Sunday, 2 May 2021

रामबाण योग :- 50 -:

रामबाण योग :- 50 -:


#- नींबू बिजौरा नाम से आपको पता चल ही गया होगा कि यह एक प्रकार का नींबू है, लेकिन इसका आकार आम नींबू से बड़ा होता है। वैसे तो आम नींबू का इस्तेमाल भी घरेलू उपचारों में बहुत किया जाता है, उसी तरह नींबू बिजौरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई जाने-अनजाने बीमारियों के इलाज के लिए औषधी के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। यह अद्भुत नींबू है । चरक के हृद्य एवं छर्दिनिग्रहण गणों में तथा सुश्रुत-संहिता में नींबू बिजौरा के गुण-धर्म का उल्लेख मिलता है। इसका फल नींबू से काफी बड़ा होता है। यह मीठे और खट्टे के भेद से दो प्रकार का होता है। मीठे फल का बिजौरा लाल-गुलाबी रंग का होता है। इसका छिलका बहुत मोटा होता है। इसके मध्यम कद के झाड़ीनुमा वृक्ष होते हैं। इसके पत्ते कुछ बड़े, चौड़े और लम्बे होते हैं। फूल सफेद रंग के तथा सुगन्धित होते हैं। इसके फल गोल, आगे के भाग में उभारयुक्त  तथा अधिक बीजयुक्त होते हैं। फल की छाल छोटे-छोटे उभारों से युक्त मोटी, सुगन्धित तथा स्वाद में कड़वी होती है। नींबू बिजौरा का वानास्पतिक नाम Citrus medica Linn. (सिट्रस मेडिका)Syn-Citrus alata (Tanaka) Yu. Tanaka होता है। इसका कुल Rutaceae (रूटेसी) होता है और इसको अंग्रेजी में Citron (सिट्रॉन) कहते हैं। चलिये अब जानते हैं कि नींबू बिजौरा और किन-किन नामों से जाना जाता है । बीजपूर, मातुलुङ्ग, बीजफलक, रुचक, फलपूरक, बीजपूरक, बीजक, अम्लकेशर, बीजपूर्ण, पूर्णबीज, सुकेशर, मातुलिङ्ग, सुपूर, गन्धकुसुम, सिन्धुपादप, जन्तुघ्न, पूरक, रोचनफल, लुङ्ग, केसरी, केसराम्ल, मध्यकेसर,बिजोरा नींबु, तुंज; के नाम से जानते है।


#- नींबू बिजौरा के अनगिनत फायदों के बारे में जानने के पहले इसके औषधीय गुणों के बारे में जानने की जरूरत है- इसके फूल पाचन शक्ति को बढ़ाने, ग्राही (absorbing), लघु, शीतल तथा रक्तपित्त (नाक-कान से खून बहना) से आराम दिलाने वाला होते हैं। नींबू बिजौरा फूलों की केशर पाचन को बेहतर बनाने, लघु, ग्राही, खाने की इच्छा बढ़ाने, गुल्म या ट्यूमर, पेट संबंधी रोग, सांस संबंधी समस्या, खांसी, हिक्का, शोष या सूखा रोग, मदात्यय (Intoxication), विबन्ध या कब्ज, अर्श या पाइल्स तथा छर्दि या उल्टी के कष्ट से आराम दिलाने वाला होता है।

#- यह दीपन, कंठ्य, जीभ तथा हृदय को शुद्ध करने वाला, दमा-खांसी, अरुचि, पित्त तथा प्यास ज्यादा लगने की बीमारी को कम करने में मदद करती है। इसकी जड़ कृमिनाशक है तथा कब्ज में प्रयोग की जाती है।
फूलों की केसर से निकाला गया रस कमरदर्द, कफ, अरुचि, मदात्यय (Intoxication), विबन्ध या कब्ज, बवासीर और उल्टी के परेशानी को दूर करने में मदद करता‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‍है। इसकी‌‌‍‌‌‌‍‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‍  ‌‌‍‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌जड़ लघु, दर्दनिवारक, वातकारक, रक्तपित्त, अर्श या बवासीर, कृमि, विसूचिका (Cholera) तथा कब्ज के कष्ट से राहत दिलाने वाली होती है।
इसके फल का रस पीठ और कमर का दर्द, हृत्शूल (angina pectoris) तथा कफवातशामक होता है।
इसकी फलमज्जा मधुर, स्निग्ध, बलकारक, दीपन, वातपित्त से आराम दिलाने वाला, गले के दर्द से राहत दिलाने वाली, तीक्ष्ण तथा लघु होती है। इसकी फल की त्वचा कड़वी, गर्म, गुरु, स्निग्ध, तीक्ष्ण, कफवात से आराम दिलाने वाली,  छर्दि तथा अरुचि नाशक होती है।



#- पित्तज शिरोरोग - सिर में दर्द होता है उससे राहत दिलाने के लिए बिजौरा नींबू की केसर को पीसकर, पेस्ट बनाकर सिर पर लेप करने से पित्तज-शिरोरोग से आराम मिलता है।

#- शिरशूल - 1-2 ग्राम बिजौरा नींबू जड़ की छाल  चूर्ण में गाय का घी मिलाकर सेवन करने से सिरदर्द कम होता है।
 
#- कानदर्द - कान में दर्द होने पर 1-2 बूँद बीजपूर फल-के रस को कान में डालने से कान के दर्द से आराम मिलता है।

#- कर्णशूल - 65 मिग्रा सज्जीक्षार को 30-40 मिली बिजौरा नींबू के रस में मिलाकर, छानकर कान में डालने से कर्ण बहना, कान में दर्द तथा कान में जलन से आराम मिलता है।

#- कानदर्द - 50 मिली नींबू रस में 50 मिली तेल को डालकर, पकाकर, छानकर 1-2 बूँद कान में डालने से कर्ण दर्द से आराम मिलता है।
 
#- कृमिदन्तजन्य शूल - बिजौरा नींबू जड़ की पेस्ट की बत्ती बनाकर इस वर्त्ति को दांत पर रखकर चबाने से दांत में कीड़ा होने के कारण जो दर्द होता है उससे जल्दी आराम मिलता है। 
 
#- मुखदुर्गन्ध - फल के छिलकों को चबाने से सांस या मुँह की बदबू से जल्दी राहत मिलती है। इसके लिए नींबू बिजौरा का औषधीय गुण बहुत लाभप्रद होता है।
 
#- मुखशोथ - बिजौरा के फूल के केशर के साथ सेंधानमक तथा काली मरिच का चूर्ण मिलाकर गोली बनाकर चूसने से मुखशोथ , मुख की जड़ता आदि मुख संबंधी रोगों से आराम मिलता है।

#- स्वरवर्धनार्थ - बिजोरा नींबू के प्रयोग से कंठ का स्वर बेहतर करने के लिए चमेली के पत्ते, इलायची, शहद, बिजौरा नींबू के पत्ते, धान की खील तथा पीपल इन औषधियों से बने अवलेह को 5-10 मिली मात्रा में सेवन करने से गले की आवाज बेहतर होती है।
 
#- हिक्का , कास - 5-10 मिलीग्राम बिजोरा फलस्वरस में कालानमक तथा शहद मिलाकर पीने से हिक्का , कास तथा खांसी में लाभ होता है।
 

#- छर्दि -

बिजौरा

नींबू

की

10-20

ग्राम

जड़

को

200

मिली

पानी

में

उबालकर

चतुर्थांश

शेष

का

काढ़ा

बनाकर

पिलाने

से

छर्दि

या

उल्टी

से

राहत

मिलती

है।


#- छर्दि -भोजन करने के बाद अगर उल्टी आती है तो शाम के समय बिजौरा नींबू का ताजा रस 5-10 मिली मात्रा में पिलाना चाहिए।

#- छर्दि -10-20 मिली बिजौरा फल के रस में शर्करा, शहद तथा पिप्पली चूर्ण मिलाकर पीने से छर्दि या उल्टी से राहत मिलती है।
 
#- पेट के कीड़े - -5-10 ग्राम बिजौरा नींबू बीज चूर्ण को गर्म जल के साथ देने से पेट की कृमि से मुक्ति मिलने में आसानी होती है। होता है।

#- पेट के कीड़े - बिजौरा नींबू के फल के छिलकों का काढ़ा बनाकर पिलाने से पेट की कृमियों के कष्ट से आराम मिलता है।

#- रक्तार्श व रक्तातिसार - बिजौरा नींबू की जड़ की छाल तथा फूलों को चावल के धोवन के साथ पीसकर थोड़ा जल तथा शहद मिलाकर सेवन करने से रक्तातिसार तथा रक्तार्श में लाभ होता है।
 
#- पित्तज विकार - 10-20 मिली बिजौरा नींबू रस में समान मात्रा में शहद मिलाकर और इसमें जल मिलाकर शर्बत बना लें, इस शर्बत में 500 मिग्रा सोंठ, 500 मिग्रा मरिच तथा 500 मिग्रा पिप्पली चूर्ण मिलाकर पिलाने से जलन, उल्टी आदि पित्तज विकारों से आराम दिलाता है।
 
#- गुल्म तथा कामला रोग - हींग, अनारदाना, विड्लवण तथा सेंधानमक  के चूर्ण में 4 गुना बिजौरा फल का रस मिलाकर पीने से वातज-गुल्म (ट्यूमर) में लाभ होता है।
 
#- मूत्र विकार - बिजौरा नींबू जड़ की छाल के 2-5 ग्राम चूर्ण का सेवन सुबह शाम जल के साथ करने से मूत्र-विकारों से आराम मिलता है।


#- वृक्क विकार - 10-15 मिली बिजौरा फल के रस में 65 मिग्रा यवक्षार (saltpeter) तथा शहद मिलाकर सेवन करने से किडनी में दर्द आदि किडनी संबंधी बीमारियों में होता है।
 
#- गुर्दे की पथरी - 10-15 मिली बिजौरा फल के रस में सेंधानमक मिलाकर सेवन करने से अश्मरी या पथरी टूट-टूट कर निकल जाती है।
 
#- खुजली रोग - खुजली के परेशानी को दूर करने में गन्धक का औषधीय गुण बहुत फायदेमंद होता है। बिजौरा नींबू फल के रस में मिलाकर लगाने से खुजली में आराम मिलता है।

#- चर्मरोग - बिजोरा नींबू के बीजों को पीसकर लेप करने से सूजन तथा चर्म रोगों में भी लाभ होता है।
 


#- अपस्मार - बिजौरा फल के रस में नीम पत्ते का रस तथा निर्गुण्डी पत्ते के रस में मिलाकर 3 दिन तक नाक से  देने से अपस्मार या मिर्गी में लाभ होता है।
 
#- रक्तपित्त - बिजौरा नींबू जड़ के चूर्ण और फूल के चूर्ण को बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर 1-2 ग्राम चूर्ण को चावल की मांड के साथ सेवन करने से रक्तपित्त में लाभ होता है।
 
#- ज्वर -फल रस में थोड़ा कुनैन बुरक कर सुबह, दोपहर तथा शाम पिलाने से पित्तज्वर और नियत-कालिक-ज्वर का आराम होता है। पत्तों का काढ़ा भी लाभकारी होता है।

#- ज्वर -10-20 मिली बिजौरा जड़ छाल के काढ़े को दिन में तीन बार पिलाने से बुखार में आराम मिलता है।

#- ज्वर -नींबू की कली, मधु तथा सेंधानमक को एक साथ पीसकर तालु पर लेप करने से पित्तज्वरजन्य तृष्णा का शमन होता है।

#- ज्वर -बिजौरा नींबू के पत्तों का काढ़ा बनाकर 15-20 मिली मात्रा में पिलाने से ज्वर से आराम मिलता है।
 
#- दर्द -1-2 ग्राम मूल चूर्ण को गाय के घी के साथ मिश्रित कर सेवन कराने से दर्द से आराम मिलता है।

#- कुक्षिशूल - -5-10 मिली जड़ के रस में 65 मिग्रा यवक्षार मिलाकर सेवन करने से कुक्षिशूल (stigma) तथा कमर दर्द से आराम मिलता है।

#- पीड़ा युक्त स्थान -बिजौरा नींबू के पत्तों को गर्मकर पीड़ा युक्त स्थानों पर बाँधने से लाभ होता है।

 #- छाती की पीड़ा - बिजौरा नींबू के 10 मिलीग्राम रस में 500 मिलीग्राम यवक्षार और 2 चम्मच मधु मिलाकर पिलाने से छाती की पीड़ा का शमन होता है।

#- शोथ -बिजौरा मूल के साथ अरनी मूल, देवदारु, सोंठ, कटेरी और रास्ना समभाग मिलाकर पीसकर लेप करने से घाव तथा वातज सूजन को कम करने में लाभकारी होता है।

#- विषघ्न –

निद्रा

लाने

वाले

तीक्ष्ण

विषों

के

प्रभाव

को

नष्ट

करने

के

लिए

10-20

मिली

बिजौरा

नींबू

के

रस

को

थोड़ी

-

थोड़ी

देर

से

पिलाना

चाहिए।


#- विष चिकित्सा -विषैले जीवों के काटने से जो विष चढ़ जाता है, उसे उतारने के लिए इसका 20-30 बूँद अर्क पिलाना चाहिए।
 
#- बिजौरा नींबू फल के रस को वर्षा में सेंधानमक के साथ, शरद् में मिश्री या चीनी के साथ, हेमन्त में नमक, अदरख, हींग, काली मरिच तथा शिशिर व भ्रंशत में भी हेमन्त के समान व ग्रीष्म में गुड़ के साथ इसका सेवन अति लाभप्रद होता है।


Sent from my iPhone

रामबाण योग :- 49 -:

रामबाण योग :- 49 -:


#- नींबू ( काग़ज़ी नींबू ) सॉर अॉरेंज ( Sour orange ) वनस्पतिक नाम - Citrus aurantifolia ( Christm) Swingle ( सिट्रस अॉरेन्टिफोलिया ) तथा कुल का नाम है- Rutaceae ( रूटेसी ) कहते है।यह काग़ज़ी नींबू खट्टा , वातनाशक , दीपक- पाचक , और लघु होता है। नींबू कृमिनाशक , उदरशूलनाशक , गृहबाधानाशक , रुचिकारक , वात , पित्त व कफज विकारों तथा शूल में अत्यन्त लाभदायक है।इसके फल अम्ल तिक्त , स्तम्भक , तापजनन , विरेचक , क्षुधावर्धक ,पाचक , पूयरोधी , स्वेद जनन तथा कृमिघ्न होते है। नींबू मृदुविरेचक , ज्वरघ्न तथा प्रशामक होता है। नींबू का सार अनाक्सीकारक क्रियाशीलता प्रदर्शित करता है। नींबू का मेथेनाल- सार जीवाणुरोधी क्रियाशीलता प्रदर्शित करता है । नींबू का घन- स्वरस अर्बुद - कोशिका रेखाओं पर प्रफलनरोधी प्रभाव प्रदर्शित करता है।

#- केश विकार - नींबू के रस में आँवला के फलो को पीसकर बालों में लगाने से रूसी मिटती है तथा बालों का झड़ना भी रूक जाता है।

#- नेत्ररोग - नींबू के रस को लोहे की खरल में लोहे के दस्ते ( मूसली ) से घोटते- घोटते जब रस काला पड़ जाये , तब नेत्र के आसपास पतला- पतला लेप करने से नेत्रशूल का शमन होता है।

#-नेत्रशूल - नींबू के रस में अफ़ीम मिलाकर लोहे के तवे पर पीसकर नेत्र के बाहर लेप करने से नेत्रशूल का शमन होता है।

#- मुखरोग - जीभ पर उत्पन्न छालें व मसुडों पर नींबू का छिलका रगड़ने से शीघ्र लाभ होता है।

#- तृषा - शर्बत बनाकर , उसमें नींबू स्वरस डालकर पीने से तृषा ( प्यास ) का शमन होता है।

#- उदरशूल - 1-2 ग्राम कच्चे नींबू के छिलके को पीसकर खाने से उदरशूल का शमन होता है।

#- वमन - भोजन के बाद होने वाले वमन को रोकने के लिए 5-10 मिलीग्राम ताज़े नींबू स्वरस को पीना चाहिए ।

#- अजीर्ण - एक नींबू के रस में थोड़ा अदरक व कालानमक मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण , मंदाग्नि तथा आमवात का शमन होता है।

#- अजीर्ण - 3 मिलीग्राम नींबू का रस , 10 मिलीग्राम चूने का पानी तथा मधु मिलाकर 20-20 बूँद की मात्रा में लेने से अजीर्ण व उदरशूल का शमन होता है।

#- अरूचि - नींबू के शर्बत में दोगुना पानी , 1-2 नग लौंग और कालीमिर्च मिलाकर पीने से अरूचि का शमन होता है।

#- अरूचि - नींबू को काटकर कालानमक बुरककर चाटने भी अरूचि का शमन होता है।

#- अरूचि - 5-10 मिलीग्राम नींबू स्वरस का सेवन करने से जठराग्नि प्रदीप्त होती है।

#- उदरान्त्र कृमि - नींबू के रस का सेवन करने से आँतों के अन्दर टायफायड , अतिसार , हैज़ा , इत्यादि के जो भी कीटाणु पैदा होते है वे सब मर जाते है।

#- कृमि नि: सारण - नींबू पत्रस्वरस में मधु मिलाकर सेवन करने से उदर कृमियों का का नि: सारण ( बाहर निकलना ) होता है।

#- विसुचिका - प्रतिदिन दो नींबू के रस का सेवन भोजन से पुर्व करने से या रस में मिश्री मिलाकर सेवन करने से विसुचिका ( हैज़ा ) में लाभ होता है।

#- पित्तज विकार - एक नींबू रस में 5 ग्राम मिश्री मिलाकर सेवन करने से पित्तज विकार शान्त होते है।

#- अतिसार - 30 मिली काग़ज़ी नींबू स्वरस को दिन में 2-3 बार सेवन करने से लाभ होता है।

#- उदर विकार - 5 मिलीग्राम नींबू फलस्वरस को मधु मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण , अम्लपित्त , पित्तज छर्दि , तथा अत्यधिक लालास्राव में लाभ होता है।

#- आन्त्रगत विकार - 5-10 मिलीग्राम नींबू फलस्वरस में कालानमक मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण , अम्ल उदगार , तृष्णा , मांसाहार जन्य गुरूता , हृलास , छर्दि , अजीर्णजन्य उद्वेष्ट तथा आन्त्रगत विकारों में लाभ होता है।

#- आन्त्रिकज्वर - नींबू फल स्वरस में नारिकेलादक मिलाकर सेवन करने से आंत्रिक ज्वर तथा हृलास में लाभ होता है।

#- आहारजन्य विषाक्तता - नींबू फल स्वरस में समभाग पलाण्डू ( प्याज़ ) स्वरस तथा 1 ग्राम कर्पुर मिलाकर सेवन करने से विसुचिका , प्रवाहिका , तथा आहार जन्य विषाक्तता ( फूड पोयजिनिक ) में लाभ होता है।

#- मूत्राशय शोथ - नींबू फलस्वरस को उबालते हुए जल में मिलाकर सेवन करने से मूत्राश शोथ तथा वृक्कवस्तिगत दाह एवं रक्तस्राव में लाभ होता है।

#- वृक्क विकार - नींबू फलस्वरस में नारिकेलादक मिलाकर सेवन करने से अल्पमूत्रता , वृक्कशोथ , बस्तिशोथ , उच्च रक्तचाप तथा गर्भावस्था जन्य विषाक्तता में लाभ होता है।

#- अल्पमूत्रता - नींबू फलस्वरस मे नारिकेलादक अथवा गाजर स्वरस मिलाकर सेवन करने से शोथ एवं अल्पमूत्रता में लाभ होता है।

#- कामला - नींबू फलस्वरस को रोगी की नेत्रों मे लगाने से कामला में लाभ होता है।

#- यकृत विकार - गुनगुने पानी में नींबू फलस्वरस व मिश्री मिलाकर सुबह चाय की तरह पीने से यकृत की क्रिया सुधरती है । तथा यकृत विकारों का शमन होता है।

#- यकृत विकार - 5-10 मिलीग्राम नींबू रस में भूनी हुई 500 मिलीग्राम अजवायन व सैंधानमक स्वादानुसार मिलाकर सेवन करने से यकृत और प्लीहा रोगों में लाभ होता है।

#- प्लीहावृद्धि - नींबू का आचार खाने से बढ़ी हुई प्लीहा सामान्य हो जाती है।

#- प्लीहावृद्धि - नींबू फलस्वरस समभाग प्याज़ स्वरस मिलाकर सेवन करने से यकृतप्लीहावृद्धि तथा विषम ज्वर में लाभ होता है।

#- आमवात, गठिया - 1-2 मिलीग्राम नींबू फलस्वरस को 4-4 घन्टे के अन्तर पर सेवन करने से आमवात ( गठियारोग ) में लाभ होता है।

#- त्वचा विकार - दाद , खाज , चमड़ी पर काले दाग इत्यादि रोगों पर नींबू काटकर रगड़ने से लाभ होता है।

#- त्वचारोग - नींबू फलस्वरस में करौंदा की जड़ को पीसकर लगाने से खाज में तुरन्त लाभ होता है।

#- त्वक विवर्णता - नींबू फलस्वरस का प्रतिदिन प्रयोग करने से त्वक ( त्वचा ) शुष्कता तथा त्वकविवर्णता में लाभ होता है।

#- त्वचारोग - नींबू फलस्वरस को एक गिलास उबले हुए दूध मे डालकर ग्लिसरीन मिलाकर , आधे घन्टे तक रख दें, फिर उसे शरीर पर लगाने से हस्तपाद - स्फुटन , पीडिका , त्वक - शुष्कता आदि त्वक विकारों मे लाभ होता है।

#- मुँहासे - नींबू फलस्वरस चेहरे पर मलने से कील मुँहासे ठीक हो जाते है।

#- झाई व झुर्रियाँ - नींबू फलस्वरस में मधु मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाई व झुर्रियाँ दूर होती होती है।

#- उन्माद - नींबू फलस्वरस को मस्तक पर लेप करने से उन्माद में लाभ होता है।

#- मोटापा - सुबह सुबह ख़ाली पेट 200 मिलीग्राम गुनगुने जल में 2 चम्मच नींबू फलस्वरस व 1 चम्मच मधु मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

#- ज्वर - नींबू के दो भाग कर एक भाग में कालीमिर्च पावडर और सैंधानमक भरकर दूसरे भाग में मिश्री भरकर दोनों को गरम कर चूसने से वर्षा- ऋतु के बाद होने वाले आन्त्रज्वर में लाभ होता है।

#- मौसमी बुखार - 25 मिलीग्राम नींबू फलस्वरस , 25 मिलीग्राम चिरायता का काढ़ा , दोनों को मिलाकर थोड़ा - थोड़ा करके पीने से मौसमी बुखार ठीक होता है।

#- कीटदंश - मच्छर आदि विषैले कीटों के दंश पर नींबू का रस लगाने से लाभ होता है।

#- बिच्छुदंश - नींबू के बीजों की मींगी 9 ग्राम तथा सैंधानमक 8 ग्राम , दोनों को पीसकर , मिलाकर सेवन करने से वृश्चिक दंश विषाक्त प्रभावों का शमन करता है।

#- जयपाल ( जमालघोटा ) जन्य विषाक्तता - नींबू फलस्वरस में गौतक्र ( गाय के दूध से बनी छाछ ) या जल मिलाकर प्रयोग करने से जमालघोटा का विष के प्रभावों का शमन होता है।

#- दंशजन्य विषाक्तता - सज्जीखार , यवक्षार , काले नमक को नींबू फलस्वरस मे घोटकर बर्रे के डंक ( दंश स्थान ) पर लगाने से दंशजन्य विषाक्त प्रभावों का शमन होता है।

#- रक्तस्राव , नकसीर - 1 कप चाय पीने लायक गर्म गाय का दूध में आधा नींबू निचोड़कर दूध फटने से पहले तुरन्त पीने से रक्तस्राव को तुरन्त बन्द कर देता है। इस प्रयोग को 1-2 बार से ज़्यादा न करे।


Sent from my iPhone

Friday, 30 April 2021

रामबाण योग :- 48 -:

रामबाण योग :- 48 -:

#- करी पत्ता (Curry tree leaf) का प्रयोग भारतीय पकवानों में किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां करी पत्ता उपयोग में नहीं लाया जाता होगा। करी पत्ता, को कैडर्य, कटनीम, मीठा नीम, पर्वत निम्ब और गिरिनिम्ब जैसे कई नामों से जाना जाता है, लेकिन आप लोग इसे करी पत्ता या मीठा नीम के नाम से ही जानते होंगे। क्या आपको पता है कि जिस करी पत्ता को आप लोग व्यजंनों के लिए प्रयोग में लाते हैं उसके कई सारे औषधीय गुण हैं। क्या आपको यह पता है कि करी पत्ता एक जड़ी-बूटी भी है, और आप सिर दर्द, मुंह के अनेक रोग में करी पत्ता (मीठा नीम) के इस्तेमाल से फायदे (Curry tree leaf benefits and uses) ले सकते हैं। इतना ही नहीं, मोतियाबिंद, पित्त विकार, कफज विकार आदि रोगों में भी मीठी नीम (करी पत्ता) के औषधीय गुण से लाभ मिलता है।
आयुर्वेद में करी पत्ता (मीठा नीम) के गुण के बारे में कई सारी अच्छी बातें बताई गई हैं जो आपको जानना जरूरी है, क्योंकि आप मीठा नीम (करी पत्ता) के औषधीय गुण के फायदे बदहजमी, दस्त, उल्टी, पेट दर्द, डायबिटीज आदि में तो ले ही सकते हैं, साथ ही मूत्र रोग, दाद-खाज-खुजली आदि त्वचा रोग, बुखार, कीड़े-मकौड़े के काटने पर भी करी पत्ता (मीठा नीम) से लाभ ले सकते हैं।
मीठा नीम का उपयोग भारत में बहुत साल पहले से किया जा रहा है। इसके गीले और सूखे पत्तों को घी या तेल में तल कर कढ़ी या साग आदि में छौंक लगाने से भोजन अति स्वादिष्ट, सुंधित हो जाते हैं। करी पत्ता के पत्तों को दाल में छौंक देने से दाल स्वादिष्ट बन जाती है। करी पत्ता को चने के बेसन में मिलाकर पकौड़ी बनाई जाती है।

  1. मीठी नीम (करी पत्ता) के पत्तों का प्रयोग खाद्य पदार्थों में छौंक लगाने के लिए किया जाता है।
  2. आम, इमली आदि के साथ इसके पत्तों को पीसकर बनाई गई चटनी अत्यन्त स्वादिष्ट व सुगन्धित होती है।
  3. मीठी नीम के पत्तों को नारियल तेल में डालकर कुछ दिनों तक धूप में रखने से तेल सुगन्धित हो जाता है।


करी पत्ता (मीठा नीम) का वानस्पतिक नाम Murraya koenigii   (Linn.) Spreng. (मुराया कोईनीगी) है, -
मीठी नीम कटु, तिक्त, कषाय, शीत, लघु, पित्तशामक, कण्ठ्य और संज्ञास्थापक होती है। इसके पत्ते और जड़ की छाल वमनरोधी, वातानुलोमक, आमाशयिक सक्रियतावर्धक, जीवाणुरोधी, बलकारक होती है। इसके पत्ते का काढ़ा शीत, लघु; अतिसाररोधी और प्रवाहिकारोधी होता है।
 


#- सिरदर्द - सिर दर्द होने पर करी पत्ता के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। आप करी पत्ता (मीठी नीम) के फूलों को पीस लें। इसे सिर पर लगाएं। इससे सिर दर्द ठीक होता है।

 #- तिमिर रोग - मीठी नीम के ताज़े पत्रस्वरस को आँखों में अञ्जन करने से तिमिर रोग में लाभ होता है।

#- मोतियाबिंद - मोतियाबिंद में भी मीठी नीम के उपयोग से लाभ होता है। मीठी नीम के ताजे पत्ते लं। इसका रस निकाल लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से मोतियाबिंद की बीमारी में लाभ होता है।

#- मुखरोग - मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुख रोगों का शमन होता है।

#- मुखदौर्गन्धय - मुंह से बदबू आने से परेशान हैं, और आयुर्वेदिक तरीके से मुंह की बदबू का इलाज करना चाहते हैं तो मीठी नीम की 2-4 पत्तियों को चबाकर खाएं। इससे मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाता है।

#- मुँह के छालें - मुंह में होने वाली बीमारी जैसे मुंह के छाले की समस्या में आप मीठी नीम के फायदे ले सकते हैं। इसके लिए मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना लें। इससे गरारा करें। इससे बीमारी ठीक होती है।
 
#- कफज विकार - कफज विकार को दूर करने के लिए 5-10 मिली मीठी नीम के पत्ते का रस निकाल लें। इतनी ही मात्रा में शहद मिला लें। इसका सेवन करें। इससे कफज विकार ठीक होता है।


#- अजीर्णजन्य छर्दि - मीठी नीम के पत्ते के रस में निम्बू का रस और शर्करा मिला लें। इसे एक चम्मच की मात्रा में सुबह के समय पिएं। इससे उल्ट, मुंह से पानी आने (लार गिरना) की समस्या और बदहजमी के साथ-साथ बदहजमी के कारण होने वाली उल्टी भी ठीक होती है।


#- अतिसार - दस्त पर रोक लगाने के लिए मीठी नीम के औषधीय गुण से फायदा होता है। इसके लिए मीठी नीम के 2-4 फलों को पीसकर खिलाएं। इससे दस्त पर रोक लगती है।

#- उल्टियाँ - आप उल्टी को रोकने के लिए भी करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं। उल्टी होने पर मीठी नीम के 5-10 पत्तों को पानी के साथ पीसकर पिएँ। उल्टी रुक जाती है।


#- पित्तज विकार - पित्तज विकार दूर करने के लिए 1-2 ग्राम करी पत्ता की जड़ लें। इसका चूर्ण निकाल लें। इसे शहद के साथ चाटें। इससे पित्तज-विकारों में लाभ होता है।


#- पेट के कीड़े - 10-15 मिली मीठी नीम पत्ते के रस को पिलाने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं।

#- पेटदर्द - 10-20 मिली मीठी नीम की जड़ के काढ़ा में 500 मिग्रा सोंठ चूर्ण मिलाकर पीने से पेट का दर्द ठीक होता है।

#- मधुमेह, प्रेमह - मीठी नीम की 10 पत्तियों का रोज सुबह खाएं। इससे डायबिटीज और डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों में लाभ होता है।

#- मूत्ररोग - पेशाब से जुड़ी बीमारी होने पर करी पत्ता का सेवन करने से फायदा होता है। इसके लिए करी पत्ता के 5 मिली रस को पिएं। इससे लाभ होता है।
 
#- बुखार - बुखार होने पर भी करी पत्ता के इस्तेमाल से फायदा मिलता है। मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना लें। इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से बुखार ठीक होता है।

#- कीटदंश - कीड़े-मकौड़े के काट लेने पर करी पत्ता से इलाज कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ता की जड़ लें। इसकी छाल निकाल लें। इसे पीसकर कीटों के काटने वाले स्थान पर लगाएं। इससे दर्द, सूजन आदि विकार ठीक होते हैं।

#- पित्ति उछलना - करी पत्ता के रस में नींबू रस मिलाकर लेप करें। इससे खुजती, पित्ती निकलना और दाद का इलाज होता है।

#- त्वचा विकार - करी पत्ता के फलों का तेल निकाल लें। इसे त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है।

#- पामा - मीठी नाम पत्रस्वरस में नींबू स्वरस मिलाकर लेप करने से पामा रोग , पत्तीरोग , तथा दाद में लाभ होता है।

#- विस्फोट - मीठी नीम के पत्तों को पीसकर पुल्टिश का लेप लगाने से लाभ होता है।

#- बालरोग - ताज़े फलों से प्राप्त सार में नींबू स्वरस तथा शर्करा मिलाकर एक चम्मच मात्रा में प्रयोग करने से बालकों के दन्तोदभवजन्य विकार ( दाँतो के निकलते समय होने वाले बालरोग ) , मुखपाक , तंत्रिका- दौर्बल्य ( नसों की कमज़ोरी ) तथा अस्थिदौर्बल्य ( हड्डियों की कमज़ोरी ) में लाभ होता है।

#- कीटदंश - मीठी नीम की जड़ की छाल को पीसकर दंश स्थान पर लगाने से दंशजन्य विकार में लाभ होता है।

#- सर्पदंश - मीठी नीम की जड़ का क्वाथ बनाकर पिलाने से सर्प दंशजन्य विषाक्त प्रभावों का शमन करता है।


Sent from my iPhone