Monday, 3 May 2021

रामबाण योग :- 53 -:

रामबाण योग :- 53 -:


#- जंगली प्याज कंद (bulb) वाला शाकीय पौधा होता है। इसके शल्क कन्द नाशपाती आकार का होता है तथा स्वाद में यह तीखा होता है। जंगली प्याज जून से सितम्बर तक फलता और फूलता है।
जंगली प्याज प्रकृति से कड़वा, तीखा और गर्म तासीर का होता है। इसके सेवन से मूत्र की मात्रा बढ़ती है। यह कृमिरोग, उल्टी, कुष्ठ तथा विष के असर को कम करने में सहायता करता है। इसके अलावा यह वात को तो कम करता है लेकिन पित्त को बढ़ाता है।  जंगली प्याज कफ निकालने और सूजन कम करने में भी सहायक होता है। 
जंगली प्याज का वानास्पतिक नाम Urginea indica (Roxb.) Kunth  (अर्जीनिया इण्डिका) Syn-Urginea senegalensis Kunth है। जंगली प्याज Liliaceae (लिलिएसी) कुल का होता है। जंगली प्याज को अंग्रेजी में Indian squill (इण्डियन सिक्विल) कहते हैं।

#- ब्रोंकाइटिस , श्वासनलिका शोथ - ब्रोंकाइटिस

में

मुँह

,

नाक

और

फेफड़े

के

बीच

का

हवा

का

मार्ग

 

सूज

जाता

है।

विशेष

रुप

से

ब्रोंन्कियल

ट्यूब्स

के

लाइनिंग

में

सूजन

आ

जाती

है।

जंगली

प्याज

के

20 मिलीग्राम

रस

का

सेवन

करने

से

ये

सूजन

कम

हो

जाता

है।

 



 #- बच्चो के कृमिरोग - बच्चों को सबसे ज्यादा कृमि रोग होता है।  वन पलाण्डु का काढ़ा बनाकर 20 मिली मात्रा में पीने से पेट में जो कृमि होता है वह नष्ट हो जाता है। कृमि के कारण जो पेट में दर्द होता है उससे भी राहत मिलती है।

#- उदररोग - जंगली प्याज का काढ़ा बनाकर 20 मिली मात्रा में पीने से पेट संबंधी सामान्य समस्याओं में लाभ मिलता है। प्याज के औषधीय गुण पेट संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

#- गुर्दे की पथरी - जंगली प्याज के कंद का काढ़ा बनाकर पीने से किडनी के बीमारी में तथा अश्मरी या किडनी स्टोन को तोड़कर निकालने में बहुत मदद मिलती है।

#- गर्भाशयगत स्राव - अगर गर्भाशय या यूटेरस से ब्लीडिंग हो रहा है तो जंगली प्याज स्वरस20 मिलीग्राम का प्रयोग बहुत लाभकारी होता है। इसका प्रयोग गर्भाशयगत रक्तस्राव की चिकित्सा में किया जाता है।


 #- कामला रोग - शल्ककंद का क्वाथ 20 मिलीग्राम की मात्रा में पीने से कामला मे लाभ होता है।

#-आमवात , गठियारोग -आजकल अर्थराइटिस की परेशानी किसी भी उम्र में हो जाती है। जंगली प्याज के कंद को पीसकर त्वचा में लगाने से आमवात के दर्द से आराम मिलता है।


#- दद्नु , कण्डूरोग - अगर किसी कारण एलर्जी के रुप में खुजली हो गया है तो जंगली प्याज के कंद को पीसकर त्वचा में लगाने से जोड़ो का दर्द और खुजली दोनों में आराम मिलता है।



#- अल्सर का घाव , नासूर - कई बार ऐसा होता है कि अल्सर का घाव ठीक होने का नाम ही नहीं लेता है।  जंगली प्याज घाव को ठीक करने और भरने में सहायता करता है। जंगली प्याज का काढ़ा बनाकर व्रणों को धोने से घाव जल्दी ठीक होता है।यदि आन्त्रिक घाव है तो 20 मिलीग्राम की मात्रा में पीने से लाभ होता है।
 
#- पैरों के तलवों की जलन - अगर आप पैरो के तलवों की जलन से परेशान है तो जंगली प्याज आपको आराम दे सकती है, इसके लिए आपको इसको मसलकर लेप बनाये।इस लेप को तलवो में लगाने पर जलन से जल्दी आराम मिलता है। 


#- हृदयरोग - हृदय रोग में जंगली प्याज के स्वरस 20 मिलीग्राम की मात्रा का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पाये जाने वाले कुछ तत्व हृदय की क्रियाशीलता को बनाये रखने में सहायक होते हैं। 


#- चोट लगने पर - अगर आपको शरीर में किसी स्थान पर चोट लग गयी है और आप उसको जल्दी ही घर में ठीक करना चाहते है तो जंगली प्याज का लेप फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें रोपण (हीलिंग) का गुण पाया जाता है जो कि चोट को जल्दी भरने में सहायक होता है। 


#- गुर्दारोग - गुर्दे के रोग में जंगली प्याज का 20 मिलीग्राम स्वरस का प्रयोग फायदेमंद होता है, क्योंकि जंगली प्याज मूत्र की प्रवृति को बढ़ाकर गुर्दे के रोगों के लक्षणों को कम करने में सहायता करता है। 


#- मूत्ररोग - मूत्रावरोध में जंगली प्याज का रस 20 मिलीग्राम की मात्रा में प्रयोग फायदेमंद होता है क्योंकि, ये मूत्र की प्रवृति को बढ़ाकर अवरोध को धीरे-धीरे   दूर करने में मदद करता है। 


#- जंगली प्याज़ अत्याधिक प्रयोग - इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से मिचली (उत्क्लेश), मूत्र से खून आना, दिल का दौरा एवं मृत्यु भी हो सकती है।   


#- कुष्ठ रोग - जंगली प्याज़ स्वरस को कुष्ठ पर लगाने से आराम आता है।

#- विषदोष - जंगली प्याज़ स्वरस को 20 मिलीग्राम की मात्रा मे पिलाने व लगाने से विषदोष का नाश होता है।



Sent from my iPhone

Sunday, 2 May 2021

रामबाण योग :- 52 -:

रामबाण योग :- 52 -:


चरक-संहिता के विवेचन एवं सुश्रुत-संहिता के अधोभागहर-गण में इसका उल्लेख मिलता है। नील फूल का इस्तेमाल बाल, पेट संबंधी समस्या, पाइल्स, सिरदर्द, वायु का गोला जैसे बीमारियों में प्रयोग किया जाता है। नील फूल का औषधीय गुण बहुत सारे बीमारियों में कैसे और किन गुणों के कारण उपयोग किया जाता है इसके बारे में जानने के लिए आगे चर्चा करेंगे। नील का वानास्पतिक नाम Indigofera tinctoria Linn. (इन्डिगोफेरा टिंक्टोरिया) Syn-Indigoferaindica Linn होता है। इसका कुल Fabaceae  (फैबेसी)) होता है और इसको अंग्रेजी में Indigo (इण्डिगो) कहते हैं। चलिये अब जानते हैं कि नील और किन-किन नामों से जाना जाता है। Sanskrit-नीली, नीलिनी, अशिता, रंगपत्री, नीलिका, रंजनी, श्रीफली, तुत्था, ग्रामीणा;  Hindi-नीली, गौंथी, गौली, नीली वृक्ष, नील; कहते है। नील प्रकृति से कड़वा, तीखा, गर्म, लघु, रूखा, तीक्ष्ण, कफवात से आराम दिलाने वाला, तथा बालों के लिए हितकर होता है। यह पेट संबंधी रोग, वातरक्त, व्यंग (Blemishes), आमवात या गठिया, उदावर्त (vertical disease), मद (alchohol), विष, कटिवात या कमर में वात का दर्द, कृमि, गुल्म (Tumor), ज्वर या बुखार, मोह, सिरदर्द, भम, व्रण या घाव, हृदय रोग तथा व्रण-नाशक होती है। इसका तेल कड़वा, तीखा, कषाय, कफवातशामक, कुष्ठ, व्रण तथा कृमिनाशक होता है।
यह लीवर संबंधी समस्या, अर्बुदरोधी (Molluscidal), कवकरोधी या फंगस को रोकने वाला, विरेचक, कृमि नाशक, बलकारक, मूत्र संबंधी समस्या, लीवर को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। इसके अलावा इसमें शर्करा की मात्रा कम होती है।

#- पालित्य - समान मात्रा में त्रिफला (आँवला, हरीतकी, बहेड़ा), नील के पत्ते, लौहभस्म तथा भृङ्गराज चूर्ण को अकेले या इसमें आम की गुठली का चूर्ण मिला कर, आरनाल या भेड़ के मूत्र से पीसकर बालों पर लेप करने से बाल सफेद नहीं होते हैं तथा बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।

#- पालित्य - कटसरैया, तुलसी, नील बीज, रक्तचन्दन, भल्लातक बीज आदि द्रव्यों को तिल तेल में पकाकर छानकर 1-2 बूंद तेल को नाक से लेने से तथा सिर पर मालिश करने से यह आँखों के लिए हितकर, आयुवर्धक तथा पलित रोग (असमय बाल सफेद होना) में लाभप्रद होता है।
 
#- घाव - अगर घाव जल्दी ठीक होने  का नाम नहीं ले रहा है तो नीली जड़ के पेस्ट का लेप करने से घाव भर जाता है।जिससे घाव का शोधन तथा रोपण होकर घाव समाप्त हो जाता है।
 
#- सिरदर्द - दिनभर के तनाव से अगर आपको हर दिन सिरदर्द होता है तो नीली जड़, तना तथा पत्ते को पीसकर मस्तक पर लगाने से सिरदर्द से आराम मिलता है।


#- दन्तकृमि - बच्चों के लिए दांत में कीड़ा होने की बीमारी सबसे आम होती है। बच्चों  को इस बीमारी से राहत दिलाने में नील का औषधीय गुण बहुत उपकारी होता है। नीली जड़ को चबाकर मुख में रखने से दाँत के कीड़े मर जाते हैं।
 
#- फेफड़ों की सूजन - नीली जड़, पत्ता  तथा तने के चूर्ण (1-2 ग्राम) का सेवन करने से कफ का निसरण होकर सांस फूलना तथा जीर्ण (फेफड़ों में सूजन रोग) लंग्स के नलिका में सूजन, कुक्कुर खांसी या हूपिंग कफ, हृदय रोग में लाभ होता है।

#- कुक्कुर खाँसी - 1-2 ग्राम नील मूल , काण्ड तथा नीलपत्र चूर्ण का सेवन करने से कुक्कुरकास में लाभ होता है।

 #- गुल्मरोग ,उन्माद - 5 ग्राम नीलिन्यादि गाय के घी को यवागू व मण्ड (जौ) के साथ सेवन करने से गुल्म, कोढ़, पेट का रोग, सूजन, खून की कमी, प्लीहा, उन्माद आदि रोगों से आराम मिलता है।

#- गुल्मरोग - नीली बीज, जलवेतस, त्रिकटु, यवक्षार, सज्जीक्षार, पाँचों लवण (सैंधव, सामुद्र, सोंचर, विड, सांभर नमक) तथा चित्रकमूल के 2-6 ग्राम चूर्ण को गाय के घी में मिलाकर खाने से सभी प्रकार के पेट संबंधी रोग तथा गुल्म रोग से जल्दी आराम मिलता है।

#- गुल्मरोग - 5 ग्राम त्र्यूषणादि गाय के घी में नीली-मूल चूर्ण मिलाकर सेवन करने से कब्ज से पीड़ित गुल्म रोगी के मल को ठीक करने में  मदद करता है।

#- गुल्मरोग - नीली, निशोथ, दंती, हरीतकी, कम्पिल्लक, विड्नमक, यवक्षार तथा सोंठ से बने गाय के घी को 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से गुल्म रोगी का पूरा मलशोधन हो जाता है।
 
#- विबन्ध - हर दिन सुबह कब्ज के कष्ट से परेशान रहते हैं तो 1-2 ग्राम नीलनी फल व जड़ के चूर्ण के सेवन से मल का निर्हरण होता है नीलमूल चूर्ण से मल कोमल होकर कब्ज व लीवर के सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है।

#- अर्श - पाइल्स से परेशान हैं तो नील का इस तरह से प्रयोग करने पर आराम मिलेगा। बवासीर के मस्सों पर नीलनी पत्ते के पेस्ट को लगाने से अर्श में लाभ होता है।
 
#- प्लीहा विकार - नीलनी जड़, तना एवं पत्ते से बने पेस्ट (1-2 ग्राम) एवं काढ़े (10-20 मिली) का सेवन करने से प्लीहा-विकारों से आराम मिलता है।

 #- यकृत शोथ - 1-2 ग्राम नीलमूल चूर्ण का सेवन करने से यकृत शोथ का शमन होता है।

#- योनिगत स्राव - 5-10 मिली पत्ते के काढ़े का सेवन करने से तथा पत्ते के काढ़े से योनि को धोने से योनिगत स्राव या वैजाइना के स्राव से आराम मिलता है। 

 #- मूत्रकृच्छ - 1 ग्राम नीलमूल चूर्ण को बकरी के दूध में पीसकर सेवन करने से मूत्रकृच्छ ( मूत्रत्याग में कठिन्य ) में लाभ होता है।


#- तन्त्रिका विकार - नील पौधे के पञ्चांग सत 10-20 मिलीग्राम का प्रयोग तंत्रिकागत विकारों की (नसों से संबंधित बीमारियों) चिकित्सा में किया जाता है।
 
#- गठिया रोग - नील के बीजों को गोमूत्र में पीसकर पर लगाने से आमवात या गठिया के दर्द से आराम मिलता है। 
 
#- विसर्प व मूत्ररोग - सुबह 1-2 ग्राम नीली मूल चूर्ण का सेवन बकरी के दूध के साथ करने से तथा अजा ( बकरी ) दूध में मूल को घिसकर लेप व सेवन करने से विसर्प व मूत्र संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।
 
#- अपस्मार - 5 मिली नीली पत्ते के रस का सेवन करने से अपस्मार या मिर्गी के कष्ट से आराम पाने में मदद मिलती है।
 
#- टी. बी. रोग - 1-2 ग्राम नीली जड़  के पेस्ट को गाय के दूध के साथ सेवन करने से क्षयरोग (टी.बी.) में लाभ होता है।
 
#- सर्पदंश - 1 ग्राम नीलीमूल चूर्ण को चावल के धोवन से पीसकर पीने से सांप के काटने पर उसके विष को असर को कम करने में मदद मिलती है। 
 
#- बिच्छुदंश - जड़ के पेस्ट को पीसकर लेप करने से तथा 10-20 मिली काढ़े का सेवन करने से बिच्छु के विष के असर को कम करने में मदद मिलती है।

 #- विष चिकित्सा - विष के प्रभाव से ( पक्वाशय प्रभावित होने पर ) यदि जलन , बेहोशी , अतिसार , इंद्रिय विकृति आदि लक्षण मिल रहे हो , तब गौघृतयुक्त नीलफल चूर्ण से विरेचन कराना प्रशस्त है।


Sent from my iPhone

रामबाण योग :- 51 -:

रामबाण योग :- 51 -:


#- नींबू जंबीरी का वानास्पतिक नाम Citrus limon (Linn.) Burm.f. (सिट्रस लिमन) Syn- Citrus medica Linn. var. limonum;  Citrus pseudolimon Tanaka होता है। इसका कुल  Rutaceae (रूटेसी) होता है और इसको अंग्रेजी में Lemon (लैमन) कहते हैं। चलिये अब जानते हैं कि इसे नींबू जंबीरी क्यों कहते है। इसका फल विरेचक, कृमिनाशक, पूयरोधी (एंटीसेप्टिक); तृष्णा या प्यास, अजीर्ण या बदहजमी, विसूचिका (dysentery), अतिसार या दस्त, श्वास या सांस, आध्मान (Flatulance), आमवात या गठिया, वातरक्त या गठिया, आमातिसार (Diarrhoea)या , प्रतिश्याय (Coryza), शूल या दर्द, विबन्ध या कब्ज, या छर्दि या उल्टी होता है। यह अम्ल, मधुर, गर्म, गुरु, तीक्ष्ण, कफवातशामक तथा पित्तवर्धक होता है। यह दीपन, रुच्य, सुगंधित, पाचन, विबन्ध या कब्ज, शूल या दर्द, कास या खांसी, छर्दि या उल्टी, तृष्णा या प्यास, आमदोष , श्वास या सांस, हृदय की पीड़ा, कृमि होता है। नींबू जंबीरी के पत्ते तीखे तथा वातकफ से आराम दिलाता है।जम्बीरी नींबू का आचार तथा आसव बनाने में किया जाता है जम्बीरीद्रव्य नाम से पेट के रोगों के लिए बहुत अच्छा आसव (बनता )आता है।

#- कान दर्द - दर्द में कोई उपचार काम नहीं दे रहा है तो जम्बीर नींबू के रस से सिद्ध तेल को 1-2 बूँद कान में डालने से कान दर्द से आराम मिलता है।

 #- घृताजीर्ण - घृतजन्य अजीर्ण की चिकित्सा हेतू 5-10 मिलीग्राम जम्बीर नींबू फलस्वरस का सेवन हितकर होता है।

#- एसिडिटी -एसिडिटी से परेशान रहते हैं? तो नींबू जंबीरी का सेवन इस तरह से करने पर जल्दी आराम मिलता है। पके जम्बीर फल के रस (5-10 मिली) का सेवन करने से अम्लपित्त, आमातिसार या अजीर्ण या अपच में लाभ होता है।

 #आमातिसार - 5-10 मिलीग्राम जम्बीर फल स्वरस को पिलाने से आमातिसार का शमन होता है।

#-अजीर्ण - 5-10 मिलीग्राम जम्बीर फल के रस में लवण या कालानमक मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण तथा अरुचि के इलाज में लाभ मिलता है।
 
#- खसरा - मसूरिका या चेचक की प्रारम्भिक अवस्था में जम्बीरी नींबू के फलस्वरस में गुड मिलाकर सेवन करने से खसरा, चेचक के कष्ट से आराम दिलाने में मदद मिलती है।
 
#- दद्नु , रिंगवर्म - अगर बार-बार रिंगवर्म निकल रहा है और इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो जम्बीर फल के रस 5-10 मिलीग्राम में नमक मिलाकर लगाने से दद्रु या रिंगवर्म से आराम मिलता है।
 
#- स्कर्वी , त्वचा विकार - 10 मिली जम्बीर फल के रस में 100 मिली पानी मिलाकर गरारा करने से शीताद् , स्कर्वी आदि त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।
 
#- ज्वर - ज्वर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नींबू जंबीरी नींबू के शीतल मधुर रस 5-10 मिलीग्राम सुबह सायं सेवन करने से बुखार से आराम मिलता है।

#- ज्वर -बुखार और अन्य प्रदाहिक दर्दों , पीड़ाओं में 5-10 मिलीग्राम जम्बीरी नींबू के फलरस को शर्बत के साथ पिलाने से लाभ मिलता है।
 
#- साइटिका - 5-15 मिली फल के रस में 65 मिग्रा यवक्षार तथा शहद मिलाकर सेवन करने से पार्श्वशूल, गृध्रसी या साइटिका, कटिशूल या कमरदर्द तथा नितम्बसंधि की दर्द से आराम मिलती है।
 



Sent from my iPhone