Saturday, 29 May 2021

रामबाण योग :- 102 -:

रामबाण योग :- 102 -:

बिही-

बिही , वानस्पतिक नाम : Cydonia oblonga Mill. (साइडोनिया ऑब्लौंगा)Syn-Cydonia vulgaris Pers. कुल : Rosaceae (रोजेसी) अंग्रेज़ी नाम : Quince (क्विन्स) संस्कृत-गुरुप्रिया; हिन्दी-बिही, बिहिदाना, गुरूप्रिया, बिपुलबीज; कहते है। यह भारत में पश्चिमी हिमालय में 1700 मी की ऊँचाई तक प्राप्त होता है, इसके अतिरिक्त काश्मीर, पंजाब, उत्तरी पश्चिमी भारत एवं नीलगिरी में इसकी खेती की जाती है। इसके फल के बीजों को बिहीदाना कहते हैं। बीजों को जल में भिगोने से फूल कर लुआबदार हो जाते हैं।
यह शाखा-प्रशाखायुक्त मध्यम आकार का छोटा वृक्ष होता है। इस वृक्ष के काण्ड की छाल गहरे भूरे वर्ण या काली रंग की तथा शाखाएं टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं। इसके पत्र सरल, 5-10 सेमी लम्बे एवं 3.8-7.5 सेमी चौड़े, अण्डाकार, गहरे हरे, ऊपरी भाग पर चिकने, नीचे अधोभाग पर भूरे तथा रोमश होते हैं। इसके पुष्प पत्रकोण से निकले हुए लगभग 5 सेमी व्यास के, श्वेत अथवा गुलाबी रंग की आभा से युक्त होते हैं। इसके फल नाशपाती आकार के, लगभग गोलाकार, अनेक बीजयुक्त तथा पकने पर सुगन्धित व सुनहरे पीले रंग के होते हैं। बीज लम्बगोल, चपटे तथा रक्ताभ-भूरे रंग के होते हैं। इसका पुष्पकाल एवं फलकाल फरवरी से जुलाई तक होता है।
बिही के बीज पिच्छिल, बलकारक, वृष्य, दाह तथा मूत्रकृच्छ्र शामक, मधुर, कषाय, शीत तथा गुरु होते हैं।
इसकी छाल ग्राही होती है।इसके बीज हृदय एवं शरीर के लिए बलकारक, अतिसार रोधी, प्रवहिकारोधी तथा वृष्य होते हैं। इसके फल बलकारक, ग्राही, व्रणरोपक, ज्वरहर, कफ निसारक, मस्तिष्क एवं यकृत् के लिए बलकारक, दीपन, तृष्णाहर तथा श्वासहर होते हैं। इसमें प्रवाहिकारोधी गुण पाया जाता है।

#- नेत्ररोग - बिही दाना को पीसकर नेत्र के बाहर चारों तरफ लगाने से नेत्रविकारों का शमन होता है।

#- कण्ठगतक्षत - बिही के बीजों व फल का क्वाथ बनाकर गरारा करने से कण्ठगत क्षत आदि कण्ठ रोगों में लाभ होता है।

#- मुखपाक - बिही दाना को पानी में डालने से प्राप्त लुआब से गरारा करने पर मुखपाक में लाभ होता है।

#- शुष्क कास ( सूखी खाँसी )- बिही बीजों के लुआब में मिश्री व शक्कर मिलाकर दिन में 4-6 बार थोड़ा-थोड़ा पिलाते रहने से स्वरयत्रशोथ तथा श्वासनलिका-शोथ, श्वास व प्रवाहिका में लाभ होता है।

#- अतिसार - 5-10 ग्राम बिही फल का सेवन करने से अतिसार में लाभ होता है।

#- प्रवाहिका - 1-5 ग्राम बिही के बीजों को 50-100 मिलीग्राम जल में भिगोकर प्राप्त लुआब में शक्कर मिलाकर पिलाने से प्रवाहिका में लाभ होता है।

# - मूत्राशय शोथ - बिही के बीजों से निर्मित फाण्ट व क्वाथ को 10-15 मिली मात्रा में सेवन करने से मूत्राशय शोथ व मूत्रदाह में लाभ होता है।#- उपदंश ( सिफ़लिस ) - 9 ग्राम रसकर्पूर में 3-3 ग्राम बड़ी इलायची, बिही दाना तथा लौंग मिलाकर चूर्ण कर लगभग 200 ग्राम गाय का दूध मिलाकर ताम्रपात्र में पकाकर, 65 मिग्रा की वटी बनाकर सेवन करने से उपदंश, वात कफजन्य कास, श्वास तथा पार्श्वशूल का शमन होता है। इसके प्रयोग काल में भांग, आर्द्रक, मूंग, यूष, त्रिकटु तथा अन्य तीक्ष्ण पित्तकारक द्रव्यों का प्रयोग वर्जित है।

#- मूत्रदाह - बिही के बीजों का क्वाथ बनाकर 10-15 मिलीग्राम मात्रा में पिलाने से मूत्रदाह का शमन होता है।

#- प्रदर रोग - 1 या 2 ग्राम बिही बीज को रात्रि के समय जल में भिगोकर प्रात उसमें 5-10 ग्राम मिश्री मिलाकर पिलाने से प्रदर, मूत्रकृच्छ्र तथा मूत्राघात में लाभ होता है।

#- त्वक विकार, अग्निदग्ध आदि - बिही के बीजों से प्राप्त पिच्छिल पदार्थ को लगाने से अग्नि दग्ध, विस्फोट, तप्तद्रवदाह एवं शय्याव्रण में लाभ होता है।

#- क्षत - बिही के बीजों को पीसकर लेप करने से संधिशोथ क्षत तथा स्तनचूचुक व्रण में लाभ होता है।

#- अग्निदग्ध - आग से जले हुए स्थान पर बिही के बीजों से प्राप्त लुआब का लेप करने से शीघ्र लाभ होता है।

#- ज्वर रोग - 5-10 ग्राम बिही फल का प्रयोग ज्वर की चिकित्सा में करने से लाभ होता है।

#- सन्धिशोथ - बिही के बीजों को पीसकर लेप करने से सन्धिशोथ में लाभ होता है।


Sent from my iPhone

रामबाण योग :- 101 -:

रामबाण योग :- 101 -:

कुन्दरू ( बिम्बीफल )-

हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं, इसीलिए डॉक्टर रोजाना हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। कुंदरू भी ऐसी ही एक हरी सब्जी है जो कई औषधीय गुणों से भरपूर है। सिरदर्द और कान के दर्द से राहत दिलाने के अलावा यह डायबिटीज और गोनोरिया जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी फायदा पहुंचाती है। कुंदरू का पौधा आमतौर पर खरपतवार या झाड़ियों के रूप में पाया जाता है। यह एक मौसमी सब्जी है जो दिखने में परवल के जैसी होती है। झाड़ी के रूप में फैले इस पेड़ के फूलों का रंग सफ़ेद होता है। इस सब्जी के सेवन से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। आइये कुंदरू के बारे में विस्तार से जानते हैं । बिम्बी का वानस्पतिक नाम Coccinia grandis (Linn.) Voigt (कॉक्सीनिया ग्रेन्डिस) Syn-Coccinia cordifolia Cogn., Bryonia grandis Linn. है और यह Cucurbitaceae (कुकुरबिटेसी) कुल का पौधा है। Sanskrit : बिम्बी, रक्तफला , तुण्डिका , तुण्डी , तुण्डिकेरी, ओष्ठोपमफला, बिम्बिका, ओष्ठी, कर्मकारी, तुण्डिकेरिका, बिम्बा, बिम्बक, कम्बजा, गोह्वी, रुचिरफला, छर्दिनी, तिक्ततुण्डी, तिक्ताख्या, कटुका, कटुतुण्डिका; Hindi : कन्दूरी, बिम्बी, कुनली, कुनरी, कुन्दुरू कहते है। कुन्दरु कषाय, मधुर, शीत, लघु, रूक्ष, कफपित्तशामक, स्तम्भक, लेखन, रुचिकारक, प्रज्ञानाशक, वामक, विबन्धकारक, आध्मानकारक, स्तन्यकारक तथा वमनोपग होता है। यह तृष्णा, दाह, ज्वर, कास, श्वास, क्षय, रक्तपित्त, शोफ, पाण्डु, कामला, शोथ, मेद, शिरशूल, गुल्म तथा आभ्यन्तर विद्रधिशामक होता है। कुन्दरू का शाक मधुर, तिक्त, कषाय, शीत, लघु, संग्राही, वातकारक तथा कफपित्तशामक होता है।इसके पुष्प तिक्त तथा पित्तशामक तथा विशेष रूप से कामला में लाभप्रद होते हैं। इसके फल मधुर, शीत, स्तम्भक, लेखन, गुरु, पित्तवातशामक, आध्मानकारक तथा विबन्धकारक होते हैं। इसके पत्रों के सार को 2-3 ग्राम प्रति दिन प्रयोग करने से 3 या 4 दिन में ही संक्रमित यकृत् शोथ को अपने विशिष्ट प्रभाव से कम कर देता है।
 

#- कर्णशूल - कान दर्द होने पर कुंदरू के पौधे के रस में सरसों का तेल मिलाकर 1-2 बूँद कान में डालें। इससे कान दर्द से आराम मिलता है। 
 
#- जीभ के दाने व छालें - अगर आपकी जीभ पर छाले निकल आए हैं तो कुंदरू के हरे फलों को चूसें। इससे छाले जल्दी ठीक होते हैं। 
 
#- श्वास रोग, शोथ - कुंदरू की पत्तियां और तने का काढ़ा 10-12 मिलीग्राम बनाकर पीने से सांस की नली की सूजन दूर होती है। इसके अलावा इसे पीने से सांस से जुड़ी बीमारियां में भी लाभ मिलता है।

#- आंत्रकृमि - आंतों में कीड़े पड़ना एक आम समस्या है और बड़ों की तुलना में बच्चे इस समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। कुंदरू के पेस्ट में पकाए हुए गाय के घी की 5 ग्राम मात्रा का सेवन करने से आंतों के कीड़े खत्म होते हैं।

#-पिलिया - बिमबीपत्र सार को 2-3 ग्राम प्रति प्रतिदिन प्रयोग करने से 3-4 दिन में ही संक्रमित यकृत शोथ व पिलिया को अपने विशिष्ट प्रभाव से स्वस्थ कर देता है।

#- मधुमेह - अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो 5 मिलीग्राम पत्र एवं मूल का स्वरस सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।


#-सूजाक , गोनोरिया - गोनोरिया एक यौन संचारित रोग है और इसमें जननांगो के आस पास वाले हिस्सों में संक्रमण हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कुंदरू की पत्तियों के रस की 5 मिली मात्रा का सेवन करें।

#- गठिया - कुंदरू की जड़ को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द और सूजन में लाभ मिलता है। 

#- त्वचारोग - त्वचा रोग होने पर कुंदरू की पत्तियों को तेल के साथ पकाएं और इसे छानकर त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

#- कुष्ठ रोग - कुष्ठ रोग होने पर चित्रकमूल, बड़ी इलायची, कुन्दरू, अडूसा की पत्तियां, निशोथ, मदार पत्र और सोंठ इन द्रव्यों को समान मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। फिर पलाश से बने क्षार को गोमूत्र में घोलकर छान लें, इसके बाद इसे गोमूत्र की भावना देकर लेप बना लें। इस लेप को शरीर पर लगाकर कुछ देर धूप में बैठने से कुष्ठ में लाभ होता है।
 
#- घाव - कुंदरू की पत्तियों को गाय के घी में पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। अगर घाव में पस भर गया तो नीमपत्र व फिटकरी डालकर क्वाथ बनाकर गुनगुने क्वाथ से घाव को धोकर साफ करके कुन्दरूपत्र स्वरस व घी मिश्रित लेप को लगायें।
 
#- बुखार - कुंदरू की जड़ और पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इस रस को पूरे शरीर पर लेप के रूप में लगाने से  बुखार में आराम मिलता है। 


#- बालग्रह दोष ( स्कन्दापस्मार ) - आयुर्वेद के अनुसार कुंदरू के उपयोग से बाल ग्रहों को दूर किया जा सकता है। अनन्ता, कुक्कुरी, बिम्बी तथा कौंच को बालक के गले में धारण कराने से बालगृह दूर होते हैं।

#- बालग्रह दोष ( पूतना प्रतिषेधार्थ )- काकतिन्दुक, चित्रफला (इन्द्रायण), बिम्बी तथा गुञ्जा को गले में धारण कराने से बालगृह दूर होते हैं।

#- बालग्रह दोष ( शीत पूतनाग्रह प्रतिषेधार्थ ) - कपित्थ , रास्ना, बिम्बी , प्राचीबल , बेल , नन्दीवृक्ष तथा भल्लातक का क्वाथ बनाकर बालक का परिषेक ( Sprinklings ) करने से शीतपूतनाग्रह दोष का निवारण होता है।

#- सर्पदंश/वृश्चिक दंश - सांप या बिच्छू के काट लेने पर यदि आप उस जगह पर कुंदरू के फल को पीसकर लगाएं तो यह जहर के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।


Sent from my iPhone

रामबाण योग :- 100 -:

रामबाण योग :- 100 -:

वंश ( बाँस )-

बांस एक ऐसा पेड़ है जो भारत के हर प्रांत में पाया जाता है। ये लगभग 25 से 30 मीटर तक ऊंचा होता है और इसके पत्ते लंबे होते हैं। लेकिन शायद आप ये जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि बांस के भी स्वास्थ्यवर्द्धक गुण होते हैं। इसके अलावा बांस के गुण रोगों के उपचार के भी काम आते हैं।
प्रोटीन, विटामिन ए, ई, बी6, मैग्निशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिसके कारण आयुर्वेद में बांस को कई बीमारियों के लिए उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है। बांस प्राय: गर्मी के मौसम में फूलता व फलता है। वर्षा ऋतु में बादलों के तेज गर्जना से बांस के पर्वों में दरारे पड़ जाती है मादा बांस पोला या मुलायम होता है तथा नर बांस ठोस होता है। बांस की कई जातियां ऐसी हैं जिनमें पुष्प उनके जीवन-काल में एक ही बार आते हैं तथा फिर ये थोड़े-ही समय के बाद पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। कुछ जातियों में फूल प्रति 3 वर्ष में आता हैं तथा बहुत थोड़ी जाति के बांस ऐसे भी हैं, जिनमें प्रतिवर्ष आते रहते हैं।ऊपर जिस वंश के बारे में बताया गया उसके मुख्य प्रजाति के अतिरिक्त एक और प्रजाति (स्वर्णवंश, पीतवंश या पीला बाँस) पाई जाती है जिसका प्रयोग चिकित्सा में किया जाता है। Bambusa vulgaris Schrad.   (स्वर्णवंश, पीतवंश)- यह लगभग 18 मी तक ऊँचा, मध्यमाकार का होता है। इसका तना पोला या मुलायम तथा पीले रंग का होता है। इसकी पत्तियां भाला के आकार की, रेखा की हुई तथा आगे की तरफ पर नुकीली होती है। यह प्रकृति से मीठी, थोड़ी कड़वी और ठंडे तासीर की होती है। यह बुखार के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करती है। इसकी नई शाखाएं तथा जड़ मूत्र संबंधी बीमारी में फायदेमंद होती है। बांस का वानास्पतिक नाम Bambusa bambos (Linn.) Voss (बैम्बूसा बैम्बोस) है और ये Poaceae (पोऐसी) कुल का है। बांस को अंग्रेजी में Thorny bamboo (थॉर्नी बैम्बू) कहते हैं। लेकिन भारत के अन्य प्रांतों में बांस को कई नामों से पुकारा जाता है। Sanskrit-वंश, कर्मार, तृणध्वज, शतपर्वा, यवफल, वेणु, मस्कर, तेजन, तुंगा, शुभा, तुगा, किलाटी, पुष्पघातक, बृहत्तृण, तृणकेतुक, कण्टालु, महाबल, दृढ़ग्रन्थि, दृढ़पत्र, धनुर्द्रुम, दृढ़काण्ड, कीचक, कुक्षिरन्ध्र, मृत्युबीज, वादनीय, फलान्तक, तृणकेतु, तृणराजक, बहुपर्वन्, दुरारुह, सुशिराख्य; Hindi-बाँस, कांटा बांस, कहते है।बांस प्रकृति से मीठा, एसिडिक, तीखा, कड़वा, भारी,रूखा और ठंडे तासीर का होता है। यह कफ और पित्त कम करने में सहायता करता है।  बांस के फायदे के कारण कुष्ठ, व्रण या अल्सर, सूजन, मूत्रकृच्छ्र या मूत्र संबंधी बीमारी, प्रमेह या डायबिटीज, अर्श या पाइलस तथा जलन कम करने में मददगार होता है। बांस का अंकुर कड़वा, मधुर, तीखा, अम्लिय या एसिडिक,रूखा, भारी, मल-मूत्र को निकालने वाला और कफ बढ़ाने वाला होता है। यह जलन, रक्तपित्त यानि नाक या कान से खून बहने की बीमारी तथा मूत्र संबंधी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। वंशलोचन भी कड़वा, मधुर, ठंडे तासीर का, रूखा, वात कम करने वाला, पौष्टिक, वीर्य या सीमेन बढ़ाने वाला, स्वादिष्ट, रक्त को शुद्ध करने वाला और शक्ति बढ़ाने वाला होता है। यह प्यास, खांसी, बुखार, क्षय, रक्तपित्त यानि नाक या कान से खून बहने की बीमारी , कामला या पीलिया, कुष्ठ, पाण्डु या एनीमिया,मूत्रकृच्छ्र या मूत्र संबंधी बीमारी, अपच तथा जलन कम करने में मदद करता है।  यह उल्टी, अतिसार या दस्त, प्यास, जलन या गर्मी, कुष्ठ, कामला या पीलिया,  रक्तछर्दि या खून की उल्टी, फूफ्फूस में सूजन, खाँसी, सांस लेने में तकलीफ, मूत्रकृच्छ्र या मूत्र संबंधी बीमारी, मुखपाक (Stomatitis),बुखार या फीवर, आँख संबंधी रोग एवं सामान्य कमजोरी (कमजोरी मे चीकू के फायदे)में फायदेमंद होता है। बांस की जड़ प्रकृति से ठंडी, विरेचक या शरीर से मल-मूत्र निकालने में मददगार, मूत्र संबंधी बीमारी में लाभकारी तथा शक्ति बढ़ाने में मददगार होती है। इसके पत्ते भी प्रकृति से ठंडे, आँख के बीमारी में लाभकारी और बुखार से राहत दिलाने में सहायता करते हैं।  बांस में मैग्निशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, पोटाशियम, फॉस्फोरस होने के कारण ये आयुर्वेद में इसको औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है।


#- आधाशीशी दर्द - 10 मिली बांस के जड़ के रस में 500 मिग्रा कर्पूर मिलाकर, 1-2 बूंद नाक में डालने से आधासीसी का दर्द कम होता है।


#- कानदर्द - अगर सर्दी-खांसी या  किसी बीमारी के साइड इफेक्ट के तौर पर कान में दर्द होता है तो बांस से इस तरह से इलाज करने पर आराम मिलता है। चौलाई की जड़, अंकोल फल, लहसुन, अदरक तथा वंश आदि द्रव्यों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर उसको सर्पि, तेल, वसा या फैट, मज्जा इन चार प्रकार के स्नेहों में या गौदधि ( दही ) को, गौतक्र, सुरा, चुक्र आदि के रस में पकाकर 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द कम होता है।

#- कर्णशूल - बांस के कल्क को बकरी तथा भेड़ के पेशाब या घी अथवा तेल में पकाकर, छानकर 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द कम होता है।


#- मुँह के छालें - अगर पौष्टिकता की कमी या किसी बीमारी के कारण मुँह के छालो से परेशान हैं तो बांस के पेस्ट का इस तरह से इलाज करने पर लाभ मिलता है। वंशलोचन को शहद में मिलाकर मुंह में लेप करने से मुंह के छाले मिटते हैं।


#- कण्ठरोग - अगर लंग्स में सूजन हुआ है तो बांस के गुण इसके इलाज में काम आयेगा। बांस के पत्ते का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पीने व गरारे करने से फुफ्फुस का सूजन, खांसी या गले का दर्द कम होता है।


#- सूखी खाँसी - अगर मौसम के बदलाव के कारण सूखी खांसी से परेशान है और कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है तो बांस से इसका इलाज किया जा सकता है। वंशलोचन चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से कफ निकलता है तथा सूखी खांसी मिटती है।


#- दस्त व आँतों के कीडें - बांस के पत्तों, अंकुरों या तना का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पीने से अतिसार या दस्त आंत्रकृमि या उल्टी में लाभ होता है।



#- बवासीर - अगर ज्यादा मसालेदार, तीखा खाने के आदि है तो पाइल्स के बीमारी में  बांस का घरेलू उपाय बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। बवासीर के मस्सों की मालिश कर, वंशपत्र आदि के काढ़े से  मस्सों से धोने पर पाइल्स का दर्द कम होता है।

#- मधुमेह - आजकल की भाग-दौड़ और तनाव भरी जिंदगी ऐसी हो गई है कि न खाने का नियम और न ही सोने  का। फल ये होता है कि लोग को मधुमेह या डायबिटीज की शिकार होते जा रहे हैं। वंश यव से बने खाद्य पदार्थों का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।


#- मूत्रकृच्छ - मूत्र संबंधी बीमारी में बहुत तरह की समस्याएं आती हैं, जैसे- मूत्र करते वक्त दर्द या जलन होना, मूत्र रुक-रुक कर आना, मूत्र कम होना आदि। बांस इस बीमारी में बहुत ही लाभकारी साबित होता है। वंशांकुर तथा वंश की जड़ का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पीने से बिन्दुमूत्रकृच्छ्र में लाभ होता है।

#- मूत्रदाह - गोखरू, वंशलोचन तथा मिश्री से बने 2-4 ग्राम चूर्ण को गाय के कच्चे दूध ( धारोष्णदुग्ध ) के साथ खिलाने से मूत्रजलन की बीमारी से राहत मिलती है।


#- रज: प्रवर्तनार्थ - मासिक धर्म या पीरियड्स होने के दौरान बहुत तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- मासिक धर्म होने के दौरान दर्द होना, अनियमित मासिक धर्मचक्र, मासिक धर्म के दौरान रक्तस्राव या ब्लीडिंग कम होना या ज्यादा होना आदि।   25 ग्राम वंशपत्र तथा 50 ग्राम शतपुष्पा (सोआ) को मिलाकर काढ़ा बनाकर इसमें गुड़ मिला कर पीने से मासिक-धर्म संबंधी कष्ट कम होता है।


 #- त्वचा विकार - बाँस ( वंश ) के पत्ते तथा जड़ को पीसकर लेप करने से कुष्ठ, त्वचा विकारों या रोगों तथा दाद से राहत मिलती है।


#- घाव सूजन - बांस के पत्तों का काढ़ा बनाकर प्रभावित स्थान को धोने से सफेद दाग , घाव तथा सूजन में लाभ मिलता है।


#- घाव व सूजन - वंश के अंकुरों को पीसकर लेप करने से घाव तथा सूजन में लाभ होता है।


#- जीर्णज्वर - संक्रमण के कारण बुखार हुआ है तो उसके लक्षणों से राहत दिलाने में वंशलोचन के फायदे से आराम मिलता है। वंशलोचन तथा गिलोय सत् को शहद में मिलाकर चटाने से जीर्ण ज्वर (पुराना ज्वर) कम होता है।

#- दाह - बांस में शीत गुण पाए जाने के कारण यह शरीर में शीतलता बनाने में भी मदद करता है। अक्सर मेनोपॉज के दौरान शरीर में बेचैनी या हॉट फ्लैशज की समस्या होती है। इसके उपयोग से शरीर में ठंडक का एहसास होता है और हॉट फ्लाशैज या गरमी के एहसास से मुक्ति मिलने में आसानी होती है।


#- विसर्प रोग - विसर्प (त्वचा रोग है जिसमें पैर, उंगली, चेहरे पर रैशेज़ निकलते हैं) एक ऐसी समस्या है जो पित्त दोष के असंतुलित होने के कारण होती है। बैम्बू में पाए जाने वाले पित्त शामक गुण इस अवस्था को रोकने या कम करने में सहयोगी होते हैं। 


#- सर्पदंश व कीटदंश - बांस के कोमल अंकुर, आंवला, कपित्थ, सोंठ, मरिच, पीपल, वचा, कूठ आदि द्रव्यों को लेकर चूर्ण बनाकर लेप, नाक से लेने पर एवं काढ़े के रुप में प्रयोग करने से मकड़ी, चूहा, सांप के काटने आदि के विषाक्त प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।

#- सर्पदंश - बांस के कोमल अंकुर, कुटकी, पाटला बीज, सोंठ, शिरीष आदि द्रव्यों को गोमूत्र के साथ पीसकर छानकर पीने तथा, 1-2 बूंद नाक में डालने व अञ्जन आदि के लिए प्रयोग करने से गोनस सर्प का काटने पर  विष के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है और इन्द्रवारुणी मूल तथा वंशनिर्लेखन (बांस के अंकुर के बाहर सटा हुआ खुजलीदार आवरण) को पीसकर लेप करने से काटे हुए स्थान (कीट लूतादंशजन्य) पर उत्पन्न मस्सों (मांसांकुरों) पर लगाने से वह कम होता है।

#- आवर्त विकार - वंशपत्र का क्वाथ बनाकर 10-20 मिली क्वाथ की मात्रा पीने से मासिक विकारों मे लाभ होता है।

#- ग्रंथि विसर्प - बलामूल , नागबला , हरीतकी , भोजपत्र की गाँठ , बेहडा , बांसपत्र तथा अग्निमंथ को पीसकर लेप करने से ग्रन्थि विसर्प में लाभ होता है।

#- विसर्प - सौंफ , नागरमोथा , वराहीकंद , बाँस का अँकुर , नीलपुष्प , सैरेयक , धनिया , देवदारु तथा सहिजन छाल को पीसकर लेप करने से वातज- विसर्प में लाभ होता है।

#- त्वक विकार - वंशपत्र तथा मूल को पीसकर लेप करने से कुष्ठ , त्वचा की बिमारी तथा दाद का शमन होता है।

#- अर्बुद - बाँस की ताज़ा मूल में समभाग ताम्रपर्णी ( तम्बाकू ) एवं पान की पत्ती को मिलाकर , तैल में पीसकर लेप करने से अर्बुद में लाभ होता है।

#- रक्तपित्त - 500 मिलीग्राम वंशलोचन चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से रक्तपित्त में लाभ होता है।

#- अलर्क विष - अंकोल तथा बाँस की मूल को गाय के दूध में पीसकर पीने से अलर्क विष में लाभ होता है।



Sent from my iPhone