Tuesday, 13 January 2015

४५ - गौ-चिकित्सा - लकवा रोग ।

४५ - गौ-चिकित्सा - लकवा रोग ।

१ - मुँह का लकवा रोग ( language )
=========================

रोग व लक्षण :- यह रोग विशेष रूप से गायों को होता हैं और जिन क्षेत्रों की मिट्टी में फास्फोरस की कमी पायी जाती हैं और इसकी कमी- पूर्ती हेतू पशु हड्डियाँ खाने लगते हैं वहाँ यह रोग अधिक होता हैं । जिन हड्डियों में क्लोस्ट्रीडियम बोटलीनम् टाइप " डी" जीवाणु अथवा उनका विष उपस्थित रहता हैं , उन हड्डियों को खाने से यह रोग हो जाता हैं ।
इस रोग का प्रमुख लक्षण यह हैं कि रोगग्रस्त पशु की पेशियाँ अत्यधिक कमज़ोर हो जाती हैं और हर समय उसके मुँह से लार टपकती रहती है । जीभ , ग्रसनी तथा जबड़े को लकवा मार जाता हैं , जिनके कारण पशु चारा- दाना खाने , जूगाली करने और निगलने में असमर्थ हो जाता हैं ।

चिकित्सा :- इस रोग की अभी तक कोई भी विश्वसनीय चिकित्सा की खोज नही हो सकी हैं । अलबत्ता पशु को खुराक के साथ खनिज चूर्ण खिलाना एकदम बन्द कर दें , और इस बात की सावधानी रखनी चाहिए कि उसे हड्डियाँ खाने का अवसर न मिल सकें ।

२ - पशुओं का लकवा व फ़ालिज रोग
=======================
कारण व लक्षण - इसरोग को लकवा ,पक्षाघात , फ़ालिज आदि नामों से जाना जाता हैं अंग्रेज़ी मे इसे "पैरेलिसिस" कहते हैं यह असाध्य रोग हैं । जिस पशु को यह रोग हो जाता हैं , उसका जीना कठिन हो जाता हैं । इस रोग की उत्पत्ति बादी से होती हैं । इसमे रोगग्रस्त पशु के कान सीधे खडे होकर लकड़ी के समान कठोर हो जाते हैं सारी देह जकड़ जाती हैं । चारों पाँवों से भी खड़ा नही हो पाता हैं । यह रोग प्राय: कमर पर गहरी चोट लग जाने , तेज सर्दी - गर्मी या बरसात मे अधिक समय तक भीगने, ज़हरीली घास आदि खा लेने , सूत जैसे लम्बे कीड़ों का रीढ़ की हड्डी के गूदे में पैदा हो जाना आदि कारणों से होता हैं । इससे पशु का एक ओर धड़ अथवा धड़ का पिछला हिस्सा निश्चल हो जाता हैं अर्थात हिलता डुलता नही हैं ।
१ - औषधि - पशु को पूर्णरूपेण आराम करने दें , उसके नीचे गुदगुदा बिछावन दें , और प्रत्येक १-१ घन्टा के अन्तराल पर उसकी करवट बदलवाने रहना चाहिए । क्योंकि इस रोग मे पशु करवट नही बदल पाता हैं ।
२ -औषधि - दूध मे अण्डों की जर्दी फेंटकर पिलाना चाहिए । यह लाभप्रद होता हैं ।
३ -औषधि - पानी के साथ सरसों पीसकर फ़ालिज प्रभावित अंग पर लेप करना भी लाभकारी सिद्ध होता हैं ।
४ - औषधि - प्रभावित अंग को गरम पानी की भाप दें क्योंकि भाप बन्द जगह पर करे ।
५ - सोंठ और हराकसीस ६-६ माशा , सेंधानमक आधी छटांक और कुचला ४ माशा - इन समस्त द्रव्यों को लेकर आधा लीटर जल में घोटकर छान लें और पशु को नित्य पिलायें । इस रोग में पशु को ख़ूब गरम व सुपाच्य वस्तुऐ खिलानी चाहिए तथा हवा सर्दी से पूरा - पूरा बचाव रखना चाहिए एवं निश्चल हुए अंग पर गर्म तेलों की मालिश करनी चाहिए ।
६ - औषधि - इस रोग में दागना भी लाभदायक होता हैं । २-२ दाग चारों पुट्ठों पर १-१ दोनों ठठरी के नीचे दोनो कनपटियों पर दाग , दोनों नितम्बों पर २ दाग पशु को लगवा दें । दागने का चिन्ह पुर्वोक्त जैसा हैं ।


Sent from my iPad

(२७)-२-गौ-चि०-बाँय - वायुरोग ।

(२७)-२-गौ-चि०-बाँय - वायुरोग ।

१ - कँपन रोग
============

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु खड़ा रहे या बैठे रहे वह काँपता रहता हैं - तो यह रोग वायु विकार के कारण होता हैं

१ - औषधि - गेरू २ तौला पीसकर ताज़े पानी में घोलकर नाल द्वारा पिलाने से लाभकारी सिद्ध होता हैं । यह खुराक पशु की उम्र के हिसाब से घटा- बढ़ा लेनी चाहिए ।

२ - औषधि - सरसों का तेल २५० ग्राम , सोंठपावडर २० ग्राम , एक साथ मिलाकर देने पर काफ़ी लाभ कारी सिद्ध होता हैं ।

३ - टोटका - तुम्बें ( तित्त लौकी - कडवी लौकी ) की बेल को रोगी पशु के गले में लपेटकर बाँधने से लाभकारी होता हैं ।

२ - गठियाँ रोग ( Gout )
=====================
कारण व लक्षण - इस रोग में पशु के ख़ून में विकार उत्पन्न होकर पुट्ठों तथा जोड़ो में सूजन हो जाती हैं तथा उनमें बड़ा दर्द होता हैं । खराब चारा- दाना खाने अधिक समय तक खडे रहने , एकदम तेज गर्मी से ठण्डक में जाने , सीलन युक्त स्थानों पर बँधे रहने पर , आदि कारणों से यह रोग होता हैं । इस रोग से ग्रसित पशुओं के जोड़ो और पुट्ठों में दर्द होता हैं । जोड़ो पर अचानक सूजन हो जाती हैं । पशु चलने - फिरने मे असमर्थ हो जाता हैं तथा बेचैनी से करवटें बदलता रहता हैं । कभी - कभी उसे बुखार भी हो जाता हैं ।

१ - औषधि - सबसे पहले पशु को जूलाब देना होगा । इसलिए अरण्डी तैल आठ छटांक अथवा सरसों के तैल में आधा छटांक सोंठ पावडर मिलाकर पशु को पिलाना चाहिए ।
२ - औषधि - काला नमक आठ छटांक और आधा छटांक सोंठ कुटपीसकर दोनो के आधा लीटर पानी में मिलाकर पिलाना चाहिए ।
# - जूलाब देने के बाद अगली दवाओं का उपयोग करना चाहिए -

३ - औषधि - गुड १ पाव , सोंठ १ तौला , अजवायन १ छटांक , मेंथी आधा पाव और भाँग १ तौला - इन सब द्रव्यों को घोटकर - पीसकर २५० ग्राम , दूध में गुड़ सहित घोलकर आग पर पकाकर पशु को पिलायें । यह योग गठिया रोग में लाभकारी हैं ।
४ - औषधि - दूसरे दिन पशु को निम्नांकित योग को तैयार कर १-१ मात्रा दिन में बार दें । पलाश पापड़ा ( ढाक के बीज ) , अनार की छाल , सौँफ और अमलतास - प्रत्येक १-१ तौला लें । इन द्रव्यों को आधा लीटर पानी में पकायें और जब २५० मिली पानी शेष रह जायें तो गुनगुना - गुनगुना ही पशु को ख़ाली पेट पिलायें ।
५ - औषधि - उपर्युक्त औषधि मुख द्वारा सेवनीय औषधियों के अतिरिक्त गठिया रोग में , बाहृाउपचार आवश्यक हैं । निम्नलिखित तैलो से जोड़ो पर मालिश करके रूई के फाहों से सेंक करना चाहिए और फिर वही फांहें उन्हीं जोड़ो पर बाँध देना चाहिए , लेकिन उनके हवा न लगे । इससे पशु को दर्द मे आराम आता हैं तथा सूजन भी कम होती हैं
# - इस रोग मे ठण्डी हवा बहुत हानिकारक होती हैं । अत: उससे विशेष रूप से बचाव रखें ।

गठिया नाशक बाहृा उपचारार्थ तेलीय योग
============================
१ - औषधि - आक ( मदार ) के पत्तों को कुटकर रस निचोड़ लें ओर २५० ग्राम तिल के तेल मे एक लीटर रस मिलाकर आग पर रखकर पकायें । जब रस जलकर तेल मात्र शेष रह जायें तो उसे कपड़े से छान लें । इस तेल की जोड़ो पर मालिश करना लाभकारी हैं ।
२ - औषधि - कपूर १ तौला पीसकर , तारपीन तेल १ छटांक , दोनो को आपस मे मिलाकर मालिश करना गुणकारी होता हैं ।
३ - औषधि - धतुरे के पत्तों का रस १ पाव निकालकर उसे आधा सेर कड़वा ( सरसों ) तेल मे मिलाकर पकायें । जब रस जलकर तेल मात्र शेष रह जायें तो छानकर मालिश के कार्य में लेना लाभकारी होता हैं ।
४ - औषधि - धतुरा बीज २ तौला पीसकर , तिल का तेल १ पाव , दोनो को मिलाकर १५-२० दिन तक धूप में रखे , बीस दिन के बाद छानकर शीशी भरकर रख लें । इस तेल की मालिश करना भी गठिया मे लाभकारी होता हैं ।
५ - औषधि - एक पाव लहसुन की पोथियाँ अच्छी तरह कुचलकर उन्हे आधा लीटर तिल के तेल मे डालकर आग पर पकायें जब तेल भलीभाँति पक जायें तो तेल छानकर स्वच्छ शीशी मे भर कर रख लेवें । इस तेल की मालिश भी गुणकारी होती हैं ।
६ - औषधि - हरी- हरी दूबघास ( दूर्वा ) को १० सेर पानी में उबालकर गरमपानी का जोड़ो वाले स्थान पर भपारा दें और दर्द वाली जगह पर गरम- गरम पानी डालें । इस प्रयोग से पशु का दर्द कम होता हैं ।
७ - औषधि - पलाश के फूल ( ढाक,टेशू के फूल ) २ किलो , १० सेर पानी में उबालकर गरम - गरम पानी का भपारा दें व पानी डालकर सिकाई करने से भी दर्द कम होता हैं ।
# - औषधि - जब पशु को गठिया रोग मे कुछ आराम हो जायें तथा दर्द कम हो जायें और सूजन भी जाती रहे , पशु आराम से चलने फिरने लगे तो कुछ दिनों तक हवा व सर्दी से बचाते हुए ताक़त प्राप्ति हेतू नीचे लिखे योगों का उपयोग करना चाहिए - -

८ - औषधि - हराकसीस,सोंठ,चिरायता , तथा भाँग अथवा खाने वाला सोडा ( प्रत्येक १-१ तौला ) लेकर आधा लीटर पानी मे घोलकर अथवा गुड की डली में मिलाकर कम से कम सात दिनों तक सुबह के समय पशु को लगातार खिलाना चाहिए । इस प्रयोग से पशु को खोई हुऐ शक्ति पुन: प्राप्त हो जाती हैं ।
पथ्य - इस रोग में पशुओं को बादीकारक या कब्जकारक चींजे कदापि नही खिलानी चाहिए । ब्लकि शीघ्रपाची तथा गरम चींजे जैसे - चाय , दूध , दलिया आदि ही खिलानी चाहिए । चना , मटर , लोबिया आदि द्विदलीय जाति के दाने या ठण्डी वस्तुओं का सेवन वर्जित हैं । पानी भी ठण्डा न देकर थोड़ा गुनगुना पिलाना चाहिए और हवा , सर्दी एवं बरसात से पशु को बचाकर रखना चाहिए । यदि ठण्ड अधिक हो तो पशु को गरम झूल ओढायें तथा उसके बाँधने के स्थान पर उपलो की आग सुलगा देनी चाहिए ।

---------- ० -----------


Sent from my iPad

४६ -गौ - चिकित्सा -पित्तरोग ( पित्तदोष ) ।

४६ -गौ - चिकित्सा -पित्तरोग ( पित्तदोष ) ।

१ - पित्तरोग ( पित्ती उछलना )
========================

कारण एवं लक्षण - यह रोग पित्तविकार के कारण उत्पन्न होता हैं । जब यह पित्त ख़ून मे मिल जाता है तो खाल में चक्कते से पैदा कर देता हैं । जब पित्त ( Bile ) रक्त मे मिलकर खाल के नीचे पहुँचता हैं तो वहाँ पर खुजली उत्पन्न कर देता हैं तथा खाल के ऊपर ददोरे- से पड़ जाते हैं । इनमें तेज खुजली उठती हैं और इस रोग से ग्रसित पशु बेचैन होकर सींगों , खुरों अथवा पेड़ - पौधों या दीवार आदि से रगड़ - रगड़ कर खुजलाता हैं । इस रोग को ही पित्ती निकलना या पित्ती उछलना कहते हैं । अंग्रेज़ी में इस रोग को "आर्टिकेरिया " कहाँ जाता हैं । पित्ती के ददोरे बार- बार मिटते और बनते (उछलते) रहते हैं । यह ददोरे खाल के ऊपर जगह- जगह मच्छर के काटें जैसे गोल - गोल से चक्कते के रूप में होते हैं , जो प्राय : २ या ३ इंच चौड़े होते हैं । सम्पूर्ण शरीर में खाज हो जाती हैं । यह रोग गाय - भैंस को हो जाता है और उनके योनि स्थान पर सूजन आ जाती हैं ।

# - सर्वप्रथम पशु के शरीर से प्रबल वेग को निकालने हेतू कोई जूलाब देना चाहिए । इस हेतू नीचे लिखे योगों का प्रयोग कर सकते हैं ।

१ - औषधि जूलाब - सरसों का तेल आधा लीटर और आधा छटांक सोंठ पावडर मिलाकर नाल द्वारा पिलाये छोटे - बड़े पशु के हिसाब से मात्रा कम ज़्यादा कर लेनी चाहिए ।

२ - औषधि - जूलाब देने के बाद पशु के शरीर पर गेरू और सरसों का तेल आपस मे मिलाकर मलना चाहिए । और इसके बाद पशु को आग तपानी चाहिए ।

३ - औषधि - नीम की पत्तियों को पीसकर पिलाना चाहिए । यह अति लाभकारी होता हैं ।

४ - औषधि - गाय का दूध व गाय के दूध से बना मट्ठा पिलाना गुणकारी होता हैं ।

५ - औषधि - बकरी का दूध पिलाना भी अतिउत्तम होता हैं ।

६ - औषधि - शहद १२५ ग्राम , गेरू पावडर १२५ ग्राम , ताजा पानी ४०० ग्राम मे मिलाकर नाल द्वारा पशु को पिला देना चाहिए । इससे पित्ती के चक्कते शान्त हो जाते हैं ।

७ - औषधि - नीम के पत्ते , शीशम के पत्ते , अडुसा बाँसा के पत्ते प्रत्येक आधा - आधा छटांक मिलाकर आधा लीटर पानी मे उबाले जब तीन चौथाई पानी शेष रह जाये तो छानकर ठण्डा होने पर पशु को पिला दें । इससे पित्ती शान्त हो जाती हैं ।

८ - औषधि - बदन पर मीठा तेल ( तिल का तेल ) की मालिश कर ऊपर से नमक मल देना चाहिए । इससे भी पित्ती शान्त करने का उपाय हैं ।

# - पथ्य - पशु को पित्तकारक कोई भी वस्तु खाने को ना दें । पानी गुनगुना या ताजा पिलायें साथ ही पशु को ऊनी कम्बल उढाकर हवा से पूर्णरूपेण बचाव करें ।

# - इस रोग के शान्त होने पर पशु को अधिक दिनों तक माण्ड व नमक देते रहना चाहिए । ऐसा करने से इस रोग की पुन: होने की सम्भावना नही रहती हैं ।

------------- ० --------------


Sent from my iPad

४६ -गौ - चिकित्सा -पित्तरोग ( पित्तदोष ) ।

४६ -गौ - चिकित्सा -पित्तरोग ( पित्तदोष ) ।

१ - पित्तरोग ( पित्ती उछलना )
========================

कारण एवं लक्षण - यह रोग पित्तविकार के कारण उत्पन्न होता हैं । जब यह पित्त ख़ून मे मिल जाता है तो खाल में चक्कते से पैदा कर देता हैं । जब पित्त ( Bile ) रक्त मे मिलकर खाल के नीचे पहुँचता हैं तो वहाँ पर खुजली उत्पन्न कर देता हैं तथा खाल के ऊपर ददोरे- से पड़ जाते हैं । इनमें तेज खुजली उठती हैं और इस रोग से ग्रसित पशु बेचैन होकर सींगों , खुरों अथवा पेड़ - पौधों या दीवार आदि से रगड़ - रगड़ कर खुजलाता हैं । इस रोग को ही पित्ती निकलना या पित्ती उछलना कहते हैं । अंग्रेज़ी में इस रोग को "आर्टिकेरिया " कहाँ जाता हैं । पित्ती के ददोरे बार- बार मिटते और बनते (उछलते) रहते हैं । यह ददोरे खाल के ऊपर जगह- जगह मच्छर के काटें जैसे गोल - गोल से चक्कते के रूप में होते हैं , जो प्राय : २ या ३ इंच चौड़े होते हैं । सम्पूर्ण शरीर में खाज हो जाती हैं । यह रोग गाय - भैंस को हो जाता है और उनके योनि स्थान पर सूजन आ जाती हैं ।

# - सर्वप्रथम पशु के शरीर से प्रबल वेग को निकालने हेतू कोई जूलाब देना चाहिए । इस हेतू नीचे लिखे योगों का प्रयोग कर सकते हैं ।

१ - औषधि जूलाब - सरसों का तेल आधा लीटर और आधा छटांक सोंठ पावडर मिलाकर नाल द्वारा पिलाये छोटे - बड़े पशु के हिसाब से मात्रा कम ज़्यादा कर लेनी चाहिए ।

२ - औषधि - जूलाब देने के बाद पशु के शरीर पर गेरू और सरसों का तेल आपस मे मिलाकर मलना चाहिए । और इसके बाद पशु को आग तपानी चाहिए ।

३ - औषधि - नीम की पत्तियों को पीसकर पिलाना चाहिए । यह अति लाभकारी होता हैं ।

४ - औषधि - गाय का दूध व गाय के दूध से बना मट्ठा पिलाना गुणकारी होता हैं ।

५ - औषधि - बकरी का दूध पिलाना भी अतिउत्तम होता हैं ।

६ - औषधि - शहद १२५ ग्राम , गेरू पावडर १२५ ग्राम , ताजा पानी ४०० ग्राम मे मिलाकर नाल द्वारा पशु को पिला देना चाहिए । इससे पित्ती के चक्कते शान्त हो जाते हैं ।

७ - औषधि - नीम के पत्ते , शीशम के पत्ते , अडुसा बाँसा के पत्ते प्रत्येक आधा - आधा छटांक मिलाकर आधा लीटर पानी मे उबाले जब तीन चौथाई पानी शेष रह जाये तो छानकर ठण्डा होने पर पशु को पिला दें । इससे पित्ती शान्त हो जाती हैं ।

८ - औषधि - बदन पर मीठा तेल ( तिल का तेल ) की मालिश कर ऊपर से नमक मल देना चाहिए । इससे भी पित्ती शान्त करने का उपाय हैं ।

# - पथ्य - पशु को पित्तकारक कोई भी वस्तु खाने को ना दें । पानी गुनगुना या ताजा पिलायें साथ ही पशु को ऊनी कम्बल उढाकर हवा से पूर्णरूपेण बचाव करें ।

# - इस रोग के शान्त होने पर पशु को अधिक दिनों तक माण्ड व नमक देते रहना चाहिए । ऐसा करने से इस रोग की पुन: होने की सम्भावना नही रहती हैं ।

------------- ० --------------


Sent from my iPad

(१२)- गौ - चिकित्सा . मूत्ररोग ।

(१२)- गौ - चिकित्सा . मूत्ररोग ।

मूत्ररोग ( पेशाब सम्बन्धी रोग )
=================================

१ - मूत्र में ख़ून आना ( Hamaturia )
==============================

कारण व लक्षण - ठण्डे तथा खराब मौसम का प्रभाव , गुर्दे मे रक्ताधिक्यता , मूत्र - पथरी तथा अन्य कारणों से यह रोग होता हैं । इस रोग मे रक्तयुक्त गहरे लाल रंग का पेशाब ( मूत्र ) होता हैं । प्राय यह रोग पशुओं पीठ ( कमर ) पर गहरी चोट लग जाने की वजह से या कोई ज़हरीली घास खा लेने से या अधिक तेज गर्मी , या धूप मे काम करने या पथरी हो जाने , गूर्दो की भीतरी खाल छिल जाने से , या मूत्रनली मे किसी प्रकार का घाव हो जाने आदि कारणों से हो जाता हैं । इस रोग में ग्रसित से ग्रसित पशु को ख़ून मिला हुआ लाल रंग का पेशाब ( मूत्र ) आता हैं कभी- कभी तेज ज्वर भी हो जाता हैं , पशु के अक्सर क़ब्ज़ भी रहने लगता हैं और कभी - कभी दस्त भी होने लगते हैं ।

१ - औषधि - अमचूर १२५ ग्राम , सायं के समय मिट्टी के सकोरे ( बर्तन ) में डालकर पानी में भिगोकर रख दें । दूसरे दिन प्रात: काल के समय इसको हाथों से मसलकर तथा कपड़े से छानकर रोगी पशु को यही छना हुआ पानी नाल द्वारा पिलाना गुणकारी हैं ।

२ - औषधि - इलायची , राल , व शेलखडी प्रत्येक २-२ तौला , हराकसीस ६ माशा तथा गेरू १ तौला , लेकर इन सभी को पीसकुटकर गाय के दूध की लस्सी या मट्ठा अतिगुणकारी होगा वरना ठन्डे पानी मे भी घोलकर रोगी पशु को पिलाने से लाभ होता हैं ।

३ - औषधि - कीकर के पत्ते ४ छटांक और हल्दी दो तौला लें इन दोनो द्रव्यों को भाँग की भाँति घोट-पीसकर पानी के साथ छानकर पशु को पिलाना अति गुणकारी होता हैं ।

४ - औषधि - बारीक पीसी हुई फिटकर १ तौला , गाय का दूध आधा लीटर मे मिलाकर पशु को पिला दें , यह अत्यन्त लाभदायक योग हैं ।

५ - औषधि - यदि गर्मी की अधिकता के कारण पशु को ख़ूनी पेशाब आ रहा हो तो ऐसी दशा में पीपल व बेरी की लाख , ( गोंद ) बहरोजा, छोटी इलायची - प्रत्येक १-१ तौला और कीकर के पत्ते ५ तौला लें । इन समस्त द्रव्यों को बारीक पीसकर गाय के दूध की लस्सी या छाछ मे मिलाकर पिलाना गुणकारी होता हैं ।

६ - औषधि - पशु को यदि रूक- रूककर थोड़ी - थोड़ी मात्रा मे पेशाब आता हो तो ऐसी स्थिति में - गेरू १ छटांक , गाय का घी १२५ ग्राम , सौँफ १ छटांक लें , पहले सौँफ व गेरू को पीसकर ,गाय का आधा लीटर दूध की लस्सी में घोलकर उसमे घी मिलायें और फिर नाल द्वारा पशु को पिलाना चाहिए । ऐसा करने से पेशाब मे ख़ून आने का लक्षण भी दूर हो जाता हैं ।


२ - पेशाब ( मूत्र ) में ख़ून आना
#####################

कारण व लक्षण - गर्मी के कारण अचानक चोट लगने से यह रोग हो जाता है । इस रोग में पशु की पेशाब में ख़ून आता है । और पशु सुस्त रहता है । उसकी कमज़ोरी दिनों दिन बढ़ती जाती है । उसे साधारणँ ज्वर भी रहता है । उसे रक्तमिश्रित पेशाब होती है ।

१ - औषधि -:- गेहूँ का मैदा ४८० ग्राम , पानी १४४० ग्राम , एक बर्तन में पानी भरकर तथा उसमें हाथ से थोड़ा मैदा डालकर हिलाते रहना चाहिए । नहीं तो एकदम डालने पर गाँठें पड़ जायेगी और मैदा अच्छी तरह घुल नहीं सकेगा । रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक यह दवा पिलायी जाय।

२ - औषधि - नीम की हरी पत्ती १२० ग्राम , गाय का घी २४० ग्राम , पानी २४० ग्राम , नीम की पत्ती को पीसकर तथा पानी मिलाकर , कपड़े द्वारा छानकर , बाद में घी को गुनगुना करके नीम की पत्ती के रस में मिलाकर , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

३ - औषधि - जामुन की अन्तरछाल ३० ग्राम , गाय के दूध से बनी दही ९६० ग्राम , गाय का घी ३६० ग्राम , अन्तरछाल को बारीक कूटकर , पानी में मिलाकर , छान लेना चाहिए । फिर रस को दही के साथ घोटकर , रोगी पशु को दोनों समय , पिलाया जाय । और ध्यान रहे की रोगी पशु को क़ब्ज़ करनेवाली कोई वस्तु न खिलाया जाय ।

आलोक-:-
#- रोगी पशु को शीशम की पत्ती , बरसीम, हरे जौ आदि खिलाये जाय । और रोगी पशु को गाजर , नीम की पत्ती पीसकर पिलायी जाय । सुखी घास नहीं खिलानी चाहिए ।

#- दवा देने के पहले पशु को जुलाब देना आवश्यक है । रोगी पशु को जुलाब के लिए इन वस्तुओं का प्रयोग करे--

# - अरण्डी का तैल ५०० ग्राम , सेंधानमक या साधारण नमक ६० ग्राम , नमक को अरण्डी के तैल में मिलाकर गरम गुनगुना कर पिलाना चाहिए । और इसके बाद २ लीटर ऊपर अरण्डी का तैल और नमक का जुलाब बताया गया है उसे देने के आधे घन्टे बाद गोमूत्र देना चाहिए । गोमूत्र न मिले तो बकरी का मूत्र भी लिया जा सकता है । गाभिन पशु का मूत्र अधिक लाभदायक होता है ।




३ - पेशाब का रूक- रूककर आना
######################

कारण व लक्षण - गुर्दे की कमज़ोरी के कारण और दाने के साथ पत्ती , रेत अधिक खा जाने से यह रोग हो जाता है । सूखी घास अधिक खाने से और बाद में पानी पीने से भी यह रोग हो जाता है । इस रोग में पशु अधिक बेचैन रहता है । उसकी पेशाब रूक जाती है । वह पेशाब करने की बार - बार चेष्टा करता है । बार- बार उठता है । परन्तु बार - बार यत्न करने पर भी उसे पेशाब नहीं होती । रोगी पशु पाँव चौड़े करता हैं ।

१ - औषधि - अजवायन का तैल ६० ग्राम , मीठा तैल २४ ग्राम , रोगी पशु को तत्काल इन दोनों चीज़ों को मिलाकर , बोतल द्वारा , पिलाना चाहिए । इससे वह गोबर भी करेगा और उसे पेशाब भी अवश्य होगी । अगर एक मात्रा में आराम न हो तो आधे घन्टे बाद दूसरी बार इसी मात्रा में यह दवा पिलानी चाहिए ।

२ - औषधि - मिरचा १२० ग्राम , लहसुन १२० ग्राम , कालीमिर्च ६० ग्राम , ज़ीरा ६० ग्राम , फिटकरी ६० ग्राम , पानी ६ लीटर , सबको बारीक पीसकर पिलायें । पशु को घुमना - फिरना भी चाहिए ।

३ - औषधि - नौसादर ७२ ग्राम , पानी ४०० ग्राम , नौसादर को महीन पीसकर , पानी में मिलाकर , रोगी पशु को पिलाया जाय । एक बार में आराम न हो , तो दूसरी बार , इसी मात्रा में , आधे घन्टे बाद पिलाया जाय ।

४ - औषधि - काँसे के फूल ३६ ग्राम , पलास के फूल १२० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , काँसे के फूल और पलाश को बारीक पीसकर , पानी में उबालकर , छानकर गुनगुना होने पर रोगी पशु को , चार - चार घन्टे बाद , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

५ - औषधि - मोरपंखी के पौधे की पत्ती ६० ग्राम , शक्कर का पानी ५०० ग्राम , शक्कर के पानी में उबालकर , छह- छह घन्टे में यह दवा पिलायी जाय ।

६ - औषधि - पशु को यदि रूक- रूककर थोड़ी - थोड़ी मात्रा मे पेशाब आता हो तो ऐसी स्थिति में - गेरू १ छटांक , गाय का घी १२५ ग्राम , सौँफ १ छटांक लें , पहले सौँफ व गेरू को पीसकर ,गाय का आधा लीटर दूध की लस्सी में घोलकर उसमे घी मिलायें और फिर नाल द्वारा पशु को पिलाना चाहिए । ऐसा करने से पेशाब मे ख़ून आने का लक्षण भी दूर हो जाता हैं ।


------------ ० -----------


४ - मूत्रावरोध , मूत्रबन्द , मूत्र का रूक जाना
===============================

कारण व लक्षण - पुट्ठों तथा गुर्दो की दुर्बलता , पथरी हो जाने , सुखा चारा अधिक खा जाने व पानी का कम मिलना व पशु द्वारा पानी कम पीना , आदि कारणों से से पशु का पेशाब आना बन्द हो जीता हैं । पेशाब रूक जाने के कारण पशु परेशान हो जाता है । पेशाब रुकने के ये ही मुख्य करण होते हैं । इस रोग से ग्रसित पशु को पेशाब नही होता हैं । बेचैन होकर उठता बैठता हैं और बार- बार पेशाब करने की कोशिश करता हैं । पथरी के कारण जिस पशु चिकित्सकों के विचार से इस रोग का निदान ओपरेश्न मानते हैं । पर मेरे अनुभव के आधार पर पशुओं का आपरेशन कराने के बाद भी लाभ होते देखा नही गया हैं तथा आपरेशन के बाद भी फिर से पथरी वही उसी स्थान पर हो जाती हैं इसलिए बिमारी के कारण का इलाज होगा तो वह ठीक स्वत: ही हो जायेगी और दुबारा नही नही होगी । रोग के प्रारम्भ के तीन दिनों तक यह निश्चित नही हो पाता हैं कि - उपर्युक्त तीनों कारणों मे से किस कारण से पशु बिमार हैं या किस कारण से पेशाब का बन्द लगा हैं । इसलिए हमें ऐसी दवाओं का प्रयोग करना पड़ता हैं कि जो सबसे पहले मूत्रबन्द को खोल दे वरना पशु की मृत्यु भी हो जाती हैं ।

१ - औषधि - कलमीशोरा ३० ग्राम , गाय का दूध १ लीटर मिलाकर पशु को दिन मे कई बार पिलाने से रोगी पशु पेशाब करने लगता हैं । चाहे उसके मूत्रावरोध का कारण पथरी , गुर्दो की कमज़ोरी या पेट मे पानी की कमी हो पशु को आराम आ जाता हैं ।

२ - औषधि - गाय का घी १२५ ग्राम , देशी शराब १२५ ग्राम , दोनों को मिलाकर पिलाने से मूत्रबन्द खूल जाता हैं यह योग तीनों ही दशा के बन्द को खोलने मे सक्ष्म हैं ।

३ - औषधि - कब्जियत के कारण ख़ून जाने में - अमचूर १०० ग्राम , पानी २०० ग्राम , गाय का घी १०० ग्राम , १ मिट्टी का बर्तन जिसमे आधा किलो पानी आ सकें , सायं को मिट्टी का बर्तन लेकर उसमे साबुत अमचूर को पानी मे भिगोकर रख दें । प्रात:काल होने पर अमचूर को पानी मे ही मसलकर निचोड़ लें और घी को हल्का गरम करके दोनो को आपस मे मिलाकर नाल द्वारा पशु को पिलायें ।यह लाभदायक योग हैं ।

४ - औषधि - प्याज़ , लहसुन , हल्दी ,मेंथी , अजवायन , बकायन ,कलौंजी तथा ककड़ी की पत्तियाँ व भटकटैया २०-२० ग्राम , लेकर २ किलो पानी मे काढ़ा बनाकर दिन में २ बार पिलाना हितकर रहता हैं ।

५ - औषधि - सफ़ेद तिल २०० ग्राम , पानी मे भिगोकर पिलाना लाभदायक रहता हैं । लेकिन इन सबसे पहले यदि हम सरसों का तेल आधा लीटर व सोंठपावडर आधा छटांक मिलाकर पिलायें इससे पशु को जूलाब होकर पेट साफ़ होकर जल्दी आराम आयेगा ।

# - पथ्य - रोग ठीक होने पर नमकयुक्त चावल का माण्ड व हरा मुलायम चारा ही पशु को खिलायें ।

६ - गर्मी के कारण पेशाब की जगह ख़ून आने पर १ किलो बकरी के दूध में २५० ग्राम ककड़ी की पत्तियाँ पीसकर मिलायें और पशु को पिला दें । लाभदायक रहेगा।

७ - औषधि - ताजा जल में २० ग्राम , बबूल की पत्तियाँ बारीक पीसकर पानी मे मिलाकर पिलाने से गर्मी शान्त होकर मूत्रमार्ग से ख़ून आना बन्द हो जाता हैं ।

८ - औषधि - नमक मिलाकर चावल का माण्ड अथवा अलसी देना भी लाभदायक हैं ।

९ - औषधि - दिन में तीन - चार बार कई दिन तक छाछ में गुड मिलाकर पिलाने से इस रोग से छुटकारा प्राप्त हो जाता हैं ।

५ - मूत्रावरोध नाशक ( बन्द खोलने के अन्य उपाय )
================================

१ - औषधि - कलमीशोरा १ तौला , धनिया ५ तौला , कपूर ३ माशा , इन सब द्रव्यों को लेकर ठण्डे पानी में घोट- पीसकर को पशु को पिलायें ।

# - इस दवा को पिलाने के साथ ही नीचे लिखी दवाओं मे से किसी एक दवा का बाहृारूप से मूत्रेन्द्रिय पर लगाना चाहिए । तो पशु को अतिशीघ्र लाभ होकर खुलकर मूत्र आने लगता हैं ।

२ - औषधि - नीम के पत्ते २०० ग्राम ,पानी ३०० ग्राम ,में उबाल कर घोट- पीसकर पेस्ट बना लें और मुत्रेन्द्रिय पर लेप लगाने से भी लाभदायक सिद्ध होगा ।

३ - औषधि - पशु की मुत्रेन्द्रिय मे एक साबुत लालमिर्च रख देवें और जब पेशाब आ जायें तो मिर्च को निकाल दें अगर पशु नर हैं तो मिर्च का लेप बनाकर लिंग ( मुत्रेन्द्रिय ) पर लगा दे और पेशाब आने पर मुत्रेन्द्रिय को धोकर गाय के घी का लेप लगा दें जिसके कारण जलन शान्त हो जायेगी ।

२ - औषधि - कलमीशोरा के काढ़े से पेस्ट की बत्ती बनाकर मुत्रेन्द्रिय में अन्दर चढ़ा दें अथवा नर पशु की मुत्रेन्द्रिय पर बाहृा लेप कर दें ।



Sent from my iPad

Friday, 25 July 2014

१-गौ-संहिता

१-गौ-संहिता
.............
१.उपनिषद्, महाभारत,चरकसंहिता,अष्टंागहृदय,भावप्रकाश,निघंटु,आर्यभिषेक,आिद ग्रंथों में तथा विज्ञान और साहित्य में गाय के दूध की महिमा गाई गई है ।

२.गाय तो भगवान की भगवान है, भूलोक पर गाय सर्वश्रेष्ठ प्राणी है ।

३.दूध जैसा पौष्टिक और अत्यन्त गुण वाला ऐसा अन्य कोई पदार्थ नहीं है ।दूध जो मृत्युलोक का अमृत है ।सभी दूधों में अपनी माँ का दूध श्रेष्ठ है,और माँ का दूध कम पड़ा तो वहाँ से गाय का दूध बच्चों के लिए अमृत सिद्ध हुआ है ।

४.गौदु््ग्ध मृत्युलोक का अमृत है मनुष्यों के लिए । शक्तिवर्धक,रोगप्रतिरोधक,रोगनाशक तथा गौदुग्ध जैसा दिव्य पदार्थ त्रिभुवन में भी अजन्मा है ।

५.गौदुग्ध अत्यन्त स्वादिष्ट स्िनग्ध,कोमल,मधुर,शीतल,रूचीकर,बुद्धिवर्धक,बलवर्धक,स्मृति वर्धक ,जीवनीय,रक्तवर्धक,तत्काल वीर्यवर्धक ,बाजीकरण,्स्थिरता प्रदान करने वाला,ओजप्रदान करने वाला ,देहकान्ति बढ़ाने वाला सर्वरोगनाशक ,अमृत के समान है ।


६.आधुनिक मतानुसार गौदुग्ध में विटामिन "ए" पाया जाता है जो कि अन्य दूध में नहीं विटामिन "ए" रोग -प्रतिरोधक है जो आँख का तेज बढ़ाता है और बुद्धि को सतर्क रखता है ।

७.गौदुग्ध शीतल होने से ऋतुओ के कारण शरीर में बढ़ने वाली गर्मी नियन्त्रण में रहती है वरन् हगंभीर रोगों के होने की प्रबल संभावना रहती है ।
८.गौदुग्ध जीर्णज्वर मानसिकरोग,शोथरोग,मुर्छारोग,भ्रमरोग,संग्रहणीरोग,पाण्डूरोग,जलन,तृषारोग,हृदयरोग शूलरोग,उदावर्तगुल्म ,रक्तपित,योनिरोग,और गर्भस्राव में हमेशा उपयोगी है ।

९.गौदुग्ध वात पित्तनाशक है,दमा,कफ,स्वास,खाँसी प्यास,भूख मिटाने वाला है ।गोलारोग,उन्माद,उदररोगनाशक है ।

१०.गौदुग्ध मू््त्ररोग तथा मदिरा के सेवन से होने वाले मदात्यरोग के लिए लाभकारी है ।गौदुग्ध जीवनोउपयोगी पदार्थ अतन्त श्रेष्ठ रसायन है तथा रसों का आश्रय स्थान है जो कि बहुत पौष्टिक है ।


Sent from my iPad