Tuesday, 13 January 2015

(६)-१- गौ - चिकित्सा ,पैर रोग ।

(६)-१- गौ - चिकित्सा ,पैर रोग ।

१ - रोग - पशुओं में लँगड़ी बाँय अथवा परपरहवा रोग ।
==================================

कारण व लक्षण - इस रोग में पशु के कुल्ही का हिस्सा जाम हो जाता है । वह लगंडाकर चलने लगता है । कई बार पशु को बुखार भी हो जाता है और उसको गोबर व मूत्र का बन्द भी लग जाता है । पशु ६-७ घन्टे में परेशान होकर मर जाता है , यह दवा इस बिमारी में बड़ी कारगर है ।

१ - औषधि - अजवायन की धूनी ।

गाय के गोबर के ऊपले को किसी बर्तन में रखकर जला लें जब धूआँ निकलना बन्द हो जाये । तब उसके ऊपर थोड़ी - थोड़ी अजवायन डालते रहे ओर धूएँ को पशु के मुँह के पास रखें जिससे उसके मुँह में धूआँ चला जाये । ५० ग्राम ताज़ा भृंगराज को लेकर बारीक साग की तरह काट लें , ४० कालीमिर्च मोटी - मोटी कूटकर १०० ग्राम गेहूँ का आटा लेकर उसमें मिलाकर कर गुथकर कच्ची- पक्की रोटी बना लें जो भी एक या दो बने रोटी ठन्डी करके उनमे ६० ग्राम गाय का घी रखकर पशु को खिला देने से ठीक हो जायेगा । यह औषधि केवल एक बार ही देनी है । आटे में मिलाकर न देवें क्योंकि गाय को चार पेट होते है उसे आटा पचता नहीं है ।( अगर रोटी नहीं बना पाते तो आटे को कड़ाई में हल्का सा भूनकर सी दवाईयाँ मिलाकर भी दें सकते है ) लेकिन पानी मत देना ।


२ - आगे के पैर की मोच ( घटने का खिसक जाना )
=============================

कारण व लक्षण - परस्पर लड़ने से , घातक चोट लगने से, दौड़ने और फिसल जाने पर कभी - कभी पशु की गोड़ खिसक जाती है । इसके लिए नीचे लिखें उपचार का प्रयोग करना चाहिए ।

१ - औषधि - कन्थार की हरी पत्तियाँ २४० ग्राम , या पत्तियों का रस ४० ग्राम ,मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्तियों को पहले पानी में डालना चाहिए एक घंटे बाद पत्तियों को निकालकर उन्हें महीन पीसकर उनका रस कपड़े में छानकर निकाल लेना चाहिए । फिर जितना रस हो , उतना खाने के मीठे तैल में मिलाकर गरम करना चाहिए । गरम करते समय चम्मच द्वारा उसको हिलाना चाहिए । फिर घोल से गुनगुना रहने पर पशु के घुटने पर मालिश करनी चाहिए । एेसी मालिश चार दिन तक करनी चाहिए । पाँव तुरन्त ठीक हो जायेगा । रोगी पशु के बाल निकल जायेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । बाल बाद में आ जायेंगे । जब पशु अच्छा हो जाये, तब मालिश किये गये स्थान पर नारियल का तैल रूई से लगाना चाहिए । इससे आराम आ जायेगा ।

२ - औषधि - रोगी पशु के चटखुरी या मोच के स्थान पर पहले रूई द्वारा मिट्टी का तैल ( घासलेट ) लगाया जाय । १२ घंटे बाद उसी स्थान पर नारियल का तैल लगाया जाये।यह दवा एक ही बार लगाने पर पशु को आराम हो जायेगा । कन्थार की दवा भी बनाकर मोच में काम आ सकती है ।

--------------------------- @ ----------------------------

३ - खुर तिड़कना
=================

कारण व लक्षण - पशुओं के खुसरो मे तिडकन आ जाती है ।

१ - औषधि - कभी-कभी पशु का खुर कोई मार लगने से तिडक जाता है,सीताफल ( शरीफ़ा ) की पत्ती १२ ग्राम , चूना ९ ग्राम , शरीफ़ा की पत्तियाँ बारीक पीसकर चूने में मिलाकर ज़ख़्म में भरकर ऊपर से रूई रखकर पट्टी बाँधनी चाहिए ।

२ - औषधि - भिलावें का तैल साढ़े चार ग्राम में भरकर ऊपर से गरम लाल लोहे का दाग लगाया जाय । इस प्रयोग से पशु को आराम मिलेगा ।
------------ @ -------------

४ - खुरमोच
===============

कारण व लक्षण - कभी - कभी अचानक गड्डे में पैर गिर जाने से या आपस में लड़ने से पशुओं के खुर में मोच ( चोट ) आ सकती है और उस स्थान पर सूजन आ जाती है ,और पशु चलने - फिरने में लँगड़ाता है ।

१ - औषधि - पहले नीम की पत्ती पानी में उबालकर पानी से सेंकें, फिर निम्नलिखित दवा का उपयोग करना चाहिए । कन्थार ( कठार, गोविन्द फल, लै०- कैपीरस केलेनिका ) २४० ग्राम , मीठा तैल ६० ग्राम , कन्थार की पत्ती को पानी में आधा घन्टा तक डालकर फिर पत्तियों को निकालकर महीन पीसें । फिर कपड़े द्वारा रस निकालकर जितना रस हो उतना ही तैल मिलाकर गरम करें । उसे गुनगुना रहने पर रोग के स्थान पर रोज़ सुबह ८ दिन तक मालिश करें । इससे पशु के रोग के स्थान पर के बाल तो निकलेंगे , किन्तु चमड़ी नहीं निकलेगी । कुछ दिन में बाल जम जायेंगे और पशु ठीक हो जायेगा । जब पशु का लंग करना कम हो जाये तो उस स्थान पर खोपरे का तेल रोज़ लगाना चाहिए ।

२ - औषधि - घासलेट ( मिट्टी का तैल ) ६० ग्राम , से रोगी पशु के रोगस्थान पर लगाकर मालिश कि जाय । फिर १२ घंटे बाद उस स्थान पर नारियल तैल को लगाया जाय। इस दवा के लगाने से एक बार में ही आराम आने लगता है ।
---------------------------- @ ---------------------------

५ - खोराला ( अगले पैर के खुर के पास पक जाना )
==================================

कारण व लक्षण - अगले पाँव के खुर के पास पक जाता है । इलाज न होने से वह पककर पककर फूट जाता है और पशु लँगड़ाता है ।

१ - औषधि - आक ( मदार ) की हरी गीली लकड़ी में तेल लगाकर फिर उसके ऊपर सिन्दुर लगा लें । उसे पशु की नाक के अन्दर घुसा दें । इस प्रकार नाक के दोनो छिद्रों में आक की लकड़ी चलानी चाहिए । इसे लगाते समय पशु की नाक से आवाज़ आती है, और वह छींकता हैं ।
आलोक-:- आक की लकड़ी को पहले ही पशु की नाक के बाहर से नाप लेंना चाहिए । ध्यान रहे कि लकड़ी इतनी बड़ी न हो कि वह आँख तक पहुँच जाय । आँख तक पहुँच से हानि हो सकती है । यह रोग पशु के अगले पैर में ही होता है ।

-------------------------- @ ----------------------------

६ - पाँव करवा जाने पर ( पैरों का तलस जाना )
==================================

कारण व लक्षण - रेत ,काली मिट्टी और नरम मिट्टी में पैदा हुए बछड़ों को पथरीली ज़मीन पर काम करने से पाँव करवा जाते है । रोगी पशु लंग करता है । वह कभी - कभी एक, दो या तीन पाँवों से लंग करता है ।

१ - औषधि - रोगी पशु के पैरों में नाल हमेशा बैठवानी चाहिए । इससे उसके पाँव करवाते नही । फिर वह डामर की सड़क , पथरीली ज़मीन और अन्य कड़ी जगहों पर आसानी से चल सकता है ।

२ - औषधि - रोगी पशु को नीम के उबले पानी से, गुनगुना होने पर ,२० ग्राम , नमक डालकर , दोनों समय , आराम होने तक ,सेंकना चाहिए । बाद में रोग के स्थान पर नारियल तैल की मालिश करनी चाहिए ।

घोड़े के लिए इलाज -:- ईंट को लाल गरम करके पानी में बुझा लें । फिर तत्काल उस ईंट पर घोड़े का लँगड़ा पैर रख दें। इससे उसके पैर में सेंक लगेगा और उसे आराम हो जायेगा ।
#- थोड़े से गाय के गोबर से बने कण्डो फ़र्श पर रख कर जलायें ,उपले जल जाने पर उन्हें तुरन्त वहाँ से हटा दें और उस स्थान पर घोड़े के पैर को गरम गरम फ़र्श पर रखकर सेंकना चाहिए और ऊपर से थोड़ा थोड़ा पानी डालनी चाहिए, इससे सेंक लगने से आराम आने लगेगा ।

-------------------------------- @ ---------------------------------

७ - खुर ( तलवे या तालू फूटने ) की बीमारी ।
=================================

कारण व लक्षण - यह रोग भैंस को होता है । गर्मी की अधिकता के कारण यह रोग पैदा होता है ।

१ -औषधि - पशु के मुँह के भीतर ऊपरी जबड़े में दो पतले सुराख़ होते है , जिनका सम्बंध मस्तिष्क से रहता है । वह जो पानी पीता है वह इन सूराखों से उसके मस्तिष्क में चढ़ जाता है । ये दोनों सुराख़ अन्दर से चौड़े हो जाते है । पशु जब पानी पीता है तो पानी उसकी नाक से गिरता है ।

२ - औषधि - सिन्दुर ३६ ग्राम , मक्खन ९ ग्राम , दोनों को मिलाकर , थोड़ी रूई में लपेटकर , गोमती घास की काड़ी ( सोटिया घास ) लेकर उपर्युक्त मिश्रण उसके एक सिरे पर लगायें । फिर पशु को धीरे से पृथ्वी पर सुलाकर सावधानी से दोनों स्वरों में दो काँडियांँ बनाकर , दोनों सूराखों में आधा - आधा इंच लें जायँ ।बाहर निकली काड़ी को तोड़ देना चाहिए । रोगी पशु को एक ही बार में अवश्य आराम होगा ।
खान-पान -:- रोगी पशु को कमजोर न होने देना चाहिए । मुलायम घास और पतली खुराक दी जायेँ ।

------------------- @ ------------------




Sent from my iPad

( १९)-२-गौ - चि०-खूरपका मूंहपका ।

( १९)-२-गौ - चि०-खूरपका मूंहपका ।

१ - खुसाड़ा, खूरपका व मुँहपका , घाव
=========================

कारण व लक्षण - यह जुगलाने वाले पशुओं की दुखदाई बीमारी है । इससे रोगी पशु के मुँह छालें और पैर में ज़ख्म हो जाते हैं । यह अनििश्चत रोग है । अधिकतर सर्दी के दिनों में यह रोग होता है । गर्मी में भी यह कभी - कभी हो जाता है । कभी - कभी वर्षा में भी हो जाता है । यह रोग एक ही पशु को एक हैं । वर्ष में २ - ३ बार भी हो सकता है । यह रोग सर्दी के कारण अधिक होता है । इसमें पशु मरते तो कम है , लेकिन दूँ:ख अधिक भोगते है । इसके चलते कई मादा पशुओं को गर्भपात भी हो जाता है । यह रोग छुआछूत के कारण अधिक फैलता है । यह रोग पहले जगंली सुअरों में होता है , फिर दूसरे पशुओं में फैलता है । इस रोग में सुअर की मृत्यु अधिक संख्या में होती है । ऐसे में पशु सूस्त रहता है । उसके मुँह से लार गिरती रहती है , और वह खाना पीना छोड़ देता है । खुर में ज़ख़्म होने के कारण वह अच्छी तरह चलफिर नहीं सकता और लंग करता है । दूधारू पशु के दूध में कमी आ जाती है । मुँह मे अधिक छालें पड़ जाते है , जिस कारण वह खा- पी नहीं पाता और दिनों - दिन वह कमज़ोर होता जाता है । मुँह के छालें बढ़ते - बढ़ते ज़ख़्म का रूप धारण कर लेते है । पशु के मुँह से दुर्गन्ध आती है । उसका बुखार बढ़ जाता हैं । उसकी नाक से पतला पानी गिरता रहता है ।

१ - औषधि - केला ४ नग , मिस्सी ९ ग्राम , पानी १ लीटर , केले को और मिस्सी को पानी में मिलाकर पशु को , अच्छा होने तक , रोज़ देना चाहिए । केले को पानी के साथ बिलकुल मथकर प्रयोग में लाना चाहिए ।

२ - औषधि - बन्दर की हगार (जंगली ) २५ ग्राम , रोटी या पानी के साथ मिलाकर पिलायी जाय । बन्दर की हगार की धूनी देनी चाहिए ।

३ - औषधि - अलसी का तैल २४० ग्राम , कत्था सफ़ेद १२ ग्राम , कत्था को लेकर महीन पीसकर तैल में मिलाकर , दोनों समय , रोगी पशु को इसी मात्रा में पिलाने से मुँह के छालें अच्छे हो जाते है । तथा पशु घास खाने लगता है ।

४ - औषधि - खरगोश का ख़ून ४ बूँद , अलसी का तैल १२० ग्राम , तैल में ख़ून को मिलाकर रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक ,उक्त मात्रा में पिलाया जाय ।
आलोक -- खरगोश का ख़ून इंजेक्शन से निकालना चाहिए उसकी हत्या नहीं करनी चाहिए ।

टोटका --:-
५ - औषधि - आँकड़े ( मदार ) का दूध ५ ग्राम , अजवायन का तैल ५ ग्राम , सिन्दुर १८ ग्राम , लकड़ी की एक पतली सलाई द्वारा सबको मिलाना चाहिए । हाथ से मिलाने पर हाथ में छालें पड़ जायेंगे । फिर रोगी पशु की पीठ पर (मकड़ी पर ) सलाई द्वारा इतवार को सुबह के समय में दो - दो बूँद लगानी चाहिए । यह दवा अच्छे पशुओ को भी लगानी चाहिए,जिससे उनकाे रोग ना हो पाये ।
टोटका --:-
६ - औषधि - टोटका - कई लोग नीचे लिखा टोटका भी करते है । जिन्हें इस विद्या पर विसवास हो वह करके देंख सकते है । इतवार को सुबह के समय सब पशुओ का थोड़ा - थोड़ा गोबर १२४० ग्राम , लेना चाहिए और ओझा झाड़ ( चिरचिटा का पेंड ) की एक बड़ी हरी जड़ लाकर उसको तैल में और सिन्दुर में भिगोकर उस गोबर के बीच में गाड़ देना चाहिए । फिर एक लाल कपड़े पर सतियाँ ( स्वस्तिक ) बनाकर उसकी एक पोटली बना ली जायें और उस पोटली को मुख्यद्वार पर बाँध दिया जायें ।तब सब पशुओं को उसके नीचे लाना और ले जाना चाहिए । अगर कोई पशु कभी किसी कारणवश मर जाय, तो उस पोटली को छोड़ देना चाहिए और मरे हुए पशु को लें जाने के बाद गोमूत्र छिटककर फिर से उस स्थान पर बाँध देनी चाहिए ।

७--औषधि - रोगी पशु के मुँह तथा पैर को साफ़ करने के लिए नीम की पत्ती १ किलो, पानी १४ लीटर , नीम की पत्तियों को महीन पीसकर पानी में डालकर उबाल लेना चाहिए । फिर छानकर गुनगुने पानी से रोगी पशु का मुँह और पैर रोज़ाना दोनों समय ,आराम होने तक , धोने चाहिए ।
आलोक-- नीम की पत्ती के स्थान पर बकायन,मुजाल,निर्गुन्डी की पत्तियों को लेकर भी कर सकते है ।

# - फिर पशु को अलसी का तैल ६० ग्राम , बेकल की सुखी पत्ती की राख ( ब्रह्मपादप , लैटीन भाषा में- जिम्मास्पोटियम मोटेना ) २४ ग्राम , मालती पञ्चांग ६ ग्राम , बेकल की हरी पत्तियाँ लाकर उन्हें जलाकर उनका पावडर बना लें फिर मालती को महीन कूटछानकर तालमेल मिलाकर रोगी के मुँह के छालें और घाव में दोनों समय,आराम आने तक लगाते रहे ।

८ - औषधि - डीकामाली ( मालती ) ९ माशे , करौंदे की जड़ १२ ग्राम , नारियल का तैल २४,ग्राम , सबको बारीक कूटछानकर सब को आपस में मिलाकर रोगी पशु के मुँह और पैरों पर दोनों समय , आराम होने तक ,लगाया जाना चाहिए ।

९ - औषधि - खटामा,( खाटखटुम्बा ,अम्बरबेल ) २० ग्राम , पीकर कीड़े पड़े ज़ख़्म में भरकर ऊपर से पट्टी बाँध दी जाय । उसके ऊपर मिट्टी का लेप लगा दिया जाय। इससे कीड़े मर जायेंगे । मिट्टी की जगह गाय का गोबर भी लगा सकते है ।

१० - औषधि - कीड़े वाले ज़ख़्म में रूई द्वारा अजवायन तैल भी लगाया जाय तो कीड़े बहुत जल्दी मरते है ।

११ - कीड़े वाले ज़ख़्म मे पीसा हुआ नमक भरकर ,ऊपर से पट्टी बाँधी जाय और उसके उपर गाय का गोबर का लेप कर देना चाहिए ।

टोटका - : - बड़ी लाजवन्ती १० ग्राम , कीड़े वाले पशु को खिलायी जाय और लाजवन्ती की एक बीटी बनाकर रोगी पशु के गले में बाँध दी जाय। तो सब कीड़े मर जायेंगे ।

टोटका - : - छोटी दूद्धी (हजारदाना ) ६० ग्राम , रोगी पशु को खिलायी जाय और ६० ग्राम दूद्धी लेकर रोगी पशु के गले से टच करके किसी कपड़े से बाँध दें शरीर के सभी कीड़े मर जायेंगे ।

१२ - औषधि - ज़ख़्म ( घाव ) -- सिन्दुर १२ ग्राम , नारियल तैल १२ ग्राम , दोनों को मिलाकर ज़ख़्म पर लगाया जाय । इससे ज़ख़्म जल्दी ठीक होगे ।
आलोक :- किन्तु ध्यान रहे पशु घाव को चाटने न पायें और पट्टी पर जो गोबर लगाये वह देशी गाय का ही गोबर होना चाहिए । नहीं तो पशु चाटता रहेगा और घाव बढ़ता रहेगा ।

१३ - औषधि - गेन्दा फूल के पेड़ की पत्तियाँ ताेडकर उनका रस निकालकर घाव में भरकर पट्टी बाँध ने से भी कैसा भी घाव हो जल्दी ठीक होता है । पट्टी पर गाय का गोबरअवश्य लगायें ।

१४ टोटका- औषधि - हींग ९ ग्राम , सरसों का तैल २४० ग्राम , दोनों को मिलाकर वर्षा और शीत ऋतु मे हर इतवार के दिन बोतल द्वारा पिलाया जाय । इससे पशु को बिमारी नहीं होगी ।

१५ -टोटका- औषधि - मीठा तेल ३६० ग्राम , हर इतवार को मौसम के अनुसार पिलाते रहे । मीठे तैल के स्थान पर अलसी का तैल भी प्रयोग करते है ।

१५ -टोटका- गौशाला में खरगोश पाले जायें ।उनका कटघरा मुख्यद्वार के पास ही हो । कटघरे की सफ़ाई करते समय जो कचरा निकलता है उसे गौशाला के गेट पर ही डाल देना चाहिए । और उसके ऊपर से सभी पशुओं को निकाले तो खूरपका मुहँपका रोग नहीं आयेगा । दूसरे दिन उस कचरे को साफ़ कर कटघरे का नया कचरा फिर फैला देना चाहिए । जिन दिनों यह बिमारी हो उन दिनों तो तरना ही चाहिए लेकिन अगर हम इसे प्रतिदिन करे तो यह रोग गौशाला में आयेगा ही नही ।

आलोक -:- यह ध्यान अवश्य रहे की रोगी पशु को नमक और गुड़ भूलकर भी नहीं खिलाना चाहिए । अगर रोगी पशु घास - दाना न खाये तो उसे चावल का माँड़ या ज्वार का आटा पकाकर खिलाया जाय ।इससे उसके पेट में ठंडक होगी और पेट भरेगा । ज्वार का आटा १ किलो , पानी ४ लीटर , दोनों को मिलाकर पकाया जाय और ठंडा होने पर रोगी पशु को दोनों समय , घास दाना न खाने तक खिलाया जाना चाहिए ।

# - अगर रोगी पशु को कुछ खिलाया- पिलाया न जाय और पानी ही ख़ूब पिलाया जाय तो रोगी पशु को पानकाशी की बिमारी हो जायगी ।

१६ - औषधि - खुसाड़ा से विलायती गायों को १०५ से १०७ सेंटीग्रेड तक बुखार हो जाता है ऐसे में पशु को बालोल ( सेम ) की नरम-नरम पत्तियाँ खिलानी चाहिए ।

१८ - औषधि - हरी शीशम की पत्तियाँ खिलानी चाहिए , २५० ग्राम , शीशम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसका रस १ लीटर पानी में मिलाकर दोनों समय ,उक्त मात्रा में रोगी पशु को खाने के लिए देना चाहिए । हरी - हरी नीम की पत्तियाँ खिलानी चाहिए । एक किलो नीम की पत्ती को बारीक कुटकर और ५०० ग्राम , पानी में मिलाकर पिला देंना चाहिए ।

१९ - औषधि - एक किलो नीम की बारीक पीसकर एक लीटर पानी में उबालें और गुनगुना होने पर पशु को पिला दें ।

२० - हाथी सुण्डी ( हेलीओट्रोपियम इण्डिकम ) ६० ग्राम ( य़ह दवाई कार्तिक महीने के बाद गड्ढे़ सुखने के बाद उन गड्ढों में उगती है ) बारीक पीसकर १०० ग्राम , पानी में मिलाकर पिला देनी चाहिए । उसे गरम करके देने से ज़्यादा फ़ायदा होता हैं ।

२१ - जलजमनी ( बछाँग ) २१६० ग्राम , पीसकर ४०० ग्राम ,पानी में पिला देने से ज़्यादा लाभ होता है ।

२२ - औषधि - हरड़ बेल की पत्ती ४८० ग्राम , को पीसकर ५०० ग्राम , पानी के साथँ मिलाकर पिलानी चाहिए ,गरम करके पिलाने पर ज़्यादा फ़ायदा है ।
# - हरा चारा पैराग्रास काटकर देना चाहिए ,उसकी कुट्टी नहीं देनी चाहिए , क्योंकि कुट्टी खाने पर पशु को तकलीफ़ होती है । वह उसे चुभती है ।

२३ - रोगी पशु को गोमूत्र पिलाने से ज़्यादा फ़ायदा होता है । इसलिए रोज,अच्छा होने तक , उसे गोमूत्र पिलाना चाहिए ।

आलोक-:- गजराज, पुर्निया कोई भी हो तो हरा चारा खिलाना चाहिए। सूखा भूसा या घास नहीं देनी चाहिए ।

२४ - औषधि - बेकल ( ब्रह्मपादप ) की पत्ती ४८० ग्राम , पीसकर उसका रस एक लीटर पानी के साथ मिलाकर पिलानी चाहिए ।

२५ - औषधि - ब्रह्मपादप ( बेकल ) की पत्ती को तवे पर भूनकर , बारीक पीसछानकर निम्न मात्रा में मलहम बनाकर छालें में लगाया जायें । बेकल की पत्तियों को भूनकर राख ४८ ग्राम , अलसी का तैल ४८ ग्राम , दोनों को लेकर मरहम बना लें और घाव व छालों पर लगायें ।

-------------------------- @ -----------------------------

२६ - खूरपका व मुहँपका
=====================

१ - औषधि - सतअजवायन २०ग्राम , मुश्ककपुर २० ग्राम ,पीपरमैंटसत् ३ग्राम ,लौंगतैल ३ ग्राम , शुद्ध हींग ५ ग्राम , हींग को बारीक पीसकर,सभी चीज़ों को मिलाकर काँच की बोतल में भरकर दो घंटे धूप में रखकर तैयार हो जायेगा । बोतल का ढक्कन टाईट रखे नहीं यह औषधि उड़ने लगती है ।

विधी- एक नाल पानी में बड़े पशुओं के लिए २० बूँद व छोटे पशुओं के लिए पाँच बनूँ मिलाकर देवें तथा दूसरी खुराक एक हफ़्ते बाद देने से पशुओं में यह बिमारी नहीं आयेगी ।

--------------------- @ ---------------------

२७ - रोग - खूरपका ( गोड़हवा ) ।
=======================
औषधि - नीम का तेल ।

पशुओं के खुर पक जाने पर नीम का तेल १० ग्राम लेकर रोटी या आटे के पेड़े में मिलाकर पशु को खिला दें । खिलाने के तीन दिन बाद ठीक न होने पर एक बार फिर से दवाई को दें देना चाहिए ।



Sent from my iPad

(३४)-२-गौ - चि०-अन्य-छोटी बिमारी ।

(३४)-२-गौ - चि०-अन्य-छोटी बिमारी ।

अन्य छोटी - छोटी बिमारियाँ
=======================


१ - पशु को चक्कर आना
=================

कारण व लक्षण - पशुओं को वर्षा - ऋतु के आरम्भ में नया , गन्दा पानी पी लेने के कारण चक्कर का रोग हो जाता है । पशु अचानक चक्कर खाकर गिर जाता है । चक्कर खाते समय रोगी पशु पीछे - पीछे हटता जाता है और चक्कर खाकर गिर पड़ता है । वह बेहोश हो जाता है , आँखें घुमाता हैं और काँपने लगता हैं ।

१ - औषधि - चक्करदार चींटी , जो ज़मीन पर चक्करदार बिल बनाती है , उस जगह के बिल के चक्करवाली मिट्टी ३० ग्राम , पानी २४० ग्राम , उक्त मिट्टी को पानी में घोलकर छान लें और रोगी पशु को चार - चार घन्टे बाद उक्त मात्रा में आराम होने तक देते रहें ।

--------------------- @ --------------------------

२ - चमारी चढ़ना
==============

१ - औषधि -- पहले उस स्थान को नीम के उबले हुए गुनगुने पानी से धोना चाहिए। आमचूर का तैल ४८ ग्राम , सिंगदराद पत्थर २४ ग्राम , सिंगदराद को महीन पीसकर गरम तैल में मिलाकर गरम करें और गुनगुना होने पर रोगी पशु को रोग - स्थान पर , दिन में २ बार, अच्छा होने तक , लगायें ।

२ -- औषधि - नील ९ ग्राम , देशी साबुन ४८ ग्राम , दोनों को मिलाकर करके गुनगुना होने पर पशु को , रोगग्रस्त स्थान पर दोनों समय अच्छा होने तक लगायें ।

३ - औषधि - मेंहदी १२ ग्राम , आमचूर का तैल ४८ ० ग्राम , मेहंदी को महीन पीसकर कपड़े से छानकर तैल में मिलाकर गरम कर लें । गरम करते समय हिलाते रहना चाहिए । गुनगुना होने पर रोगग्रस्त स्थान पर, दोनों समय , अच्छा होने तक , लगायें ।

४ - औषधि - रोगग्रस्त स्थान पर रतनजोत ( बधरेंडी ) का दूध २ तोला ( २४ ग्राम ) रोज , दोनों समय , अच्छा होने तक लगायें । कभी - कभी अधिक दिनों तक इस रोग का इलाज न करने से उसमें माँस के अंकुर निकल आते हैं । उनको काटकर दागनी से दाग लगा देना चाहिए ।

५ - औषधि - पारिभद्र, (गधापलास , इण्डियन कोरल ट्री,एथटिना इ्ण्डिका ) की गीली लकड़ी लाकर और उसके काँटे को साफ़ करके आग में जला देना चाहिए । फिर रोगग्रस्त स्थान पर गाय का घी लगाकर जली हुई लकड़ी को ख़ूब घिसना चाहिए , ताकि रोग - स्थान काला पड़ जायें ।

------------ @ ------------

३ - नासूर ( घाव )
=================

कारण व लक्षण - यह रोग फोड़े होने पर होता है । या नस में छेद हो जाने पर होता हैं । कभी - कभी कोई हड्डी रह जाने पर भी नासूर हो जाता है । यह काफ़ी बड़ा फोड़ा हो जाता है और नस में छेद होने पर ख़ून निकलता रहता है ।

१ - औषधि - आवॅला १२ ग्राम , कौड़ी २४ ग्राम , नीला थोथा ५ ग्राम , गाय का घी ५ ग्राम , आॅवले और कचौड़ी को जलाकर , ख़ाक करके , पीसलेना चाहिए । फिर नीले थोथे को पीसकर मिलाना चाहिए । उसमें घी मिलाकर गरम करके गुनगुना कर नासूर में भर देना चाहिए ।

२ - औषधि - नीला थोथा १२ ग्राम , गोमूत्र ९६० ग्राम , नीलेथोथे को महीन पीसकर , उसे गोमूत्र में मिलाकर , पिचकारी द्वारा नासूर में भर देना चाहिए ।

३ - औषधि - काला ढाक , पलाश,की अन्तरछाल २४ ग्राम , गोमूत्र ६० ग्राम , छाल को महीन पीसकर , कपड़े से छानकर , गोमूत्र में मिलाकर , पट्टी से बाँध देना चाहिए । यह पट्टी २४ घन्टे बाद रोज़ बदलते रहना चाहिए ।

५ - औषधि - हल्दी, फिटकरी , गन्धक , प्रत्येक आधा- आधा पाँव , नीला थोथा १ छटांक , हींग ढाई तौला , लहसुन का रस १ पाँव , अदरक का रस आधा किलो , धतुरे के पत्तों के का रस १ किलो कड़वा ( सरसों ) का तेल डेढ़ पाँव - सभी को मिलाकर मन्द- मन्द आँच पर पकायें । जब पानी जल जाये और तेल शेष रह जायें तो छानकर साफ़ - स्वच्छ शीशी में भरकर सुरक्षित रख लें । यह तेल भी उत्तम कीटाणुनाशक है हैं । साथ ही यह तेल - नासूर , घाव , फोड़े ,फुन्सी , खाज , छाजन आदि समस्त चर्मरोग के लिए भी लाभकारी हैं । यह दवा घाव भरने की अच्छी औषधि हैं ।


४ - पटका रोग
================

कारण व लक्षण - इस रोग से पिडित पशु अचानक धरती पर गिर पड़ता हैं बेदम और बेहोश हो जाता हैं तथा तुरन्त ही उसकी मृत्यु हो जाती हैं । यह रोगी एक या दोपहर में ही मर जाता हैं ।

१ - उपचार - यह रोग असाध्य हैं किन्तु जब तक पशु जीवित हैं तबतक उसका एक कान या आधे सिर दाग देना चाहिए । दैवयोग से इस उपाय से सुधार होते देखा गया हैं । जबकि इस रोग से बचना मुश्किल होता हैं ।

२ - टोटका - पशु के गिरते ही हुक्के का पुराने से पुराना पानी , मनुष्य के सिर की जूँएँ , दोनों को लेकर रोगी पशु के कान में डालकर में डालकर कानों को मुँह की ओर करके मुँह से चिपका कर १०-१५ मिनट के लिए बन्द कर दें कानों में हवा न जा पाये पशु बच जाता है यह रामबाण टोटका हैं ।

------------- @ ---------------


५ - शीत पित्त उछलना
=======================

कारण व लक्षण । - यह रोग पित्त की ख़राबी के कारण - विशेष से पित्त में यह रोग फैल जाता है । इस रोग में रोगी पशु की चमड़ी पर स्थान - स्थान पर मच्छर के काँटे जैसे गोल- गोल चकत्ते पड़ जाते है । ये चकत्ते एक से डेढ़ इंच तक के होते है । पशु के पूरे शरीर पर चकत्ते घटते बढ़ते रहते है ।

१ - औषधि - सेंधानमक ३६ ग्राम , कालीमिर्च १२ ग्राम , सरसों का तैल ३६० ग्राम , सभी को बारीक पीसकर छान लेना चाहिए तथा तैल में मिलाकर गरम करके ,इस खुराक को सुबह - सायं गुनगुना करके दो दिन तक पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - ढाक ( पलाश ) की जड़ ९६० ग्राम , पानी ३ लीटर , जड़ को महीन पीसकर पानी में डालकर ख़ूब पकायें जब पानी २ लीटर रह जाये तब उस पानी को छानकर २० लीटर पानी में मिलाकर पशु को सुबह - सायं ,आराम होने तक रोज़ स्नान करायें ।

३ - औषधि - घुड़बच ६० ग्राम , नमक ३६ ग्राम , मीठा तैल १८० ग्राम , दोनों को बारीक कूटछानकर तैल में मिलाकर , गरम करके गुनगुना रहने पर सुबह - सायं पिलाया जाये तथा उपर्युक्त विधी से स्नान कराने बाद पिलायें तो जल्दी आराम आयेगा ।

४ - औषधि - घुड़बच ६० ग्राम , नमक ३६ ग्राम , मीठा तैल १८० ग्राम , दोनों को बारीक कूटपीसकर , छान लें और तैल में मिलाकर गरम करके गुनगुना होने पर दोनों समय पिलाया जाये और उपर्युक्त विधी से स्नान कराया जायें ।
आलोक - रोगी पशु को धूप में बाँधना चाहिए और रात में किसी बन्द कमरे में बाँधना चाहिए।


६ - पशु का अकड़ जाना
===================

कारण व लक्षण - ठण्ड लगने के कारण , सर्दी व वर्षा में बँधे रहने से प्राय: पशु अकड़ जाते हैं । अन्य कारणों से भी कभी-कभी पशु अकड़ जाते है । सूखा कपासिया खिलाने से भी पशु अकड़ जाते हैं । ऐसी हालत में पशु अच्छी तरह चल नहीं सकते, दूधारू पशु दूध देने में कभी कर देते हैं । पशु के रोयें ( रोंगटे ) खड़े हो जाते है ।

१ - औषधि - - मीठा तैल ५०० ग्राम , काला नमक ६० ग्राम , लेकर नमक को पीसकर तैल में मिलाकर सुबह- सायं ऊपर लिखी दवा की मात्रा पिलानी चाहिऐ ।

२ - औषधि - - गुड़हल की अन्तरछाल ९६० ग्राम , पानी ४८०० ग्राम , छाल को बारीक कूटकर उसे पानी में उबालकर, लगभग चौथाई दवा रहने पर उसे छानकर रोगी पशु को दोनों समय इसी मात्रा में दें । आराम होने तक यह दवा देते रहना चाहिऐ ।

३ - औषधि - - मेंथी के बीज ४८० ग्राम , पानी २४०० ग्राम , तथा मेंथी के बीज को बारीक पीसकर, या पानी के साथ उबालें । गाढ़ा होने पर ठण्डा कर रोगी पशु को दोनों समय अच्छा होने तक पिलायें ।

# - दूधारू पशु को यह दवा पिलाने पर दूध को रोज़ाना तौलना चाहिऐ ।जैसे-जैसे पशु अच्छा होता जायेगा , उसके दूध की मात्रा बढ़ती जायेगी ।

४ - औषधि - - ढाक ( टेसू ) सूखे फल ४८० ग्राम , पानी ३७६० ग्राम , ढाक के फुलों को पानी में उबालकर औटाते रहे चौथाई पानी रहने पर कपड़े में छानकर कुनकुना पानी रोगी पशु को दोनों समय आराम होने तक पिलाते रहे। ढाक के फूल ९६० ग्राम , बारीक कूटकर १४ किलो ६०० ग्राम , पानी में डालकर उबालना चाहिऐ ,जब करीब ३ किलो पानी रह जायें , तब उसे उतार लेना चाहिऐ और उससे दिन में एक समय पशु को नहला देना चाहिए ढाक के उन्हीं फूलों को कपड़े में बाँधकर नहलाते समय गरम पानी में पोटली को भिगोकर उसे रगड़ते जायँ उससे ज़्यादा फ़ायदा होगा ।

७ - धनुषटंकार या धनुर्वात ( हनुस्तम्भ ) रोग ( Tats us or Lock Jaw )
=============================================
कारण व लक्षण :- यह रोग सबसे अधिक घोड़ों में होता हैं अन्य पशुओं के मुक़ाबले । इसलिए इस रोग को घोड़ों का रोग कहते हैं । धनुर्वात रोग ( टिटैनस ) क्लोस्ट्रीडियम टेलानी नामक जीवाणुओं कें विष का स्नायु प्रणाली ( Nervous System ) पर कु- प्रभाव पड़ने से होता हैं । यह जीवाणु मुख्यत: चोट, घाव आदि के द्वारा पशुओं तथा मनुष्यों के शरीर में प्रविष्ट हो जाते हैं और फूट हुए गहरे घावों में बढ़ते और पनपते रहते हैं । आमतौर पर ये जीवाणु घोड़ों की आँतों में पाये जाते हैं और लीद के साथ बाहर निकलने रहते हैं जब कोई पशु अथवा मनुष्य ( जिसके शरीर में चोट अथवा घाव ) इन जीवाणु से युक्त लीद के सम्पर्क मे आ जाता हैं तो तुरन्त ही ये जीवाणु उस चोट अथवा घाव के माध्यम से उसके रक्त में प्रविष्ट हो जाते हैं । इसलिए जब किसी व्यक्ति को चोट लग जाती हैं और ख़ून आ जाता हैं अथवा किसी वाहन की टक्कर से दुर्घटना ( Accident ) हो जाती हैं इस रोग की सुरक्षात्मक दृष्टि से टिटैनस रोधक टीका ए०टी०एस० ( a.t.s) लगा देते हैं , क्योंकि यह रोग इतना अधिक उग्र होता हैं कि यदि चोट आदि लगने पर - इस रोग के जीवाणु रक्त में प्रवेश कर जायें और ४ घन्टें के भीतर ही उक्त इंजेक्शन न लगाया जाये तो प्राय : रोगी के प्राण बचाना असम्भव हो जाता हैं । पशुओं में इस रोग के लक्षण कुछ दिनों से लेकर ३ सप्ताह तक में प्रकट हुआ करते हैं जोकि निम्न प्रकार होते हैं -
लक्षण :- घोड़ों में इस रोग प्रारम्भ मे कान खडे हो जाना , आँखो की पलकों की झिल्ली आगे को बढ़ जाना तथा उसमे साधारण उत्तेजना पैदा होना , तदुपरान्त चेहरे की पेशियाँ सिकुड़ जाना,जिसके फलस्वरूप घोड़े को चारा चबाने तथा निगलने मे कठिनाई महसूस होना , फिर जबड़े की पेशियाँ जकड़ जाने से मुँह का न खुलना आदि लक्षण प्रकट होते हैं । इसलिए इसे हनुस्तम्भ या जबड़ा न खुलना रोग भी कहते है । तदुपरान्त धीरे- धीरे पशु का सारा शरीर ही जकड़ जाता हैं । पूँछ उठी रहती हैं और देखने से वह काठ का घोड़ा मालूम होता हैं । मल- मूत्र रूक जाते हैं किन्तु पसीना ख़ूब आता हैं । इस रोग में पशु का तापमान नही बढ़ता हैं । श्वास नालियों की पेशियों को लकवा मार जाता हैं और पशु को श्वास लेने मे कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं अन्त मे श्वास न ले पाने के कारण पशु की मृत्यु हो जाती हैं । गाय- भैंस ( जूगाली करने वाले पशु ) मे इस रोग के लक्षण इतने उग्र नही होते है । पशुओं का जबड़ा जकड़ जाता हैं वह जूगाली नही कर पाते हैं और पेट मे अफारा आ जाता हैं तथा पैर भी अकड़ जाते हैं और पशु अपनी गर्दन को लम्बी किये रहता हैं तथा गोबर खुलकर नही करता हैं । और मुँह भी अच्छी तरह नही खूल पाता हैं ।
# -जूलाब- औषधि - इस रोग मे सर्वप्रथम रोगी पशु जमालघोटा के तेल की १० बूँद थोड़े से गरम जल मे मिलाकर पिलाना चाहिए । यदि इस दवा से थोड़े से दस्त हो जायें तो आगे लिखी दवाओं का प्रयोग करना चाहिए --
१ - औषधि - जूलाब देने के बाद सरसों का तेल आठ भाग , तारपीन तेल १ भाग व सोंठ पावडर १ भाग लेकर तीनों को आपस मे मिलाकर पशु के शरीर पर मालिश करनी चाहिए ।
२ - औषधि - हींग १ तौला , गरमपानी मे घोलकर पशु को दिन मे कई बार पिलाना चाहिए ।
३ - बेलाडोना का सत ६ माशा और हींग ३ माशा आधा लीटर पानी मे घोलकर नाल से दिन में कई बार पिलाना चाहिए ।



Sent from my iPad

(२३) -२- गौ -चिकित्सा.गर्दनरोग-गलाघोटू । (Haemorrh

(२३) -२- गौ -चिकित्सा.गर्दनरोग-गलाघोटू । (Haemorrhagic Septicaemia or Malignant Sore Throat )


१ - गलाघोंटू या गलफुलवा ( मुँह का लकवा रोग )
( Haemorrhigic Septicaemia or Malignant Spre Throat )
=================================================

कारण व लक्षण - यह एक भयानक संक्रामक रोग हैं और इसकी छूत ( संक्रमण ) भी अन्य स्वस्थ पशुओं में तेज़ी से फैलती हैं । इस रोग को विभिन्न नामों से जाना जाता हैं , जैसे - गलाघोटू , गलफुलवा , गलसा , गढरवान , गुरादा , घेघी , घटरोदन , घटरोल , घुडका , घोडवा , घुरवा , हुनका , हेलना , वासी , बाघा , बिल्वरू , बेल्लई , बुलाकी , बोमडा , जलवलिया , लडवा , भगौती माँढ इत्यादि ।

इस रोग से ग्रसित रोगी ८०% पशु प्राय: १२से २४ घन्टे के अन्दर ही मर जाते हैं । यह रोग प्राय: वर्षा - ऋतु और उसके बाद होता हैं इसमें सर्वप्रथम पशु चारा- दाना छोड़ देता हैं तथा निढाल - सा होकर खड़ा अथवा बैठा रहता हैं । दूसरे दिन तेज़ बुखार चढ़ जाता हैं , जिसका तापमान १०८ से १०९ डिग्री फारेनहाइट तक जा पहुँचता हैं । रोगी पशु के गले में एक कठोर सूजन हो जाती हैं । पशु की आँखें लाल हो जाती हैं , पशु के नाक से पतला श्लेष्मा निकलना शुरू हो जाता हैं । पशु की साँसें रूक- रूककर चलने लगती हैं उसका दम घुटने लगता हैं । पशु गिरकर न उठ पाना आदि लक्षण प्रकट होते हैं । अन्तिम अवस्था में दुर्गन्धयुक्त पतले दस्त होते हैं । दस्त आरम्भ हो जाने पर पशु के जीवित बच पाने की आशा प्राय: नहीं रहती हैं । इस रोग में न तो सूजन रहती हैं और न हीं रक्त का रंग बदलता हैं । और न ही उसकी सूजन में करकराहट का शब्द होता हैं । इसकी सूजन छूने से दबती नहीं हैं और प्राय: गले में दिखाई देती हैं ।

यह रोग रक्त की विकृति से उत्पन्न जीवाणु द्वारा प्रसारित पशुओं का एक प्रकार का " "प्लेग " ही हैं जिसमें बुखार के अतिरिक्त पशु के विभिन्न अंगों में शोथ उत्पन्न हो जाती हैं । यह कण्ठ और गला नली के ऊपरी भाग के सब स्थान फूल जाते हैं । गले से घर्र- घर्र की आवाज़ होती हैं । गले में गरम और सख्त ( कठोर ) सूजन दिखायी देती हैं जो हाथ की ऊँगलियों से दबाने पर भी नहीं दबती हैं । ऐसा प्रतित होता हैं जिससे पशु के गले में कोई चीज़ अटक गई हो । नाक व मुँह से नज़ला ( पानी गिरना ) शुरू हो जाता हैं । इस रोग में सूजन नहीं होती हैं । कौड़ी में सूजन होती हैं । इसमें जीभ फूल जाती हैं और बाहर को निकल पड़ती हैं तथा दुर्गन्ध आने लगती हैं । साँस बढ़ते - बढ़ते बन्द हो जाती हैं और इस रोग से ग्रसित पशु की मृत्यु हो जाती हैं ।

विशेष --नवीनतम् अनुसन्धानों से पता चला हैं कि यह रोग " पास्चुरैला सैप्टिका " ( Pasturela Septica ) नामक एक अति सुक्ष्मग्राम निगेटिव कोको बैसीलस रोगाणु द्वारा उत्पन्न होता हैं । यह रोगाणु दोनों सिरों अथवा दोनों ध्रुवों पर अत्यधिक रंग पकड़ने के कारण - ध्रुवी जीवाणु भी कहे जाते हैं । ये रोगाणु न केवल गायों भैंसों अपितु अन्य पशुओं में भी गलाघोटू रोग उत्पन्न करता हैं । आमतौर पर यह रोग उन निचले स्थानों में अधिक फैलता हैं - जोकि बरसात में पानी में डूबे रहते हैं । जहाज़ द्वारा लम्बी यात्रा करने वाले पशुओं में यह रोग शीघ्र उत्पन्न होता हैं , अत: इसे शिपिंग फीवर ( Shipping Fever ) के नाम से भी जाना जाता हैं ।

# - गलाघोटू के विशेष लक्षण -
================

इस गलाघोटू रोग के अनेक लक्षण अन्य दूसरे रोगों के लक्षणों से मिलते- जुलते होते हैं , इसलिए प्राय: रोग निर्धारण ( डायग्नोसिस ) करने में भूल हो जाती हैं । इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए गलाघोटू रोग के लक्षणों एवं अन्य दूसरे रोगों के गलाघोंटू रोग से मिलते - जुलते लक्षणों का अन्तर बता रहे हैं , ताकि पाठकों को सही रोग की पहचान करने में असुविधा न हो -

१ - इस रोग में पशु का तापमान १०८ डिग्री फारेनहाइट तक हो जाता हैं ।

२ - इस रोग में पशु को ख़ूनी दस्त होते हैं ।

३ - इस रोग में सिर या गले की सूजन कठोर होती हैं और दबाने पर नहीं दबती हैं तथा न ही उस सूजन को दबाने पर किसी प्रकार की आवाज़ ही होती हैं ।

# - अन्य दूसरे रोगों के समान लक्षण -
=======================

१ - माता रोग में तापमान १०३ से १०५ डिग्री फारेनहाइट के मध्य रहता हैं ।

२ - माता रोग में आंँव जैसा लुआबदार पदार्थ ख़ून के साथ मिलकर आता हैं ।

३ - लँगड़ी रोग में गले या कमर अथवा जाँघ आदि की सूजन दबाने से दब जाती हैं तथा सूजन दबाने पर कर्र- कर्र की आवाज़ होती हैं ।

उपर्युक्त लक्षणों के अतिरिक्त यह स्मरण रखें कि माता रोग में पशु के मुँह के अन्दर तथा जबड़ों पर छालें निकल आते हैं किन्तु इस रोग में नहीं होते । इसी प्रकार " बाबलारोग " यानि " एन्थ्रेक्स रोग " में पशुओं के ख़ून का रंग बदल जाता हैं , किन्तु इस रोग में ख़ून का रंग परिवर्तित नहीं होता हैं । माता रोग तथा बावला रोग में पशु के गले में सूजन भी नहीं होती । जबकि इस रोग में गले में सूजन होना प्रमुख लक्षण हैं तथा यह सूजन कठोर होती हैं ।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार सर्वप्रथम इस रोग के शरीर में फैले विष को निकालने के लिए पशु को दस्त कराने आवश्यक हैं,साथ ही गले की सूजन बढ़ने से रोकने तथा मिटाने का भी विशेष रूप से प्रयत्न करना चाहिए ।

सर्वप्रथम रोग के होते ही जूलाब देना ज़रूरी हैं ।और कंठाअवरोध और श्वासावरोध न हो । एक कान के पास से दूसरे कान के कोने तक गले के ऊपर एवं जबड़े के नीचे दाग देना चाहिए । ( २-२ इंच के फ़ासले पर दागना चाहिए ) दागने के बाद २ छटांक देशी शराब , सोंठ , कालीमिर्च आधी- आधी छटांक मिलाकर पिला देनी चाहिए ।

१ - औषधि - जूलाब :- अलसी का तेल २५० ग्राम , और पिसी हुई गन्धक २ छटांक , पिसी हुई सोंठ सवा तौला सबको आधा किलो गरम पानी में मिलाकर पशु को पिलायें । दस्तावर योग हैं ।

२ - औषधि - जूलाब :- जमालघोटा का तेल ३० बून्द , मीठा तेल और अलसी का तेल ५-५ छटांक मिलाकर पिलायें यह भी दस्तावर योग हैं ।

३ - औषधि जूलाब - आधा किलो गाय का घी गुनगुना करके २ तौला फिनाइल मिलाकर दिन में २ खुराक पिलायें ।

४ - औषधि - जूलाब :- यदि पशु को तेज़ बुखार हो तो कपूर ३ माशा , कलमीशोरा डेढ़ तौला , देशी शराब १० तौला और पानी आधा छटांक लेकर - पहले कपूर को शराब तथा कलमीशोरा को पानी में घोल लें इसके बाद दोनों घोल को परस्पर मिलाकर पशु को दो बार पिलायें ये योग भी दस्तावर हैं ।

# - उपर्युक्त में से सुविधानुसार किसी एक का प्रयोग करके रोगी पशु को दस्त करा दें , ताकि दस्तों के द्वारा रोग का सारा विष निकल जायें । जब दस्त काफ़ी हो जायें तो निम्न योग का सेवन करायें ताकि दस्त रूक जायें और पशु को अधिक कमज़ोरी न होने पायें । इस योग के प्रयोग से बुखार कम भी हो जाता हैं -

१ - औषधि - धतुरे के बीज पिसे हुए साढ़े चार माशा , कपूर ९ माशा , देशी शराब आधा पाँव , पिसा हुआ नमक २ तौला - इन सब को मिलाकर चावलों के माण्ड के साथ रोगी पशु को प्रत्येक ३-३ घन्टे के अन्तर पर पिलायें ।

२ - औषधि - एनिमा :- यदि उपर्युक्त जूलाब के योगों के प्रयोग से पशु के पेट की पूर्णरूपेण सफ़ाई न हो सके तो एनिमा देकर आँतों व पेट की पूरी सफ़ाई कर दें । यह क्रिया आँतों की सूजन तथा घाओं को भरने में भी सहायक सिद्ध होती हैं । एक तौला साबुन को २ लीटर गरम पानी में घोलकर व डेढ़ छटांक कडुआ तेल मिलाकर एनिमा दें ।

कुछ विशेष बातें ध्यान रखने योग्य --
=======================

१ - गलाघोटू में बुखार से पीड़ित पशु को हवा और ठण्ड से बचाना चाहिए एवं बहुत तेज़ बुखार में जूलाब की दवा नहीं देनी चाहिए । बुखार में बहुत ठण्डा पानी पीने से तथा ठण्डी हवा लगने से निमोनिया हो जाता हैं । बुखार उतर जाने के बाद मुलायम , शीघ्र पचने वाला चारा देना चाहिए । तेज़ बुखार में दूध एवं गेहूँ का चोकर और अलसी की लई देनी चाहिए । बाद में अच्छा हो जाने पर दलिया आदि और बिल्कुल अच्छा यानि पूर्णरूपेण रोगमुक्त हो जाने पर धीरे- धीरे साधारण चारा पशु को देना चाहिए । पीने के लिए गुनगुना गरम अथवा कुऐं का ताज़ा पानी देना चाहिए ।

२ - इस रोग में " गले की सूजन " ही सबसे अधिक ख़तरनाक होती हैं , क्योंकि यह सूजन बढ़ जाने पर ही रोगी पशु का गला बन्द हो जाता हैं वह साँस नहीं लें पाता हैं और दम घुटकर उसकी मृत्यु हो जाती हैं । इसलिए गले की सूजन दूर करने के लिए तत्काल उपाय करने चाहिए । अब हम कुछ सूजन कम करने के उपाय बता रहे हैं जो बहुत प्रभावकारी हैं ।

१ - औषधि - बिनौला ( कपास के बीज ) नेनुआ का झाड़ , कुम्हड़े की सूखी बेल , सरसों की सूखी डालें , ताड़ के सूखे बाल - इन सबको लेकर छोटे - छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी की एक हांडी में डालें और उपलों की आग पर चढ़ा दें । जब उसमें से धुँआँ उठने लगे तो बीमार पशु के मुँह के पास रख दें । यदि आग जल उठे तो ऊपर धान की भूसी डाल दें ताकि आग की लौ बूझ जायें और केवल धूआँ उठता रहे । इस धूएँ के नाक व मुँह द्वारा अन्दर जाते ही पशु के मुँह से लार टपकने लगेगी । इस लार के साथ ही मुँह गला तथा सिर का तमाम गन्दा पदार्थ निकल जायेगा और पशु का सिर तथा गला हल्का हो जायेगा , साथ ही गले की सूजन भी नहीं बढ़ेगी ।

२ - औषधि - पिसी हूई फिटकरी साढ़े चार माशा और गन्ने की राब दो छटांक दोनों को आधा लीटर गरम पानी में डालकर उससे बार- बार पशु का मुँह तथा गर्दन धोएँ और मुँह के अन्दर भी कपड़े से यही पानी रगड़कर फेरें । थोड़ा - सा पानी मुँह के अन्दर भी डाल दें । इस प्रकार मुख प्रक्षालन क्रिया से गर्दन की सूजन घटेगी ।

# - टोटका - एक छिपकली को मारकर ३ तौला छिला हुआ लहसुन और एक छटांक , कलाकन्द ( जो लगभग ८ साल पुराना हो ) के साथँ पीसकर उस सूजन वाले स्थान पर बाँध दें । किन्तु ध्यान रहे कि छिपकली में तीव्र विष होता हैं । इसलिए अपने हाथों तथा शरीर के अन्य किसी भाग से पीसते समय अथवा पशु को बाँधते समय इस विष को अन्य किसी स्थान पर न लगने दें । तथा जिस सिल- बट्टे का प्रयोग इस लेप को तैयार करने हेतु करे , उस भी अन्य किसी प्रयोग में न लायें । साथ ही अपने हाथ भी फिनाइल तथा साबुन से धोकर भली - भाँति साफ़ कर लें । इस लेप का ज़हर पशु के रोग के ज़हर को मार देगा और सूजन मिटकर पशु ठीक हो जायेगा ।



२ - गला घोंटू
===============

कारण व लक्षण - यह रक्तविकार की एक बीमारी है । यह बीमारी नये पशु , नौजवान पशु तथा छोटे बच्चों को अधिक होती है । जो पशु नदी, नालों, गड्ढों में पैदा हुई सड़ी - गली और गड़हों का पानी पी जाते है , उन्हें यह रोग हो जाता है । शुरु की बरसात के पानी से भी यह रोग होता है । पशु अत्यन्त सुस्त रहता है । उसे तेज बुखार रहता है । उसके गले पर एक प्रकार की सख्त सूजन आ जाती है , जो कि दबाने से नहीं दबती और पशु को अधिक दर्द होता है । कभी - कभी तो सूजन को छूने पर ऐसा लगता है की पशु के गले में मानों कोई ठोस वस्तु अटक गयी है । पशु बहुत जोर से खर्राटेदार साँस लेता है , जिसकी आवाज कुछ दूर से सुनाई पड़ती है । इस प्रकार दम घुट - घुटकर पशु की एक - दो दिन में मृत्यु हो जाती है ।

१- औषधि - तेन्दूफल ५ नग , सत्यनाशी की जड़ ८४ ग्राम , आँधी झाड़ा की जड़ ( अतिझाड़ा ) ६० ग्राम , आँबाहल्दी ६० ग्राम , गौबलन ( इन्द्रायनफल ) १ नग , गाय के दूध से बनी बनी छाछ १४२० ग्राम सबको बारीक पीसकर गाय की छाछ के साथ रोगी पशु को बिना छाने हुए ४-४ घंटे बाद पिलायें ।

२- औषधि - अरण्डी का तेल २४० ग्राम , भिलावा ११ नग भिलावे को कूटकर अरण्डी के तेल में मिलाकर गरम करके और छानकर रोगी पशु को दिन में दो बार पिलायें ।

३- औषधि - खेजडे़ के उपर के ( सफ़ेद कीकर ) बाँधे की पत्ती ४८० ग्राम , पानी १४२० ग्राम दोनों को उबालें । जब पानी लगभग ८० तोला रह जाय तो उतारकर तथा छानकर एवं कुनकुना रहने पर रोगी पशु को पिला दें । उबली पत्तियाँ सूजन पर बाँध दें ।

४- औषधि - हिंगोट ५ नग फलों का गूद्दा , गाय के दूध से बनी छाछ १ लीटर में हिंगोट को मिलाकर , सुबह - सायं , रोज़ाना अच्छा होने तक पिलाना चाहिए ।


३ - पशुओं में गलाघोटू रोग ।
===================

१ - औषधि - पशु को जब गलाघोटू रोग हो रहा हो उस समय गाय के गोबर से बने ऊपला को किसी बर्तन में रंखकर जलाये जब धूआँ ख़त्म हो जाये तो आग के ऊपर थोड़ी - थोड़ी अजवायन डालते रहे और अजवायन के धूएँ को पशु के मुँह के पास रखें जिससे उसके मुँह में धूआँ जाता रहे पशु को आधा घन्टे में आराम आने लगेगा । फिर पशु को भृंगराज ताज़ा ५० ग्राम , पीसी कालीमिर्च ४० दाने , दोनों को बारीक पीसकर गाय का घी ६० ग्राम मिलाये और पशु को नाल द्वारा पिला दें । यह दवा बस एक बार ही पिलानी चाहिए ।


४ - पशुओं में गलाघोटू
====================

कारण व लक्षण - घटरोल ( कण्ठ अवरोध ) --पशुओं के गले में दोनों और दो बड़े -बड़े गोले ऊभर आते है और एक या दो घन्टे में ही पशु का दम घुटने लगता है तथा बाद में उसकी मृत्यु हो जाता है ।

१ - औषधि - अपनी घरेलू बिल्ली की लैटरीन ( शौच ) को लेकर सूखाकर घर में रखनी चाहिऐ जैसे ज़रूरत पड़ने पर बिल्ली की शौच को पानी में घोलकर २-३ नाल बनाकर पशु के गले में डाल देना चाहिए । अगर पशु के पेट में चली जायेगी तो अवश्य ही ठीक होगा । और पशु घन्टा भर में ही चारा खाना शुरू कर देता हैं ।


५ - कण्ठ के रोग
================

कारण व लक्षण - पशु के कण्ठ में एक प्रकार की सूजन आ जाती है और गला काफी फूल जाता है । कुछ लोगों का कहना है कि पशु जब कोई कीड़ा खा लेते हैं । तो ऐसी बीमारी हो जाती है । डाक्टरों का भी ऐसा ही विचार है।
उपचार - लोहे की छड़ को गरम करके कण्ठ में तीन चार जगहपर उससे छेदकर देना चाहिए। इससे उसका ज़हर निकल जायेगा और पशु अच्छा हो जायेगा ।

१ - औषधि - गाय का मूत्र ९६० ग्राम , नीला थोथा १२ ग्राम , नीला थोथा को बारीक पीसकर गोमूत्र में मिला कर पिलायें और छेद में पिचकारी का एनिमा डालकर उसका ज़हर धोयें । इसको दिन में दो बार सुबह - सायं करना चाहिए। नीम के पत्तों के पानी से सूजन को सेंकना चाहिए, जिससे ज़हर निकल जायेगा और सूजन दिन पर दिन कम होती जायेगी ।

२ - औषधि - जीभ के नीचे गाँठ हो जाने पर उसको गरम लोहे की छड़ से छेद कर देना चाहिए । यह छेद भीतर जीभ के नीचे या बाहर कंठ से भी सुविधानुसार कर सकते है । इसके बाद नीला थोथा और पशु के मूत्र से घाव धोना चाहिए । जिसमें गाय का मूत्र ४८० ग्राम ,नीला थोथा १२ ग्राम , इस इलाज को करने के बाद और इसके पहले भी नीम के पत्तों के पानी से घाव धोना चाहिए ।




६ - कण्ठ पर सूजन
=================

कारण व लक्षण - पशु के कण्ठ पर सूजन आ जाती है तो पशु कराहता है,उसके मूँह से झाग गिरती है । वह सुस्त रहता है , बैठता नहीं, चारा खाना छोड़ देता है , जूगाली करना बंद कर देता है ।

उपचार - कण्ठ की सूजन पर नीचे की और कण्ठ बचाकर लोहे के सूजे ( सूए ) से छेद कर देना चाहिए अथवा तार सरीखे , उँगली बराबर मोटे, गरम लोहे से दोनों तरफ़ छेद कर देना चाहिए । उसमें से ज़हर धीरे - धीरे टपक - टपक कर निकलता रहेगा और साफ़ हो जायेगा ।

३ - औषधि -नीम की पत्ती १ किलो १५ से १८ लीटर पानी में मिलायें और गरम करें। इसमें से जब ३-५ लीटर पानी कम हो जाय , तो सूजन का स्थान कपड़े से धो डालें ।

४ - औषधि - २५० ग्राम गोमूत्र ( ठँडा हो तो थोड़ा गरम कर लें ) तथा नीला थोथा ३० ग्राम , नीला थोथा बारीक पीसकर गोमूत्र में मिलाकर , पिचकारी द्वारा घाव को धोना चाहिए, ताकि मवाद निकालकर घाव साफ़ हो जायें । - - इस बात का ध्यान रहे कि किसी भी प्रकार अन्दर पानी न जाने पायें । ऊपर ही बाँधकर नीम के उबले पानी से धोना और सेंकना चाहिए ।

५ - औषधि - पशुओ को खिलाने वाली दवा का प्रयोग इस प्रकार करें । पहले दिन बड़े पशु को मुर्ग़ी के २ अण्डे , गाय का दूध २ लीटर लेकर उसमें दोनो अण्डे फोड़कर मिला लें यह एक खुराक है इस खुराक को पशु को बोतल या नाल से पिला दें ऐसे ही सुबह - सायं दिया जायें ।

# - दूसरे दिन आराम होने पर मुर्ग़ी का एक अण्डा लेकर,एक लीटर दूध में मिलाकर फिर से पिलादें ।

#- - अलसी का आटा ७४० ग्राम , पानी २ लीटर , अलसी के आटे को ८ घंटे तक भिगो दें , २ लीटर पानी में उस आटे को घोलकर रोगी पशु को एक खुराक सुबह - सायं पिला दें इसी प्रकार शाम को भी पिला दिया जाय ।

# - -अलसी का तैल ३०० ग्राम , सुबह तथा सायं को भी पिलाऐं ।।

# -- ज्वार का आटा ५०० ग्राम , ३ लीटर पानी के साथ पकाकर सावधानी के साथ पशु को पिलाऐं । वह पी लें तो अच्छा है , यदि न पीयें तो बोतल या नाल से दें दे ।

# -- चावल का माँड़ बनाने के लिए चावल ७४० ग्राम , पानी ४ लीटर , में पकाया जायें और ख़ूब गीला माँड़ हो जाय , तो हल्का गरम - गरम पिलाना चाहिए ।

# - बैठने के लिए -- बिमार पशु के बैठने के लिए उसके नीचे बालू की रेत अधिक रखनी चाहिए ।

# -- और ध्यान रहे ज्वार के आटे का कच्चा घोल कभी नहीं पिलाना चाहिए । ऐसा करने से पशु मर जायेगा । ( कारण आटा तालवें में चिपका रहता हैं ।)

----------------- ० --------------------




Sent from my iPad

( २९ ) - गौ - १- चिकित्सा- बुखार ।

( २९ ) - गौ - १- चिकित्सा- बुखार ।

१ - बुखार आदि
==================

कारण व लक्षण - गाय - भैंस व अन्य पशुओ को क़ब्ज़ व अफारा -- ऐसे में पशु का पेट फूल जाता है और पेट पर हाथ मारने से पेट से ढप -ढप की आवाज़ आती है ,पशु घास खाना छोड़ देता है । जूगाली भी बन्द कर देता है ।

१ औषधि - हरा कसीस ५० ग्राम , साल्ट ( नमक ) ५० ग्राम , हीरा हींग १० ग्राम , बड़ी पीपल १५ ग्राम , सभी दवाईयों को कूटकर पाँच खुराक बना लें । २५० ग्राम गाय का दूध लेकर उसमें १०० ग्राम पानी को मिलाकर उबाल लें , फिर ठंडा करके तेज मीठा कर लें , तब एक खुराक उपरोक्त दवाईयाँ मिला कर दें ।

# - अगर ज़रूरत पड़े तो ७-८ घन्टे बाद दूसरी खुराक दें, आवश्यक होतों पाँच खुराक या ९ खुराक पाँच-पाँच घन्टे बाद देवें , ९ से ज़्यादा खुराक न दें दवा नुक़सान करेगी । तथा क़ब्ज़ या अफारा टूटने पर दवाई न दें ।

२ -औषधि - दर्द व अफारा -- इस बिमारी में गाय -भैंस व अन्य पशु जब बिमार होता है तो वह पिछले पैर को ज़मीन में बार - बार मारती रहती है । ऐसे मे कालानमक १० ग्राम , अजवायन ५ ग्राम , दूधिया हींग ५ ग्राम , खाने का सोडा १० ग्राम,सभी दवाओं को कूटपीसकर पशु के मूंह को खोलकर उसकी जीभ पर रगड़ने से ठीक होता है।

#~ आधा लीटर सरसों का तैल पिलाने से भी अफारा टूट जाता है ।

३ - गाय- भैंस व अन्य पशु का बुखार न टूटने पर -- ऐसे मे खूबकला २०० ग्राम , अजवायन २०० ग्राम , गिलोय २०० ग्राम , कालीमिर्च २० दानें , बड़ी इलायची ५० दाने , कालानमक ५० ग्राम , सभी दवाईयों को कूटकर ढाई किलो पानी में पकाकर जब १ किलो पानी शेष रहने पर छानकर २००-२००ग्राम की पाँच खुराक बना लें । और सुबह -सायं एक-एक खुराक देवें , केवल पाँच खुराक ही देवें ।

२ - बुखार
========================

कारण व लक्षण - गाय - भैंस बूखार -- सर्दी के लक्ष्ण - गाय के सींग ठंडे होगे, और मूंह के अग्रभाग पर पसीने के बजायें मूंह पर सूखापन होगा और कान ठंडे होंगे और चारा कम खायेंगीं तो मानिए गाय को सर्दी लगी है ।
१ - औषधि - मसूर की लाल दाल ५० ग्राम , लहसुन १५ ग्राम , कालीमिर्च ५ ग्राम व सोंठ ५ ग्राम , सरसों का तैल ५० ग्राम , सभी चीज़ें लेकर दाल को बनाकर गुनगुनी ही नाल से पिलादें।

# - ध्यान रहे पशु गर्भावस्था में होतों यह दवा न दे । नहीं तो गर्भ गिर जायेगा ।

२ - गाय-भैंस का बूखार - बूखार यदि पुराना भी होतों भी ठीक होगा । मदार ( आक़ ) के ४ छोटे पत्ते लेकर एक पाॅव गाय का घी ( मजबूरी में भैंस का घी ) लेकर कढ़ाई में घी पकायें और उसमें पत्ते बारीक काटकर डाले और पत्ते भस्म होने तक पकायें फिर ठंडा करके , पशु को रोटी में रखकर एक खुराक देदें । बूखार एक खुराक में ही उतरेगा ।

३ - बुखार -
=============

कारण व लक्षण - साधारण मौसम में परिवर्तन होने के कारण उसका प्रभाव पशु पर बहुत बुरा होता है और पशु को बुखार आ जाता है । खाने - पीने में गड़बड़ी होने से हर क़ब्ज़ होने से भी बुखार आ जाता है । इसके अतिरिक्त अन्य रोगों के कारण भी पशु को बुखार आजाता है । रोगी पशु पशु सुस्त रहता है । पशु का शरीर गरम रहता हैं और साँस की गति तेज़ हो जाती है । वह खाना व जूगाली करना बन्द कर देता है तथा शरीर में रोयें खड़े हो जाते हैं । और नाड़ी की गति बढ़ जाती है।

१ - औषधि - ऐसे पशुओं को बन्द कमरे में रखना चाहिए , पीने को गरम पानी को ठन्डा करके पिलाना चाहिए तथा रोगी पशु को हल्का जुलाब ( दस्तावर वस्तु ) देना चाहिए ।

२ - औषधि -सादा नमक २४ ग्राम , चिरायता २४ ग्राम , नाय ( कारलो फारपस एपी जिबस ) १२ ग्राम , कटुकी १२ ग्राम , पानी १४४० ग्राम , सबको बारीक कूटपीसकर पानी में उबाल लेंना चाहिए और आधा रहने पर गुनगुना बिनाछाने ही रोगी पशु को सुबह - सायं आराम आने तक पिलाना चाहिए ।

४ - शोथ ज्वर( बुखार ) या एक टँगिया
======================================

कारण व लक्षण - जगंल में और पहाड़ी क्षेत्र में पहली बार वर्षा होती है तो उसका गन्दला पानी , कचरा आदि कई जगहों में इकट्ठा हो जाता है । इस पानी को पीने से यह रोग हो जाता है । मुख्यत: कम उम्र के नौजवान पशुओ तथा छोटे बच्चों को यह रोग अधिक होता है । इस रोग में पशु सुस्त हो जाता है । उसका बुखार बढ़ जाता है। चरते समय वह झुंड के पीछे लँगड़ाता हुआ धीरे - धीरे चलता है चरते समय झुंड से एक तरफ़ अलग ,खड़ा रहता है । यह रोग पशु के फरे व बग़ल में होता है । वहाँ एक विशेष प्रकार की सूजन हो जाती है जिसको दबाने पर चर्र - चर्र की आवाज़ होती है । किसी - किसी पशु को यह रोग अन्दरूनी भाग में भी होता है । उसकी साँस की गति बढ़ जाती है । वह दाँत पीसता है । ऐसे समय ठीक से इलाज न होने से पशु मर जाते है।

१ - औषधि - काँसे के फूल ६० ग्राम , इन्द्रायण फल ३० ग्राम , पानी २४० ग्राम , काँसे के फुलों को पीसकर पानी में मिलाकर रोगी पशु को बिना छाने ही दिन में तीन बार पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - तेन्दूफल ६० ग्राम , इन्द्रायण फल ३० ग्राम , सत्यनाशी की जड़ ६० ग्राम , अपामार्ग ( चिरचिटा ) जड़ ६० ग्राम , हल्दी ६० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १५ लीटर सबको बारीक पीसकर , छाछ में मिलाकर रोगी पशु को ४-४ घन्टे बाद इसी मात्रा में पिलाना चाहिए ।

३ - औषधि - गोमूत्र १ लीटर , नीला थोथा ३० ग्राम , नीला थोथा को बारीक पीसकर , मूत्र में मिलाकर पिचकारी से नीचे छेद कर दें । दिन में दो बार , सुबह - सायं करने से आराम होगा । ख़ून हाथ में न लगे बात की सावधानी रखें ।

५ - हिया बिलाय- बुखार
=========================

कारण व लक्षण - पशु को अधिक गरम पदार्थ खिलाने पर , हृदय में अचानक चोट लगने पर , पशु से अधिक श्रम लेने के बाद ठन्डा पानी पी लेने पर ,और कभी - कभी ऋतु परिवर्तन से भी यह रोग हो जाता है । यह रोग तेज़ धूप से भी हो जाता है । इस रोग में बुखार रहता है । उसके श्वास में की गति बढ़ जाती है । श्वास में बुरी गन्ध आती है । रोगी झटकेदार साँस लेता है । उसे गोबर के साथ कभी - कभी मामूली ख़ून भी आता है । अधिक गर्मी में रोगी पानी में जाकर खड़ा रहता हैं । वह जहाँ पेशाब करता है , वही बैठा रहता है । जहाँ पानी पीता है वही खड़ा रहता है । यह रोग पशु के फेफड़ों में पैदा होता है और वे सड़ने लगते है । रोगी पशु दिन - दिन कमज़ोर होता है । वह खाना - पीना व जूगाली करना बन्द कर देता है । वह दिन - रात बैठता नहीं है और पशु की श्वास ज़ोर - ज़ोर से चलती रहती है ।

१ - औषधि - बत्तख का अण्डा २ नग , गाय का दूध ९६० ग्राम , अण्डों को फोड़कर दूध में डालकर छिलके फेंक दें । और दूध को ख़ूब फेंटना चाहिए । इस खुराक को रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक पिलाना चाहिए ।

२ -औषधि - मुर्ग़ी के अण्डे २ , गाय का दूध १ लीटर , अण्डों को फोड़कर दूध में मिलाकर छिलके फैंक दें और दूध को ख़ूब फेंटना चाहिए । अगर कुछ आराम मालूम हो तो फिर एक अण्डा ही आधा लीटर दूध में मिलाकर दोनों समय पिलाना चाहिए ।

३ - टोटका,औषधि - ज्वार का आटा ४८० ग्राम , पानी ५ लीटर दोनों को मिलाकर पकाना चाहिए , ठन्डा होने पर रोगी पशु को दोनों समय आराम होने तक खिलाना चाहिए । दिन में पशु को हवादार जगह तथा छाया में बाँधना चाहिए । और पशु के नीचे मुलायम घास या रेत बिछानी चाहिए तथा रोगी पशु के पास पीने का पानी हमेशा रहना चाहिए क्योंकि वह धीरे - धीरे पानी पीता रहता है ।

४ - औषधि - गाय के दूध से बनी छाछ १५०० ग्राम , कालीमिर्च ३० ग्राम , मिर्च को बारीक पीसकर छाछ में मिलाये तथा कुल्हाड़ी गरम करके छाछ में डाल दें और ऊपर से ढक दें । तुरन्त आराम आयेगा । एक माह तक पिलाना चाहिए ।

५ - औषधि - अलसी के बीज ९६० ग्राम , पानी २ लीटर , पानी में बीजों को आधा घन्टा पकाकर दोनों समय , इस मात्रा को आराम आने तक खिलाना चाहिए ।

६ - औषधि - गाय के दूध से बनी दही ९६० ग्राम , प्याज़ का रस १२०० ग्राम , दोनों मिलाकर , आराम होने तक पिलायें ।

७ - औषधि - गोमूत्र ९६० ग्राम , को लेकर सुबह - सायं आराम होने तक पिलाना चाहिए ।
२ - गा़़़य - भैंस डिलिवरी के बाद अपनी जेर को खा जाती है -- तो एेसी स्थिति में किसान को तुरन्त इस योग का उपयोग करें। अरण्डी का तैल २००ग्राम , अलसी का तैल २०० ग्राम , नौसादर १०० ग्राम , शुद्ध हींग २० ग्राम , कालीमिर्च २० ग्राम , अदरक १०० ग्राम , पुराना गुड़ ५०० ग्राम , इन सभी को कूटकर चार खुराक बना लीजिए और एक खुराक को आधा किलो पानी में पकाकर ठंडा कर लें जब पीने लायक हो जायें तब नाल से गाय-भैंस को सुबह -सायं पीला दें । दो दिन देने से अवश्य ठीक होगा ।



६ - सन्निपात बुखार
========================

कारण व लक्षण - रोगी पशु को बुखार में ठन्डी लग हवा लग जाने से निमोनिया और फिर डबल निमोनिया हो जाता है ,उसके बाद उसे सन्निपात हो जाता है । रोगी पशु के कान पूरे ठन्डे हो जाते है उसके होंठों के ऊपर की पानी की बून्दे सूख जाती है और आँखें भीतर धँस जाती है , यह रोग छोटे बछड़ों को अधिक होता है तथा पशु चिल्लाता है और इधर - उधर भड़कता है व चमकता है । पशु की आँखों से कम तथा धुधँला दिखाई देता है । रास्ता व मकान आदि दिखाईं नहीं देते व अन्धा सा हो जाता है । थोड़ी - थोड़ी देर बाद उसे ऐसे ही दौरे आते है रहते है और वह कमज़ोर हो जाता हैं ।

१ - औषधि - चन्द्रशूर ३० ग्राम , घुड़बच ३६ ग्राम , इन्द्रायण फल ३० ग्राम , सेंधानमक ३० ग्राम , बंशलोचन ४ रत्ती , पानी ४८० ग्राम , सभी को कूटपीसकर पानी में मिलाकर गरम कर लें और गुनगुना होने पर बंशलोचन मिलाकर बिना छाने रोगी पशु को दोनों समय इस खुराक को बनाकर आराम होने तक पिलायें ।

२ - औषधि - लहसुन ३० ग्राम , अजवायन ३० ग्राम , सोंठ ३० ग्राम , इन्द्रायण फल २४ ग्राम , काला ज़ीरा ३० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , सबको बारीक कूट- पीसकर पानी में मिलाकर , काढ़ा बनायें जब आधा रह जाये तो बिना छाने ही , इस खुराक को रोगी पशु को आराम आने तक दोनों समय पिलायें।
पशु को जब भी पानी दें तो पानी को गरम करके ठन्डा होने पर पिलायें, पशु बन्द कमरे में रखे , तथा पशु के नीचे गरम बिछावन रहना चाहिए ।


७ - विष - ज्वर ( बुखार ) - बावला रोग ( Anthrax )
=======================================

कारण व लक्षण - यह पशुओं का एक भंयकर संक्रामक रोग हैं , जो रोगी पशु से अन्य स्वस्थ पशुओं में फैल जाता हैं । यह रोग एक विशेष प्रकार के अति सुक्ष्म रोगाणुओं के रक्त में प्रवेश कर जाने से उत्पन्न होता हैं । इस रोग के कीटाणु भी शीघ्र ही ( १२-४८ घन्टे के अन्दर ही ) लोखों में बढ़कर रोग के लक्ष्ण उत्पन्न कर देते हैं । छूत रोग होने के कारण हवा, पानी, झूठे चारे- दाने , मल - मूत्र तथा स्पर्श आदि के द्वारा इसके कीटाणु अन्य स्वस्थ पशुओं में बहुत तीव्रता के साथ फैलकर उन्हें भी अपनी चपेट में लें लेते हैं । यदि कोई पशु अचानक ही मर जायें तो उसके मूंह - नाक - गूद्दा से काला ख़ून निकलता दिखाई देता हैं तो इस बात का पक्का सकेंत हैं कि वह पशु ज़हरी ज्वर या विष ज्वर से मरा हैं उसके रक्त में रोग का विष फैल जाता हैं जिसके कारण रक्त का रंग नीला व काला पड़ जाता हैं । साथ ही पशु की खाल का रंग भी नीलापन लिए काला पड़ जाता हैं और पशु का मृत शरीर शीघ्र ही सड़ने लगता हैं ऐसे पशु के शव को तथा उसके मस- मूत्र तथा थूक- लार व झूठा चारा आदि को जला देना चाहिए या गहरा गड्ढा खोदकर ज़मीन मे गाढँ देना चाहिए । पशु को जिस स्थान पर बाँध रखा था वहाँ पर सूखा चूना पावडर छिड़क देना चाहिए जिससे वहाँ रोगमुक्त हो जाये ।

जब भी कोई पशु इस रोग से ग्रस्त होता हैं तो प्रारम्भ में उसे १०६-१०७ डिग्री फारेनहाइट तक तेज़ बुखार हो जाता हैं तथा पशु की नाड़ी मन्द पड़ जाती हैं । पशु की चमड़ी का रंग भी बदलकर नीला या मटमैला - सा हो जाता हैं । इस रोग से पीड़ित पशु बड़ी बेचैनी के साथ चक्कर काटता रहता हैं । पशु पीड़ा से चिल्लाता रहता हैं उसकी आँखों का तेज व चमक नष्ट हो जाती हैं तथा नाक से रक्तमिश्रित पानी और मवाद - सा बहने लगता हैं तथा कभी- कभी काले रंग का ख़ून भी निकलता हैं । साथ ही रोगी पशु के सिर , गर्दन , छाती , पेट के पीछे और पैर आदि में सूजन हो जाती हैं । कुछ ही दिनों में पशु अत्यधिक जीर्ण होकर लड़खड़ाने लगता हैं और इसी प्रकार कष्टों को सहता हुआ , छटपटाता हुआ अन्त में मर जाता हैं ।

कभी- कभी इस रोग में पशु को काले ख़ून के दस्त से सने दस्त भी आते हैं तथा मूत्र भी गहरे रंग का आता हैं । कभी- कभी पशु को बुखार की तीव्रता के कारण बेहोश हो जाता हैं और १-२ दिन तक बेहोश पड़ा रहता हैं ।

१ - औषधि - आधा किलो अलसी का तेल में २५ ग्राम , तारपीन का तेल मिलाकर पशु को पिलाना लाभकारी होता हैं ।

२ - औषधि - आधा किलो गाय का घी , फिनाइल २० ग्राम , घी को गुनगुना करके उसमें फिनाइल मिलाकर पशु को नाल द्वारा पिलाने लाभ होता हैं इस रोग के कीटाणु मर जाते हैं एंव पशु में रोग प्रतिरोधक शक्ति उत्पन्न होती हैं ।


८ - लगँडा बुखार ( Black Quarter )
=============================

इस रोग को भी हमारे देश में अलग - अलग नामों से जाना जाता हैं जैसें- अकड़ा रोग , लगंडी रोग , चेवड़ा , चिरचिरा रोग , गोली रोग , फलसूजा रोग आदि- आदि नामों से जाना जाता हैं ।

कारण व लक्षण - यह बीमारी ख़ून में कीटाणु द्वारा विकार उत्पन्न हो जाने से होती हैं । इस रोग के कीटाणु एक प्रकार के होते हैं । वह पानी या घाव द्वारा शरीर में प्रवेश कर रोग उत्पन्न कर देता हैं ? अक्सर यह रोग जलवायु परिवर्तन पर होता हैं । यदि किसी पशु को एक जलवायु से दूसरी जलवायु में लाया जाता हैं तो वह इस रोग का शिकार हो जाता हैं । साथ ही यह रोग बड़ी उम्र के पशुओं की अपेक्षा छोटी उम्र में पशुओं में अधिक होता हैं । यह रोग भी पशुओं के भंयकर रोगों में से एक हैं । क्योंकि इस रोग का आक्रमण होने पर अच्छा - भला पशु देखते ही देखते अकड़ने लगता हैं और उसकी २४ घन्टे के अन्दर ही मृत्यु हो जाती हैं । अत: किसी पशु में जैसे ही इस रोग के लक्षण दृष्टिगोचर हों , उसे तुरन्त ही निकटतम राजकीय पशु चिकित्सक को दिखाकर समुचित चिकित्सा का प्रबन्ध करना चाहिए । इस रोग की पहचान के लिए रोगग्रस्त पशु में निम्नांकित लक्षण देखें जा सकते हैं --

सबसे पहले पशु सुस्त पड़ता हैं इसके बाद पशु के अलग- अलग अंगों में अकड़न उत्पन्न होने लगती हैं । धीरे- धीरे उसका शरीर बूरी तरह अकड़ जाता है की वह चलने- फिरने में असमर्थ हो जाता हैं । यदि उसको चलाने की कोशिश की जाय तो वह धीरे- धीरे बड़ी मुश्किल से चल पाता हैं ऐसा प्रतित होता हैं कि मानो उसे लकवा मार गया हो । ऐसा रोगग्रस्त पशु अन्य पशुओं से दूर जाकर खड़ा होता हैं । कुछ घन्टे पश्चात् कष्ट सहते- सहते पशु गिर पड़ता हैं । उसके सिर व कान लटक जाते हैं । उसके बाद कमर , जाँघों और गले की लटकती खाल आदि पर सूजन आ जाती हैं । इस सूजन को दबाने पर कर्र- कर्र की आवाज़ होती हैं । फिर तेज़ बुखार चढ़ता हैं और पशु की साँस फुलने लगती हैं । वह दाँत पीसता हैं और खाना - पीना बन्द कर देता हैं और इसी दशा में पड़ें - पड़ें अक्सर पशु २४ घन्टे के अन्दर ही मर जाता हैं ।

लक्षण - इसरोग की सूजन को दबाते समय कर्र- कर्र , मर्र- मर्र , चर्र- चर्र , बज-बज , की आवाज़ मालूम होती हैं । मेंढक के चमड़े को दबाने जैसी आवाज़ मालूम होती हैं । इसकी सूजन पिछली जाँघ व पीठ पर होती हैं । पशु को तेज बुखार हो जाता है और गोबर बन्द हो जाता हैंं , पेट फूल जाता हैं । एक विशेष ध्यान देने देने योग्य बात यह हैं कि यह रोग अलग- अलग पशुओं में अलग- अलग प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं और पशु के शरीर के अलग- अलग अंगों में प्रभाव के लक्षण दिखाई देते हैं । यदि यह रोग फेफड़ों व छाती में दिखाई देता हैं तो उसे साँस लेने में घोर कष्ट होता हैं और यदि रोग सिर में होता हैं तो पशु बेहोश हो जाता हैं । यदि रोग पशु के पेट के भीतर तिल्ली , जिगर आदि में हैं तो पेट दर्द जैसे लक्षण प्रकट होते हैं और यदि रोग पैरों में होता हैं तो वे बेकार हो जाते हैं और पशु लड़खड़ाकर गिरने लगता हैं । आमतौर पर पिछले पुटठों में और कभी- कभी अलग- अलग पुट्ठे में सूजन हो जाती हैं । गर्दन या पीठ में भी सूजन हो सकती हैं । रोगी पशु की मृत्यु से पहले से कुछ पहले यह सूजन अपने आप नष्ट हो जाती हैं । उसमें दर्द भी नहीं रहता हैं । चूँकि उससे गैस भी होती हैं , इसलिए दबाने से सलवटें - सी पड़ जाती हैं । तेज़ बुखार भी होता हैं और पशु ४८ घन्टों में अवश्य ही मर जाता हैं । यह एक असाध्य रोग हैं । इसके ९९% रोगी पशु मर जीते हैं ।

१ - औषधि - यदि तुरन्त एलौपैथिक - वैक्सीन , पेनिसिलीन अथवा लँगडीरोधी सीरम के टीके व इन्जैकशन आदि अप्राप्य हो तो तुरन्त ही रोगी पशु के सूजन वाले भाग पर चीरा लगाकर उसमें नीम का तेल या कपूरादि तेल भर दें । चीरा लगाने वाले चाक़ू को लाल गरम करके किटाणुरहित कर लें और ठन्डा कर लें । तब उस चाक़ू से चीरा लगायें

२ -औषधि - कपूरादि तेल - कपूर १ तौला,तारपीनका तेल १ छटांक , और सरसों का तेल २५० ग्राम , इन सब को मिलाकर कपूर को तेलों के मिश्रण में भलीप्रकार घोल लें । यह तेल रोग के कीटाणुओं कों भी नष्ट कर देता हैं और "छिदना" के घाव पर मक्खियों को नहीं बैठने देता हैं । पशु चिकित्सा में जहाँ कहीं भी वर्णन आता है तो इस विधी से ही बनाना चाहिए ।

# - औषधि - पशु के जिस अंग में सूजन आ रही हो उस अंग को लोहे की लाल सलाखों से वहाँ दाग देना चाहिए , इससे भी कीटाणु रहित हो जाता हैं ।

# - इस रोग में छेदने क्रिया अतिगुणकारी होती हैं - पशु के गले की लटकती हूई खाल जिसे हेलुआ या गलकम्बल के नाम से जाना जाता हैं । इसमें तेज़ चाक़ू या छुरी को लाल करके ठन्डा करकेगरम पानी में खौलाकर कीटाणुरहित कर चाक़ू से कोई एक अगुँल की चौड़ाई का छेद खाल के आर- पार कर दें । फिर ऐसा ही एक और छेद पहले छेद से ४ अगुँल की दूरी पर कर दें । और अब इन दोनों छेदों में से मोटा धागा । या घोड़े की पूँछ के बालों से बना डोरा सूऐ में डालकर सूऐ द्वारा दोनों छेदों में डालकर इतनी ढील छोड़कर की खाल न दबें - टाईट हो गाँठें लगा दें और कपूरादि तेल भर दें व बाहर भी चुपड़ दें । ताकि मक्खी न बैठें । यह यह कीटाणुनाशक तेल दिन में कई बार चुपड़ते रहे । यदि घाव का अंगूर ऊँचा हो गया हो तो उस पर पीसा हुआ नीला- थोथा बुरक दें ।

यदि के शरीर में सूजन अधिक बढ़ जायें , फेफड़ों में ख़ून सा भरा प्रतित हो तथा पशु को साँस लेने में कठिनाई प्रतित होने लगे तो तो उसके बचने की आशा बहुत ही कम रह जाती हैं । क्योंकि उस अवस्था में पहुँचने पर कोई दवा प्रभावकारी नहीं होती हैं ।

अत: उस अवस्था से पूर्व ही इन उपायों से जान बच सकती हैं --

३ - औषधि, जूलाब- अलसी का तेल २५० ग्राम , पिसा हुआ गन्धक १२५ ग्राम , सोंठ पावडर १३ ग्राम , सबको आधा लीटर गरम पानी में मिलाकर पशु को पिलायें और जबतक पशु को पतले दस्त न लगने लगे तबतक तीसरे घन्टे बाद इस योग का सेवन निरन्तर चालू रखें । यह एक प्रकार का जूलाब है जोकि गोबर द्वारा पशु के शरीर के अन्दर से सारा रोग( विष ) बाहर निकाल देता हैं और इस प्रकार पशु के प्राण बच जायेंगे ।
बचाव पक्ष -
========
यह रोग अन्य पशुओं मे न फैले क्योंकि यह एक छूतरोग भी हैं इस हेतु दो सरल उपाय है वह करने चाहिए --
१ - औषधि - नमक १० तौला , गन्धक साढ़े सात तौला , सोंठपावडर सवा तौला - इन सब को नमक व गन्धक को पीसकर सोंठ में मिलाकर पशु को चटा दें । इस प्रयोग से उन्हें छूत नहीं लगेगी , ख़तरा कम हो जायेगा ।

२ - औषधि - पानी में थोड़ा - सा कलमीशोरा नमक घोलकर सब स्वस्थ पशुओं को पिलाते रहें ताकि यदि कभी रोग के कीटाणु उनके शरीर में पहुँच जाते हैं तो तत्काल नष्ट हो जाये और पशु स्वस्थ रहे । इस पर्कार आप अपने पशुओं की सुरक्षा कर पायेंगे ।
इस प्रकार उक्त दोनों प्रयोग लँगड़ारोधी सीरम उपलब्ध न होने की स्थिति में किसी अंश आपके स्वस्थ पशुओं की इस रोग की छूत लगने से रक्षा कर सकेंगें ।

--------- ० ----------


Sent from my iPad

गौ- चिकित्सा-२- बुखार ।

गौ- चिकित्सा-२- बुखार ।

फेफड़ों का बुखार ( Contagious Pleuro Pneumonia )
==========================================
फेफड़ों का ज्वर प्लूरो निमोनिया की भारत देश के असम प्रान्त मे ही देखने को मिलती हैं , किन्तु संसार मे यह रोग व्यापक रूप से विद्यमान हैं । यह भी एक प्रकार का छूत रोग ही हैं जो कि अन्य स्वस्थ पशुओं मे रोगी पशु की छूत से तीव्रता से से फैलता हैं । यद्यपि यह रोग बहुत धीरे- धीरे बढ़ता हैं । किन्तु रोगी पशु को रोगमुक्त होने में कभी- कभी काफी समय ( महीनों ) लग जाता हैं ।
कारण व लक्षण :- यह रोग " बीवीमाइसीज प्लूरो निमोनिया " के जीवाणु समूह के एक अतिसूक्ष्म जीवाणु द्वारा उत्पन्न होता हैं । यह जीवाणु गौ - पशुओं के अतिरिक्त अन्य पशुओं में- यह रोग पैदा नही करता हैं । आमतौर पर यह रोग - रोगी पशु के श्वास द्वारा अन्य स्वस्थ पशुओं को लग जाता हैं , क्योंकि जो जीवाणु रोगी पशु की श्वास के साथ बाहर निकलते हैं , वे हवा द्वारा अन्य पशुओं के श्वास में चले जाते हैं , इसके अतिरिक्त रोगी पशु की नाक से बहने वाला पानी तथा लार आदि भी रोगाणु फैलाने में सहायक होते हैं ।
इस रोग की सामान्यवस्था के रोग लक्षण लगभग एक महीने में प्रकट होते हैं , जबकि उग्रावस्था के रोग लक्षण प्रकट होने में मात्र एक सप्ताह का ही समय लगता हैं । इस रोग मे सर्वप्रथम रोगग्रस्त पशु को तीव्र ज्वर होता हैं और निमोनिया के लक्षण दृष्टिगोचर होने लगते हैं और शीघ्र ही पशु को श्वास लेने में कठिनाई अनुभव होने लगती है । श्वास रूक जाने के कारण प्राय: रोगी पशु की मृत्यु भी हो जाती हैं । पशु चारा, दाना,खाना व चरना और जूगाली करना बन्द कर देता हैं तथा उसकी छाती मे दर्द होता हैं । और उसे सूखी खाँसी का ठसका भी लगता हैं । इस प्रकार निमोनिया तथा प्लूरिसी रोगों के मिलेजुले लक्षण इस रोग मे प्रकट होते हैं जोकि फेफड़ों पर अँगुलियाँ रखकर बजाने से स्पष्ट प्रतीत होते हैं । इस रोग में फेफड़ों तथा छाती में एक प्रकार का तरल पदार्थ - सा जमा हो जाता हैं । पशु हर समय गर्दन व सिर लटकायें हुए सुस्त - सा खड़ा रहता हैं तथा उसकी नाक से हर समय पानी बहता रहता हैं ।
मन्दावस्था वाले पशु धीरे-धीरे कमज़ोर होकर लगभग दो महीने में मर जाता हैं । मध्यमावस्था वाले पशु रोग में २ या ३ सप्ताह में पशु की मृत्यु हो जाती हैं तथा उग्रावस्था के रोग में पशु एक सप्ताह में ही मर जाता हैं । जो रोगग्रस्त पशु बच भी जाते हैं - वे दीर्घकाल तक दुर्बल बने रहते हैं तथा उनको खाँसी भी बनी रहती हैं और खाँसी एवं श्वास के द्वारा वे रोग के कीटाणु फैलाते रहते हैं । इस रोग को हमारे देश के विभिन्न प्रान्तों में धस्का , धाँस, फिफडी , फेफड़े का निमोनिया तथा मरी आदि नामों से पुकारा जाता हैं

१ - औषधि - कपूर १ तौला , तारपीन तेल १ छटांक , अलसी का तेल १२५ ग्राम , इन तीनों को मिलाकर पशु के सीने पर इस तेल की मालिश करें तथा थोड़ा- सा मिश्रण पिला भी दें , इस प्रयोग से पशु को तुरन्त आराम आ जायेगा ।
२ - औषधि - तारपीन तैल १ भाग , तिल का तैल १० भाग , दोनो को आपस मे मिलाकर पशु की छाती पर मालिश कर ना चाहिए यह लाभकारी सिद्ध होगा ।
३ - औषधि - नीम के पत्ते , युकलिप्टस के पत्ते , मरूवा तुलसी के पत्ते , सभी के पत्ते २५०-२५० ग्राम लेकर तीन किलो पानी मे १० ग्राम तारपीन तेल डालकर पकायें , ख़ूब उबालें और इस पानी की भाप से रोगी पशु के मुँह पर भपारा देंवें जिससे श्वास द्वारा पशु के फेफड़े में पहुँचने से शीघ्र लाभ प्राप्त होता हैं । सुबह- सायं दिन में २ बार तीन- चार दिन यह प्रयोग करें । इस बात का ध्यान रखें कि यह क्रिया बन्द स्थान में करें , जहाँ कि भाप देते समय या उसके तुरन्त बाद पशु को ठण्डी हवा सीधी न लगें ।
४ - औषधि - उपर्युक्त क्रिया की ही भाँति लोबान और गुगल को आग में जलाकर उसकी धूनी पशु के मुँह पर देना भी लाभकारी हैं । यह धूआँ श्वास द्वारा पशु के फेफड़ों में पहुँच कर फेफड़ों में जमा बलगम तथा जकड़न को दूर करता हैं । यह क्रिया भी ठण्डी हवा से बचाव रंखकर दिन मे २-३ बार प्रतिदिन करनी चाहिए । इस प्रयोग से फेफड़ों की सूजन उतर जाती हैं ।
५ - औषधि - यदि रोगग्रस्त पशु को खाँसी का ठस्का अधिक उठता है तो - कपूर ३ माशा , कलमीशोरा ६ माशा , मुलहटी १ तौला , अलसी ढाई तौला , कालीमिर्च ६ माशा , गन्ने की राब या शीरा पाँच तौला , सबसे पहले सूखी चीज़ों को पीसकर चूर्ण बना लें और फिर सभी को राब या शीरा में मिलाकर पशु को दिन में २-३ बार चटायें । इस दवा को ३-४ बार चटाने से ही खाँसी दूर हो जायेगी ।
यदि पशु को क़ब्ज़ भी हो और वह गोबर सामान्य ढंग से न करता हो तो सर्वप्रथम उसकी क़ब्ज़ दूर करने का प्रयास करना चाहिए । इस हेतू निम्न योग का प्रयोग परम लाभकारी होगा ।

६ - औषधि - सेंधानमक आधा पाव , पिसाहुआ गन्धक डेढ़ छटांक , पिसी हुई सौँफ १ तौला , सब या शीरा डेढ़ छटांक , गरमपानी आधा लीटर - इन सबको मिलाकर पशु को पिला दें । एक या अधिक से अधिक २ बार पिलाने से ही पशु को साफ़ दस्त आकर क़ब्ज़ दूर हो जायेगी ।
चूँकि इस रोग में पशु को तेज ज्वर हो जाता हैं । इसलिए बुखार की तेज़ी कम करने तथा बुखार अधिक न बढ़ने देने के लिए निम्नांकित योग लाभकारी हैं -
७ - औषधि - कपूर ९ माशा , कलमीशोरा ९ माशा , धतुरे के बीज पीसे हुऐ ९ माशा , देशी शराब ढाई तौला और पानी १ लीटर लें । पहले कपूर को देशी शराब में घोलें । तदुपरान्त कलमीशोरा को पानी में घोल लें । पहले कपूर को देशी शराब में घोलें तदुपरान्त कलमीशोरा को पानी मे घोल लें ओर उक्त दोनों घोलो को आपस मे मिलाकर उसमे धतुरे के पीसे हुए बीज मिला दें । यह दवा थोड़ी- थोड़ी करके पशुओ को दिन भर में ३-४ बार पिलायें । यह योग छाती मे जमे हुए कफ ( बलगम ) को निकालेगा , बुखार की तीव्रता को कम करेगा और रोगी पशु की शारीरिक शक्ति को क्षीण नही होने देगा । साधारण निमोनिया में यह योग लाभकारी हैं ।
आलोक- इस रोग से पीड़ित दूधारू पशु का दूध पीने हेतू कदापि उपर्युक्त नही होता हैं । अत: यथासम्भव दूध प्रयोग में न लायें । उसका घी तैयार करके प्रयोग किया जा सकता हैं । रोगी पशु को हवा तथा सर्दी से भी पूर्णरूपेण बचायें ।( किसी बन्द स्थान में झूल आदि डालकर रखें )
परहेज़ - हल्की , सुपाच्य तथा दस्तावर चींजे रोगी पशु को चिकित्सा काल में खाने को देना चाहिए । जैसे दलिया , चोकर, चाय , दूध, आदि , पानी गुनगुना पिलायें ।



Sent from my iPad

(२०)- २- गौ - चि०-मूखरोग ।और गले केरोग ।

(२०)- २- गौ - चि०-मूखरोग ।और गले केरोग ।

१ - पशुओं के मुख व गले के रोगों की चिकित्सा
===================================
भक्षण- अभक्षण, अनियमित खाने , बे - मौसम की वस्तु खा जाने , दुर्गन्ध स्थान में अधिक रहने , गन्दी व कीड़े - मकोड़े युक्त वस्तुओं को खाने , संक्रामक पशु रोगियों के संसर्ग में रहने आदि कारणों से पशुओं को विभिन्न प्रकार की व्याधियाँ हो जाती है । उन रोगों का उपचार इस प्रकार करना चाहिए ।

कण्ठ नलिका ( श्वास - नली ) विकार व ( Choaking )
=========================================
कारण व लक्षण :- भोजन को कण्ठ से नीचे पहुँचाने वाली नलिका " ग्रास नली " कहलाती हैं पशु द्वारा किसी कठोर वस्तु के खा जाने पर यदि वह वस्तु गले में अटक जाये तो पशु का गला अवरूद्ध हो जाता है , जिससे वह किसी वस्तु को खा नहीं पाता और उसे बहुत पीड़ा होती है। कभी- कभी पशुओं के छोटे बच्चों को खली या दाना खिलाने से भी ग्रास- नली में घाव हो जाते हैं जिससे वें बार-बार खों- खों करके खाँसते रहते है और उस फँसीं हुई चीज़ को बाहर निकालने का प्रयास करता हैं । पशु के मुँह से लार टपकने लगती हैं उसको बेचैनी और घबराहट होने लगती हैं और वह अपनी गर्दन को ऐसे तानता हैं जैसे उसे उल्टी आ रही हो । यदि चीज़ सीने के पास जाकर अटकी हो तो पशु थोड़ा - पानी पी लेता हैं किन्तु शीघ्र ही उसे नाक और मुँह से होकर बाहर निकाल देता हैं । यदि अटकी हुई चीज़ गले से बाहर देर तक न निकले तो पशु को अफारा आ जाता हैं । और बायीं ओर की कोख फूल जाती हैं। अटकाव की जगह गर्दन में गाँठदार दिखाई देती हैं । यदि हम उसे टटोलें या आँखों से ध्यान से देखें तो वह दिखायी देता हैं और अगर ध्यान से देखने- टटोलने पर गले में अटकी हुई चीज दिखाई दें तो इस बात का संकेत हैं कि अटकाव सीने में या सीने से नीचे हैं ।तथा उचित आहार न खा सकने के कारण अत्यन्त कमज़ोर हो जाते है ।

# - इलाज - यदि गले में अटकी चीज़ दिखाई दें रही हैं तो हाथ डालकर निकाल देना चाहिए ,यदि अटकाव इतना अधिक नीचे है कि हाथ डालना सम्भव नही हो तो - अलसी का तेल या तिल का तेल और पनी बराबर मात्रा में लेकर गरम करके पिलाना चाहिए । इस प्रयोग से मुँह व गले के अन्दर की खाल चिकनी हो जाती है तथा ढीली भी हो जाती हैं और पशु को अटकी हुई चीज़ निगलने में आसानी हो जाती हैं

# - इलाज - यदि ऊपर वाली दवा से आराम नहीं होता और दवा बार- बार बाहर निकल जायें तो एक बेंत या बेंत जैसी लचकदार व रेसेदार ( जो लकड़ी टूटने के बाद भी अलग न हो पीचक जाये ऐसी लकड़ी ही प्रयोग करनी चाहिए ( कहीं ऐसा न हो की इलाज करना था लकड़ी टुट कर वही फँसीं रह जाये और पशु और बिमार हो जायें ) लकड़ी लेकर लकड़ी के सिरे पर मज़बूती से रूई थोड़ी सी लपेटकर ( जिससे लकड़ी की ठोककर से अन्दर घाव न हो ) तथा उसे घी या तेल में तर करके लकड़ी को पशु के मुँह में डालकर अटकी हुई चीज़ को अन्दर की ओर धकेल देना चाहिए तथा गले पर ऊपर से नीचे की ओर को हाथों से मालिश ऐसे करें की अटकी हुई चीज़ नीचे को आकर पेट में चली जायें । और ध्यान रहे की दवा पिलाते समय पशु को धस्का आये तो मुँह छोड़ देना चाहिए ।वरना वह श्वास नली में जाकर पशु की मृत्यु भी हो सकती हैं ।
पथ्य - पशु के गले का अटकाव निकल जाने के बाद भी ४-५ दिन तक कोई चीज़ खाने को नहीं देनी चाहिए और चावलों का माण्ड , अलसी व जौं का आटा , सत्तु पतला घोलकर तथा गाय का दूध - दलिया आदि खाने को देना चाहिए ।इसके बाद ही हरी मुलायम घास पशु को देनी चाहिए ।

१ - औषधि - नासिका मार्ग ( नाक के छिद्र ) में थोड़ा- थोड़ा सरसों का तेल डालें ।

२ - औषधि - मीठा शीरा ( लप्सी ) या गरम माँड़ रोगी पशु को पर्याप्त मात्रा में चटायें ।

३ - औषधि :- गुड २५० ग्राम , सोंठपावडर ५० ग्राम , लेकर मिलाकर १०-१० ग्राम की गोलियाँ बनाकर रख लेवें और पशु को सुबह-सायं खिलाने से लाभँ होगा ।

४ - औषधि :- तिल का तेल १०० ग्राम , में ५० ग्राम देशीशराब मिलाकर इन सब को मिलाकर पशु के गले में डालने से अटकी हूई वस्तु नीचे चली जाती हैं । और घाव सूखँ जाता हैं ।


२ - तालू फूटना ( तारू रोग )
========================

कारण व लक्षण :- इस रोग में दाँतों की जड़ से तालू तक का हिस्सा फूल जाता हैं अथवा कभी- कभी छाला पड़ जाता हैं । पशु खाना- पीना छोड़ देता हैं और दिन- प्रतिदिन दूबला होता जाता हैं ।

१ - औषधि :- अजवायन तंथा सोया १५-१५ ग्राम , लेंकर भलीप्रकार गरम करके काढ़ा तैयार करके ठन्डा होने पर छानकर नाल द्वारा पिलावें पशु को लाभ होगा ।

२ - औषधि - घाव में बोरिकएसिड पावडर भरें तथा घाव को दिन में कई बार पोटाश परमैग्नेट के घोल से धोते भी रहे ।

३ - औषधि - पीपरमैंट, हल्दी, ख़ैर ,और पान प्रत्येक को भलीप्रकार पीसकर मरहम बनाकर लगाना भी लाभकारी हैं ।


३ - बेलिया
================

कारण व लक्षण :- इस रोग में पशु के हलक के नीचें एक अथवा दोनों ओर दो गिल्टियाँ - सी निकल आती हैं । इस को बेलिया रोग कहते हैं ।

१ - औषधि :- नीम की पत्तियों को उबालकर उसका बफारा दें तथा उसी पानी से आक्रान्त भाग को धोयें और उन्हीं पत्तियों को वहाँ पर बाँध देवें इस प्रयोग से इस रोग में लाभ होता हैं यदि इस प्रयोग से लाभ न हो तो- काला ज़ीरा , मेंथी तथा सोये के बीज एक साथ पीसकर घाव के ऊपर लेप करें ।


४ - घों - घों या घुरका रोग
=======================

कारण व लक्षण :- इस रोग में रोगग्रस्त पशु घों- घों शब्द करने लगता हैं । दमा रोग के समान श्वास - प्रश्वास की गति में असमानता , कानों का नीचे की ओर झुक जाना , नेत्रों से पानी टपकते रहना और बेचैनी बढ़ जाना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं ।

१ - औषधि - प्याज़ १५० ग्राम , मेंथी १२५ ग्राम , प्याज़ को काटकर ५०० ग्राम पानी में मेंथी के साथ डालकर पकायें ख़ूब औटाकर जब पानी आधा रह जायें तब छानकर पशु को गुनगुना कर पिलाना लाभकारी होगा ।
२ - औषधि :- सरसों का तेल १० ग्राम और अफ़ीम १ छटांक मिलाकर नाक से पिलाने से भी लाभ होता हैं ।


५ - सेरदमी रोग
=================
कारण व लक्षण :- बहुत परिश्रम करने से पशु के कण्ठ में घुर-घुर शब्द होने लगता हैं ,रोगग्रस्त पशु जीभ मुख से बाहर निकालकर चुपचाप खड़ा रहता है । इससे पशु की साँस उखड़ जाती हैं । मेहनत पड़ने पर भी पशु जीभ मुख से बाहर ही रखता है इसरोग में आँखें भी बाहर को आने लगती हैं ।

१ - औषधि :- सोंठ , सौँफ , मिश्री , कालीमिर्च , तथा अतीश लेकर पीसछानकर चूर्ण तैयार कर लेवें ।फिर इसे जौं के आटे में गुँथकर लड्डू बनाकर पशु को खिलाये ।

२ - औषधि :- रोगी पशु को पहले थोड़ा पानी पिलाकर फिर प्याज़ १५० ग्राम , गोंदकतीरा १ तौला , कुचलकर पशु को खिलाना लाभकारी रहता हैं ।

३ - इस रोग मे २५० ग्राम देशीशराब पिलाना भी लाभदायक होता हैं ।

४ - औषधि :- जौं के आटे में १० ग्राम खाने वाला सोडा मिलाकर देना भी लाभकारी होता हैं ।

५ - औषधि :- कालीमिर्च , कुलंजन , सौँफ , सभी १०-१० ग्राम लेकर चूर्ण बना लें और १२५ ग्राम शक्कर मिला लें इसके बाद गाय के दूध में घोलकर यह एक खुराक है सुबह - सायं पिलाना हितकर रहता हैं ।



६ - चुप्पा रोग ( होंठ के ऊपर छाला )
=============================

कारण व लक्षण :- पशु के होंठों के ऊपर छाला पड़कर सूजन आ जाती हैं और उसमें मवाद पड़ जाता हैं । इसी को चुप्पा रोग कहते हैं । पशु को चारा खाने में बहुत कष्ट होता हैं । इस रोग का समय रहते निदान नहीं कराया जाता है तो पशु कमज़ोर हो जाता हैं , साथ ही वह मवाद को चाट भी लेता हैं , जिससे उसको अनेक प्रकार के पेटरोग भी हो जाते है । अत: इस रोग को मामूली समझ कर उपचार में विलम्ब करना ठीक नहीं हैं ।

१ - औषधि - हल्दी व सांभर नमक को पीसकर कपडछान करकें सूजे हुए स्थान पर लगाने से लाभ होता हैं ।

२ - औषधि - ख़ैर , हल्दी , पीपरमैंट , को एक साथ पीसकर मिलाकर मरहम बना लें और घाव पर लगाने से लाभ होता हैं ।
दवा मलने के साथ यदि घाव से मवाद बाहर आ जाये तो ठीक वरना फोड़ कर मवाद निकाल देना चाहिए और नीम की छाल या हल्दी को बारीक पीसकर घाव में भर देना चाहिए । इससे घाव जल्दी ठीक बो जायेगें ।


७ - आरजा ( मुख बन्द ) कण्ठ रोग
===========================

कारण- लक्षण :- मुँह के दोनों तरफ़ के चौहर ( कल्ले ) बहुत कठोर हो जाते हैं , क्योंकि इस रोग में कान की जड़ के पास हलक से ऊपर एक सूजन- सी हो जाती हैं , जिससे मुँह से फेन ( झाग ) गिरता रहता हैं । रोगी पशु का मुँह नहीं खुल पाता हैं , दाँत भी बैठ जाते हैं , पशु चारा छोड़ देता हैं । इस रोग में पशु की स्थिति भयानक हो जाती हैं । रोगी पशु खाना तो क्या पानी भी नहीं पी पाता हैं ।

१ - औषधि :- गाय के ताज़ा गोबर में अरण्डी का पत्ता भलीप्रकार पीसकर गरम करके कल्ले पर लेप करना लाभकारी होता हैं ।

२ - औषधि :- पक्की ईंट को गरम करके सूजन को सेंकना ही हितकर हैं । इस प्रयोग के करने से यदि सूजन न ख़त्म हो तो लोहा गरम करके उसे दाग देना चाहिए ।

३ - औषधि :- अमलतास का गूद्दा मकोय के पत्ते और नीम की छाल को पानी में पीसकर गरम करके लगाना चाहिए । यह प्रयोग अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हुआ हैं । अत: दागने से पहले इस प्रयोग को अवश्य करना चाहिए ।

४ - औषधि - कपड़े की गद्दी बनाकर , पानी में भिगोकर सूजन के ऊपर रखना तथा ऊपर से गरम पानी टपकाते रहना भी लाभकारी सिद्ध होता हैं ।

५ - औषधि :- इन्द्रायण ( नारून ) के फल को भूनकर उसका गूद्दा आधी छटांक और जौं का आटा एक पाँव एक साथ मिलाकर खिलाये ।

६ - औषधि :- सोंठ , कालीमिर्च ,कालीजीरी , डेढ़ - डेढ़ तौला और लहसुन १२५ ग्राम , लेकर सभी को पानी में पीसकर २५० ग्राम जौं के आटे के साथ मिलाकर गुँथकर खिलाना हितकर हैं ।

# - यह खुराक बड़े पशु के लिए एक खुराक है तथा छोटे पशु को उम्र के हिसाब से कम कर देनी चाहिए ।

------------ @ ------------

७ - इल रोग
==================

कारण व लक्षण - यह रोग अधिकतर शीत ऋतु में और कभी - कभी दूसरी ऋतु में भी होता है । जब पशु घास के साथ एक प्रकार के कीड़े को खा जाते है तो यह रोग उत्पन्न होता है । कभी - कभी भीतर बीमारी के कारण भी यह रोग हो जाता है ।
पशु की जिह्वा के नीचे के भाग में चट्टे पड़ जाते है । उनमें सड़ान पैदा होती है । सड़ान में कई छोटे - छोटे जन्तु ( कीड़े ) उत्पन्न हो जाते है जिससे दुर्गन्ध आने लगती है । ये जन्तु इतने छोटे होते हैं । कि वे ठीक तरह से दिखाई नहीं देते । अगर इसका समय पर ठीक तरह से इलाज न किया जाय, तो यह रोग बड़ता ही जाता है इस रोग के चलते दूधारू पशु कम दूध देने लगते है ।

१ - औषधि - जलजमनी ( बछाँग की जड़ ) ६० ग्राम , गाय का घी २४० ग्राम , बछाँग की जड़ को महीन पीसकर , घी में मिलाकर रोगी पशु को प्रतिदिन , सुबह - सायं एक समय, अच्छा होने तक पिलायें ।

२ - औषधि - फिटकरी ६० ग्राम , मिस्सी काली ६० ग्राम , आबाँहल्दी ६० ग्राम , मकान की झाडन का घूँसा ( झोलू ) ६० ग्राम , सबको पीसकर चलनी से छानकर एक बोतल में भरकर रोगी पशु को दोनों समय, १२-१२ ग्राम , घाव पर लगायें ।

३ - औषधि - सिर के बाल ३ ग्राम , गुड़ १२ ग्राम , दोनों को मिलाकर एक टीकिया बना लें । जिह्वा को उलटकर घाव पर टीकिया रखें। फिर लाल सरिये को टीकिया पर रख दे , जिसकी गर्मी से जन्तु मर जायेंगे और पशु को आराम मालूम होगा ।वह ठीक हो जायेगा ।

# - यह नुस्खा घाव के अनुसार बनायें, छोटे घाव के लिए कम बाल तथा बड़े घाव के लिए अधिक बाल लें। रोगी पशु को हल्की और बारीक खुराक दी जाय, उसे हरी घास , जौ,जाईं, बरसिम,व सीशम की पत्ती व कोई हरा चारा खिलाना चाहिए । सुखा चारा नहीं देना चाहिए,हरा चारा देने से घाव जल्दी ठीक होता है । सूखा चारा घाव में चुभता है ।और पशु को कष्ट होता है ।

------------------------- @ --------------------------

८ - डेंडकी रोग
===================

कारण व लक्षण - यह रोग केवल गाय - बैल वर्ग के पशु को ही होता है । यह रोग गर्मी और जाडें में होता है । यह रोग जिह्वा के ऊपर मोटी जिह्वा और साधारण जिह्वा के बीच में पैदा होता है । सूखा , गला घास - दाना खाने के बाद , समय पर पानी न मिलने से यह रोग हो जाता है ।
पशु की जिह्वा पर ज़ख़्म - सा हो जाता है । उस ज़ख़्म से दुर्गन्ध आती है । पशु को लार गिरती है । ज़ख़्म में घास भर जाती है । घास - दाना खाने में कमी हो जाती है । दूधारू पशु के दूध देने में कमी हो जाती है है ।

१ - औषधि - पहले रोगी पशु के ज़ख़्म को , नीम के उबले हुए गुनगुने पानी से ,दोनों समय ,धोना चाहिए । फिर ज़ख़्म पर २४ ग्राम , दोनों समय ख़ूब रगड़ना चाहिए । इसके अगले दिन ज़ख़्म में ४ बार , पीसा नमक ज़ख़्म में भर दिया जाय । फिर इसके अगले दिन ज़ख़्म में आधा तोला मिस्सी , दोनों समय , चार दिन तक , भर दी जाये ।



Sent from my iPad