Thursday, 25 March 2021

रामबाण :- 22 -:

रामबाण :- 22 -:


#- मूत्रसंड्ग - दर्भादि द्रव्यों को गाय के दूध में पकाकर पीने से मूत्र रोग में लाभ होता है।

#- कामला - दर्भमूल का क्वाथ बनाकर 10 ग्राम में दो चम्मच गोमूत्र को मिलाकर सेवन करने से पिलिया , कामला मे लाभ होता है।

#- मूत्राघात - नलादि- क्षीरपाक में चतुर्थांश गाय का घी मिला लें। इसका सेवन करने से पेशाब के बंद हो जाने की समस्या में लाभ होता है।

#- प्रमेह - दर्भ का काढ़ा पीने से भी पेशाब में दर्द तथा प्रमेह की बीमारी ठीक होती है।

#- मूत्रनलिका संक्रमण - दर्भ फूल का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में एक चम्मच गोमूत्र मिलाकर पीने से मूत्र मार्ग के संक्रमण का इलाज होता है।तथा (आन्त्रिक ) रक्तमूत्रता में लाभ होता है।

#- मूत्ररोग , मधुमेह - दर्भ की जड़ का काढ़ा को 10-30 मिली मात्रा में पिएँ। इससे मूत्र त्यागने के समय होने वाले दर्द, और डायबिटीज में फायदा मिलता है। इससे पेशाब में खून आने के रोग में भी लाभ मिलता है।

#- व्रण -घाव को ठीक करने के लिए दर्भ का उपयोग लाभदायक होता है। दर्भ की जड़ को गोमूत्र में पीसकर घाव पर लगाएं। इससे घाव ठीक होता है।

#- पूयमेह - दर्भमूल का क्वाथ बनाकर पीने से पूयमेह मे लाभ होता है ।

#- संधिवात - दर्भमूल का क्वाथ बनाकर पीने से संधिवात में लाभ होता है।

#- खाँसी - आप खांसी के इलाज के लिए भी दर्भ का सेवन कर सकते हैं। गोक्षुर और दर्भ आदि को श्वदंष्ट्रादि गाय के घी में पकाएं। इसे सेवन करने से खांसी और टीबी रोग में लाभ होता है।

#- ज्वर - दर्भ और चन्दन आदि द्रव्यों से बने चन्दनादि तेल की मालिश करने से बुखार ठीक होता है।

#- ज्वर - बला मूल, मुलेठी, विदारीकन्द, दर्भ, मुनक्का और यव का काढ़ा बना लें। इसे गुदा मार्ग  से देने से बुखार ठीक होता है।

#- बला, दर्भ और गोखरू लें। इसका काढ़ा बना लें। एक चौथाई काढ़ा (10-30 मिली) में शर्करा और गाय के घी मिलाकर पीने से वातज दोष के कारण होने वाले बुखार में लाभ होता है।

#- ज्वर - 10-30 मिलीग्राम दर्भमूल क्वाथ पीने से ज्वर का शमन होता है।

#- वातज ज्वर - बला, दर्भ तथा गोखरू से निर्मित चतुर्थांश अवशिष्ट क्वाथ 10-30 मिलीग्राम में मिश्री और गौघृत मिलाकर पीने वातज ज्वर का शमन होता है।

#- सूजन, शोथ - सूजन को कम करने के लिए भी दर्भ का इस्तेमाल लाभदायक होता है। 10-30 मिली दर्भ की जड़ का काढ़ा का सेवन करें। इससे सूजन कम होती है।

#- जलन, दाह - बराबर मात्रा में कासमर्द, काण्डेक्षु, दर्भ, पोटगल (वृष विशेष) और ईख लें। इसका काढ़ा बना लें। इसमें गाय का दूध और गाय का घी मिला लें। इसे गुदा मार्ग से देने से शरीर की जलन ठीक होती है।

#- अर्श - गोक्षुर और दर्भ आदि से बने श्वदंष्ट्रादि गौघृत को मात्रानुसार सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है।

#- एनिमिया , पिलिया - दर्भ की जड़ काढ़ा (10-30 मिली) को पीने से एनीमिया और पीलिया में लाभ होता है। एनीमिया और पीलिया के इलाज के लिए यह बहुत ही उत्तम उपाय है।

#- रसायन - दर्भ आदि द्रव्यों से निर्मित ब्रह्मरसायन का मात्रानुसार विधीपुर्वक सेवन करने से दीर्घ आयुष्य ( लम्बी उम्र ) तथा रसायन गुणों की प्राप्ति होती है।

#- सौन्दर्य - बसन्त ऋतु में दर्भमूल , कपूर, खस, शिरीष बीज , सौंफ बीज तथा चावल के आटे से निर्मित लेप का प्रयोग मुख लेप के रूप मे करने से सुन्दरता मे निखार आता है।

#- सिरदर्द - दालचीनी ( सिनैमोन बार्क Cinnamon bark ) के 8-10 पत्तों को पीसकर बनाए गये लेप को मस्तक पर लगाने से ठंड या गर्मी से उत्पन्न वेदना का शमन होता है । आराम मिलने पर लेप को धोकर साफ कर लें ।

#- सर्दी के कारण सिरदर्द - दालचीनी के तैल को मस्तक पर मलने से सर्दी की वजह से होने वाला सिरदर्द मिट जाता है।

#- ज़ुकाम मे सिरदर्द - ज़ुकाम के कारण होने वाले सिरदर्द में दालचीनी को जल में घिसकर गर्म कर लेप करना चाहिए या दालचीनी का अर्क निकालकर मस्तिष्क पर लेप करने से लाभ होता है।

#- पैत्तिक , एसिडिटी के कारण सिरदर्द - समभाग दालचीनी , तेजपत्ता तथा शर्करा को चावल के धोवन के से पीसकर सुक्ष्म कल्क बनाकर नस्य देकर फिर गाय के घी का नस्य देने से पैत्तिक शिरोरोग का शमन होता है।

#- नेत्ररोग, आँख फड़कना - दालचीनी का तैल आँखों के ऊपर ( पलकों ) पर लगाने से आँख का फड़कना बन्द हो जाता है और नेत्रों की ज्योति बढ़ जाती है।

#- नासारोग - दालचीनी साढ़े तीन ग्राम , लौंग 600 मिलीग्राम , सोंठ 2 ग्राम, इन तीनों को एक लीटर पानी में उबालकर 250 मिलीग्राम शेष रहने पर उतारकर छानकर दिन में तीन बार 50 मिलीग्राम की मात्रा में लेने से नाक के रोगों में लाभ होता है।

#- कानरोग, बाधिर्य ( बहरापन ) - दालचीनी का तैल कान मे 2-2 बूँद टपकाने से बहरेपन को दूर करता है।

#- दन्तशूल - दालचीनी के तैल में रूई का फाहा भिगोकर दाँतो में लगाने से दंतशूल का शमन होता है।

#- दन्तरोग - दालचीनी के 5-6 पत्तों को पीसकर मंजन करने से दाँत स्वच्छ और चमकीले होते है तथा मुख का शोधन करता है व मुँह से आने वाली दुर्गन्ध का शमन करता है।

#- कासरोग - आधा चम्मच दालचीनी चूर्ण को 2 चम्मच मधु के साथ सुबह- सायं सेवन करने से कास (खाँसी ) में आराम आता है।

#- खाँसी ,ज़ुकाम - एक चौथाई चम्मच दालचीनी चूर्ण में एक चम्मच मधु मिलाकर दिन में तीन बार देने से कास तथा प्रतिश्याय ( ज़ुकाम ) का शमन होता है।तथा 10-20 मिलीग्राम दालचीनी पत्रों के फाण्ट का सेवन करने से कास का शमन होता है ।

#- टी. बी. ,यक्ष्मा - दालचीनी के तैल का अल्प मात्रा में सेवन करने से किटाणुओं का नाश होकर रोग को ठीक करता है।

#- उदरविकार - 5 ग्राम दालचीनी चूर्ण में 1 चम्मच मधुमिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से उदर रोग अतिसार , जीर्ण अतिसार , ग्रहणी और अध्मान ( अफारा ) में लाभ होता है।

#- अतिसार - 750 मिलीग्राम दालचीनी चूर्ण में 750 मिलीग्राम कत्था चूर्ण मिलाकर जल के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से अतिसार बन्द होता है।

#- क़ब्ज़ रोग - 500 मिलीग्राम सूंठी चूर्ण 500 मिलीग्राम इलायची तथा 500 मिलीग्राम दालचीनी को पीसकर भोजन के पहले प्रात:सायं लेने से जठराग्नि दीप्त होकर भूख बढ़ाती है तथा क़ब्ज़ रोग का शमन होता है।

#- अतिसार - 4 ग्राम दालचीनी तथा 10 ग्राम कत्था को मिलाकर पीस लें, इसमें 250 मिलीग्राम खौलता हुआ पानी डालकर ढक देना चाहिए । दो घन्टे बाद इसको छानकर दो हिस्से करके पीना चाहिए । इससे अतिसार बन्द हो जाते है।

#- आँतों में खिंचाव - दालचीनी तैल को पेट पर मलने से आँतों का खिंचाव दूर हो जाता है।

#- अमाशय ऐंठन - दालचीनी ' इलायची, तेजपत्ता को बराबर मात्रा में लेकर क्वाथ बना ले, आधा कप क्वाथ लेने से अमाशय की ऐंठन दूर होती है।

#- वमन , उल्टियाँ - दालचीनी व लौंग का क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम की मात्रा में पिलाने से वमन बन्द हो जाता है।

#- अतिसार - बेलगिरी के शर्बत में 2-5 ग्राम दालचीनी का चूर्ण मिलाकर प्रात:सायं पिलाने से अतिसार बन्द हो जाता है।

#- उदररोग - 10-20 मिलीग्राम दालचीनी क्वाथ पिलाने से उदररोगों में लाभ होता है ।

#- उदर रोग - दालचीनी मूल त्वक का क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम की मात्रा में पीने से आमाशयिक उद्वेष्टन , छर्दि , आमाशयिक क्षोभ , हृल्लास , अतिसार एवं प्रवाहिका में लाभ होता है।

#- उदररोग - दालचीनी मूल त्वक एवं काण्ड- त्वक चूर्ण को अकेले अथवा हरिद्राकन्द चूर्ण के साथ मिलाकर सेवन करने से उद्वेष्ट , अफारा, हिचकी दूर होती है।

#- आमाशयिक:शूल व वमन - दालचीनी के 5-10 मिलीग्राम तैल को 10 ग्राम मिश्री के साथ खिलाने से आमाशयिक:शूल ( अमाशय का दर्द ) व वमन ( उल्टियाँ ) बन्द होती है।

#- संधिवात - 10-20 ग्राम दालचीनी चूर्ण को , 20-30 ग्राम शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें, पीडायुक्त संधि पर इसकी धीरे- धीरे मालिश करने से लाभ होता है । इसके साथ- साथ एक कप गुनगुने जल में 1 चम्मच शहद एवं दालचीनी का 2 ग्राम चूर्ण मिलाकर सुबह- दोपहर- सायं को सेवन करना चाहिए ।


Sent from my iPhone

रामबाण -:21-:

रामबाण -:21-:


#- स्तन्यवर्धनार्थ-छोटी दूधी का क्वाथ बनाकर 10-20 मिली , एक दाना लहसुन नारियल गिरी 10 ग्राम मात्रा में पीसकर पिलाने से स्तन्य (दुग्ध) स्तनों मे दूध की वृद्धि होती है।


#- शुष्क पत्र से निर्मित फाण्ट (10-20 मिली) को पीने से रक्तनिष्ठीवन में लाभ होता है।

#- उदर विकार-पत्रों का फाण्ट बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पीने से आमातिसार तथा अतिसार का शमन होता है।

#- अश्मरी-छोटी दूधी के पत्रों का क्वाथ बनाकर एक चम्मच गोमूत्र मिलाकर पीने से अश्मरी का शमन होता है।

#- प्रदर-छोटी दूधी के शुष्क पत्रों से निर्मित फाण्ट का सेवन करने से रक्तप्रदर तथा श्वेतप्रदर में लाभ होता है।

#- चर्मकील-छोटी दुग्धिका के आक्षीर को लगाने से चर्मकील का शमन होता है।

#- रोमान्तिका-छोटी दुग्धिका को पीसकर लगाने से रोमान्तिका में लाभ होता है।

#- उदरशूल - छोटी दूधी का 5 मिली पत्र-स्वरस का प्रयोग गाय के दुग्ध के साथ करने से बच्चों के उदरशूल में लाभ होता है।

#- शिर:शूल - लताक्षीरी , दमबेल, ( इण्डियन या कन्ट्री इपिकेकुआन्हा Indian or Country Ipecacuanha ) लताक्षीरी की मूल को घिसकर सिर पर लेप करने से वातज शिरोवेदना का शमन होता है।

#- श्वास - लताक्षीरी मूल एवं पत्र का क्वाथ बनाकर 10-15 मिलीग्राम मे सेवन करने से श्वास , श्वासनलिकाशोथ तथा श्वासकष्ट में लाभ होता है।

#- दमा - लताक्षीरी 3-5 पत्तों को 6-7 दिन तक चबाने से दमा में लाभ होता है ।

#- कुक्कुर कास - 250 मिलीग्राम लताक्षीरीमूल चूर्ण में 250 ग्राम वचा चूर्ण तथा 1 ग्राम मुलेठी चूर्ण मिलाकर शहद के साथ खाने से कुक्कुर कास में अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होता है।

#- श्वासनलिकाशोथ - 1 ग्राम लताक्षीरीमूल चूर्ण का सेवन करने से जीर्ण श्वासनलिकाशोथ तथा कुक्कुर कास की प्रारम्भिक अवस्था में लाभ होता है।

#- अस्थमा - लताक्षीरी बेल के पत्ते को कालीमिर्च के साथ मिलाकर गोली बनाकर प्रात:सायं गुनगुने जल के साथ सेवन करने से अस्थमा में लाभ होता है।

#- श्वास- कास :- लताक्षीरी बेल के पंचाग का क्वाथ बनाकर सेवन करने से श्वास- कास में लाभ होता है।

#- 1 ग्राम लताक्षीरी बेल पंचाग चूर्ण मे 1 ग्राम मुलेठी तथा 1 ग्राम कालीमिर्च चूर्ण मिलाकर , काढ़ा बनाकर शहद के साथ सेवन करने से कुक्कुर कास में लाभ होता है।

#- अतिसार - लताक्षीरीमूल एवं पत्र का क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम मात्रा में सेवन करने से अतिसार तथा आमयुक्त अतिसार में लाभ होता है।

#- अतिसार - 500 मिलीग्राम लताक्षीरीमूल चूर्ण को जल के साथ सेवन करने अतिसार में लाभ होता है।

#- अतिसार - लताक्षीरी के 2-3 पत्तों का रस निकालकर पिलाने से अतिसार में लाभ होता है।

#- गर्भाशय-शोथ :- 2 भाग लताक्षीरी बेल के पंचाग में 1 भाग अजवाइन मिलाकर काढ़ा बनाकर प्रात:सायं पिलाने से प्रदररोग तथा गर्भाशयगत शोथ में लाभ होता है।

#- वातशूल - लताक्षीरी पत्र को पीसकर लगाने से वातरक्त ( यूरिक एसिड ) में लाभ होता है।

#- शोथ - लताक्षीरी बेल के पत्तों की पुल्टीस बनाकर बाँधने से शोथ मे लाभ होता है।

#- लताक्षीरी - के पत्ते व मूल को पीसकर लेप तैयार करके लगाने से व्रणशोधन करती है तथा क्षत (चोट ) , अर्बुद ( रसोली ) तथा अर्श व रक्तार्श मे लाभ होता है।

#- गर्भ गिराना - हल्दी चूर्ण व दालचीनी चूर्ण सममात्रा में लेकर 5 ग्राम की मात्रा माने गरम पानी के साथ लेने गर्भाशयोत्तेजक होकर गर्भ गिरता है जो महिला गर्भधारण नहीं करना चाहती है वह पीरियड के तीन- चार दिन इसका प्रयोग करती है।

#- दर्भ वूलीग्रास - गठिया में दर्भ के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। आप दर्भ की जड़ का काढ़ा बना लें। काढ़ा को 10-30 मिली मात्रा में पीने से गठिया में लाभ होता है।

#- नाक रोग - दर्भ की जड़ को पीसकर रस निकाल लें। 1-2 बूंद रस को नाक में डालने से नाक से जुड़ी बीमारी ठीक होती है।

#- आँख रोग -दर्भ और गुन्द्रा आदि द्रव्यों को गुन्द्रादि गाय के घी में पका लें। इसे नाक से लेने से आंखों के रोग खत्म होते हैं।

#-दौर्बल्य - गोक्षुर और दर्भ आदि को श्वदंष्ट्रादि गौघृत में पका लें। इसे मात्रानुसार सेवन करने से ह्रदय की कमजोरी, दर्द, शारीरिक कमजोरी, और किसी बड़ी या छोटी बीमारी के कारण होने वाली शारीरिक कमजोरी में लाभ होता है।
#- तृष्णा, प्यास - बेल की छाल, अरहर की जड़, लघुपंचमूल और दर्भ का काढ़ा बना लें। इसे 10-30 मिली मात्रा में सेवन करने से कफज दोष के कारण अत्यधिक प्यास लगने की समस्या में लाभ होता है।

#- तृष्णा - दर्भ तृणपंचमूल को जल में गर्म कर लें। इसे पीने से भी फायदा होता है।

#- तृष्णा - बेल मज्जा या पत्ते, अरहर के पत्ते, पिप्पली, पिप्पली की जड़, चव्य, चित्रकमूल, सोंठ और दर्भपंचक लें। इनसे काढ़ा बना लें। 10-30 मिली काढ़ा को ठंडे पानी के  साथ पिएं। इससे अधिक प्यास लगने की परेशानी में फायदा होता है।

#- पेटदर्द - बला की जड़, एरण्ड की जड़, दर्भ की जड़, देवनल और सोंठ से बने काढ़ा को 10-30 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे पेट दर्द, ने से उदरशूल, पीठ दर्द में फायदा होता है।

#- बदहजमी , मधुमेह, कीड़े - जमी हो तो दर्भ का सेवन लाभ दिलाता है। दर्भ की जड़ का काढ़ा बना लें। इसे 10-30 मिली में पिएँ। इससे पाचन-तंत्र विकार और बहहजमी ठीक होती है। इससे दस्त, पेचिस, पेट के कीड़े, डायबिटीज, रक्तस्राव आदि में फायदा मिलता है।

#- सूजाक - दर्भ की जड़ का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पिएं। इससे सुजाक में लाभ में लाभ होता है।

#- पथरी - पुनर्नवादि योग (दर्भादि युक्त) को गाय के दूध, फल, मद्य या गन्ने के रस (किसी एक के साथ) के साथ पीस लें। इसे पीने से पथरी की बीमारी में फायदा होता है।


Sent from my iPhone

रामबाण-:20-:

रामबाण-:20-:


#- अपस्मार - 5-10 मिलीग्राम दूर्वाघास पञ्चांग स्वरस को पीने से भूतोन्माद अपस्मार तथा आर्वतविकारों में लाभ होता है।

#- मलेरिया ज्वर - दूबघास के स्वरस में अतीस के चूर्ण को मिलाकर दिन में 2-3 बार चाटने से मलेरिया ज्वर में अत्यधिक लाभ होता है।

#- बच्चों के रोग - बड़ी- बड़ी शाखाओं वाली दूबघास को पीस- छानकर उसमें 2-3 ग्राम बारीक पिसे हुए नागकेशर और छोटी इलायची के दाने मिलाकर , सुर्योदय से पहले उस बच्चे को जिसका तालू बैठ गया हो , उसके नाक में डालकर सुँघाने से लाभ होता है तथा इसके सेवन से ताक़त भी बढ़ती है।

#- कुष्ठ - 5-10 मिलीग्राम दूबघास स्वरस एक चम्मच गोमूत्र में मिलाकर नित्यप्रति सुबह- सायं पीने से कुष्ठ रोग में लाभ होता है।

#- रक्तस्तम्भक - दूबघास का स्वरस कटे हुए या जहाँ से रक्त बह रहा हो लगाने से ख़ून का स्राव तुरन्त बन्द होता है।

#- बाजीकरण - दूबघास स्वरस 5-10 मिलीग्राम व एक चम्मच गोमूत्र के साथ नित्यप्रति लेने से शरीर को बलवान व बाजीकरण करता है तथा जननक्षमता वर्धक होता है तथा लीवर को की कार्य क्षमतावर्धन करता है तथा जीवनीशक्तिवर्धक , रूचीकारक , कास, दाह तृष्णाशामक होता है।

#- गंजापन-छोटी दूधी पञ्चाङ्ग के स्वरस तथा कनेर के पत्तों के रस को गोमूत्र में मिलाकर सिर की गंज पर घिसने से बाल सफेद होना बंद होकर गंजापन दूर होता है।

#- नकसीर-छाया शुष्क दूधी में बराबर की सेंगरी मिश्री मिलाकर खूब महीन चूर्ण कर लें। प्रात सायं एक चम्मच चूर्ण को गाय के दूध के साथ लेने से नकसीर में लाभ होता है।

#- चर्मकील-मुहांसों और दाद पर इसका दूध लगाने से आराम होता है।

#- हकलापन-दो ग्राम दूधी की जड़ को पान में रखकर चूसने से हकलापन दूर होता है।

#- मुखदूषिका-दुग्धिका के आक्षीर को मुंह में लगाने से मुखदूषिका का शमन होता है।

#- दमा-दूधी पञ्चाङ्ग के क्वाथ या स्वरस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से दमे में लाभ होता है।

#- बच्चों के अतिसार-छोटी दुग्धिका के पत्तों के 2 ग्राम चूर्ण या बीजों की फंकी देने से अतिसार में लाभ होता है और बच्चों के पेट के कीड़े मर जाते हैं।
#- अतिसार-10 ग्राम छोटी दूधी को सुबह-शाम जल के साथ पीसकर पीने से अतिसार में लाभ होता है। कुछ दिनों तक सेवन करने से आंतों को बल मिलता है।

#- अतिसार-छोटी दुग्धिका पञ्चाङ्ग का कल्क बनाकर, उसमें शर्करा मिलाकर प्रयोग करने से अतिसार में लाभ होता है।

#- जलोदर-छोटी दूधी के पञ्चाङ्ग का अर्क, जलोदर के रोगी को पानी की जगह पिलाया जाय तो बहुत लाभ होता है।

#- प्रवाहिका-5-10 मिली छोटी दूधी पञ्चाङ्ग स्वरस में 1 चम्मच मधु मिलाकर सेवन करने से प्रवाहिका में लाभ होता है।

#- उदावर्त-1-4 ग्राम छोटी दुग्धिका के कल्क में 1 ग्राम मिश्री मिलाकर प्रातकाल सेवन करने से तीन दिनों में मलमूत्र, विबन्ध, उदावर्त, पिटिका, ग्रन्थि, पित्त तथा रक्तजन्य-विकार में लाभ प्राप्त होता है।

#- मधुमेह-गुड़मार बूटी, छोटी दूधी, पारसीक यवानी तथा जामुन की गुठली को लेकर समभाग जल में पीसकर झाड़ी के बेर जितनी गोलियां बना लें, इसमें से दो गोली सुबह और दो गोली शाम को ताजे जल के साथ सेवन करें। मीठी, तली, भुनी, अम्ल वाली वस्तुओं का परहेज रखें।

#- दुग्धवर्धनार्थ-जब किसी माता को दूध आना बंद हो जाय तो दुग्धी के आक्षीर को 500 मिली की मात्रा में 10-20 दिन प्रात सायं पिला देने से लाभ होता है।

#- श्वेत प्रदर- छोटी दूधी की 2 ग्राम जड़ को घोंट-छानकर दिन में तीन बार पिलाने से श्वेत और रक्त-प्रदर में लाभ होता है।
#- रक्त-प्रदर-छोटी हरी दूधी को छाया में सुखाकर कूट-छानकर प्रतिदिन एक चम्मच दिन में दो बार खाने से रक्तप्रदर में लाभ होता है।

#- शुक्रमेह-छोटी दूधी को कूट छानकर इसके 2-5 ग्राम चूर्ण को 2 चम्मच शक्कर के साथ खाने से कामशक्ति बढ़ती है। छोटी दूधी प्रतिदिन उखाड़कर साफ करके 15 ग्राम की मात्रा में लेकर 6 बादाम गिरी डालकर अच्छी तरह जल के साथ घोटकर एक गिलास में मिश्री मिलाकर दोपहर के समय सेवन से शुक्रमेह में लाभ होता है।

#- आर्तव-विकार-1-2 ग्राम छोटी दुग्धिका मूल चूर्ण का सेवन करने से आर्तव-विकारों का शमन होता है।

#- खुजली-ताजी छोटी दूधी या सूखी हुई दूधी 20 ग्राम लेकर बारीक पीसकर इसमें 10 ग्राम गाय का मक्खन घोल लें। इसका लेप खुजली के स्थान पर करें और चार घण्टे बाद साबुन से धो डालें। कुछ दिन के सेवन से ही सब प्रकार की खुजली दूर हो जाती है।

#- विस्फोटक, बालतोड़- एरंड बीज की मीगीं तथा छोटी दुग्धिका का स्वरस दोनों को महीन पीसकर विस्फोटक पर लगाना चाहिए।

#- दद्रु- छोटी दुग्धिका पञ्चाङ्ग स्वरस को लगाने से दद्रु का शमन होता है तथा पञ्चाङ्ग को तैल में पकाकर, छानकर लगाने से विसर्प में लाभ होता है।

#- व्रण- छोटी दुग्धिका के पत्रों को पीसकर उसमें एक चम्मच गोमूत्र मिलाकर लगाने से त्वचा विकारों तथा व्रण का शमन होता है।

#- कांटा  :शरीर में कांटा चुभ जाय तो दूधी को पीसकर लेप करने से कांटा निकल जाता है।


Sent from my iPhone

रामबाण :-19-:

रामबाण :-19-:


#- दूब घास , दूर्वा ( बरमूडा ग्रास Bermuda grass ) दूब घास का रस यदि शीतल लोहे पर नियमित डाला जाये तो उसे भी गला देती है।

#- कफपित्तशामक - श्वेत दूर्वा कषाय , मधुर, तिक्त, शीत, तथा कफपित्तशामक होता है तथा शरीर को शीतलता प्रदान करता है।

#- शिर:शूल - दूबघास तथा चूने को समान मात्रा मे लेकर पानी में पीसकर सिर पर लेप लगाने से शिर:शूल का शमन होता है।

#- नेत्रशूल - दुर्वा को पीसकर पलकों पर बाँधने से नेत्रशूल का शमन होता है तथा नेत्रों से मल बाहर आना बन्द हो जाता है।

#- नकसीर - अनार पुष्प स्वरस को दूबघास के रस के साथ या लाक्षारस या हरड़ के साथ मिश्रित कर 1-2 बूँद नाक में डालने से नासिका द्वारा प्रवृत्त त्रिदोषज रक्त रूक जाता है।

#- नकसीर - दूबघास स्वरस या मुनक्का , ईख स्वरस या गाय का दूध या जवासा मूल स्वरस या प्याज़ स्वरस या दाड़िम के फूल का स्वरस का अवपीड नस्य लेने से नासिका से निकलने वाला रक्त पित्तज रक्त शीघ्र शान्त हो जाता है।

#- दूबघास स्वरस को 1-2 बूँद नाक में डालने से नासागत रक्तस्राव का स्तम्भन तुरन्त होता है।

#- मुखपाक - दुर्वा क्वाथ का कुल्ला करने से मुँह के छालों में लाभ होता है।


#- छर्दि - 5 मिली दूब का रस पिलाने से उल्टी बन्द हो जाती है।

#- छर्दि, उल्टी - दुर्वा पञ्चांग को पीसकर चावलों के धोवन के साथ पिलाने से उल्टियाँ बन्द होती है।

#- वमन - दूर्वाघास को मण्ड ( माण्ड ) के साथ सेवन करने से वमन में लाभ मिलता है ।

#- त्रिदोषज छर्दि - चावल के धोवन के साथ दूर्वाघास का स्वरस को पिलाने से त्रिदोषज छर्दि का शमन होता है।

#- जलोदर - दूबघास को कालीमिर्च के साथ पीसकर दिन में तीन बार भोजन के पहले पिलाने से मूत्रवृद्धि होकर जलोदर और सर्वांग शोथ का शमन होता है।

#- अतिसार - दूर्वाघास के ताज़े पञ्चांग स्वरस का सेवन करने से अतिसार में लाभ होता है ।

#- आमातिसार - दूबघास को सोंठ और सौंफ के साथ उबालकर पिलाने से आमातिसार का शमन होता है।

#- प्रवाहिका - 10-30 मिलीग्राम दुर्वा क्वाथ का सेवन करने से प्रवाहिका में लाभ होता है।

#- जलशोफ , एडेमा Edema : - 10-30 मिलीग्राम दूर्वाघास का क्वाथ पीने से जलशोफ में लाभ होता है।

#- अर्श - दूर्वाघास के पञ्चांग को पीसकर गो- दधि में मिलाकर देने से और इसके पत्तों को पीसकर बवासीर पर लेप करने से अर्श में लाभ होता है।

#- ख़ूनी बवासीर - दूर्वाघास के स्वरस से विधिवत गौघृतपाक कर अथवा घृत को दूबघास स्वरस में भलीभाँति मिलाकर अर्श के अंकुरों पर लेप करने से तथा शीतल - चिकित्सा करने से रक्तस्राव शीघ्र रूक जाता है।

#- रक्तार्श , खूनीबवासीर - दूर्वाघास का फाण्ट बनाकर 10-30 मिलीग्राम मात्रा में पीने से रक्तार्श व मूत्रकृच्छ में लाभ होता है।

#- गुर्दे की पथरी - दूबघास सवरस 30 मिलीग्राम, एक चम्मच गोमूत्र पानी में मिश्री मिलाकर सुबह- सायं पीने से पथरी टूट- टूटकर निकलती है ।

#- मूत्रविकार - दूबघास की जड़ का क्वाथ बनाकर 10-30 मिलीग्राम मात्रा में पीने से वस्तिशोथ , सूजाक, मूत्रदाह का शमन होता है।

#- रक्तजमूत्र - दूबघास को मिश्री के साथ घोट- छानकर पिलाने से पेशाब के साथ ख़ून आना बन्द हो जाता है।

#- मूत्रदाह - 2-5 ग्राम दूर्वाघास स्वरस को गौदुग्ध मे मिलाकर पिलाने से मूत्रदाह का शमन होता है।

#- रक्तप्रदर - दूबघास के स्वरस मे सफेद चन्दन का चूर्ण व मिश्री मिलाकर पिलाने से रक्तप्रदर में लाभ होता है।

#- रक्तप्रदररोग - प्रदर रोग में तथा रक्तस्राव , गर्भाशय व योनिविकारों में इसका प्रयोग करते है । इससे रक्त बहना रूक जाता है। गर्भाशय को शक्ति मिलती है तथा गर्भ को पोषण मिलता है।

#- विसर्प - दूर्वाघास स्वरस से सिद्ध गौघृत का सेवन करने से विसर्पजन्य व्रण में लाभ होता है।

#- विसर्प, मसूरिका - तैल तथा गौघृत युक्त दूर्वाघास के लेप से ग्रन्थिविसर्प तथा विषादि रोगों को दूर करता है । और दूर्वाघास पञ्चांग स्वरस को गौदूग्ध के साथ सेवन करने से पैत्तिक - मसूरिका में लाभ होता है।

#- विसर्प - गौघृत में दूर्वाघास को पकाकर लगाने से विसर्प में लाभ होता है।

#- व्रण - दूर्वाघास कल्क एवं स्वरस से सिद्ध तिल तैल को व्रण पर लगाने से व्रण रोपण होता है।

#- व्रण - आर्द्र-दूर्वाघास स्वरस को लगाने से नवीन क्षत व व्रण का शीघ्र रोपण होता है। दूर्वाघास के स्वरस मे तैल को पकाकर लेप करने से व्रणरोपण होता है।

#- कण्डू - दूर्वाघास स्वरस चार गुना तैल मे पकाकर तैल से अभ्यंग करने से कण्डू , पामा , विवर्चिका आदि में लाभ होता है ।

#- कण्डू, दाद - दूबघास , हरीतकी, सैन्धव, चक्रमर्द के बीज और वनतुलसी के पत्तों को समान मात्रा में लेकर गौ-तक्र ( छाछ ) में पीसकर लेप करने से कण्डू तथा दाद, में लाभ होता है।

#- कृमि, शीतपित्त - दूर्वाघास व दारूहल्दी को समान मात्रा में लेकर गौतक्र के साथ पीसकर लेप करने से कण्डूरोग, पामा, दाद- खाज, कृमिरोग , तथा शीतपित्त आदि रोगों मे लाभ होता है।

#- कण्डूरोग , दाद - दूर्वाघास , हरताल , सैन्धवनमक , इन तीनों को गोमूत्र में पीसकर लेप बनाकर लगाने से दाद, कण्डूरोग का शमन करता है।

#- दाद, खाज, खुजली - दूबघास को हल्दी के साथ पीसकर एक चम्मच गौमूत्र मिलाकर लेप करने से खुजली और दाद जैसी बिमारियों से छुटकारा मिलता है।

#- पामा तथा विवर्चिका - दूबघास को तैल मे पकाकर इस तैल का लेप करने से पामा तथा विवर्चिका में लाभ होता है।

#- शीतपित्त - दूबघास व हल्दी के कल्क में गौघृत मिलाकर लेप करने से कण्डू, पामा दद्रू तथा शीतपित्त आदि में लाभ होता है।

#- रक्तपित्त, नकसीर - दूबघास , भद्र श्री , लाल चन्दन , पुंडरिया , लालकमल , नीलकमल, वानीर , मृणाल तथा मुलेठी इनका क्वाथ बनाकर पीने से रक्तपित्त रोग में लाभ होता है।

#- रक्तपित्त , नकसीर - दूर्वाघास तथा बरगद के पत्तों स्वरस या कल्क में मधु मिलाकर सेवन करने से रक्तपित्त में लाभ होता है ।

#- रक्तपित्त , नकसीर - सफेद दूबघास को जल में पीसकर कपडछान कर मिश्री मिलाकर पिलाने से रक्तपित्त में लाभ होता है ।


Sent from my iPhone

Monday, 15 March 2021

रामबाण -: 18 :-

रामबाण -: 18 :-


#- व्रण कृमि - त्रिधारा सेहुंड के रस को घाव पर लगाने से घाव के कीड़े मर जाते है।

#- चर्मकील - त्रिधारा सेहुंड के शाखाओं से प्राप्त रस का लेप करने से चर्मकील, व्रण , त्वकरोग संक्रमण का शमन होता है।

#- त्रिधारा सेहुंड की शाखा को पीसकर गुनगुना करके अंगुली मे होने वाले घाव पर लेप करने से ठीक होता है।

#- नवीन नेत्र रोग - दन्ती ( वाइल्ड क्रोटोन Wild croton ) मूल स्वरस में मधु मिलाकर अञ्जन करने से नवीन नेत्र रोग तथा नेत्रशूल का शीघ्र शमन होता है।

#- दंतरोग - दन्तीमूल, सत्यनाशीमूल कासीस , वायविडंग और इन्द्रयव को समभाग मात्रा में लेकर चूर्ण बना ले, इस चूर्ण को दाँतो मे मलने से दन्तकृमि नष्ट होते है। तथा दांतरोगो का शमन होता है।

#- श्वास- कष्ट - 10-15 मिलीग्राम दन्तीपत्र क्वाथ का सेवन करने से श्वास कष्ट , फेफड़ों की सूजन तथा अफारा में लाभ होता है।

#- दूष्योदर का रोगी यदि शूल , पेट फूलना , अफारा तथा क़ब्ज़ से पीड़ित हो तो उसे दन्ती तथा द्रवन्ती के बीज के तैल का सेवन गौ-दधि के पानी , यूष , रस आदि के साथ कराने से लाभ होता है।

#- गुल्मरोग - 5-10 ग्राम दन्ती , द्रवन्ती मूल कल्क को गौ-दधि , गौ-तक्र , मद्य , मण्ड तथा सीधी के साथ सेवन करने से गुल्म तथा उदररोग में लाभ होता है ।

#- उदररोग - सैंधानमक , अजमोदा के साथ दन्ती के तैल का सेवन करने से उदर रोगों मे लाभ होता है। विरेचनार्थ - दन्ती तथा द्रवन्ती के कल्क से लिप्त गन्ने के टुकड़ों को पुटपाक - विधी से पकाकर , स्वरस निकालकर 10-15 मिलीग्राम मात्रा में पीने से सुखपुर्वक विरेचन ( दस्त ) होकर पेट साफ होता है।

#- विरेचनार्थ - गेहूँ का आटा , गुड तथा सैंधानमक में दंतीमूल क्वाथ को मिलाकर ( गूँथ कर ) दन्ती के तैल में तलकर निर्मित पुपूलिका ( पूड़े ) का सेवन करने से उत्तम विरेचन होता है।

#- विसुचिका - दन्ती , चित्रक तथा पिप्पली को समभाग मिलाकर जल के साथ पीसकर , गुनगुने जल के साथ पीने से विसुचिका में शीघ्र लाभ होता है।

#- अर्श - निशोथ , दन्ती , पलाश , चांगेरी , चित्रक के पत्र शाक को गौघृत तथा तैल मे पकाकर , गौ-दधि के साथ सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है।

#- अर्श - 5-10 मिलीग्राम दन्तयारिष्ट का सेवन करने से अग्नि दिप्त होती है , विकृत दोष एवं मल का अनुलोमन होकर ग्रहणी तथा बवासीर रोग में लाभ होता है।

#- पाण्डूरोग - 200 मिलीग्राम दन्ती स्वरस तथा दन्तीफलमज्जा के कल्क से 750 ग्राम गौघृत को स्नेह विधी से सिद्ध कर 5 ग्राम घृत का सेवन करने से यकृत - पॉलीहाउस शोथ तथा पाण्डूरोग का शमन करता है।

#- पाण्डूरोग - 20-25 ग्राम दन्ती चूर्ण में 16 गुना भैस का मूत्र मिलाकर चतुर्थांश शेष रहने तक पकाकर 20 मिलीग्राम की मात्रा में सेवन करने से पाण्डूरोग में लाभ करता है।

#- पाण्डूरोग - पाण्डूरोग ( ख़ून की कमी ) मे सम्यक् स्नेहन के बाद विरेचन के लिए दंतीफल के सुखोष्ण क्वाथ से गम्भारी अथवा द्राक्षा मिला कर पीना चाहिए ।

#- पिलिया , कामला - 5 ग्राम दन्तीचूर्ण को शीतल जल के साथ सेवन करने से पीलिया में लाभ होता है । तथा 5-10 ग्राम दन्तीमूल कल्क में दोगुना पुराना गुड मिलाकर खाने से कामला में अत्यन्त लाभ होता है।


#- प्रमेह - दन्ती तथा उत्तमारिणी के 10-20 मिलीग्राम क्वाथ में गुड मधु तथा गौघृत मिलाकर अवलेह बनाकर सेवन करने से प्रमेह में लाभ होता है।

#- रज:प्रवर्तनार्थ - समभाग सुराबीज , पिप्पली ' गुड, दन्ती, मदनपाल , कटू-तूम्बी फल के बीज तथा यवक्षार को थूहर के दूध की भावना देकर वर्ती ( बत्तियाँ ) बनाकर योनि मध्य में रखने से रजोवरोध नष्ट होकर पुन: मासिकधर्म की प्रवृति हो जाती है।

#- गर्भस्तम्भनार्थ - दन्तीमूल को चावल के धोवन से पीसकर , चावल के धोवन के साथ सेवन करने से गर्भ का स्तम्भन होता है तथा बलकारक होती है।

#- आमवात शूल - दन्तीबीज तैल को लगाने से आमवात के कारण उत्पन्न वेदना में अत्यन्त लाभ होता है।

#- संधिशूल - दन्ती के प्राप्त अक्षीर ( दूध ) को सन्धियों पर लगाने से संधिशूल का शमन होता है। तथा दन्ती छाल को पीसकर संधियों पर लगाने से संधिशूल का शमन होता है।

आज&-




#- ग्रन्थी, अर्बुदरोधी- भेदन :- दन्तीमूल , चित्रकमूल , थूहर तथा अर्क का दूध , गुड , भिलाना की गुठलियाँ तथा कसीस के कल्क को मिलाकर लेप करने से ग्रन्थी का भेदन होता है।

#- फुन्सियां - समभाग दन्ती तथा अरण्ड के बीज कल्क का लेप करने से समस्त दोषों से उत्पन्न फुन्सियों का शमन करता है ।

#- वर्ण - दन्ती को पीसकर घाव पर लगाने से घाव का शोधन होकर घाव जल्दी भरता है , दन्तीबीज तैल दुष्टव्रणशोधक है तथा दन्ती तैल को घाव लगाने से उस घाव मे आयी हूई टिटनेस ( धनुस्तम्भ ) को भी ठीक करता है।

#- पिडका - दन्ती के बीजों के साथ एरण्ड के बीजों को मिलाकर पीसकर पानी के साथ लेप करने से सभी दोषों से उत्पन्न पिडिकाओं का शमन होता है।

#- क्षतजन्य रक्तस्राव - शरीर मे कही पर चोट के कारण यदि रक्तस्राव हो रहा हो तो , दन्ती के पत्तों को पीसकर लगाने से रक्तस्राव का स्तम्भन होता है।

#- त्वचा रोग - दन्ती को पीसकर त्वचा पर लगाने से त्वचाविकारों का शमन होता है।

#- शोथ - दन्तीमूल को पीसकर लेप करने से शोथ तथा वेदना का शमन होता है।



Sent from my iPhone

रामबाण -: 17 :-

रामबाण -: 17 :-

#- रक्तमेह - तोदरी पञ्चांग का फाण्ट बनाकर 10-20 मिलीग्राम मात्रा में सेवन करने से रक्तमेह में लाभ होता है।

#- मूत्रकृच्छ - तोदरी का क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम मात्रा में पीने से मूत्रकृच्छ में लाभ होता है।

#- पूयमेह - 7-7 ग्राम शतावरी, मूसली, केवॉच , तोदरी , तालमखाना, प्रवाल पिष्टी तथा रजत भस्म ,6-6 ग्राम , विदारीकन्द , छोटी इलायची , गोखरू तथा मुस्ता, 3-3 ग्राम सालिम, शिलाजीत , 6-6 ग्राम कंकोल तथा मोचरस , 12 ग्राम वंगभस्म तथा 200 ग्राम मिश्री के बारीक चूर्ण को मिलाकर 2-4 ग्राम की मात्रा में दाड़िम शर्करा के साथ सेवन करने से पूयमेह तथा पित्तज प्रमेह में लाभ होता है ।

#- स्तन्यवर्धनार्थ - 2-3 ग्राम तोदरी चूर्ण में समभाग शतावरी चूर्ण तथा मिश्री मिलाकर गाय का दूध के साथ सेवन करने से स्तन्य ( स्तनों ) की वृद्धि होती है।

#- आमवात - तोदरी पञ्चांग को पीसकर लगाने से आमवात में लाभ होता है।

#- सन्धिवात - तोदरी के फूलों को ज़ैतून या तिल के तैल में पकाकर , छानकर तैल की मालिश करने से सन्धिवात में लाभ होता है।

#- दौर्बल्य - 2-3 ग्राम तोदरी चूर्ण में समभाग मिश्री मिलाकर गाय के दूध के साथ सेवन करने से दौर्बल्य का शमन होता है तथा शरीर की पुष्टी होता है।

#- शोथ - तोदरी को पीसकर लेप करने से शोथ एवं व्रण का शमन होता है।

#- शिर:शूल - स्थौणेयक , थुनेर ( यु Yew ) थुनेर की सूचियों से निर्मित टिंक्चर ( मूलार्क ) का प्रयोग शिरशूल तथा शंखक की चिकित्सा में किया जाता है ।

#- श्वास - थुनेर पञ्चांग का क्वाथ बनाकर पीने से कफ का निस्सारण होकर कास तथा श्वास में लाभ होता है।

#- उदरशूल -2 भाग थुनेर पत्र चूर्ण में 1भाग सोंठ चूर्ण तथा 1 भाग कुटकी चूर्ण मिलाकर सेवन कराने से उदरशूल मेंल लाभ होता है ।

#- यकृतविकार तथा ज्वर - थुनेरु पत्र तथा कुटकी का काढ़ा बनाकर प्रात: सायं पिलाने से यकृत विकार तथा ज्वर विकारों का शमन करता है।

#- आमवात - इसके सूचियों ( पत्रों ) से निर्मित टिंक्चर ( मूलार्क ) का प्रयोग वातरक्त तथा पुराने आमवात की मे देने से लाभ होता है।

# - ज्वर - थुनेर आदि द्रव्यों से निर्मित अगुर्वादि तैल की शरीर पर मालिश करने से ठंड लगकर आने वाले ज्वर का शमन होता है।

#- वातज शोथ - शरीर पर शैलेय ,थुनेर आदि द्रव्यों के कल्क तथा क्वाथ से सिद्ध तैल की मालिश करने से वातज शोथ का शमन होता है।

#- कैंसर रोग - 2-5 ग्राम थुनेर पंचाग का क्वाथ बनाकर पीने से कैंसर तथा। कैंसर से उत्पन्न उपद्रव में लाभ होता है। कैंसर के रोगियों को इसके को इसके क्वाथ के साथ- साथ इसके घनसत्व से निर्मित गोलियों का सेवन करना चाहिए ।

#- इन्द्रलुप्त - सेहुंड ( इण्डियन स्पर्ज ट्री Indian spurge tree ) स्नूही आक्षीर को समान मात्रा में सर्षप ( सरसों ) तैल के साथ मिलाकर सिर पर लगाने से गंजेपन में लाभ होता है।

#- नेत्रविकार- स्नूही क्षीर( थूहर दूध ) का स्थानिक प्रयोग चक्षु विकारों की चिकित्सा में किया जाता है।

#- कर्णशूल - छिलका रहित थूहर का तना को अग्नि में पकाकर रस निकालकर 1-2 बूँद कान में डालने से कर्णशूल का शमन होता है।

#- कर्णस्राव - थूहर की त्वचा को अर्कपत्र में लपेटकर , अग्नि पर गर्म कर उससे प्राप्त रस को प्रात:काल 1-2 बूँद कान में डालने से वातज तथा पित्तज कर्णस्राव में शीघ्र लाभ होता है।

#- बाधिर्य ( बहरापन ) 10-20 मिली थूहर के दूध को सरसों तैल में पकाये , जब तैल शेष रह जाय , तब 2-2 बूँद तैल कान में डालने से बहरापन दूर होता है।

#- कृमिदन्त - थूहर के मूल रो मुँह मे धारण करने से दाँत के कीड़े नष्ट होते है।

#- दाँत निकालने के लिए - थूहर का दूध हिलते हुए दाँत पर लगाने से वह दाँत सहज ही गिर जाता है , परन्तु दूसरे दाँत पर दूध नहीं लगना चाहिए ।

#- गलशुण्डी - थूहर के दूध का लेप लगाने से गलशुण्डी का शमन होता है।

#- खाँसी - थूहर के दो पत्तों को आग पर गर्म करके , मसलकर , रस निकालकर थोड़ा - सा नमक मिलाकर , पीने से खाँसी में आराम आता है।

#- खाँसी - थूहर के कोमल डण्डों को आग में गर्म कर उनका रस निकालकर , उसमें गुड मिलाकर पिलाने से बच्चों को वमन व विरेचन होकर खाँसी मिटती है।

#- खाँसी - त्रिधारा सेहुंड के रस में अडूसे के 10-20 पत्तों को पीसकर छोटी- छोटी गोलियाँ बनाकर 1-2 गोली दिन में दो बार चूसने से खाँसी ठीक हो जाती है।

#- विरेचनार्थ - उदर रोगों में कालीमिर्च को थूहर के दूध मे डुबोकर सुखा लें । तीव्र रेचन की आवश्यकता होने पर 1-2 दाने खिलाने से रेचन होता है।

#- जलोदर, अफारा- हरड़, पीपल, और निशोथ आदि रेचक औषधियों को थूहर के दूध में तर करके खिलाने पर तीव्र विरेचन होता है।जलोदर सूजन व अफारा भी मिट जाता है।

#- जलोदर , विस्फोट - जिस व्यक्ति को लम्बे समय तक ज्वर आया हो और उस रोगी को जलोदर या विस्फोट हो गया हो ऐसे रोगी को 5-10 मिलीग्राम थूहर के रस का अनुपान कराना चाहिए ।

#- सूजन - माँस पेशियों की सूजन पर थूहर का दूध लगाने से सूजन बिखर जाती है और पकती भी नहीं , शीघ्र ठीक होती है।

#- आकाशीय बिजली से बचाओ - जिस घर की छत पर त्रिधारा सेहुंड के गमले रखे हो उस घर पर कभी भी आकाश से बिजल कड़क कर नहीं गिरती है।

#- सोराइसिस - किसी भी प्रकार के चर्मरोग में या सोराइसिस में थूहर का स्वरस निकालकर उसमें बराबर मात्रा में सरसों का तैल मिलाकर लगाने से रोग अवश्य ठीक होता है ।
#- कर्णशूल - त्रिधारा सेहुंड , थूहर ( ट्राईएन्गुलर स्पर्ज Triangular spurge ) त्रिधारा थूहर की शाखाओं से प्राप्त स्वरस को 1-2 बूँद कान में डालने से कर्णशूल का शमन होता है।

#- कफनिस्सारणार्थ - त्रिधारा थूहर काण्ड को भूनकर स्वरस निकालकर 5 मिली स्वरस में टंकण तथा मधु मिलाकर प्रयोग करने से कफ का निस: सरण ( बलगम बाहर निकलता है ) होता है।

#- खाँसी - त्रिधारा सेहुंड का स्वरस में अडूसा के पत्तों को पीसकर 250 मिलीग्राम की गोलियाँ बनाकर प्रात:सायं 1-1 गोली लेकर चूसने से लाभ होता है।

#- उदर रोग - 5 मिलीग्राम त्रिधारा सेहुंड का मूल स्वरस का सेवन करने से आध्मान , उद्वेष्ट तथा अजीर्ण में लाभ होता है।

#- उदरकृमि - त्रिधारा सेहुंड की मूल को हींग के साथ पीसकर वस्त्र पर लगाकर उदर पर बाँधने से उदरकृमियों का नि:सरण होकर कीड़े बाहर निकलते है।

#- उपदंश रोग - त्रिधारा मूल छाल का क्वाथ 10-20 मिलीग्राम मात्रा में पिलाने से उपदंश तथा जीर्ण आमवात में लाभ होता है।

#- सूजाक - त्रिधारा सेहुंड के दूध या स्वरस में चने का बेसन मिलाकर , आग पर पकाकर 250 मिलीग्राम की गोलियाँ बनाकर प्रात: सायं 1-1 गोली का सेवन करने से सूजाक में लाभ होता है।

#- वातरक्त - त्रिधारा सेहुंड के तने का क्वाथ बनाकर परिसिंचन करने से वातरक्त में लाभ होता है।

#- आमवात - त्रिधारा सेहुंड की शाखाओं को कूटकर स्वरस निकालकर लेप करने से आमवात में लाभ होता है।

#- सन्धिशोथ - त्रिधारा सेहुंड के तने से निकला हुआ दूध में सुहागा तथा नमक मिलाकर गुनगुना करके लगाने से संधिशूल तथा संधिशोथ का शमन होता है।

#- संधिवात - त्रिधारा सेहुंड के तने प्राप्त दूध में नीम की निम्बौली का तैल मिलाकर लेप करने से संधिशोथ तथा संधिपीडा का शमन होता है।


Sent from my iPhone