Friday, 16 April 2021

रामबाण:- 36 -:

रामबाण:- 36 -:

#- नागफनी , जी हां, यह सच है। पुराने समय में नागफनी के काँटे से ही कान में छेद कर दिया जाता था। चूंकि इसके कांटे में एंटीसैप्टिक के गुण होते हैं, इस कारण न तो कान पकता था और न ही उसमें पस (पीव) पड़ती थी। इस कारण इसे वज्रकंटका के नाम से भी जाना जाता है। नागफनी (nagfani tree) स्वाद में कड़वी, पचने पर मधुर और प्रकृति में बहुत गर्म होती है। नागफनी कफ को निकालती है, हृदय के लिए लाभकारी होती है, खून को साफ करती है, दर्द तथा जलन में आराम देती है और खून का बहना रोकती है। नागफनी खाँसी, पेट के रोगों और जोड़ों की सूजन तथा दर्द में लाभ पहुँचाती है। इसके फूल (nagfani flower) कसैले होते हैं। इसका तना तासीर में ठंडा और स्वाद में कसैला होता है। तना हल्का विरेचक (Purgative), भूख बढ़ाने वाला और बुखार तथा विष को नष्ट करने वाला होता है ।
 


#- दमारोग - खाँसी और दम फूलने यानी दमा जैसे रोगों में नागफनी का प्रयोग काफी लाभदायक है। 10 मिली नागफनी के फल के रस में दोगुना मधु तथा 350 मिग्रा टंकण मिला कर सेवन करें। इससे खाँसी और दम फूलने की परेशानी में लाभ होता है।

#- काली खाँसी - नागफनी के फल की छाल के 1-2 ग्राम चूर्ण का सेवन करने से खाँसी, दम फूलना और काली खाँसी में लाभ होता है। दमा-खांसी से राहत दिलाने में नागफनी के फायदे से लाभ मिलता है।
 
#- आँख रोग - नागफनी के तने के गूदे को पीसकर आँखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आँखों के अनेक रोग ठीक होते हैं।

# आँखरोग - आँखों में लाली की समस्या हो तो नागफनी के तने से कांटे साफ कर दें और फिर बीच में से फाड़ लें। इसके गूदे वाले भाग को कपड़े में लपेट कर आँखों पर रखने से लाभ होता है।
 


#- कब्जरोग - नागफनी में पेट को साफ करने का भी गुण होता है। 1-2 ग्राम नागफनी के फल के चूर्ण का सेवन करने से कब्ज समाप्त होती है और मल खुल कर आता है।

#- पेचिश - नागफनी के फल की बजाय यदि 1-2 ग्राम फूलों के चूर्ण का सेवन किया जाए तो पेचिश की शिकायत में लाभ होता है।
 
#- ख़ून की कमी को पूरा करें- शरीर में खून की कमी होने से शरीर का रंग पीला दिखने लगता है और कमजोरी भी आती है। इसमें नागफनी का प्रयोग करें। नागफनी के पके हुए फलों का प्रयोग करने से खून की कमी से शरीर के पीला पड़ने की बीमारी में लाभ होता है।
 
#- श्वेत प्रदर - सफेद प्रदर यानी योनीमार्ग से सफेद पानी का जाना महिलाओं की एक आम बीमारी है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर काफी खराब असर पड़ता है और वह कमजोर तथा पीली पड़ जाती है। नागफनी के फल के 1-2 ग्राम चूर्ण का सेवन करने से सफेद प्रदर यानी ल्यूकोरिया रोग में लाभ होता है।

#- सूजाक रोग - नागफनी  के सेवन से पुरुषों में होने वाले सुजाक यानी गोनोरिया रोग का भी नाश होता है।
 


#- प्रोस्टेट ग्लैंड ( गदूद बढ़ना ) - आयु बढ़ने से प्रोस्टेट ग्लैंडों यानी पौरुष ग्रंथि का बढ़ना, पुरुषों में होने वाली एक आम परेशानी है। पेशाब करने में समस्‍या ही प्रोस्‍टेट कैंसर के प्रमुख लक्षण है। प्रोस्‍टेट ग्रंथि बढ़ने के कारण पेशाब करने में परेशानी होती है। रात में बार-बार पेशाब जाना, अचानक से पेशाब निकल आना, पेशाब रोकने में समस्‍या आदि लक्षण प्रोस्‍टेट कैंसर में दिखाई पड़ते हैं। नागफनी के फूलों के चूर्ण का सेवन करने से प्रोस्टेट ग्लैंड के बढ़ जाने की समस्या दूर होती है।


#- दर्द, सूजन - नागफनी में एंटीसैप्टिक के साथ-साथ एंटी इनफ्लैमैटरी गुण भी होते हैं। इसलिए वे दर्द, सूजन और जलन आदि में काफी आराम पहुँचाते हैं। नागफनी के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर जोड़ों पर लगाने से जोड़ों में हुई सूजन समाप्त होती है और उनमें होने वाली जलन और दर्द में भी आराम मिलता है।

#- घाव, पीव व संक्रमण - नागफनी (nagfani tree) में एंटीसैप्टिक गुण होते हैं। इसलिए यह अनेक चर्मरोगों में काम आता है। नागफनी घावों को शीघ्र भर देता है, उनमें संक्रमण नहीं पनपने देता और कीड़ों तथा पस यानी पीव को नष्ट करता है।

#- व्रण, संक्रमण - नागफनी के तने के गूदे को पीसकर घाव पर लगाने से घाव शीघ्र भर जाता है। कीटाणुओं के संक्रमण के कारण होने वाले घावों को ठीक करने के लिए भी इसको पीसकर घाव पर लगाते हैं।

#- शोथ, चर्मरोग - नागफनी (nagphani) को पीसकर त्वचा पर लगाने से दाद, खुजली आदि चर्म रोगों और चोट के कारण हुई सूजन तथा जलन भी ठीक होते हैं।

#- यदि फोड़े कच्चे हों और पक न रहे हों - तो नागफनी के पत्तों को पीसकर गुनगुना गर्म करके फोड़ों पर लेप कर दें। फोड़े शीघ्र पक कर फूट जाएंगे।

 

#- हड्डीरोग - एक रिसर्च के अनुसार नागफनी में कैल्शियम तत्त्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण यह हड्डियों को मजबूतबनाये रखने में भी मदद करता है। नागफनी के पत्तों का 10 मिली रस प्रतिदिन लेने से हड्डियाँ मज़बूत होती है।



#- बदहजमी - एक रिसर्च के अनुसार नागफनी का पल्प यानि गुदा या एक्सट्रेक्ट पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करता है जिससे खाना जल्दी पच जाता है। 

 

#- नागफनी (nagphani) के पके फलों का रस 10 मिलीग्राम प्रात: ख़ाली पेट प्रयोग करने से कामला या पीलिया रोग की चिकित्सा में किया जाता है।
 
#- मोटापा - एक रिसर्च के अनुसार नागफनी में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाने के कारण यह मोटापा यानी बढे हुए वजन को कम करने के लिए 10 मिलीग्राम स्वरस लेना भी लाभदायक होता है। 
 


#- एक रिसर्च के अनुसार नागफनी स्वरस 10 मिलीग्राम की मात्रा लेने से लाभ होता है क्योंकि इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाने के कारण यह डायबिटीज के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। 


#- नाकुली का वानस्पतिक नाम Aristolochia indica Linn. (ऐरिस्टोलोकिआ इन्डिका) Syn-Aristolochia lanceolata Wight है, और यह Aristolochiaceae (ऐरिस्टोलोकिएसी) कुल का है।
नाकुली तिक्त, कटु, कषाय, उष्ण, लघु, रूक्ष, कफवातशामक, विषघ्न, लूता (मकड़ा), वृश्चिक (बिच्छू), चूहा, सर्प आदि के विष-प्रभाव को नष्ट करने वाली होती है। यह ज्वर, कृमिरोग, व्रण, कास, ग्रहरोग, वातव्याधि और जालगर्दभ नाशक होती है। इसका पौधा आर्तवस्राववर्धक, गर्भस्रावकर, आमवातरोधी, ज्वरघ्न और मूत्रल होता है। इसके शुष्क जड़ और प्रकन्द उदरोत्तेजक, तिक्त और बलकारक होते हैं। इसके पत्ते क्षुधावर्धक, बलकारक और ज्वरघ्न होते हैं।
 
#- आधासीसी - सर्पगन्धा और नाकुली की जड़ को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। 1-2 ग्राम चूर्ण को दो से तीन सप्ताह तक सेवन करें। इससे आधासीसी (माइग्रेन) में लाभ होता है।
 
#- दांतदर्द - दांत में दर्द होने पर आप नाकुली के औषधीय गुण से फायदा ले सकते हैं। नाकुली की जड़ लें। इससे दातुन करें या दांतों से चबाएं। इससे दांत का दर्द ठीक होता है।


#- घेंघारोग - घेंघा रोग में भी नाकुली का औषधीय गुण फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नाकुली, नमक और सोंठ को पानी में घिस लें। इससे बीमार अंग पर लेप करें। इससे लाभ होता है।


#- उदररोग - 3 भाग नाकुली और 2 भाग काली मिर्च को पीसकर पेट पर लगाएं। इससे पेट की बीमारियों में फायदा होता है।

#- जलोदर - 5-10 मिली नाकुली के पत्ते के रस को पिलाने से जलोदर रोग में लाभ होता है।


#- हैजा - हैजा में नाकुली के इस्तेमाल से फायदा होता है। इसके लिए नाकुली के पत्ते का रस निकाल लें। इसे पेट पर लेप करें। इससे हैजा में लाभ होता है।


#- जोड़ो का दर्द - जोड़ों में दर्द हो तो नाकुली का उपयोग बहुत लाभ पहुंचाता है। इसके लिए आपको ईश्वरी की जड़ को पीस लेना है। इस पेस्ट को दर्द वाले स्थान पर लगाना है।


#- कुष्ठरोग - कुष्ठ रोग में भी नाकुली के इस्तेमाल से लाभ होता है। 1-2 ग्राम नाकुली की सूखी जड़ का चूर्ण बना लें। इसमें मधु मिलाकर प्रयोग करें। इससे सफेद दाग आदि कुष्ठ रोग में लाभ होता है।
 


#- एलर्जी के फफोले - तीन भाग नाकुली के तने की छाल और एक भाग हरिद्रा को मिला लें। इसे पीसकर एलर्जी के कारण होने वाले फफोलों पर लेप करें। इससे लाभ मिलता है।


#- शोथ - लाल पुनर्नवा, कनेर के पत्ते, पलाश, इसरजड़, शालपर्णी, पृश्निपर्णी आदि द्रव्यों को पीसकर गुनगुना कर लें। इसका लेप करने से सूजन में लाभ होता है।


#- टाईफाइड - टाइफाइड बुखार में भी ईसरजड़ के सेवन से लाभ होता है। रोगी 1 ग्राम जड़ के चूर्ण का सेवन करे। इससे टाइफाइड में लाभ होता है।  


#- हाई ब्लडप्रेशर - हाई ब्लडप्रेशर में ईश्वरजड़ का सेवन करें। इससे बहुत फायदा होता है। 1 से 2 ग्राम नाकुली की जड़ चूर्ण में मधु मिला लें। इसे दो से तीन सप्ताह तक प्रयोग करें। इससे हाई ब्लडप्रेशर में लाभ होता है।


#- सर्पदंश - नाकुली सांप के डसने पर राहत पहुंचाने वाली सबसे अच्छी औषधि मानी जाती है। आप सांप के डसने के बाद तुरंत थोड़ा-सा विष-युक्त खून निकाल लें। इसके बाद गुंजा और नाकुली की जड़ को पीसकर उस स्थान पर लेप करें।

#- सर्पदंश - काले सांप के काटने पर काटने वाले स्थान पर थोड़ा खून निकाल लें। इसके बाद गुंजा और नाकुली या तीक्ष्ण जड़विष आदि को पीसकर लेप करें। इससे लाभ होता है। इससे सांप के डसने का उत्तम इलाज होता है।

#- सर्पदंश - नाकुली की जड़ और 7 काली मरिच को पीसकर सांप के काटने वाले स्थान पर लगाएं। इससे सांप का विष का असर कम होता है, और विष से होने वाला नुकसान जैसे दर्द, जलन आदि से आराम मिलता है।

#- सर्पदंश - 3 नाकुली के पत्ते में 7 काली मिर्च पीसकर पिलाएं। इससे सांप के डसने से होने वाली जलन, दर्द आदि प्रभाव ठीक होता है।




Sent from my iPhone

रामबाण :-35-:

रामबाण :-35-:

#- तनाव, सिरदर्द - तनाव के परेशान रहने के कारण सिर के दर्द से परेशान रहते हैं तो धमासा के पत्तों को पीसकर माथे पर लगाने से सिरदर्द से आराम मिलता है।

 #- गले की सूजन - धमासा पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुखपाक (Stomatitis), गले के दर्द तथा अन्य मुँह संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। इसके अलावा धमासा पञ्चाङ्ग को पीसकर गले में लगाने से गले की सूजन से आराम मिलता है।
 

#

-

खाँसी

- देवदारु

,

शटी

,

रास्ना

,

कर्कट

शृंगी

तथा

धमासा

के

समान

भाग

में

चूर्ण

(1-2

ग्राम

)

में

मधु

तथा

तिल

तेल

मिलाकर

सेवन

करने

से

वातदोषयुक्त

कफज

कास

से

आराम

मिलता

है।


 #- फुफ्फुस रोग - धमासा के रस को गन्ने के रस के साथ उबालकर, उसका अवलेह बनाकर सेवन करने से फुफ्फुस रोगों में लाभ होता है।

 #- हिक्का रोग - अगर आप अक्सर हिक्के के कष्ट से परेशान रहते हैं तो 10-30 मिली धमासा काढ़े में शहद मिलाकर पिलाने से हिक्का से आराम मिलता है।

#- छर्दि - 1-2 ग्राम धमासा चूर्ण में मधु मिलाकर सेवन करने से कफज छर्दि में लाभ होता है। इससे बलगम के कारण जो उल्टी होने  लगती है उससे आराम मिलता है।

 #- कुष्ठ , मधुमेह - दुरालभा चूर्ण का सेवन करने से ग्रहणी, खून की कमी, कुष्ठ, प्रमेह या डायबिटीज, रक्तपित्त (कान, नाक के खून बहने की बीमारी) तथा कफज संबंधी बीमारी से आराम मिलने तथा स्वर एवं वर्ण की वृद्धि होती है।

 #- उदावर्त - बड़ी आँत के समस्या से परेशान हैं तो 5 मिली धमासा पत्ते के रस को पीने से उदावर्त या बड़ी आँत के समस्याओं से राहत मिलने में आसानी होती है।
 

#- ज्वरयुक्त

अतिसार

- धमासा

के

साथ

समान

मात्रा

में

मुनक्का

मिलाकर

,

काढ़ा

बनाकर

10-20

मिली

काढ़े

का

सेवन

करने

से

दस्त

होने

के

साथ

अगर

बुखार

हुआ

है

,

उससे

जल्दी

राहत

पाने

में

आसानी

होती

है।


 

#- मूत्राघात

- अगर

पेशाब

करते

वक्त

आपको

परेशानी

होती

है

और

वह

रूक

-

रूक

कर

आती

है

तो

धमासा

का

सेवन

इसके

इलाज

में

लाभप्रद

होता

है।


 

#

-

मूत्रकृच्छ्र

-

धमासा

रस

से

पकाए

हुए

दूध

में

घी

मिलाकर

सेवन

करने

से

मूत्रकृच्छ्र

या

मूत्र

संबंधी

समस्याओं

में

लाभ

होता

है।


#- विद्रधि या अल्सर - धमासा पञ्चाङ्ग को पीसकर लगाने से विद्रधि, व्रण या घाव, मसूरिका या चेचक तथा गले की गांठों के इलाज में मदद मिलती है। 

#-व्रण - धमासा के रस को घाव पर लगाने से घाव में पाक नहीं होता तथा घाव शीघ्र भर जाता है।

#- व्रण का पीब -धमासे का काढ़ा बनाकर व्रण को धोने से घाव में पूय या पीव नहीं बनती तथा घाव जल्दी भर जाता है।

 #- पामा या खुजली - आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में त्वचा संबंधी समस्या होना आम बात हो गया है। धमासा तने की छाल को पीसकर लगाने से पामा में लाभ होता है।

 #- श्वेतकुष्ठ - कुष्ठ के लक्षण ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है तो धमासा पत्ते को पीसकर लगाने से रोमकूप के सूजन तथा श्वेत कुष्ठ के इलाज में लाभकारी होता है।

#- भ्रम रोग -10-20 मिली धमासा काढ़े में 5 मिली गौघृत मिलाकर सेवन करने से भ्रम के इलाज में मदद मिलती है।

#- रक्तपित्त (नाक-कान आदि से खून बहना) - समान मात्रा में धमासा, पर्पट, कमल-नाल तथा चन्दन से बने (1-2 ग्राम) पेस्ट का सेवन करने से रक्तपित्त में लाभ होता है।

#- बार-बार बुखार हो जाता है - तो धमासा पञ्चांग क्वाथ 10-20 मिलीग्राम का इस्तेमाल इस तरह से करने पर जल्दी आराम मिलता है।

#- पित्तज रोग -धमासा के पत्तों का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पीने से बुखार तथा पित्तज संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है।

#- बुखार - 10-30 मिलीग्राम -धमासा से बने काढ़े में जल मिलाकर स्नान करने से बुखार से आराम मिलता है।

#- सभी प्रकार के बुखार -गिलोय, सोंठ, नीम छाल, अडूसा पञ्चाङ्ग, कुटकी, हरड़, पोहकर मूल, भृंगराज तथा धमासा का समान मात्रा में मिलाकर काढ़ा बनायें। 10-20 मिली काढ़े में शहद मिलाकर पीने से सभी प्रकार के बुखार से आराम मिलता है।

 #- शोथ - सूजन के कष्ट को दूर करने के लिए धमासा को गाय के दूध में पकाकर प्रभावित स्थान पर लेप करने से सूजन से आराम मिलता है।

 #- सर्पदंश - धमासा पञ्चाङ्ग के पेस्ट को सांप के काटे हुए जगह पर लगाने से सांप के विषाक्त प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

#- रक्तशोक, अर्शोध्न - धमासा पञ्चांग चूर्ण 2 ग्राम प्रतिदिन लेने से रक्त साफ होकर बवासीर में लाभ होता है।

#- मोह, मद, भ्रम - धमासा स्वरस 5-10 ग्राम प्रातःकाल ख़ाली पेट पीने से मोह, भ्रम, मद को शान्त करता है।


Sent from my iPhone

Thursday, 15 April 2021

रामबाण -:34-:

रामबाण -:34-:


#- नागकेसर -इसकी पत्तियां लाल रंग की होती हैं और उनका अगला हिस्सा चमकीले हरे रंग का होता है। इसके फूल (Nagkesar Flower) सफ़ेद और पीले रंग के होते हैं। इन फूलों के अन्दर पीले केसरी रंग के पुंकेसर गुच्छो में आते हैं, इन्हें ही 'नागकेसर' कहते हैं। नागकेशर कसैला, तीखा, गर्म, लघु, रूक्ष, कफ-पित्तशामक, आमपाचक, व्रणरोपक तथा सन्धानकारक होता है। इसके पुंकेसर से बनने वाले एसेंशियल ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन्ही गुणों की वजह से इसका सेवन कई बीमारियों में लाभप्रद होता है। यह 18-30 मी ऊँचा, माध्यम आकार का हमेशा हरा रहने वाला एक वृक्ष है। यह बुखार, वात संबंधी रोगों, सिर दर्द, गले के रोगों और ह्रदय से जुड़े रोगों में काफी फायदेमंद है। इन गुणों के अलावा भी नागकेसर के कई फायदे हैं


#- हिक्कारोग - हिचकियाँ कभी भी अचानक शुरु हो जाती हैं और फिर जल्दी रूकती नहीं है। हालांकि ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप हिचकियों को रोक सकते हैं। नागकेशर का उपयोग करना भी उन्हीं में से एक है। इसके लिए 500 mg नागकेसर के सूक्ष्म चूर्ण में 1-1 ग्राम शहद एवं मिश्री मिलाकर सेवन करके अनुपान में गन्ने या महुवे के रस का सेवन करने से हिचकी में लाभ होता है।


#- श्वास रोग, श्वासशोथ - नागकेसर में ऐसे गुण होते हैं जिनकी वजह से खांसी और सांसो से जुड़े रोगों में फायदा मिलता है। यह फेफड़ों की सूजन को कम करने में भी लाभकारी है। इसके लिए नागकेशर मूल और छाल का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पिएं। जब तक समस्या से आराम न मिल जाए नियमित इस काढ़े का सेवन करते रहें।


#- सर्दी ज़ुकाम - खांसी दूर करने के अलावा नागकेसर का सेवन 10-20 मिलीग्राम करने से सर्दी जुकाम में भी जल्दी आराम मिलता है। जुकाम होने पर नागकेसर के पत्तों के पेस्ट को सिर पर लगाएं। इसे लगाने से सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।


#- बच्चों के खूनीदस्त - खराब खानपान, पेट में ज्यादा गर्मी  या अन्य कारणों से दस्त के साथ-साथ खून भी निकलने लगता है। अक्सर बच्चे इस समस्या से ज्यादा पीड़ित रहते हैं, हालांकि बड़ों में भी यह समस्या होना आम बात है। दस्त में खून की समस्या से आराम दिलाने में नागकेशर बहुत कारगर है। इसके लिए 250-500 मिग्रा नागकेसर चूर्ण को शहद युक्त गाय के मक्खन के साथ या चीनी-युक्त मक्खन के साथ सेवन करने से मल में खून निकलने की समस्या से आराम मिलता है।
 
#- बदहजमी - आज कल की ख़राब जीवनशैली और खानपान की वजह से अधिकांश लोगों का हाजमा बिगड़ा हुआ रहता है। पाचन तंत्र के ठीक तरीके से काम ना करने की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कि अपच, एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से आराम दिलाने में नागकेसर बहुत उपयोगी है. इसके लिए नियमित 0.5-1 ग्राम नागकेशर फल चूर्ण का सेवन करें।


#- दस्त - अगर आप दस्त से पीड़ित हैं तो नागकेसर का सेवन करें। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार इसके सेवन से दस्त से जल्दी आराम मिलता है। दस्त से आराम पाने के लिए 500 mg पुष्पकलिका (nagkesar ka phool) चूर्ण का सेवन करें।
 
#- श्वेतप्रदर - ल्यूकोरिया या श्वेत प्रदर महिलाओं से जुड़ी एक बीमारी है। जिसमें योनि से गाढ़ा सफ़ेद रंग का तरल निकलने लगता है। इसे सफ़ेद पानी की समस्या भी कहा जाता है। अगर आप इस ल्यूकोरिया से पीड़ित हैं तो नागकेसर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार नागकेशर के 500 mg चूर्ण को मट्ठा में मिलाकर सेवन करने से ल्यूकोरिया में लाभ होता है।


#- मासिकधर्म स्राव - कई महिलाओं को माहवारी के दौरान बहुत ज्यादा मात्रा में रक्त स्राव होने लगता है। हालांकि माहवारी में रक्तस्राव होना आम बात है लेकिन बहुत अधिक मात्रा में रक्तस्राव होना एक समस्या है। इस समस्या को मेनोरेजिया नाम से भी जाना जाता है। अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो इस प्रकार नागकेसर का उपयोग करें। इसके लिए 250-500 mg नागकेसर चूर्ण को मट्ठे के साथ तीन दिन तक सेवन करें। इसके अलावा रोजाना के आहार में गौतक्र ( मठ्ठे ) का सेवन करें। ऐसा करने से मेनोरेजिया की समस्या में जल्दी आराम मिलता है।


#- जोडों का दर्द - बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन आज के दौर में युवाओं में भी यह समस्या होने लगी है। आर्थराइटिस के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में घरेलू उपायों की मदद से आप काफी हद तक जोड़ों के दर्द की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके लिए नागकेसर के बीजों के तेल को जोड़ों पर या दर्द वाली जगह पर लगाएं और मालिश करें। इस तेल की मालिश से जोड़ों के दर्द से जल्दी राहत मिलती है।

#- व्रण, घाव - अगर आपकी त्वचा पर कहीं घाव हो गया है तो नागकेसर के लाभ इस रोग में ले सकते हैं। इसके लिए घाव पर नागकेसर का तेल लगाएं। इस तेल को लगाने से घाव जल्दी भरने लगता है।


#- शोथहर तैल - नागकेसर का प्रयोग त्वचा संबंधी रोगों जैसे शीतपित्त के लक्षणों को रोकने में किया जाता है, क्योंकि इसके तेल में शोधहर गुण होता है साथ ही आयुर्वेद के अनुसार ये कण्डुघ्न यानि खुजली को दूर करने वाला होता है। 


#- हैजा- हैजा के लक्षणों को कम करने में नागकेशर फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि नागकेसर 10-20 मिलीग्राम की चूर्ण मात्रा लेवें इस में एन्टीबैट्रिअल गुण पाया जाता है जिससे इसका सेवन हैजा में फायदेमंद हो सकता है। 


#- खाज, खुजली - नागकेसर के चूर्ण10-20 मिलीग्राम का प्रयोग त्वचा के रोग जैसे खाज -खुजली में फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें कण्डुघ्न का गुण होता है जो खुजली को शांत करने में मदद करता है। 


#- अपच - नागकेसर के चूर्ण 10-20 मिलीग्राम का सेवन अपचन के कारण होने वाली आमाशय की जलन (गैस्ट्रिक) के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें पाचन का गुण पाया जाता है जो खाने को पचाने में मदद करता है जिसे आमाशय की जलन कम होती है। 


#- हाई कौलेस्ट्राल - नागकेसर के चूर्ण 10-20 मिलीग्राम का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें आयुर्वेद के अनुसार आम पाचन का गुण होता है जो कि आम को पचाकर कोलेस्ट्रॉल जैसे तत्वो को बनने से रोकता है और दिल को हाई कोलेस्ट्रॉल के हानिकारक प्रभाव से बचाता है। 


#- अस्थमा - नागकेसर के चूर्ण की मात्रा 10-20 मिलीग्राम का प्रयोग अस्थमा के लक्षणों को भी कम करने में किया जाता है क्योंकि नागकेसर में कफ के शमन का गुण पाया जाता है जो कफ को शांत कर अस्थमा के लक्षणों को कम करता है। 


#- कमरदर्द - क्या आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर ऐसा है तो आपको नागकेसर का उपयोग करना चाहिए। नागकेसर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कमर दर्द से जल्दी राहत दिलाने में मदद करते हैं। कमर दर्द होने पर नागकेसर के बीज से बने तेल को कमर पर लगाएं और मालिश करें। इसकी मालिश से दर्द जल्दी दूर हो जाता है।


#- सर्पदंश - सांप द्वारा काट लेने पर लोग इतना घबरा जाते हैं कि वे समझ नहीं पाते कि उस समय किन चीजों का उपयोग किया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागकेसर के लाभ से साप के जहर के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए जिस जगह पर सांप ने काटा हो उस जगह पर नागकेशर के पत्तियों को पीसकर उसका लेप लगाएं। इस लेप को लगाने से दर्द और जलन से भी राहत जलन व दर्द मे राहत मिलती है।




Sent from my iPhone