोड़ देता है । जूगाली भी बन्द कर देता है ।एसे में हरा कसीस ५० ग्राम , साल्ट ( नमक ) ५० ग्राम , हीरा हींग १० ग्राम , बड़ी पीपल १५ ग्राम , सभी दवाईयों को कूटकर पाँच खुराक बना लें । २५० ग्राम गाय का दूध लेकर उसमें १०० ग्राम पानी को मिलाकर उबाल लें , फिर ठंडा करके तेज मीठा कर लें , तब एक खुराक उपरोक्त दवाईयाँ मिला कर दें ।
अगर ज़रूरत पड़े तो ७-८ घन्टे बाद दूसरी खुराक दें, आवश्यक होतों पाँच खुराक या ९ खुराक पाँच-पाँच घन्टे बाद देवें , ९ से ज़्यादा खुराक न दें दवा नुक़सान करेगी । तथा क़ब्ज़ या अफारा टूटने पर दवाई न दें ।
५ -औषधि - दर्द व अफारा -- इस बिमारी में गाय -भैंस व अन्य पशु जब बिमार होता है तो वह पिछले पैर को ज़मीन में बार - बार मारती रहती है । ऐसे मे कालानमक १० ग्राम , अजवायन ५ ग्राम , दूधिया हींग ५ ग्राम , खाने का सोडा १० ग्राम,सभी दवाओं को कूटपीसकर पशु के मूंह को खोलकर उसकी जीभ पर रगड़ने से ठीक होता है।
#~ आधा लीटर सरसों का तैल पिलाने से भी अफारा टूट जाता है ।
६ - गर्मी की दवा
==============
कारण व लक्षण - गर्मी अधिक होने से यह बीमारी होती है । बाहर की गर्मी द्वारा यह बीमारी अधिक होती है । जेठ मास की गर्मी से भी यह बीमारी फैलती है , किन्तु क्वार की गर्मी का प्रभाव रहता है ।
पशु का दम घुटने लगता है । वह अस्वस्थ हो जाताहै । भैंस को क्वार में पानी में लौटने की ज़रूरत पड़ती हैं ,क्योंकि , अधिक गर्मी के कारण वह दूध देना कम कर देती है । गर्मी के कारण यह बीमारी पशु को होती है और पशु का दम घुटने लग जाता है । इस गर्मी से बचाने के लिए पशु को छाया में रखना चाहिए ।
१ - औषधि - गाय के दूध से बनी दही १६८० ग्राम , गुड़ या शक्कर ४८० ग्राम , गँवारपाठा का गूद्दा २४० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , गँवार पाठे का गूद्दा निकालकर दही में मथकर शक्कर और पानी मिलाकर रोगी पशु को रोज सुबह , अच्छा होने तक , पिलायें ।
२ - औषधि -गाय का दूध ९६० ग्राम , गँवारपाठा का गूद्दा २४० ग्राम , गाय का घी १२० ग्राम , गँवारपाठा का २०० ग्राम गूद्दा निकालकर , एक लीटर दूध में मिलाकर गुनगुना करके गरम होने पर रोगी पशु को रोज़ाना आराम होने तक दिया जाय ।
आलोक-:- रोगी पशु को शीशम की पत्तियों और जलजमनी और हरी घास खिलानी चाहिए और गर्मी से बचाना चाहिए ।
३ - औषधि - अलसी का आटा ९६० ग्राम , पानी १५०० ग्राम , अलसी के आटे को उपर्युक्त मात्रा में पानी मिलाकर रोगी पशु को सुबह- सायं ,अच्छा होने तक देना चाहिए । उपर्युक्त मात्रा केवल एक खुराक की है ।
आलोक -:- कभी- कभी मादा पशु चार महीने ब्यायी हुई होने पर भी गर्मी के कारण दूध देना बन्द कर देती है तो ऐसा होने पर उसे ३४० ग्राम गाय का घी देने से वह दूध देने लगती है। यह मात्रा एक खुराक की है । इसे ४-५ दिन तक देना चाहिए ।
४ - जब गाय का घी न हो तो ३५० ग्राम , अलसी का तैल पिलाना चाहिए । इससे भी मादा पशु दूध देने लग जाती है । यह मात्रा एक खुराक की है ।
७ - क़ब्ज़ रोग , मलावरोध ( Constipation )
==============================
कारण व लक्षण - यदि किसी अन्य रोग के उपलक्ष्ण स्वरूप यह रोग हूआ हो तो मूल बिमारी की चिकित्सा करनी चाहिए , कभी - कभी मूलरोग करने के साथ किये गये उपचार के साथ ही मलावरोध को दूर करने के लिए भी अलग से औषधि देनी होती है ।
# - देशी आयुर्वेदिक इलाज के अन्तर्गत - क़ब्ज़ या दूर करने के लिए पशु को रेचक ( दस्तावर ) दवा देकर पेट साफ़ करा देना चाहिए , यह लाभकारी सिद्ध होता है । आगे कुछ औषधियों का वर्णन कर रहे है जो रेचक व कब्जनाशक होती है -
१ -औषधि - अलसी का तेल या अरण्डी का तेल १० छटांक , में सोंठ पावडर २ तौला , मिलाकर पशु को पिलाने से खुलकर दस्त हो जायेगा वह पशु ठीक हो जायेगा ।
२ - औषधि - अमल्तास का गूद्दा ढाई तौला , सौँफ २ छटांक लेंकर कूटपीसकर २५० ग्राम गुड के शीरे में मिलाकर पशु को गुनगुने पानी में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है । इस दवाई को पशुओ के बच्चों को भी दें सकते है ।
३ - औषधि - शुद्ध ऐलवा १ तौला , सोंठ १ तौला , कूटपीसकर २५० ग्राम तेल या गुड़ के शीरे में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभकारी होता हैं ।
४ -औषधि - तिल या सरसों का तेल ५०० ग्राम , तारपीन तेल डेढ़ छटांक , दोनों को मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लांभकारी होता है ।
५ -औषधि - कालानमक पावडर ५०० ग्राम , सोंठपावडर २ तौला , आधा लीटर गुनगुने पानी में मिलाकर पिलाने से लाभकारी होता हैं ।
# - यदि इन सब उपायों से लाभ न हो तो पशु को एनिमा देकर पेट साफँ कर देना चाहिए ।
८ - आवँ , पेचिश , मरोड़ , ख़ूनी दस्त ( Dysentery )
====================================
कारण व लक्षण - यह एक अत्यन्त कष्टप्रद रोग है , इससे पशु के पेट में मरोड़ें उठती है तथा दर्द के साथ ख़ून व आवं मिला हुआ गोबर करता है ।
इस रोग की उत्पत्ति का कारण पेट में एक विशेष कीड़े का उत्पन्न होना है , जोकि पशुओं द्वारा सड़ी - गली चीज़ें खा लेने अथवा अधिक दिनों तक दस्त होते रहने पर हो जाता है । कभी - कभी यह रोग सर्दी - गर्मी के तीव्र प्रभाव के कारण भी हो जाता है । भोजन की ख़राबी के कारण तथा अमाशय एवं पाचन सम्बन्धी विकार के कारण यह रोग उत्पन्न होता है । किन्तु ध्यान रखें कि - अखाद्य पदार्थ सेवन करने से या अधिक खा लेने आदि किसी भी कारण से रूधिरातिसार हो रहे हो , किन्तु जलवायु का प्रभाव अवश्य पड़ता है । इस रोग के कई नाम हैं - आवँ पड़ना , रक्तमाशय, पेचिश , मल पड़ना , दस्त में ख़ून पड़ना , मरोड़ आदि ।
लक्षण :- बार - बार आवँ पड़ना अथवा ख़ून मिला गोबर करना , इस रोग का मुख्य लक्षण है , पशु के पेट में तेज़ मरोड़ उठती है , वह बेचैन होकर इधर - उधर चक्कर काटता रहता है तथा कभी - कभी शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है गोबर के साथ गोबर की कड़ी - कड़ी गाँठे भी आती है , गोबर करते समय रोगी पशु इतना ज़ोर लगाता है , कि उसकी काँच बाहर निकल आती है , कलेजे में भी विकार पैदा हो जाने के कारण प्राय: पशु के मूंह की खाल या आँखों के पपोटे तथा शरीर की खाल पीली पड़ जाती है , पशु का गोबर दुर्गन्ध भी रहती है , उसके शरीर के रोये खड़े रहते है , पशु चारा ठीक से नहीं खा पाता है , दरअसल में रोगी पशु हर समय गोबर करने की इच्छा करता है किन्तु थोड़ी - थोड़ी मात्रा में ही मल त्याग हो पाता है ।
चिकित्सा :- प्रारम्भ में पशु के दस्त एकदम रोकने की चेष्टा नहीं करनी चाहिए , बल्की पेट का विषैला अंश निकाल देना चाहिए , १-२ दिन के बाद जब पेट की गर्मी कम हो जायें तब इन दवाओं का उपयोग कर रोगी पशु का उपचार करके अधिक से अधिक आवँ निकालना चाहिए ।
१ - औषधि - अरण्डी या अलसी का तेल ५०० ग्राम , सौँफ पावडर १ छटांक , बेलगिरी पावडर २ तौला , इनको मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से आवँ बाहर आकर पेचिश ठीक हो जाती है ।
# - जब दस्त ख़ूब हो ओर आवँ भी काफ़ी निकल जाये तब ये दवाये कामयाब सिद्ध होगी -
२ -औषधि - चूने का पानी आधा लीटर , बबूल का गोंद २ छटांक , अफ़ीम २ माशा , गोंद व अफ़ीम को किसी कटोरी में भलीभाँति घोल लेना चाहिए फिर चूने वाले पानी में डालकर पिला देना चाहिएँ ।
३ - औषधि - सफेदा काशकारी २ माशा , अफ़ीम ३ माशा , शैलखडी २ तौला , बेलगिरी २ तौला , लेकर सभी को बारीक पीसकर चावलों के माण्ड में घोलकर पशु को पिला दें ।यह दवा पेट की मरोड़ तथा दस्तों को रोकती हैं तथा पेट से निकलने वाले ख़ून को भी बन्द कर देती है ।
४ - औषधि - पीपल के पेड़ की छल पावडर या बेरी के पेड़ की छाल का पावडर २ तौला , मेहन्दी पावडर २ तौला , सफ़ेद ज़ीरा पावडर २ तौला , देशी कपूर ३ माशा , धतुराबीज पावडर २ माशा , आवश्यकतानुसार चावल के माण्ड को लेकर सभी को आपस में मिलाकर ( गायक दूध से बनी छाछ ) भी लें सकते है , इससे पशु की ख़ूनी पैचीश व दस्त बन्द हो जायेंगे ।
५ -औषधि - भाँग , कपूर , मेहन्दी , सफ़ेद ज़ीरा , और बेलगिरी , प्रत्येक १-१ तौला लेकर सभी को कुटपीसकर आधा किलो चावल का माण्ड में मिलाकर पिलायें ।
६ - सुखा आवंला पावडर २ तौला , सोंठ पावडर १ तौला , खाण्ड या बताशे २ तौला , आधा लीटर पानी में घोलकर नाल द्वारा पिलायें ।
७ - औषधि - किसी बड़े बर्तन में चार लीटर पानी को ख़ूब खोलाये , जब पानी उबल जाये , तब उसे नीचे उतारकर उसमें थोड़ा तारपीन का तेल डाल दें इसके बाद कम्बल का एक टुकड़ा उसमें तर करके तथा निचोड़कर उससे पशु के पेट पर सेंक करें । जब तक पानी गरम रहे , इसी प्रकार सेंक करते रहना चाहिए ।
# - इस रोग के इलाज में सर्वप्रथम जुलाब ( सरसों का तेल और सोंठ ) देना चाहिए , तदुपरान्त दवाई करनी चाहिए । यह भी स्मरणीय है कि ग्रीष्म - ऋतु में आंव पेचिश की दवायें कुछ और ही होती है और शरद ऋतु में कुछ और । अत: आवँ की दवा करते समय ऋतुकाल का विचार करना आवश्यक है ।
८ - औषधि - पैचिस -यदि पैचिस हल्की होतों दो टी स्पुन फिटकरी पीसकर रोटी में रखकर दें दें।यह खुराक सुबह-सायं देने से २-३ दिन में ठीक होता है
९ - औषधि - पैचिस यदि तेज़ हो और बदबूदार हो-- ऐसी स्थिति में किसान को हींगडा १ तौला लेकर चार खुराक बना ले , एक खुराक रोटी में रखकर या गुड़ में मिलाकर दें । बाक़ी खुराक सुबह- सायं देवें ।
#~ ध्यान रहे बिमारी की अवस्था में पशु को खल का सेवन न कराये ।
१ - ग्रीष्मकालीन उपचार :-
=======================
१ -औषधि - गाय के दूध की छाछ आवश्यकतानुसार , बेलगिरी पावडर २ तौला , मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
२ - औषधि - ख़ूनी आंव मे चौलाई की जड़ १२५ ग्राम , पीसकर गाय के दूध की छाछ में मिलाकर पिलायें ।
३ -औषधि - बेल का शर्बत ( कच्चा बेल होतों उसे भूनकर और पका बेल हो तो उसका २५० ग्राम गूद्दा , पशु को देने से लाभ होता है ।
४ - औषधि - भांग पावडर १० ग्राम , कतीरा २० ग्राम , और गुड ५० ग्राम , लें । पहले कतीरा को पानी में भिगोकर फुला लें , फिर भांग को बारीक पीसकर गुड़ मिलाकर तथा उसी में कतीरा डालकर रोगी पशु को पिलावें ।
५ -औषधि - रात को पानी में भिगोई गयी इश्बगोल में प्रात: काल दागनी मात्रा में मिश्री घोलकर पिलायें ।
६ - औषधि - रात को सोते समय मिट्टी के पात्र में २५० ग्राम , के लगभग आँवले भिगोकर प्रात: काल उसके जल में २० ग्राम , धनियाँ पावडर ५०० ग्राम , गाय के दूध से बनी दही को मथकर रोगी पशु को पिलाने से लाभकारी होता है ।
७ -औषधि - बेल व शीशम तथा बबूल की पत्तियों को कूटपीसकर लूगदी को चावलों के माण्ड या गाय के दूंध से बनी छाछ में मिलाकर इसके उपर भूनें ज़ीरा पावडर को बुरक कर पशु को पिलाना चाहिए । यह गुणकारी योग है ।
२ - शीतकालीन उपचार :-
===================
१ - औषधि - धतुरा के बीज का पावडर ३ माशा , या अफ़ीम , और खडिया मिट्टी पावडर २० ग्राम , कत्था पावडर २० ग्राम , चावल का माण्ड ५०० ग्राम , में मिलाकर २-३ बार में रोगी को पिलायें ।
२ - औषधि - धतुरा बीज पावडर ५ ग्राम , कपूर पावडर ८ ग्राम , और देशी शराब १२० मिली लेकर इन सबको चावल के माण्ड में मिलाकर पशु को पिलायें ।
३ - औषधि - सोंठ पावडर २० ग्राम , आँवला पावडर २० ग्राम , खाण्ड २० ग्राम , में मिश्रित करके आधा लीटर जल में घोलकर छान लें और रोगी पशु को पिलाये ।
९ - पतले दस्त , अतिसार ( Diarrhoea )
====================================
कारण व लक्षण - यह रोग पेचिश से भिन्न होता है। पेचिश पशु को दस्त के साथ आंव अथवा ख़ून मिला होता है । किन्तु इस रोग में केवल पानी जैसे पतले दस्त ही आते है , आंव अथवा ख़ून नहीं और न ही इसमें पेचिश की भाँति पेट में मरोड़ उठती है ।
अधिक गर्मी - सर्दी लगने से तथा पेचिश से बदहजमी से व गन्दा पानी पीने से या खाने - पीने के पदार्थों से हो जाता है और अधिक परिश्रम करने के पश्चात् एक साथ ठण्डा पानी पीने से भी दस्तातिसार हो जाता है। प्राय: शीतकाल या गर्मी के बाद सहला ठण्डी वायु लगने से भी यह रोग हो जाता है । विषम जलवायु में प्रवेश करना भी एक कारण हो जाता है ।
प्राय: यह रोग अजीर्ण अथवा अपच के कारण ही होता है । सडा- गला खाना या गन्दा पानी पीने के कारण या अधिक भारी व रूखी वस्तुएँ खाने के कारण व जुगाली करने का समय न मिलने के कारण , तारा खिलाकर तत्काल जोत देने के कारण पशु को अजीर्ण होकर दस्त आने लगते है । और पेट में कीड़े होने के कारण भी यह रोग हो जाता है ।
लक्षण :-
इस रोग में पशु बार- बार गोबर करता है किन्तु इसमें रक्तातिसार की तरह ख़ून नहीं होता है । रोगी पशु थकावट सी मैहसुस करता है और वह जूगाली नहीं करता है और करता है बहुत थोड़ी करता है ।
जिसके कारण से यह रोग होता है उसी के अनुसार लक्षण प्रकट होते है जैसे कि- पेट के कर्मियों से उत्पन्न रोग में दस्तों के साथ कीड़े निकलते है । घास अधिक खा जाने पर पशु हरा - हरा पतला गोबर करता है । भारी व रूक्ष वस्तुऐ खा जाने पर दस्ते में उन चीज़ों के साबुत टुकड़े निकलते है , पशु की भूख नष्ट हो जाती है । वह खाना व जूगाली बन्द कर देता है । पानी की प्यास बढ़ जाती है व शरीर की खाल सुखने लगती है । अधिक दस्त होने से पशु अधिक कमज़ोर हो जाता है ।
सर्दी से उत्पन्न अतिसार के लक्षण :-
पेट बोलता है प्यास नहीं लगती है शरीर ठण्डा रहता है , गोबर से दुर्गन्ध आती है , पशु पानी नहीं पीता है ।
इसमें पशु को हल्का ओर हरा चारा देना चाहिए , ताज़ा पानी पिलाना चाहिए , २-१ दिन का उपवास कराना चाहिए । दस्त होने के बाद अलसी व चावल का माण्ड खिलाना चाहिए ।
१ - औषधि - अलसी , तिल , अरण्डी , या सरसों का तेल आधा शेर में सौँफ आधा छटांक मिलाकर पशु को पिला देने से आँतों की ख़राश दूर होकर दस्तों में लाभ होता है । पानी के स्थान पर चावल का माण्ड पिलाने से ज़्यादा लाभ होता है ।
२ - औषधि - सोंठ , ज़ीरा , ढाककणी - प्रत्येक सवा - सवा तौला , भांग आधा तौला , सभी दवाओं को पीसकर आधा किलो चावल के माण्ड में मिलाकर पिला देना चाहिए । दस्त रूक जायेंगे ।
३ - औषधि - अजवायन २ तौला , कत्था २ तौला , सौँफ ३ तौला , सभी को कुटपीसकर चावल का माण्ड आधा किलो लेकर आपस में मिलाकर पशु को पिला देना चाहिए ।
४ - औषधि - मोचरस २ तौला , अनार के पेड़ की छाल २ तौला , सफ़ेद ज़ीरा २ तौला , और अफ़ीम डेढ़ माशा , चावल का माण्ड आधा किलो , सभी को कुटपीसकर चावल के माण्ड में मिलाकर पिलाने से दस्त अवश्य रूक जायेंगे ।
५ -औषधि - सेलम खडिया सवा तौला , बेलगिरी ५ तौला , दोनों को कुटपीसकर आधा लीटर पानी में मिलाकर पिलाने से लाभँ होता है ।
६ - औषधि - खडिया मिट्टी १ छटांक , सोंठ २ तौला , कत्था आधा तौला , भांग १ तौला , धतुरा बीज ३ माशा , सभी को कुटपीसकर कर आधा किलो चावल के माण्ड में मिलाकर पशु को पिलाऐ , लांभ होगा ।
७ - औषधि - सफ़ेद ज़ीरा १ तौला , कत्था १ तौला , जायफल ६ माशा , कपूर १ माशा , अफ़ीम १ माशा , रसौत १ माशा , सभी को कुटपीसकर आधा किलो चावल के माण्ड में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
८ - औषधि - नीला थोथा फुला ३ माशा , फिटकरी फुला ३ माशा , पीसकर आधा किलो चावल के माण्ड में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
९ - औषधि - भूना कसीस ४ माशा , मोचरस १ तौला , पीसकर चावल के माण्ड के साथ देने से पुराना दस्त भी ठीक हो जाता है ।
१० - औषधि - सोंठ १५ ग्राम , चिरायता १५ ग्राम , कालीमिर्च १५ ग्राम , अजवायन १५ ग्राम , नमक १ छटांक , भूना कसीस पावडर डेढ़ माशा , कुटपीसकर चावल के माण्ड में मिलाकर नित्य पशु को कुछ दिनों तक पिलाने से पशु के दस्त रूक जाने के बाद पशु की कमज़ोरी दूर हो जाती है , इस दवाई को शकि्तवर्धक टेनिस के रूप में प्रयोग कर सकते है ।
११ - औषधि - काला नमक , सोंचर नमक , सैंधा नमक , सांभर नमक , जवाॅखार , सज्जी , हरड़ , बहेड़ा , आवंला , हल्दी , छोटी हरड़ , सफ़ेद ज़ीरा , काला ज़ीरा , भांग , देवदारू , कालीमिर्च , पीपल , पीपरामूल , मूली का बीज , सोया का बीज , बायबिड्ंग , शतावर । नागोरी , अश्वगन्धा , सोंठ , अजवायन , अजमोदा , सहजन की छाल , सभी को सममात्रा में लेकर कूटपीसकर तथा छानकर चूर्ण बनाकर रख लें सर्दी से उत्पन्न अतिसार से ग्रस्त पशु को २-२ तौला प्रतिदिन खिलाने से लांभ होता है ।
# - गर्मी से उत्पन्न अतिसार में निम्नांकित योगों का सेवन लाभकारी होता है :-
१ - औषधि - कतीरा १ छटांक , सायं के समय पानी में भिगोकर रख दें और फूल जाने पर २५० ग्राम जौ का आटे में मिलाकर रोगी पशु को खिलाने से लाभ होता है ।
२ -औषधि - सफ़ेद ज़ीरा १ तौला , धनिया १ तौला, और भांग आधा छटांक , सभी को पीसकर २५० ग्राम , जौ के आटे में मिलाकर रखें और पानी में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
३ - औषधि - जामुन की गुठली १ तौला , आम की गुठली १ तौला , इनको पीसकर २५० ग्राम जौ के आटे में मिलाकर खिलाना लाभप्रद होता है ।
४ - औषधि - अलसी के बीज पावडर २५० ग्राम , जौ का आटा २५० ग्राम , बेलगिरी पावडर १२५ ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १ लीटर , आपस में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
# - पेचिश से उत्पन्न अतिसार में निम्नांकित योग लाभप्रद हैं :-
१ - औषधि - कच्चे बेल को भूनकर गूद्दा निकालकर ५०० ग्राम , और गुड २५० ग्राम , लेकर तथा इन्हें मिलाकर सुबह सायं खिलाने से लाभ होता है ।
२ - औषधि - बेल की पत्तियाँ पीसकर गाय केदूध से बनी । छाछ मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
३ - औषधि - चौलाई की जड़ का पावडर २५० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ में मिलाकर देने से लाभ होता है ।
४ - औषधि - खडिया मिट्टी ५ तौला , सोंठ पावडर १ तौला , कत्था ६ माशा , भांग १ तौला , धतुरा बीज ३ माशा , सभी को कुटपीसकर आधा किलो माण्ड में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है ।
# - बदहजमी से उत्पन्न अतिसार में निम्नांकित योग विषेश गुण कारी रहते है :-
सर्व प्रथम जूलाब दें । इससे रोगी का पेट साफ़ हो जायेगा ।
१ - औषधि - जूलाब :- अरण्डी तेल आधा किलो ( बड़े पशु के लिए ) या ( एक पाँव छोटे पशु के लिए ) सोंठ आधा छटांक , तथा सरसों का तेल २५० ग्राम , मिलाकर पशु काे सेवन कराये । जूलाब के बाद ये दवाइयाँ देकर उपचार करें ।
२ - औषधि - बेल का गूद्दा आधा किलो , पुराना गुड २५० ग्राम , १ किलो पानी में डालकर शर्बत बनाकर पशु को पिलाना चाहिए ।
३ -औषधि - सोंठ १ तौला , दूधिया हींग ५ ग्राम , आधा किलो चावल के माण्ड में मिलाकर देवें ।
# - रक्तातिसार ( रूधीर पोंकें ) गर्मी से पोंकें में निम्नांकित याेग लाभकारी है :-
१ - औषधि - धनियाँ पावडर २ तौले , सेंधानमक पावडर २ तौला , जौ का आटा २५० ग्राम , सभी को आपस में मिलाकर पशु को खिलाने से लाभकारी सिद्ध होता है ।
२ -औषधि - बबूल का गोंद २ तौला , गोंदकतीरा २ तौला , इन्हें पानी में भिगो दें । फूल दाने पर जौ का आटा २५० ग्राम में मिलाकर पिण्ड बनाकर खिलायें । इस प्रयोग से रूधीर दस्त बन्द हो जाते है ।
# - दस्तों में पशु को हरा चारा, दाना , देना बिलकुल बन्द कर देना चाहिए , केवल अलसी की चाय अथवा चावल का माण्ड ही देवें । पानी में बेल का गूद्दा या बबूल के पत्ते औटाकर छानकर पिलायें । साथ ही पशु को सर्दी - गर्मी धूप , बरसात , ठण्डी , हवा से बचाकर रखें ।पशु के दस्तों को तत्काल साफ़ करते रहे । उसके बाँधने का स्थान स्वच्छ व किटाणुरहित होना चाहिए ।
१० - बदहजमी या अपच ( Indigetion )
==============================
कारण व लक्षण :- गन्दा , सड़ा- गला अथवा सूखा चारा आदि खाने- पीने के के कारण प्राय: पशुओं को बदहजमी हो जाती है उनका मेदा ( अमाशय ) ठीक काम नहीं करता तथा उसमें खाना पचाने की शक्ति नहीं रह जाती है । कभी - कभी पेट में कीड़े हो जाना या पट्ठों की दुर्बलता भी इस रोग की उत्पत्ति का कारण होता है ।
पशुओं से अनियमित ढंग से काम लेना किसी दिन १०-१२ घन्टे काम लेना तो किसी दिन काम न लेना यह भी अपच के प्रधान कारणों में से एक कारण है ।
इस रोग में रोगी पशु की पाचनक्रिया दूषित हो जाने से भोजन का पौष्टिक अंश ठीक प्रकार से न मिलने के कारण पशु दिन- प्रतिदिन दूबला होता जाता है् , भूख बन्द हो जाती है और प्यास बढ़ जाती है , कभी - कभी पशु मिट्टी भी चाटने लगता है । जूगाली नहीं करता , क़ब्ज़ तथा अफारा भी कभी - कभी हो जाता है , मूहँ मे काँटे पड़ जाते है तथा गोबर रंगबिरगां पतला थोड़ा तथा कष्टपुर्वक निकलता है ,पशु उदास सा रहता है ।
चिकित्सा - पेट सम्बन्धी सभी रोगों में प्राय: हल्का जूलाब देना लाभप्रद होता है । अत: इस रोग में भी पशु के पेट से बिना पचा भोजन निकालने के लिए निम्नांकित में से एक विरेचन देकर रोगी पशु को थोडें से दस्त करा देना आवश्यक तथा लाभकारी है ।
१ - औषधि - अरण्डी का या सरसों का तेल १२५ ग्राम , सोंठ या छोटी पीपल पावडर २ तौला , दोनों को मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
२ - औषधि - सरसों का तेल ८ छटांक , तारपीन तेल आधा छटांक , भूनी हूई हींग ६ माशा , सभी को आपस में मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिलायें , यह जूलाब थोड़ा तेज़ है परन्तु पेट के कीड़ों को मारता है तथा जमा हूआ मल निकालकर बदहजमी को दूर करता है ।
# - उपरोक्त जूलाब देकर जब पेट साफ़ हो जायें तब बाद में निम्नांकित दवायें देना लाभकारी रहता है --
१ - औषधि - सोंठ पावडर १ तौला , राई पावडर १ तौला , अजवायन २ तौला ,काला नमक डेढ़ तौला , तथा हींग भूनी हूई पावडर ६ माशा , लें ।सभी को आपस में मिलाकर २५० ग्राम गरम पानी के साथ पिलादें ,और दवा देने के दो घन्टे तक पानी नहीं पिलाना चाहिए ।
२ - औषधि - कालानमक पावडर २ तौला , नौसादर पावडर १ तौला , कसीस पावडर ६ माशा , कुचला पावडर ३ माशा , कुचला न हो तो भांग पावडर १ तौला , सभी को आपस में मिलाकर आधा लीटर गरम पानी में मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
# - हल्का तथा थोड़ा - थोड़ा खाना पशु को दिन में कई बार देना चाहिए । अलसी का दलिया , चोकर का दलिया , चावल का माण्ड आदि देना विशेषकर लाभकारी होते हैं , पशु को भूख लगने तक थोड़ा - थोड़ा हरा चारा भी दें ।
११ - दस्त ( छेरा )
============
१ - औषधि - गाय - भैंसों या अन्य पशुओं मे छेरा ( दस्त ) -- दस्त होने पर मोचरस १५० ग्राम , इश्बगोल भूसी ५० ग्राम , कतरन कत्था ५० ग्राम , इन दवाईयों को कूटछानकर २५-२५ ग्राम की खुराक बना लें । एक खुराक को २५ ग्राम शराब व २५० ग्राम गाय के दूध की दही मिलाकर दोनों समय नाल से पिला दें ।
१२ - छेरा मरोड़ा दस्त
=================
कारण व लक्षण - छेरा मरोंडा ( दस्त ) पशु के पेट मे घरड- घरड की आवाज़ आती है --
१ - औषधि - इश्बगोल बीज २५० ग्राम , इश्बगोल भूसी ५० ग्राम , माई १०० ग्राम , कत्था पपड़ियाँ ५० ग्राम , हरड़ छोटी १०० ग्राम ,इन सब दवाओं को कूटछानकर ५०-५० ग्राम , की खुराक बना लें । एक खुराक ५०० ग्राम पानी में भिगोकर रख दें , प्रात: की भीगी दवाई सायं को देवें और सायं की भीगी दवा प्रात: को देवें , आराम आयेगा ।
१३ - छेरा ख़ूनी दस्त
================
कारण व लक्षण - गाय - भैंस या अन्य पशुओं को छेरा , मरोड़ा , ख़ूनी छेरा --
१ - औषधि - १००ग्राम धनियाँ , १००ग्राम मिश्री ( चीनी ) पानी में घोलकर नाल से देवें तथा दो घन्टे बाद फिर एक खुराक देवें तथा आवश्यक होतों तीन घन्टे बाद एक खुराक और देदें ।
२ - औषधि - ख़ूनी छेरा ,दस्त , मरोड़ा -- ऐसी स्थिति में छोटी दूद्धी १०० ग्राम ,खिलायें और दो घन्टे बाद एक खुराक और दें पशु अवश्य ठीक होगा ।यदि पशु को खिला न पाये तो दूद्धी का रस निकालकर एक-एक घन्टे बाद एक नाल से दें ।
१४ - अलस
===========
-- ( अलसी , बर्रे या ज्वार - चारा - विष )
कारण व लक्षण - जब कोई पशु अलसी , बर्रे या ज्वार की विषैली चेरी ज़्यादा मात्रा में खा लेता हैं तो उसे एक प्रकार का नशा आ जाता है । वह खाना -पीना छोड़ देता है । वह जूगाली नहीं करता और पागल - सा होकर मर जाता हैं ।
१ - औषधि - - जलजमनी (बछाँग) ४८० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , बछाँग को महीन पीसकर पानी में मिलाकर लगभग दो- दो घन्टे में आराम होने तक देते रहना चाहिए , आराम होगा । रोगी पशु को खुब नहलाना चाहिऐ और पानी से भीगे थैले को उसकी पीठ पर रखना चाहिऐ ।
२ - औषधि -- गुड़ ४८० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १९२० ग्राम , हमें छाछ को लेकर गुड़ में मिलाकर रोगी पशु को पिलाना चाहिऐ । यही खुराक रोगी पशु को आराम होने तक तीन-तीन घन्टे के बाद पिलानी चाहिऐ ।
आलोक -- गर्मी में जो चेरी बोयी जाती है , उसमें विष हो जाता है । उसको खाने से पशु मर जाता है । इसलिए ऐसी चेरी को तभी खिलाना चाहिए , जब उस पर अच्छी मात्रा में वर्षा का दो-तीन बार पानी गिर जायें, जिससें उसका विष धुल जाये । सबसे पहले चेरी को बूढ़े पशु को खिलाना चाहिए , क्योंकि अगर चेरी में विष भी हुआ तो बुढें को ही नुक़सान होगा और पता भी चल जायेगा चेरी में विष है या नहीं, जाँच पड़ताल करने के बाद ही चारे का प्रयोग करना चाहिऐ ।
#~ कभी -कभी वर्षा में बोयी हुई ज्वार लगभग १ फ़ुट उग आने के बाद खुरड़ होना ( पानी न गिरने ) से वह पौधा कुम्हला जाता है और सूखने पर उसमें विष पैदा हो जाता है । उसे खिलाने से पशु मर जाते है ।
#~ बर्रे में भी विष होता है। दो - तीन बार अच्छी मात्रा में पानी गिरने के बाद उसका विष धुल जाता है। फिर उसे पशु को खिलाना चाहिऐ।
#~खजेड़ा ( संफेद कीकर ) में जो काले - काले रंग की फलियाँ आती है , उसमें भी विष रहता है,उसे भी नही खिलाना चाहिए। खजेडे की हरे रंग की फलियाँ खिलानी चाहिए, पहले तो पशु को हरी फलियाँ एक पौण्ड खिलायें। फिर मात्रा बढ़ाये । तीसरे दिन २ पौण्ड खिलाये। इस हिसाब से मात्रा बढ़ानी चाहिए , क्योंकि धीरे- धीरे खिलाने से वह आहार में आ जाता है तथा उससे नुक़सान नहीं होता। इससे दूधारू पशु बहुत अधिक दूध देता है और बिना दूध के पशु बहुत तगड़े हो जाते है ।
#~ अफ़ीम के पौधे और डोंडियों को भी नही खिलाना चाहिए, क्योंकि उसमें भी विष रहता है । उसको गड्ढे में दबा देना चाहिए या जला देना चाहिए ।
------------------- @ ------------------

(५)-गौ-चिकित्सा - चेचक,( Cowpox )
(५)-गौ-चिकित्सा - चेचक,( Cowpox )
पशुओं में चेचक रोग के प्रकार- काऊपाक्स,स्मालपाक्स, आदि ।
==========================================
१ - शीतला माता रोग ( Rinder Pest )
=================================
कारण व लक्षण - इस रोग को "कैटिल प्लेग " भी कहते हैं । यह रोग फटे खुरों वाले तथा जूगाली करने वाले पशुओं का सबसे अधिक भंयकर छूत रोग हैं । माता रोग में विषाणु पशुओं के शरीर के श्वेत रक्तकणों में अपनी अन्तिमावस्था में विद्यमान रहते हैं । शुद्ध नस्ल के पशुओं या विदेशी रक्त के मिश्रण द्वारा तैयार की गयी नस्ल के पशुओं में यह रोग शीघ्रता से फैलता हैं । इस रोग के विषाणु पशु की लार , झाग , आँख , नाक से बहने वाले पानी एवं मल- मूत्र में पाये जाते हैं बाद में रक्त द्वारा ही प्लीहा, यकृत तथा लसीका ( लिम्फ ग्रन्थियाँ ) आदि अवयवों में फैल जाते हैं । ये सर्दी तथा नमी में बढ़ते रहते हैं तथा सुरक्षित रहते हैं किन्तु सूर्य की तेज़ धूप में नष्ट हो जाते हैं । ये रोग हवा , पानी , चारे - दाने , बर्तन तथा टहल करने वाले व्यक्ति के द्वारा एक रोगी पशु से अन्य पशुओं में फैलता चला जाता हैं । यह रोग इस रोग से मृत पशुओं की खाल खींचने से भी फैलता हैं ।
# - लक्षण व अवधि - किसी स्वस्थ पशु को इस रोग की छूत लगने के बाद उसमे छ: दिन के बाद इस रोग के लक्षण प्रकट होने लगते हैं ।। सबसे पहले पशु को तेज़ बुखार चढ़ता हैं । बखार १०४डिग्री फारेनहाइट से १०६ डिग्री फारेनहाइट तक हो जाता हैं । जोकि ४८ घन्टों में अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाता हैं । इस दशा में पशु अत्यधिक सुस्त होकर थर-थर काँपने लगता हैं तथा उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं । आँखों की पुतलियाँ सिकुड़ जाती हैं तथा पीठ कमानी की भाँति मुड़ जाती हैं । पशु चारा-दाना खाना और जूगाली करना बन्द कर देता हैं । पेट में क़ब्ज़ हो जाती हैं तथा १-२ दिन के बाद पशु पतला गोबर करने लगता हैं , फिर उसमें आँव आने लगती हैं । कभी- कभी मल त्याग में ख़ून के क़तरे भी आते हैं तथा यह गोबर बहुत ही दुर्गन्धित होता हैं । रोगी पशु को प्यास अधिक लगती हैं , वह दाँत पीसता हैं , उसके पुट्ठे ऐंठने लगते हैं , कान तथा गर्दन लटक जाती हैं । नाड़ी की गति ७० से १०० प्रति मिनट तक होती हैं । पशु की आँखों से पानी तथा कीचड़ बहने लगता हैं । पशु की दशा बहुत शोचनीय हो जाती हैं । लगभग ७ वें दिन से ९ वें दिन तक पशु के होंठों के भीतर की ओर मसूड़ों तथा मुँह की श्लैष्मिक झिल्ली पर आलपिन की नोंक की भाँति छोटे-छोटे काँटेदार छालें निकल आते हैं , जोकि बाद में बढ़कर फफोलों का रूप धारण कर लेते हैं । इन फफोलों पर भूसी जैसी छाई रहती हैं । इसी प्रकार के छालें बाद में - पशु की आँतों में भी जाते हैं । दस्तों की तीव्रता और मुख के छालों की वजह से कुछ भी खा- पी न सकने के कारण पशु दुर्बल होकर हड्डियों का ढाँचा मात्र रह जाता हैं । सामान्यत: ८-१० दिन तक पशु इस दशा में जीवन - मृत्यु से संघर्ष करता हुआ मर जाता हैं । किन्तु यदि २०-२२ दिन तक पशु इस रोग को झेल जाता हैं , तो प्राय: बच भी जाता हैं । यह रोग गाय , भैंस , बैल आदि पशुओं की ही भाँति भेड़- बकरी में । भी होता हैं जोकि एक ही प्रकार के रोग विषाणुओं द्वारा उत्पन्न होता हैं , किन्तु भेड़ - बकरियों में इसके लक्षण गाय से अलग होते हैं । चेचक या माता के लक्षणों को तीन अवस्थाओं में विभाजित करके अलग - अलग प्रकार से देखा जा सकता हैं --
पहली अवस्था -:- इस दशा में पशु का शरीर गर्म हो जाता है ,मुँह की शलेष्मिक झिल्ली के रक्त - संचालन में बाधा उत्पन्न हो जाती है । पशु को कभी कभी खाँसी आ जाती है । उसका शरीर काँपता है । पशु का गोबर कफयुक्त होता है । उसके रोये खड़े हो जाते है । आँखें लाल हो जाती हैं ।उसे भूख कम लगती है । वह बार- बार दाँत पीसता है ।
दूसरी अवस्था -:- इस अवस्था में श्वास की गति तेज़ हो जाती है ।खाना- पीना जूगाली करना बन्द हो जाता है आँखों में बार -कीचड़ आ जाता है। मुँह मे लाल झिल्ली पर , जिव्हा पर छोटे- छोटे छालें हो जाते है । गोबर पतला व दुर्गन्धयुक्त होता है । गोबर करते वक़्त पशु काँपता है ।
तीसरी अवस्था -:- इस दशा में पशु के मुँह में ख़ूब छालें पड़ जाते है । खाना पीना और जूगाली करना बिलकुल बन्द कर देता है । गोबर खूनमिश्रत बहुत पतला और बहुत बुरी गन्ध वाला होता है । आँख में कीचड़ आता है । तथा आँखों से पानी भी गिरता है । पशु अधिक कमज़ोर व बहुत सुस्त हो जाता है । उसका चलना -फिरना बिलकुल बन्द हो जाता है । मुँह से लगातार दुर्गन्धयुक्त लार गिरती रहती है । अमाशय व दूग्ध कोष मे छालें बड़े - बड़े हो जाने पर से ज़ख़्म हो जाते है । इस दशा में गाभिन पशुओं का अक्सर गर्भपात हो जाता है । गोबर रक्तमिश्रित , पतला और दुर्गन्धयुक्त होता है । पशु असक्त हो जाता हैं तथा नाक- कान व सींग की जड़ में कीड़े पड़ जाते हैं ।
प्रथमावस्था की दवाऐं -
==============
चेचक ग्रस्त पशु को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग कर देना चाहिए । जिस जगह सर्दी - गर्मी , तेज़ हवा आदि न हो -- ऐसे स्थान में रोगी पशु को रखना चाहिए तथा उस स्थान पर सदैव गन्धक का धूआँ देना चाहिए । आदि उसे दस्त न हों तो ऐसी दशा में जूलाब देना चाहिए ।
१ - औषधि - अरण्डी तेल २५० ग्राम , गर्म पानी में मिलाकर पिलाना चाहिए ।
२ - औषधि - सरसों का तेल २५० ग्राम और सोंठपावडर २ तौला देना चाहिए ।
३ - औषधि - चावल का माण्ड आधा शेर और नमक २ तौला ( १ खुराक ) पिलानी चाहिए ।
४ - औषधि - त्रिफला का काढ़ा ( हरड़ , बहेड़ा , आँवला - प्रत्येक आधा- आधा छटांक ) पिलाना चाहिए ।
५ - औषधि - हल्दी १ छटांक , और केरला की पत्ती का रस आधा पाँव पिलाना चाहिए ।
६ - औषधि - परवल का पत्ता , नीम का पत्ता , पारिजात ( हारश्रगाँर ) का पत्ता , गुरूच , अरूस , नागरमोथा , चिरायता और कुटकी -- प्रत्येक १-१ तौला लेकर काढ़ा बनाकर पिलायें ।
७ - औषधि - भटकटैया की जड १ छटांक और मिर्च आधी छटांक का काढ़ा बनाकर पिलायें ।
८ - औषधि - प्याज़ का रस २५० ग्राम दिन में २ बार पशु को पिलाना चाहिए ।
९ - औषधि - बेल पत्थर की की पत्ती पीसकर और मट्ठा मिलाकर पिलाना चाहिए ।
द्वितीय अवस्था की दवाऐं
===============
१ - औषधि - हींग आधा तौला, चिरायते का अर्क आधा छटांक और नमक एक तौला अलसी के माण्ड के साथ ३-३ घन्टे के अन्तराल पर देना चाहिए ।
२ - औषधि - कलमीशोरा और कपूर २-२ तौला लेकर आधा पाँव देशी शराब के साथ दिन में दो बार पिलाना चाहिए ।
# - यह दवा गर्भवती गाय और भैंस को नहीं दी जा सकती हैं ।
तृतीया अवस्था --
==========
जब दस्तों की अधिकता हो तो नीचे लिखी दवाओं का प्रयोग करना चाहिए --
१ - औषधि - भूनीं हींग ६ माशा , लालमिर्च ३ माशा , सफ़ेद ज़ीरा ४ तौला , पीसकुटकर सभी को चावल या अलसी के माण्ड या गाय के दूध से बनी छाछ में घोलकर दिन में तीन बार पिलाना चाहिए ।
२ - औषधि - कपूर आधा छटांक , भाँग आधा पाँव , कत्थे का अर्क आधा तौला १ शेर गोंद के पानी में मिलाकर ४-४ घन्टे अन्तराल से देना चाहिए ।
३ - औषधि - सोंठपावडर २ तौला , खडियांँ मिट्टी का चूर्ण १ तौला , अफ़ीम १५ रत्ती - इन सबको अलसी के माण्ड में घोलकर ५-५ घन्टे के अन्तराल से देना चाहिए ।
४ - औषधि - कत्थे का अर्क और अफ़ीम आधा - आधा तौला लेकर अलसी के माण्ड में मिलाकर ५-५ घन्टे के अन्तर से सेवन करना लाभप्रद हैं ।
५ -औषधि - कत्था और दालचीनी आधा-आधा छटांक और अलसी का माण्ड डेढ़ छटांक ४-४ घन्टें के अन्तर पर देना चाहिए ।
६ - औषधि - कत्था , फिटकरी , चिरायता , गेहूँ की मैदा १-१ पैसे भर और गन्ने का शीरा १२५ ग्राम सब को मिलाकर दिन में २ बार देनी चाहिए ।
७ - औषधि - कत्था और अफ़ीम २-२ माशा ,अलसी का माण्ड और गन्ने का शीरा १-१ छटांक लेकर मिलाकर दिन में २ बार देना चाहिए ।
# - जिन दवाओं में शराब व अफ़ीम का प्रयोग हैं , वे दवाऐं गर्भवती गाय और भैंस को सेवन न कराये नहीं नुक़सान हो सकता हैं ।
# - शरीर को धोने की दवा - पशु के रोगमुक्त हो जाने पर गन्ने का सिरका १ छटांक गर्म पानी में मिलाकर पशु के शरीर को धोना चाहिए ।
# - दाना फटने की दवा -- नीम की हरी पत्ती को पानी में पीसकर घर के ऊपर रखना परम लाभकारी हैं ।
# - मेहन्दी या बबूल की पत्ती पीसकर घाव के ऊपर रखना भी लाभकारी हैं ।
# - बलवर्धक दवा -- यदि पशु बहुत दुर्बल हो जाये तो नीचे लिखी दवाओं का प्रयोग करें -
१ - औषधि - गाय के दूध से बनी छाछ में नमक मिलाकर पिलाने से रोगी पशु को शक्ति आता हैं ।
२ - औषधि - सोंठपावडर , सौँफ पावडर , नमक प्रत्येक आधा - आधा पाँव और चिरायते का चूर्ण १ छटांक - इनको कूटपीसकर तैयार करके सुरक्षित रख लें और प्रतिदिन २ बार आधी- आधी छटांक देते रहे ।
----------- @ ------------
२ -# - चेचक की कुछ अन्य दवायें --
=====================
१ - औषधि - भुई नीम २४ ग्राम , पानी २४० ग्राम , भूईनीम को बारीक पीसकर , पानी में घोलकर , रोगी पशु को दोनों समय आराम आने तक देते रहे ।
२ - औषधि - बेल फल का गूद्दा १८० ग्राम , पानी ९६० ग्राम । गूद्दे को कूटकर पानी में एक घन्टा पहले गलाकर , फिर निचोड़कर छानकर रोगी पशु को दोनों समय आराम होने तक , पिलाया जाय ।
३ - औषधि - मुँह के छालों के लिए -- हरा धनियाँ २४० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , फिर छाने बिना , दोनों समय , रोगी पशु को , आराम होने तक , पिलाया जाय ।
४ - औषधि - सूखी धनियाँ १२० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , धनियाँ को बारीक कूटकर आधा घन्टा पानी में गलाकर , बिना छाने , दोनों समय , आराम आने तक पिलाया जाय। इसमें सौंप भी यही काम करती है ।
५ - औषधि - अलसी का तैल १००ग्राम, दिन में रोगी पशु को पिलाये , जिससे रोगी पशु के मुँह के छालें नरम होगे । घास खाने में उसे सुविधा होगी ।
६ - औषधि - अरणी के पत्तों का रस १२० ग्राम , पानी २४० ग्राम , अरणी के पत्तों को पीसकर और रोगी को दोनों समय , आराम होने तक उक्त मात्रा में पिलाया जाये ।
७ - औषधि - शीशम की पत्ते २४० ग्राम , पानी ७२० ग्राम , पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर ,रोगी पशु को दोनों समय , ठीक होने तक पिलाया जाय।
८ -टोटका-:- औषधि - रोगी पशु को धूनी देना -- भूईनीम ६ माशा आग पर रखकर रोगी पशु के चारों ओर विशेषकर मुँह के पास , दोनों समय , आराम होने तक , धूनी देनी चाहिए ।
९ - टोटका -:- औषधि - टेम्पो के फल का गूद्दा ६ माशा आग पर रखकर , रोगी पशु के चारों ओर , विशेष कर मुँह के पास दोनों समय , आराम होने तक , धूनी देनी चाहिए ।
१० - टोटका -:- औषधि - जलजमनी १६० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , जलजमनी को पीसकर , सुबह सायं आराम होने तक पिलायें ।
११ - औषधि - चावल ४०० ग्राम , पानी ३ लीटर चावल को पकाकर , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , दिया जाय । रोगी को पेटभर हरा चारा खिलाने से पानाकोशी की बिमारी नहीं होगी ।
# - आलोक -:- ध्यान रहे रोगी पशु को , घास छोड़ते ही ज्वार का आटा १/२ सेर और पानी ५ लीटर , दोनों को मिलाकर और पकाकर , आराम होने तक , दोनों समय , खिलाया जाये ।
# - चावल का माँड़ बनाकर भी इसी मात्रा में दें सकते है , जिससे पशु अधिक कमज़ोर नहीं होगा । उसका पेट भी थोड़ा - सा भर जायेगा और पेट की गर्मी शान्त हो जायेगी ।
# - रोगी पशु को गुड व नमक ठीक होने तक कभी न दिया जाय नहीं तो नुक़सान हो जायगा ।
----------------------- @ ------------------------
३ - चेचक रोग की कुछ अन्य आयुर्वेदिक योग ---
==================================
१ - औषधि - कपूर और कलमीशोरा ९-९ माशा , धतुरे के बीजों का बारीक पिसा हुआ चूर्ण और चिरायता ३-३ माशा तथा देशी शराब आधा पाँव लें । पहले कपूर को शराब में घोल लें तदुपरान्त अन्य दवाओं को उसमें घोल लें और पशु को पिला दें । माता रोग के कीटाणुओं को नष्ट करने में यह योग बहुत प्रभावी हैं ।
२ - औषधि - हिना ( मेहन्दी ) के पत्ते २ तौला , नीम के फूल २ तौला , चिरायता १ तौला लेकर सभी को पानी में पकाकर छाकर नमक मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिलाने से लाभकारी सिद्ध होता हैं ।
३ - औषधि - बबूल की पत्ती ८ तौला , कत्था ३ तौला , चूना ९ माशा , सभी को बारीक पीसकर देशी शराब १२ तौला , आधा शेर पानी में मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिलाने से अतिगुणकारी होता हैं ।
४ - औषधि - चूने का पानी आधा शेर , अफ़ीम ३ माशा , बबूल का गोंद आधा पाँव लेकर चूने के के पानी में अफ़ीम व गोंद को अच्छी तरह मिलाकर घोल लें । इसके बाद इस दवा की तीन खुराक बना लें और एक दिन में ४ -४ घन्टे बाद पशु को पिलानी चाहिए ।
क्योंकि इस रोग में पशु के शरीर में विष और कीटाणु अधिक फैल जाते हैं तो उनको निकालने के लिए पशु को जूलाब देकर २-४ दस्त करा देने चाहिए । परन्तु यह इलाज रोग की प्रारम्भिक अवस्था में ही लाभप्रद हैं जूलाब के लिए नीचे लिखी दवाऐं दें सकते हैं --
# - औषधि - अलसी का तेल आधा लीटर तथा नौसादर १-२ तौला मिलाकर पिला सकते हैं , इससे खुलकर पेट साफ़ हो जायेगा ।
# - औषधि -सरसों का तेल आधा लीटर तथा नौसादर १-२ तौला दोनों को आपस में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से पशु का खुलकर पेट साफ़ हो जाता हैं ।
# - औषधि - मीठा तेल ( तिल का तेल ) आधा लीटर व नौसादर १-२ तौला मिलाकर पिलाने से भी पेट खुलकर साफँ होता हैं ।
- यदि नौसादर नहीं मिल पाता हैं तो सादानमक पावडर तीनों प्रकार के तेलों में मिलाकर दें सकते हैं । २४ घन्टे में पेट साफ़ हो जाये , तब तब दस्त रोकने के लिए नीचे लिखी औषधियों का प्रयोग करना चाहिए , कहीं अधिक दस्त होने से पशु कमज़ोर न हो जायें , इसलिए दस्तों का रोकना ज़रूरी होता हैं ।
# - औषधि - कालीमिर्च पावडर १ तौला , अजवायन पावडर १ तौला , सोंठपावडर २ तौला , इन तीनों को गुड १२५ ग्राम और चावल का माण्ड लेकर उसमें मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिला देने से दस्त रूक जायेंगे और हाँ यह योग क़ब्ज़ तोड़ने के लिए जब जूलाब देते है तब भी इस योग का उपयोग परम गुणकारी सिद्ध होता हैं ।
# - यदि दस्त ऊपर दिये योग से नहीं रूकते है और पशु कमज़ोर होता जा रहा हैं तो आगे जिन दवाओं का विवरण हैं उनका प्रयोग करके पशु को ठीक करें --
# - औषधि - कत्था १ तौला , दालचीनी १ तौला , खडिया मिट्टी २ तौला , और अफ़ीम ४ माशा , सभी को बारीक पीसकर चावल के माण्ड में मिलाकर पशु को पिलाने से लाभँ होता हैं ।
#- इस रोग से पीड़ित पशु । चारा दाना नहीं खा पाता हैं इसलिए उसको खाने में गेहूँ या बाजरे का दलिया या चोकर या दूध या चावल का माण्ड देना चाहिए ।
४ - चेचक रोग की रोकथाम के लिए कुछ विशेष उपाय ---
======================================
१ - माता निरोधक टीका लगवा देना सर्वोत्तम उपाय हैं ।
२ - स्वस्थ पशु को बिमार पशु के रहने के स्थान से तुरन्त अलग कर देना ज़रूरी हैं ।
३ -औषधि - माता निकलने से पहले तीन दिन तक पशुओं को २०-२५ सेमल के बीज ४-४ घन्टे के अन्तर पर खिलाने से पशुओं के शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती हैं और पशु माता रोग के घातक प्रभाव से बचे रहते हैं । तथा बिमार होने का ख़तरा टल जाता हैं ।
३ - औषधि - यदि आस-पास किसी पशु को यह रोग हो गया है तो अपने स्वस्थ पशुओ को प्रतिदिन महुए के फूल खिलाने ज़रूरी हैं और साथ मे २ तौला नमक भी देना ज़रूरी हैं ।
४ - औषधि - नीम की पत्तियाँ और केरला की पत्तियाँ पानी में पीसकर दें सकते हैं ।
५ -औषधि - हल्दीपावडर ४ तौला और गुड १ छटांक का काढ़ा बनाकर पिलाने से भी पशु चेचक से बचे रहगें ।
६ - औषधि - प्याज़ का रस निकालकर १ छटांक पशुओ को देते रहने से भी पशु चेचक से बचे रहते हैं ।
७ -औषधि - लाल दवा ( पौटेशियम परमैग्नेट ) पानी में मिलाकर पशुओं को पिलाने से या पानी को उबालकर ठन्डा करके पिलाते रहना चाहिए ।
८ - पशुओं की देखरेख करने वाले व्यक्ति को भी नीम की पत्तियों को गरम पानी में पकाकर उस पानी से स्नान करना चाहिए तथा उसके कपड़ों को भी खौलते पानी में डालकर धोने चाहिए जिससे चेचक के किटाणु मर जाए । इतना करने के बाद ही दूसरे पशुओं के पास जाना चाहिए नहीं तो वह भी बिमार हो सकते हैं ।
९ - यदि पशु मर जाये तो उसे जला देना चाहिए नहीं तो गहरा गड्ढा खोदकर ज़मीन में गाड़ देना चाहिए । और ध्यान रहे चेचक से पीड़ित पशु की खाल न उतारने दें ।
५ - चेचक ( काऊपाक्स )
======================
लक्षण - यह बिमारी हमेशा दूधँ देने वाले मादा पंशुओं को होती हैं । उनके थनों पर आरम्भ में छोटी- छोटी फुन्सियाँ होती हैं । जो ४-५ दिन में मवादयुक्त होकर लगभग डेढ़ सप्ताह तक बढ़ती रहती हैं । उसके बाद उनका शुष्क होना शुरू हो जाता हैं और लगभग २० दिनों तक सुखकर खत्म हो जाती हैं । रोगी पशु का दूधँ घट जाता हैं । और बुखार भी हो जाता हैं । इस रोगी पशु का दूध पीने वाले व्यक्ति को भी बुखार हो जाता हैं । मनुष्य को इस बिमारी से बिमार पशु का दूधँ नहीं पीना चाहिए । ब्लकि यह दूधँ रोगी पशु को ही पिला देना चाहिए ।
१ - औषधि - नीम की हरी पत्तियाँ रोगी पशु को नित्यप्रति खिलानी चाहिए ।
२ - औषधि - हरड़ २ तौला , बहेड़ा २ तौला , आँवला २ तौला , लेकर इन सब को १ किलो पानी में डालकर काढ़ा बनाकर गुनगुना पशु को नाल द्वारा पिलाने से आराम आता हैं ।
३ - औषधि - अलसी का माण्ड और नमक ( कच्ची अलसी आधा शेर कुटकर आधा पाँव नमक और ढाई शेर पानी में ख़ूब पकाकर माण्ड बना लें ) लेकर रोगी पशु को पिलाने से आराम आता हैं ।
४ - फिटकरी या नीम की पत्तियों के ऊबाले हुए जल से थनों को धोयें इससे रोग के फैलने ख़तरा नहीं रहता हैं ।
५ - घाव पर थोड़ी सी नीम की पत्ती ,थोड़ी लालमिर्च दोनों को पीसकर थोड़ा सिन्दुर डालकर मिलाकर एक मिट्टी के बर्तन में रख दें । उसमें थोड़ा सा पानी डालकर जिससे वह सुखँ न जाए पतला सा करके चिड़िया के पंख से पशु के घाओं पर लगना चाहिए ।
६ - छोटी माता ( स्मालपाक्स )
======================
कारण व लक्षण - मौसम के परिवर्तन , उदर ( पेट ) विकार और । अन्य कारणों से यह रोग हो जाता हैं । यह छूत का रोग हैं । यह रोग ही महामारी बनकर फैल जाता हैं । इस रोग से पहले पशु को सर्दी लगती हैं , फिर आँख - नाक से पानी बहने लगता हैं । शरीर का तापमान १०५-१०६ डिग्री फारेहनहाइट तक बढ़ जाता हैं , पेशाब कम होता हैं , गोबर में भी ख़राबी आ सकती हैं । पशु चारा - दाना खाना छोड़ देता हैं । २-३ दिन बाद शरीर पर छोटी- छोटी फुन्सियाँ नक़ल आती हैं , जो ५-६ दिन में पीव से भर जाती हैं तथा कुछ दिनों बाद सूख जाती हैं । १५-१६ दिनों में पशु ठीक हो जाता हैं ।
७ - गलसुआ रोग
==============
कारण व लक्षण - गलसुआ एक प्रकार की चेचक हैं । इसमें पशु के दोनों जबड़ों में सूजन आ जाती हैं । जीभ भी फूलकर मोटी हो जाती हैं । इस रोग में इसके आलावा चेचक रोग के ही सब लक्षण दिखाई देते हैं ।
उपचार - इस रोग की प्रमुख दवा या उपाय यह है --" दागना" । लोहे की छड़ को लाल करके एक कान के बाहरी हिस्से से दागना शुरू करें और उसके कण्ठ को बचाते हुए दूसरे कान के बाहरी भाग तक मिला दें । फिर कान के भीतरी हिस्से से कण्ठ को बचाते हुएे दूसरे कान के भीतरी हिस्से तक मिला दें । दोनों लाइनों के बीच में थोड़ी- थोड़ी दूरी पर दाग लगाते रहें ।
१ - औषधि - नीम की पत्तियाँ रोगी पशु को खिलाने से लाभ आता हैं ।
२ - औषधि - हरड़ , बहेड़ा , आँवला , को बराबर मात्रा में लेकर २-२ तौला की खुराक बनाकर १ लीटर पानी में पकाकर काढ़ा बनाकर पिलायें ।
३ - औषधि - अलसी का माँड़ और नमक ( कच्ची अलसी आधा शेर कुटकर , आधा पाँव नमक और ढाई शेर पानी में ख़ूब पकाकर माँड़ बनाकर ) रोगी पशु को पिलावें ।
४ - औषधि - फिटकरी या नीम की पत्तियों के उबाले हुए जल से थनों को धोयें ।
५ - घाव पर नीम की पत्ती पानी में पीसकर उसमें मिर्च महीन बुरककर और थोड़ा - सा सिन्दुर मिलाकर एक मिट्टी के बर्तन में रख दें । उसमें थोड़ा - सा पानी डाल दें ताकि वह सूखने न पाये , इसके बाद दवा को चिड़िया के पंख से लगायें ।
-------------- @ -------------

Subscribe to:
Posts (Atom)