Sunday, 6 June 2021

रामबाण :- 108 -:

रामबाण :- 108 -:

नागबला-

नागबला का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार कई बीमारियों के इलाज में इसका उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल से जुड़े रोगों और पेट की बीमारियों के इलाज में नागबला बहुत ही उपयोगी है। नागबला क्या है और आप इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। बरसात के दिनों में यह पौधा खेतों के किनारे मेड़ों पर अपने आप उग जाता है। झाडीनुमा यह पौधा जमीन पर सांप की तरह फैला हुआ होता है, इसी वजह से इसे नागबला कहा जाता है। इस पौधे की जड़ें और तना काफी मजबूत होता है और ये आसानी से टूटते नहीं हैं।


नागबला

का

वानस्पतिक

नाम

Sida

acuta

Burm.f. (

सिडा

एक्युटा

)

है

,

यह

Tiliaceae (

टिलिएसी

)

कुल

का

पौधा

है।

आइये

जानते

हैं

कि

अन्य

भाषाओं

में

इसे

किन

नामों

से

जाना

जाता

है।

 

Hindi :

गुर

-

शुक्री

,

कुकुरबीचा

,

श्री

-

गुर

-

सुक्री

,

कुकुरांड

;

Sanskrit :

नागबला

,

झषा

,

अरिष्टा

,

ह्स्वगवेधुका

,

महाशाखा

,

गौरक्षतण्डुला

,

खरगन्धा

,

चतुपला

,

महोदया

,

महापत्रा

,

महाफला

,

महागन्धा

,

खण्डा

,

खर्वा

,

विश्वदेवी कहते है।यह

मधुर

,

अम्ल

,

कषाय

,

उष्ण

,

गुरु

,

रुक्ष

,

तीक्ष्ण

,

वातपित्तशामक

,

वृष्य

,

बल्य

,

रसायन

,

बृंहण

तथा

पुंसत्त्ववर्धनी

है। नागबला

व्रण

,

मूर्च्छा

,

मोह

,

रक्तपित्त

,

क्षय

,

क्षतक्षीण

,

कुष्ठ

,

दाह

तथा

ज्वरनाशक

होती

है।


 
#- सर्दी- जुकाम - मौसम में बदलाव होने पर या ठंडी चीजों का सेवन कर लेने पर अक्सर लोग जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। आयुर्वेद में बताए गए कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप जुकाम से आराम पा सकते हैं। नागबला की मदद से भी आप सर्दी जुकाम से आराम पा सकते हैं। इसके लिए नागबला की पत्तियों का रस नाक में डालने से और इसकी पत्तियों का सेवन करें। 

#- स्तनों का दर्द - नागबला की पत्तियों को हल्का गर्म करने स्तनों पर रखने या वहां बाँधने से स्तनों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

#- हृदय रोग - दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए नागबला काफी उपयोगी है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप रोजाना 3-5 ग्राम नागबला की जड़ के चूर्ण का सेवन ढूढ़ के साथ करें तो इससे दिल के रोगों के लक्षणों में कमी आती है। एक महीने तक इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। 
 
#- अगर आप दस्त से परेशान हैं तो नागबला का उपयोग करें, यह दस्त को रोकने में कारगर है। विशेषज्ञों के अनुसार दस्त होने पर नागबला के फल और जड़ के चूर्ण 10 ग्राम का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेचिश में भी आराम मिलता है। 
 
#- कब्ज व बवासीर - कब्ज की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसे अनदेखा करने पर और समय रहते इलाज ना करवाने से आगे चलकर बवासीर की समस्या हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप खानपान में बदलाव लाएं और घरेलू उपचारों की मदद से इसे ठीक करें। विशेषज्ञों का मानना है कि नागबला की जड़ और पत्तियों के 10 ग्राम चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें या इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे बवासीर में फायदा मिलता है। 
 
#- प्लीहावृद्धि - नागबला में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो प्लीहा को बढ़ने से रोकते हैं। नागबला की पत्तियों का पेस्ट बनाकर 10-12 ग्राम सेवन करें या इन पत्तों को हल्का गर्म करने प्लीहा वाले हिस्से पर रखें। ऐसा करने से प्लीहा वृद्धि की समस्या में लाभ मिलता है। 
 
#- जोडो के दर्द - उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। ऐसे कई आयुर्वेदिक घरेलू इलाज हैं जिनकी मदद से आप गठिया या आर्थराइटिस की समस्या में आराम पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नागबला गठिया के इलाज में काफी कारगर है। इसके लिए नागबला की पत्तियों का पेस्ट बना लें और जहाँ दर्द हो रहा हो उन जोड़ों पर लगाएं। इससे जल्दी आराम मिलता है। इसी तरह इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर 10-12 मिलीग्राम पीने से भी गठिया में फायदा मिलता है। 
 


#- टी. बी. रोग - आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार नागबला में ऐसे औषधीय गुण हैं जो टीबी के इलाज में बहुत मदद करते हैं। अगर आप टीबी के मरीज हैं तो आप रोजाना सुबह नागबला की जड़ के चूर्ण 2 ग्राम , 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच गाय के घी के साथ मिलाकर खाएं। 

#- टी. बी. रोग - जौ, नागबलामूल, अश्वगंधामूल, तिल, गुड़ और उड़द चूर्ण की बराबर मात्रा लें और गाय के दूध के साथ रोजाना सुबह इसका सेवन करें। इससे टीबी में फायदा मिलता है और शरीर की ताकत बढ़ती है। 

#- टी. बी. रोग - 2 ग्राम अर्जुन त्वक्, 2 ग्राम नागबला मूल और 2 ग्राम केवाँच बीज के चूर्ण को 250 ग्राम गाय के दूध में पकाकर इसमें 3 चम्मच शहद, 1 चम्मच गाय का घी एवं 2 ग्राम मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करें। यह टीबी और खांसी दोनों के इलाज में असरकारक है।

#- टी. बी. रोग - कर्कट शृंगी, अर्जुन त्वक्, अश्वगंधा, नागबला, पुष्करमूल, हरीतकी और गुडूची से निर्मित चूर्ण का 2-5 ग्राम की मात्रा में गाय के दूध के साथ सेवन करें। 
 
#- रक्तपित्त , नाक- कान से ख़ून बहना - गर्मियों के मौसम में कई लोगों को नाक-कान से खून बहने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को आयुर्वेद में रक्तपित्त कहा गया है। इसके इलाज के लिए आप नागबला का उपयोग कर सकते हैं। नागबला चूर्ण का सेवन शहद के साथ मिलाकर करने से यह समस्या ठीक होती है।
 


#- वीर्यशक्तिवर्धनार्थ - नागबला आयुर्वेद के अनुसार अगर आप नियमित रूप से नागबला की जड़ी के 5 ग्राम चूर्ण का सेवन गाय के दूध के साथ करें तो इससे वीर्य को पोषण मिलता है और उसकी गुणवत्ता में सुधार आता है।
 


Sent from my iPhone

Wednesday, 2 June 2021

रामबाण योग :- 107-:

रामबाण योग :- 107-:

बेली-

बेली का पौधा भी कई तरह की बीमारियों से हमें बचाता है. इस लेख में हम बेली के फायदे, उपयोग के तरीके और औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं । बेली का पौधा 6 मीटर ऊँचा और झाड़ीदार होता है. इसकी खुरदुरी छाल भूरे रंग की होती है. इस पौधे के कांटे और पत्तियों की मदद से इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है. इसके कांटो और पत्तियों की लंबाई 2 से 2.5 सेमी तक होती है. बेली का फल गोल और बीजयुक्त होते हैं । बेली का वानस्पतिक नाम Naringi crenulata (Roxb.) Nicolson (नारिंगी क्रेनुलाटा)
Syn. Hesperethusa crenulata (Roxb.) M.Roem; Limonia crenulata Roxb है. यह Ruteaceae (रूटेसी) कुल का पौधा है. आइए जानते हैं इसे अन्य भाषाओं में किन नामों से जाना जाता है।Hindi – हिन्दी-बेली,Sanskrit – संस्कृत-बिल्पर्णी कहते है। यह ज्वरघ्न, अपस्माररोधी, विरेचक तथा बलकारक होता है। इसकी मूल विरेचक होती है। इसके फल बलकारक, तिक्त तथा कषाय होते हैं।
 
#- अपच - 1-2 ग्राम बेली के जड़ (मूल) का चूर्ण गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करने से अपच की समस्या में लाभ मिलता है।

#- दाद-खाज और खुजली - खुजली दूर करने के लिए भी आप बेली का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दाद या खुजली वाली जगह पर बेली के पत्तों को पीसकर लगाएं ।

#- चेहरे पर झाइयां या दाग - बेली के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से झाइयां और दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे का निखार बढ़ता है।


#- घाव - बेली के पत्तों का काढ़ा बना लें और फिर उससे घाव को साफ करें. इससे घाव या फोड़ा जल्दी ठीक होते हैं. 

#- नाडीव्रण - बेली पत्र तथा छाल को पीसकर नाड़ी व्रण पर लगाने से व्रण का शोधन तथा रोपण होता है।

#- फोलिक्यूलाइटिस - फोलिक्यूलाइटिस ( रोमकूपशोथ ) एक त्वचा रोग है जिसमें बालों की जड़ों के आसपास सूजन हो जाती है और वहां छोटे छोटे दाने या रैशेज निकलने लगते हैं. अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो इससे निजात पाने के लिए बेली का उपयोग कर सकते हैं. बेली की छाल को पीसकर गर्म कर लें और इसका पुल्टिस बनाकर उस जगह पर बांध दें. ऐसा करने से जल्दी आराम मिलता है. 
 


Sent from my iPhone

Tuesday, 1 June 2021

रामबाण योग :- 106 -:

रामबाण योग :- 106 -:

बैंगन ( वृतान्क ) -

अधिकांश लोगों का बैंगन की सब्जी का स्वाद पसंद नहीं आता है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि बैंगन से सेहत को कोई फायदा नहीं होता है. जबकि ऐसा नहीं है, बैंगन हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है. यह पेट के रोगों से लेकर बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदा पहुंचाता है. इस लेख में हम आपको बैंगन के फायदे, औषधीय गुण और उपयोग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
 बैंगन का उपयोग मुख्य रूप से सब्जी के रूप में किया जाता है और देश के कई हिस्सों में इसकी खेती की जाती है. बैंगन के पौधे लगभग 60-100 सेमी ऊँचाई वाले और पत्तेदार होते हैं. इसके फूल बैगनी रंग के होते हैं और इसके फल गहरे बैगनी, सफ़ेद या पीले रंग के लंबे अंडाकार आकार में होते हैं. 
 बैंगन का वानस्पतिक नाम : Solanum melongena Linn. (सोलेनम् मेलोंजेना) Syn-Solanum esculantum Dunal है. यह Solanaceae (सोलैनेसी) कुल का पौधा है। Hindi-भंटा, बैंगन, बैगुन Sanskrit-वृंताक, वार्ताकी, भण्टाकी, वार्त्ताकफ, भाण्टिका; कहते है। बैंगन कटु, तिक्त, मधुर, उष्ण, लघु, तीक्ष्ण, स्निग्ध, क्षारीय, कफवातशामक, दीपन, शुक्रकारक, रुचिकारक, हृद्य, वृष्य, बृंहण, ग्राही, निद्राकर, चक्षुष्य, पित्तल तथा शोणितवर्धक होता है। यह ज्वर, कास, अरुचि, कृमि, अर्श, हृल्लास तथा श्वासनाशक है।
अङ्गार पर भुना हुआ बैंगन अत्यन्त लघु, अग्निदीपन तथा किञ्चित् पित्तकारक होता है। तैल तथा नमक युक्त भुना बैंगन गुरु तथा स्निग्ध होता है। श्वेत बैंगन अर्श में हितकर तथा बैंगन की अपेक्षा हीन गुण वाला होता है।
बैंगन का पक्व फल क्षार युक्त, गुरु, पित्तकारक तथा वातकोपक होता है। बैंगन की  मूल श्वासकष्टरोधी, रेचक, वेदनाहर एवं हृद्य होती है। यह तत्रिकाशूल, हृद्दौर्बल्य, शोथ, नासागत व्रण, अजीर्ण, ज्वर, हृदयगत रोग, श्वासगतरोग, श्वासनलिकाशोथ, श्वासकष्ट, विसूचिका एवं मूत्रकृच्छ्र शामक होता है।
 

#- कानदर्द - अगर

आप

कान

दर्द

से

परेशान

हैं

तो

बैंगन

का

उपयोग

करके

आप

इस

समस्या

से

राहत

पा

सकते

हैं

.

विशेषज्ञों

के

अनुसार

बैंगन

के

जड़

के

रस

की

1-2

बूँद

मात्रा

कान

में

डालने

से

कान

का

दर्द

और

सूजन

कम

होता

है

. 




#- दांतदर्द - दांत में दर्द होना एक आम समस्या है, ठीक से दांतों की साफ-सफाई का ध्यान ना रखना इसका मुख्य कारण है। अगर आप भी दांतों के दर्द से परेशान हैं तो बैंगन की जड़ का इस्तेमाल करें,बैंगन की जड़ का पाउडर बना लें और इसे दांतों पर रगड़ें. इससे दांतों का दर्द दूर होता है।

#- आँख का जाला - बैंगनमूल को पानी में घिसकर आँखों पर अंजन करने से आँखों का जाला मिटता है।


#- पेट फूलना - पेट फूलना, अपच और भूख ना लगने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी बैंगन का उपयोग किया जा सकता है । इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्चे बैंगन की सब्जी बनाकर खाने से अजीर्ण व अरूचि में लाभदायक होता है।

#- वमन - जीमिचला रहा है तो इसे रोकने के लिए बैंगन का उपयोग करें । विशेषज्ञों के अनुसार, 5 मिली बैंगन की पत्तियों के रस में 5 मिली अदरक का रस मिलाकर पीने से उल्टी रुक जाती है ।


#- बवासीर - खराब खानपान और गलत जीवनशैली के कारण कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं और आगे चलकर बवासीर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाते हैं । अगर आप भी ख़ूनी बवासीर के मरीज हैं और इससे होने वाले ब्लीडिंग और दर्द से राहत पाना चाहते हैं । इसके लिए बैंगन के पत्तों को महीन पीसकर उसमें जीरा और शक्कर मिलाकर सेवन करें । इसके सेवन से रक्तस्राव और दर्द दोनों से आराम मिलता है।


#- मूत्रकृच्छ - कई लोग पेशाब करते समय जलन एवं दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो बैंगन के जड़ के रस की 5 मिली मात्रा का सेवन करें।

#- उपदंश - 10-20 मिलीग्राम बैंगनमूल क्वाथ का सेवन करने से उपदंश ( फिरंग ) में लाभ होता है।

#- अण्डकोषवृद्धि - बैंगनमूल को पीसकर अण्डकोष पर लेप करने से अण्डकोषवृद्धि का दोष शान्त होता है।

#- जोडो का दर्द - जाड़ों का मौसम आते ही कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हो जाते हैं, खासतौर पर बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है । आप जोड़ों के दर्द से आराम पा सकते हैं । इसके लिए बैंगन को भूनकर उसे पीस लें और दर्द वाली जगह पर कपड़े में लपेटकर बांधें । इससे दर्द जल्दी दूर होता है।

#- गृध्रसी ( सायटिका )- एक बैंगन को एरण्ड तैल में तलकर उसमें यथोचित मात्रा में हींग तथा नमक मिलाकर सेवन करने से गृध्रसी में लाभ होता है।

#- घाव - शरीर में कहीं छोटा-मोटा घाव हो जाए तो आयुर्वेद में बताए कई घरेलू उपाय अपनाकर आप घाव को जल्दी भर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बैंगन की जड़ के चूर्ण को पानी में उबालकर और फिर ठंडा करके घाव को धोने से घाव जल्दी ही शोधन व रोपण होकर ठीक होता है।
 
#- चोट - आपको अचानक कोई चोट लग जाए और तेज दर्द हो रहा हो तो बैंगन को भूनकर उसमें हल्दी व प्याज मिलाकर चोट वाली जगह पर बांधें. इसके अलावा भुने हुए बैंगन के 10-15 मिली रस में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से भी चोट का दर्द कम होता है।

#- आघात या चोटजन्य वेदना - बैंगन को भूनकर उसमें हल्दी व प्याज़ मिलाकर बाँधने से भूने हुए बैंगन के 10-15 मिलीग्राम स्वरस में थोड़ा गुड मिलाकर खाने से लाभ होता है।

 #- शोथ - बैंगनमूल को पीसकर सूजन पर लगाने से सूजन दूर होती है।

#- वेदनायुक्त शोथ स्थान पर बैंगन को पकाकर , उसकी पुल्टीश बनाकर बाँधने से लाभ होता है।

#- नारू - बैंगन को भूनकर गौदधि ( दही ) के साथ मिलाकर नारू के स्थान पर बाँधने से नारू में लाभ होता है।

#- कण्डूरोग - बैंगन के पत्तों तथा फलो को पीसकर उसमें शक्कर मिलाकर लगाये और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो देने से खुजली मे राहत मिलती है।

#- खुजली - बैंगन के पत्तों और फलों को कुचलकर उसमें शक्कर मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं। इस लेप को लगाने से खुजली जल्दी मिटती है।

#- अनिद्रा - आज कल देर रात तक जागना और काम करना काफी प्रचलन में है जिसकी वजह से लोगों में अनिद्रा की बीमारी बढ़ती जा रही है । अगर आप  भी देर रात तक नींद ना आने से परेशान हैं तो बैंगन को अपनी डाइट शामिल करें । विशेषज्ञों का कहना है कि बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से रात में अच्छी नींद आती है।

#- बाल ( बच्चो ) का रोग - एलुआ , टंकण , हींग । सौवर्चल नमक, एरण्ड मूल के चूर्ण को बैंगन फल स्वरस में पीसकर शिशु के पेट पर लेप करने से अध्मान ( अफारा ) के कारण उत्पन्न उदरशूल का शमन होता है।

#- स्वेदाधिक्य - बैंगन को पीसकर लगाने से अधिक पसीना निकलना बन्द हो जाता है।

#- विष चिकित्सा - बैंगन पत्र से निर्मित क्वाथ का आँखों में अंजन करने पर धत्तूर मद का निवारण होता है।

#- धतूरा विष - बैंगन के फलों को काटकर पानी में मसलकर पिलाने से धतूरे का विष उतरता है।

#- धतूरा विष - बैंगन के बीज स्वरस को 5 मिलीग्राम की मात्रा में पिलाने से धतूरे का विष उतरता है।

#- बैंगन का सेवन शीतकाल में लाभ होता है । अन्य ऋतुओं में स्वास्थ्य तथा आरोग्य की दृष्टि से बैंगन का सेवन करने वाले व्यक्तियों को आहार में गौदधि ( दही ) व तक्र ( छाछ ) का उपयोग करते रहना चाहिए ।


Sent from my iPhone