Monday, 9 November 2015

मस्तिक प्रदाह (दिमागी दर्द)

कारण व लक्षण -
                               दिमाग़ में गर्मी के प्रवेश अथवा पशु की अतिशय पिटाई से उसके दिमाग़ में दाहकता होने लगती हैं । पशु बेहद शिथिल हो जाता हैं । तन्द्रा आना नेत्रों मे नशीलापन व झपकी- सी रहना तथा प्यास की अधिकता होना इस रोग के प्रधान लक्षण है । इस रोग का प्रभाव यह होता हैं कि पशु उन्मत हो जाता हैं ।
उपयोगी औषधि -

१ - गाय का दूध आधा शेर , अरण्डी का तेल आधा शेर , दोनों को मिलाकर पिलाने से लाभ होता हैं ।
२ -  पशु की नाक,कान,आँख में बरगद की पत्तियों के रस की ६-६ बूँद डालने से लाभ होता हैं ।

३ -  गाय का या बकरी का दूध १ लीटर , गाय का घी २०० ग्राम , मिलाकर पिलाने से मस्तिक की गर्मी शान्त होती हैं तथा रोगी पशु चुस्ती- फुर्ती का अनुभव करने लगता हैं ।

४ - सोंठ पाउडर २० ग्राम ,शुद्ध सरसों का तेल २५० ग्राम , मिलाकर रोगी पशु को पिलाने से लाभदायक होता हैं । पशु की शारीरिक क्षमता व उम्र के हिसाब से दवा की खुराक कम- बत्ती कर सकते हैं ।

नोट- पशु को हल्का साफ़-सुथरा व सुपाच्य चारा खिलाते रहना चाहिए ।

(९)-२- गौ- चिकित्सा - पेटरोग-अजीर्ण रोग।

(९)-२- गौ- चिकित्सा - पेटरोग-अजीर्ण रोग।

१ - अजीर्ण - पेटरोग

कारण व लक्षण - पित्त, जल , या कठोर भोजन करने से यह बिमारी उत्पन्न होती हैं , पेट में भंयकर दर्द भारीपन , गुडगुहाट , साँस लेने में कष्ट का अनुभव करता है तथा जूगाली नहीं कर पाता हैं , दाँत किटकिटाना इसका प्रमुख लक्षण हैं तथा गोबर पशु या तो करता नही हैं और यदि करता भी हैं तो अत्यन्त दुर्गन्धपूर्ण व कच्चापक्का करता हैं ।
इस रोग में पशु का पेट फुलाता नहीं हैं किन्तु बायीं ओर कुछ भारीपन मालूम होता हैं । पेट पर अंगुली मारने से ढब - ढब शब्द की आवाज़ नहीं आती हैं , ब्लकि पेट कठोर मालूम होता हैं । इस बिमारी में पशु गोबर करता ही नहीं हैं । और अगर करता भी हैं तो खायी हूई वस्तु का कच्चा अंश आने लगता हैं । पशु कभी - कभी नथुनों को ऊपर खिंचता हैं तथा ज़मीन पर दाढ़ी रखता हैं और गले से घों - घों शब्द की आवाज़ आती हैं । कभी - कभी पशु दाहिनी करवट से लेटना चाहता हैं ।

# - पेट फुलने और अजीर्ण में एक विशेष अन्तर हैं कि पेट फुलने पर रोगी पशु बेचैन रहता हैं । अजीर्ण रोग का रोगी पशु बेचैन नहीं रहता ब्लकि चुपचाप लेंटा रहता हैं ।

# - अजीर्ण में पशु को कुछ दिनों तक खाना नहीं देना चाहिए यदि आवश्यक हो तो हरा मुलायम घास व चावल का माण्ड देना चाहिए । इसके आलावा दलिया चोकर व जल्दी पचने वाला चारा ही देना चाहिए ,
क़ब्ज़ व दर्द व पेट सम्बन्धी दवाएँ देते रहना चाहिए तथा अजीर्ण में जूलाब देकर ही अन्य दवाएँ देना चाहिए व दवायें समयानुसार देना चाहिए ।

१ - औषधि - जूलाब , विरेचन विधी - अलसी का तेल ५० ग्राम , मुसब्बर १०० ग्राम , दोनों को पर्याप्त मात्रा में चूल्हे पर पका लें । जब जब वह भलीप्रकार घूल जायें तब उसमें २-३ जमाल घोटें की गीरी डाल दें और आवश्यकतानुसार गन्ने की शीरा मिला लें इसके बाद रोगी पशु की ताक़त के अनुसार देवें । इस दवा से उनका पर्याप्त मल ( गोबर ) बाहर आ जायेगा लेकिन ध्यान रहें की जमालघोटा की गीरी तीन से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए वरना लेने के देने पड़ जायेंगे ।
उपचार- औषधियाँ :- कालीमिर्च १५ ग्राम , भांग पावडर १५ ग्राम , ज़ीरा पावडर ९० ग्राम , पुराना गुड़ १०० ग्राम , देशी शराब १२५ मिलीग्राम , गरमपानी १५०० ग्राम , में मिलाकर पशु को दिन में तीन - चार बार पिलायें ।
२ - औषधि :- बड़ी बच १० ग्राम , कालीमिर्च १० ग्राम , अजमोदा १० ग्राम , हींग १० ग्राम , सेंधानमक १० ग्राम , चने का आटा १०० ग्राम , सभी को मोटा - मोटा कुटकर चने के आटे में मिलाकर गोलियाँ बनाकर रखँ लेंवे , इन गोलियों को दिनभर में आवश्यकतानुसार देनें से लाभ होता है।

३ - औषधि :- सरसों या तिल का तेल ५०० ग्राम , तारपीन तेल २५ ग्राम , मिलाकर नाल द्वारा पिलानें से लाभ होता हैं ।

४ - औषधि :- सोंठ पावडर ५ ग्राम , अरण्डी का तेल ५०० ग्राम , मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता हैं ।
५ - औषधि :- अजीर्णहारी चूर्ण २५-३० ग्राम , रोगी को देते रहने से वह स्वस्थ हो जाता है तथा अन्य रोगों का शिकार होने से बचा रहता है ।

अजीर्णहारी चूर्ण बनाने की विधी -- हल्दी , राईदानें , हींग , सफ़ेद ज़ीरा , काला ज़ीरा , त्रिफला , कालानमक , सेंधानमक , सहजन ( सोहजना ) छाल , त्रिकुटा , अजवायन , सुहागा खील ,फिटकरी खील , चीता , कचरी , बच , बायबिड्ंग , जवाॅखार , सज्जीखार , प्रत्येक वस्तु को समान मात्रा में लेकर कुटपीसकर छानकर रख लें आवश्यकता पड़ने पर पशुओं को देंने से लाभँ होता है ।

६ - औषधि - सेंधानमक , अजवायन , भाँग , नागोरी अश्वगन्धा प्रत्येक को २५०-२५० ग्राम , सोंचर नमक ५०० ग्राम , सांभर नमक सवाकिलो, खुरासानी अजवायन ( अजमेंदा ) ओर सज्जी २५०-२५० ग्राम , इन सबको कूटछानकर बराबर मात्रा में चने के आँचें में मिलाकर रखँ लें १० ग्राम की मात्रा में प्रात: काल पशु को दें इससे लाभँ होगा ।


२ - अपचन
कारण व लक्षण - पशुओ में अपचन की बिमारी के कई कारण होते है -पशु कभी-कभी लालच वंश अधिक खा जाता है, जिससे उसे अपचन या बदहजमी हो जाती है । सडा- गला और गन्दा चारा, दाना खाने से भी अपचन का रोग हो जाता है । पशु कभी-कभी अधिक कमज़ोर हो जाने पर अधिक खा जाता है, परन्तु हज़म न कर पाने के कारण उसे अपचन रोग हो जाता है ।
जब पशु सुस्त एवं चिन्तित मालूम होता है । दिन प्रतिदिन वह अधिकाधिक कमज़ोर होकर सूखता चला जाता है । दूधारू पशु के दूध देने की मात्रा दिनोंदिन घटती जाती है । जूगाली करने में अनियमितता होती है। वह पानी अधिक पीता है । वह मोटा, पर्तदार , सूखापन लिये हुए लेंड़ी की तरह गोबर करता है गोबर करते समय कभी - कभी वह कराहता है। कभी - कभी वह बदबूदार पतला गोबर करता है, उसके मुँह से दुर्गन्ध आती है।

१ - औषधि - मीठा तैल ३६० ग्राम , हींग १२ ग्राम , पानी ४८० ग्राम , काला नमक ६० ग्राम , सबसे पहले पानी को गरम करें । फिर काला नमक महीन पीसकर खौलते पानी में डाल दें और उसे कुछ देर तक उसी में पड़ा रहने दें । जब पानी लगभग ३५० ग्राम , रह जायें तो उसे उतार लें । और उसमें तैल डाल दें । फिर इस घोल को दो बर्तनों के द्वारा ख़ूब फेंट लें । इस तरह घोल कुछ गाढ़ा हो जायेगा । गुनगुने होने पर उसे रोगी को सुबह - सायं रोज़ाना ठीक होने तक पिलाते रहें ।

२ - औषधि - इन्द्रायण २४ ग्राम , गुड़ २४० ग्राम , आँबाहल्दी ६० ग्राम , कंटकरंज ३० ग्राम , फिटकरी २४ ग्राम , पानी ९६० ग्राम , सेंधानमक ६० ग्राम , सबको महीन पीसकर पानी में उबाल दें , फिर दवा ६०० ग्राम , रहने पर रोगी पशु को गुनगुना रहने पर बिना छाने बोतल द्वारा पिला दें । यह दवा रोज़ाना सुबह- सायं ठीक होने तक पिलाते रहें ।

३ - औषधि - बत्तीसा चूर्ण १८० ग्राम , पानी ७२० ग्राम , पानी को नमक डालकर गरम करना चाहिए । फिर नीचे उतारकर घुड़बच को महीन पीसकर उसमें मिला दें । गुनगुना रहने पर रोगी पशु को रोज़ाना सुबह- सायं ठीक होने तक पिलाते रहें ।

४ - औषधि - घुड़बच १२० ग्राम , नमक ९६ ग्राम , पानी ७२० ग्राम , पानी को नमक डालकर गरम करना चाहिए, फिर नीचे उतारकर घुड़बच को महीन पीसकर उसमें मिला दें, गुनगुना रहने पर रोगी पशु को पिला दें ।सुबह - सायं रोज़ाना ठीक होने तक पिलाते रहें।

------------------ @ -----------------------

३ - दस्त लगना

अजीर्ण एवं अपन के कारण पशु को कभी - कभी दस्त लग जाते हैं । पशु इस रोग में बार- बार पतला गोबर करता है । पशु कमज़ोर हो जाता है । वह बार- बार थोड़ा - थोड़ा पानी पीता हैं।

१ - औषधि - रोगी पशु को हल्का जूलाब देकर उसका पेट साफ़ करना चाहिए ।रेण्डी का तैल १८० ग्राम , पीसा सेन्धा नमक ६० ग्राम , दोनों को मिलाकर गुनगुना करके रोगी पशु को पिलाया जाय ।

२ - औषधि - गाय के दूध की दही १९२० ग्राम , भंग ( भांग विजया ) १२ ग्राम , पानी ४८० ग्राम , भंग को महीन पीसकर सबको मथें और रोगी पशु को दोनों समय आराम होने तक पिलाया जाय ।

३ - औषधि - विधारा ६० ग्राम , जली ज्वार ६० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ१४४० ग्राम , ज्वार को जलाकर और पीसकर छाछ में मिलाकर , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

४ - औषधि - शीशम की हरी पत्ति २४० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , पत्तियों को महीन पीसकर , पानी में घोलकर , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलायें ।

५ - औषधि - विधारा का पेड़ ६० ग्राम , गाय की छाछ ९६० ग्राम , विधारा को महीन कूटपीसकर ,छाछ में मिलाकर , बिना छाने , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

६ - औषधि - मेहंदी १२ ग्राम , धनिया २४० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , दोनों को बारीक पीसकर , पानी में मिलाकर , एक नयी मटकी में भरकर रख दिया जाय । दूसरे दिन सुबह उसे हिलाकर ९६०ग्राम दवा दोनों समय दें । तीसरे दिन ४८० ग्राम , के हिसाब से ,दोनों समय आराम आने तक यह दवा पिलाते रहे ।

--------------------- @ ------------------------

४ - पटामी रोग ( दस्त रोग )

गर्मी के दिनों में यह रोग अक्सर होता है । सूर्य की तेज़ गर्मी के कारण यह रोग उत्पन्न होता है । रोगी को पतले दस्त लगते हैं । उसका गोबर बहुत ही दुर्गन्धपूर्ण और चिकना होता है । गोबर के साथ ख़ून और आँते गिरती हैं । रोगी पशु सुस्त और बहुत कमज़ोर हो जाता है । वह खाना - पीना , जूगाली करना बन्द कर देता है । उसके ओढ़ सूख जाते हैं ।

१ - औषंधि - नीम की हरी पत्ती २४० ग्राम , गाय का घी ३६० ग्राम , पत्तियों को पीसकर उनका गोला बना लें और रोगी पशु को हाथ से खिलाना चाहिए । उसके बाद घी को गुनगुना गरम करके पिलाया जाय । अगर पत्तियों को हाथ से न खाये तो उसको पानी में घोलकर बोतल द्वारा पिला देना चाहिए ।दवा दोनो समय ठीक होने तक पिलाना चाहिए ।

२ - औषधि - अरणी की पत्ती १८० ग्राम , ठन्डा पानी ९६० ग्राम , पत्तियों को महीन पीसकर , पानी में मिलाकर , बिना छाने , रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

३ - औषधि - विधारा के पेड़ १२० ग्राम , गाय के दूध से बनी दही १४४० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , बेल को महीन पीसकर , छलनी द्वारा छानकर , दही और पानी में मथकर रोगी पशु को दोनों समय ,आराम होने तक पिलाना चाहिए ।
---------------------- @ --------------------------

५ - पेचिश

कारण व लक्षण - बदहजमी के कारण अक्सर यह रोग हो जाता है । पशु को ज़्यादा दौड़ाने से भी यह रोग हो जाता है । रोगी पशु बार- बार गोबर करने की इच्छा करता है और वह थोड़ा - थोड़ा रक्तमिश्रित पतला गोबर करता है। और गोबर के साथ उसकी आँते भी कट-कटकर गिरती है ।

१ - औषधि - मरोडफली १२० ग्राम , सफ़ेद ज़ीरा १२० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ ९६० ग्राम , उपर्युक्त दोनों चीज़ों को बारीक पीसकर ,छाछ में मिलाकर ,दोनों समय आराम होने तक ,पिलाया जाय ।

२ - औषधि - कत्था १२ ग्राम , भांग,विजया १२ ग्राम , बिल्वफल , बेल के फल का गूद्दा १२० ग्राम , गाय के दूध से बनी दही ९६० ग्राम , पानी ४८० ग्राम , कत्था और भांग को बारीक पीसकर , बेल का गूद्दे को पानी में आधे घन्टे पहले गलाकर , उसे मथकर , छान लिया जाय , फिर दही और सबको मिलाकर मथ लिया जाय। रोगी पशु को दोनों समय , आराम होने तक पिलाया जाय ।

-------------------- @ -------------------

६ - पेट का फूलना

कारण व लक्षण - सडागला चारा - दाना खा लेने से अक्सर पशु का पेट फूल जाता है । वर्षा - ऋतु के शुरू में लालचवश हरा चारा खा लेने से भी पेट फूल जाता है । समय- समय पर पानी न मिलने पर या खाने के बाद एकदम अधिक श्रम करने पर भी पशु का पेट फूल जाता है । कभी- कभी दाने में चूहे की लेंडी ( चूहे की मिगंन ) खा लेने से भी पेट फूल जाता है ।
पशु बेचैन रहता है । वह अपनी बायीं कोख की ओर देखता रहता है । उसका पेट फूल जाता है । फूली हुई कोख को दबाने से पीली - पीली ढोल की भाँति आवाज़ आती है । पेट में गैस भर जाती है । पशु बार- बार उठता - बैठता है ।

१ - औषधि - अम्बर बेल ( विटीश करनोसा ) ६० ग्राम , नमक ६० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १४४० ग्राम , बेल को महीन कुटकर , छाछ में नमक मिलाकर , गला देना चाहिए । २५ मिनट बाद उसे छानकर , रोगी पशु को सायं - सुबह , पिलाते रहना चाहिए ।

२ - औषधि - इन्द्रायण , कडवी कचरी १ नग ,काला नमक ६० ग्राम , अलसी का तैल ४८० ग्राम , हींग ६ ग्राम , सबको बारीक कूटकर , तैल में मिलाकर , गरम करके , गुनगुना रहने पर , बिना छाने ही दें । एक बार में आराम न हो तो दूसरी बार इसी मात्रा में पिलाया जाय । आराम अवश्य होगा ।

३ - औषधि - अरण्डी का तैल २४० ग्राम , काला नमक पीसकर ६० ग्राम , दोनों को मिलाकर गरम करके , गुनगुना होने पर , रोगी पशु को , बोतल द्वारा , पिलाया जाय ।

४ - औषधि - इन्द्रायण, कडवी कचरी १ नग , कालानमक ३० ग्राम , बकरी का पेशाब ९६० ग्राम , कडवी कचरी को महीन कूटकर , नमक और तैल मिलाकर , उसे गरम करना चाहिए । फिर गुनगुना होने पर रोगी पशु को सुबह - सायं िपलाना चाहिए ।

५ - औषधि - मेंढासिगीं ६० ग्राम , सेंधानमक ६० ग्राम , अजवायन ३० ग्राम , पानी ७२० ग्राम , सबको महीन पीसकर , पानी में मिलाकर , गरम करके गुनगुना ही रोगी पशु को बिना छाने , पिलाना चाहिए । पुराना रोग होने पर यही दवा एक बार अच्छे होने तक रोज़ पिलायी जाय ।

६ - औषधि - नमक ६० ग्राम , गोमूत्र १४४० ग्राम , दोनों को मिलाकर , गुनगुना करके , पशु को सुबह - सायं , आराम होने तक , पिलाया जाय ।

७- औषधि - नमक १८० ग्राम , पानी १४४० ग्राम , दोनों को मिलाकर , गुनगुना करके , रोगी पशु को सुबह - सायं आराम होने तक , पिलाया जाय ।

आलोक -:- जिस पशु को यह बिमारी हो उसे २४ घन्टे तक चारा नहीं देना चाहिए । उसे केवल पानी पिलाना चाहिए । बाद में हल्की पतली खुराक देनी चाहिए । और अधिक पेट फूलने पर कभी - कभी पशु की बायीं कोख में बड़े इन्जैकशन की सुई लगाने से पेट की गैस निकलेगी ।

------------------------ @ ------------------------

७ - बछड़ों को दूध के दस्त होना

कारण व लक्षण - अपचन और अधिक दूध पीने से , अचानक चोट लगने से ,यह बिमारी हो जाती है । छोटे बछड़ों को जब तक वे घास न खायें , तब तक उन्हें पानी नही ं पिलाना चाहिए । नहीं तो उन्हें दस्त लग जाते है । रोगी बछड़े बार - बार सफ़ेद रंग के पतले दस्त करते रहते हैं । दस्त से दुर्गन्ध आती है । बछड़े सुस्त रहते हैं । उन्हें बुखार भी रहता हैं ।

१ - औषधि - हटानी लोध्र ( महारूख , महावृक्ष की अन्तरछाल ६० ग्राम , गाय का दूध २४० ग्राम , छाल को बारीक कूटकर , दूध में मिलाकर , आधा घन्टे तक पड़ी रहने दें । फिर उसे निचोड़कर , छानकर ,रोगी बच्चे को दोनों समय ,आराम होने तक पिलायें ।

२ - औषधि - कालीमिर्च १२ ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १२० ग्राम , कालीमिर्च को बारीक पीसकर , छाछ में मिलाकर , बिना छाने , दोनों समय रोगी को अच्छा होने तक पिलाया जाय।

३ - औषधि - मुद्रपर्णी ( खाखर बेली ) का पुरा पौधा ३६ ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १२० ग्राम ,बेली को बारीक पीसकर , छाछ में मिलाकर , रोगी पशु बच्चे को , दोनों समय , बिना छाने आराम होने तक , पिलायें ।

४ - विधारा के पेड़ ३६ ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ १२० ग्राम , विधारा को पीसकर , छाछ में मिलाकर , रोगी बच्चे को , दोनों समय बिना छाने दें ,आराम आने तक देवें ।

५ - औषधि - ज्वार का आटा १२० ग्राम , गाय के दूध से बनी छाछ ३६० ग्राम , ज्वार के आटे का छाछ में मिलाकर , दोनों समय , ऊपर लिखी मात्रा में रोगी बच्चों को , आराम आने तक पिलायें ।

६ - औषधि - रोगी बच्चा जब माता का दूध पीता हो तभी पीछे से उसकी पूँछ खींचकर मूँह से थन छुड़ा देना चाहिए । ऐसा ४-५ बार लगातार , दोनों समय , आराम होने तक , करना चाहिए ।

# - रोगी पशु की पूँछ में झटका न मारें और नहीं खींचें वर्ना उखड़ जाने का भय रहता है जिससे रोगी बच्चे को और अधिक पीड़ा होगी ।

७ - औषधि - रोगी बच्चे की पूँछ की जड़ पर चार तहवाला कपड़ा लपेटकर , ऊपर से सुती से या पतली डोरी से कसकर बाँध देना चाहिए ,जिससे उससे दस्त बन्द हो जायँ । दस्त बन्द होने के बाद उस डोरी को खोल देना चाहिए ।

८ - औषधि - यदि रोगी मादा बच्चा हो उसके मूत्राशय के नीचे और रोगी नर बच्चा हो तो उसके मलद्वार के नीचे एक पतला ३ इंच लम्बा आड़ा दाग दागनी द्वारा लगाना चाहिए ।

-------------------------- @ -------------------------------


Sent from my iPad

सूई पेट में चले जाना

यदि किसी प्रकार चारा दाना खाने के साथ पशु के पेट में सुई चली जाये तो उसे महाकष्ट होता है । सुई उसकी आँतों मे चूभने लगती है , जिससे उसके पेट में कष्ट होने लगता है , पशु के पेट में दर्द आरम्भ होने लगता है , उसकी भूख प्यास जाती रहती है तथा उसे दिन रात सुस्ती रहती है । आँखों से पानी बहने लगता है और पशु - प्रतिदिन दूबला होता जाता है , शीघ्र चिकत्सा न मिलने के कारण पशु की मृत्यु हो जाती है ।
विषेश - पशु के पेट में सुई चुभने व अन्य प्रकार के दर्द में निम्न अन्तर है --
अन्य प्रकार के दर्द में पशु की आँख से पानी नहीं गिरता हैं , यदि पशु के पेट में सुई चुभने का दर्द होता हो तो - उसकी आँखों से लगातार पानी टपकता है । सुई चुभने के दर्द से पशु दाँत भी किटकिटाता है । इस रोग का तुरन्त निदान करना चाहिए ।


औषधि :-
1- गुलाबजल २५० ग्राम , चूम्बकपत्थर पावडर २० ग्राम , दोनों को आपस में मिलाकर नाल द्वारा पशु को पिलायें । दवाई पिलाने के तीन घन्टे बाद अरण्डी तेल ५०० ग्राम , डेढ़ किलो गाय के दूध में मिलाकर पशु को पिलाने से सुई गुदामार्ग से बाहर आ जायेगी ।

2 - मुनक्का २० ग्राम , पुराना गुड़ २५० ग्राम , अरण्डी का तेल ५०० ग्राम , सनाय पत्ते १२५ ग्राम , गाय का दूध २ किलो , और ताज़ा जल १ किलो , सभी को आपस में मिलाकर पकाते समय दूध का पानी जल जाने दूध को पर छान लें । चुम्बकपत्थर पावडर गुलाबजल में मिलाकर नाल द्वारा पिलानें के बाद इस औषधिनिर्मित दूध को नाल द्वारा ही पशु को पिला देना चाहिए । इस प्रयोग से सुई गुदामार्ग से बाहर आ जायेगी ।

(११)- गौ - चिकित्सा - उल्टी( वमन) होना ।

(११)- गौ - चिकित्सा - उल्टी( वमन) होना ।

उल्टियाँ ( वमन ) होना
=========================

कारण व लक्ष्ण - इस रोग में जुगाली किया हुआ चारा पेट की ख़राबी के कारण पशु निगल नहीं पाता हैं , जिसके कारण पशु सामने चारा होते हुए भी खाने में लाचार हो जाता है यह रोग ख़राब पेट व खराब चारा खाने से होता हैं ।

१ - औषधि :- गाय का दूध १ लीटर , गाय का घी २५० ग्राम , दोनों को आपस में मिलाकर गरम करके गुनगुना - गुनगुना पशु को नाल द्वारा पिलाने तुरन्त लाभकारी सिद्ध होता है यह अनुभूत फ़ार्मुला हैं ।

२ - औषधि - अरण्डी का तेल २५० ग्राम , गाय का दूध २५० ग्राम , या गरम पानी में मिलाकर नाल द्वारा पिलाने से लाभ होता है ।
इस राग से पिडित पशु को तीनदिन तक खाने को नहीं देना चाहिए , इसके बाद पशु को हरी - हरी मुलायम घास व हल्का चारा देना चाहिए ।


Sent from my iPad

(१४) - गौ - चिकित्सा .तिल्ली ।

(१४) - गौ - चिकित्सा .तिल्ली ।
तिल्ली की बिमारी
=====================

कारण व लक्षण - तिल्ली ( तिल ) की बिमारी वह होती है, जिसमें रोगी पशु बराबर ख़ून फेंकता रहता है । ख़ून के ख़राब आने से फेंकना बन्द कर देता है पशु घास खाना बन्द कर देता है । उसके रोयें खड़े हो जाते है । वह ठण्डा हो जाता है । इलाज समय से न हुआ तो एक - दो दिन में पशु मर जाता है ।

१ - औषधि - कंथार ( गोविन्द फल ) लै० केपीरस केलेनिका -की छाल ४८० ग्राम ,गाय का दूध ९६० ग्राम , कन्थार की छाल को महीन पीसकर , एक घन्टा दूध में गला देना चाहिए । फिर उसे छानकर पशु को पिलाना चाहिए । सुबह - सायं दोनों समय पिलाना चाहिए । ऐसा करने से दो दिन में पशु अच्छा हो जायेगा । अगर पशु को एक दिन में आराम हो जायें तो दूसरे दिन यह दवा नहीं पिलानी चाहिए । गाय के गोबर के कण्डे को जलाकर पशु को सेंकना चाहिए । सुबह - सायं , दोनों समय और सेंक लगाना चाहिए और # प्रकार का दाग बाँयी तरफ़ लगाना चाहिए ।

२ - औषधि - अजवायन २४० ग्राम , मीठा तैल २४० ग्राम , दोनों को मिलाकर पशु को सुबह - शाम , आराम होने तक , पिलाना चाहिए ।

३ - औषधि - प्याज़ का रस ५०० ग्राम , सुबह - सायं , आराम होने तक देना चाहिए ।

४ - औषधि - इन्द्रायण ६० ग्राम , घुड़बच ६० ग्राम , काला नमक ६० ग्राम , पानी ९६० ग्राम , तीनों को महीन पीसकर , पानी में काढ़ा बनाकर , गरम करके आधा हो जाने पर , बिना छाने , पिला देना चाहिए ।

आलोक -:- ऊपर लिखी दवाईयों की मात्रा बड़ी गायों के लिए लिखी गयी है लेकिन छोटी गायों के लिए दवा की मात्रा कम कर लेनी चाहिए ।
इस बिमारी को फैलाने वाले कीटाणु को अंग्रेज़ी में " बैसिल्लस एन्सथे सिस " कहते है । ठीक वातावरण न मिलने पर , इस बीमारी के कीटाणु " स्पोर " बन जाते हैं । गर्मी , बुखार , गिल्टी -- यह एक छूत की बिमारी है , जो सभी पालतू पशुओं और मनुष्यों को हो जाती है । घरेलू पशुओं में सबसे अधिक यह घोड़ों , भेड़ - बकरियो हिरनों और ऊँटों को होती है । गिद्ध इस बिमारी से इनमुम रहते है। यह बीमारी हर मौसम में हर जगह होती है , परन्तु विशेषकर नीची तराई की जगहों में जहाँ पानी - निकास नहीं होता है । यह बीमारी एक जगह में बार- बार हर साल हुआ करती है । इस रोग के कीटाणु मिट्टी में वर्षों तक सुरक्षित रहते हैं ।
इन कीटाणुओं पर मामूली दवाएँ कोई असर नहीं करती है । इन "स्पोर" को आधे घन्टे पानी में उबाला जाय , तब भी वे नही मरते । स्पोर पशु के शरीर में नहीं मरते । जब पशु का ख़ून बाहर गिरता है , तो ये कीटाणु स्पोर बन जाते है । इसलिए यह ध्यान रखना चाहिए कि मरे हुए पशु का ख़ून भूमि पर न पड़े । अगर भूमि में गिर जाय तो उस स्थान को साफ़ कर दिया जाय ।
खाना खाने या पानी पीने से इस रोग के कीटाणु या स्पोर पेट में पहुँचते हैं । पेट में जो रस निकलते हैं । उनसे कुछ कीड़े तो मर जाते हैं । किन्तु स्पोर पर उनका असर नहीं होता । ठीक प्रकार की नमी हवा कम पाने से स्पोर बढ़ते है और ख़ून में मिल जाते हैं । कभी - कभी कुछ ऐसी मक्खियों के काटने पर यह रोग फैलता है , जो कि इस बिमारी से मरे हुए पशु का माँस खा लेती हैं या उस मरे पशु पर बैठी रहती हैं । मनुष्यों में साँस के द्वारा यह कीटाणु शरीर में प्रवेश करता हैं । अंग्रेज़ी में उसे " उलरटर डिसीजेज" कहते हैं । यह बिमारी चारा , दाना , पानी , गोबर - मूत्र ,ख़ून , बर्तनों और आदमियों के ज़रिये या किसी छोटे घाव के द्वारा फैलती है । इस बिमारी से पीड़ित पशु २४ घन्टे से लेकर ३ दिन के अन्दर ही मर जाता है । इस रोग को दो भागों में बाँटते हैं : १. अन्दरूनी या आन्तरिक बिमारी और २. बाहरी बिमारी ।

१ - अन्दरूनी या आन्तरिक बिमारी -:-इस बिमारी में पशु यकायक मर जाता हैं और कोई ख़ास लक्ष्ण नहीं प्रतीत होते । अगर पशु को बिमारी की हालत में देखा जाय तो उसके लक्षण होगें -- तेज़ बुखार , आँखों में बेचनी , पेट में दर्द, पेट फूलना, गोबर या लदी का ख़ून से सना होना , गन्दे रंग की पेशाब , कुछ काला होना , नाक से ख़ून मिला हुआ मवाद - सा निकलना । पशु लड़खड़ाकर ज़मीन पर गिर जाता है । ये ही इस बिमारी के लक्षण है।
कभी - कभी पशु जोश में आ जाता है । उसके पेट में दर्द मालूम होता है । वह पसीने से तर हो जाता है और १०-२४ घण्टे में उसकी मृत्यु हो जाती है ।

२- बाहरी बिमारी - :- इसमे पशु के शरीर के किसी भी हिस्से पर , ज़्यादातर गर्दन या पेट पर कड़ी उभरी हुई सूजन होती है , जिसमें शुरू में दर्द होता हैं । लेकिन बाद दर्द नहीं होता । पशु को बुखार आ जाता हैं । घोड़ों में सूजन गले से शुरू होती है और फिर गर्दन के नीचे हिस्से में होकर सीने तक पहुँचाती है । सिर और गर्दन की सूजन बहुत बढ़ जात है। यहाँ तक कि पशु को हिलते डुलते कठिनाई होती है । भेड़ों में अन्दरूनी या आन्तरिक बिमारी अधिक पायी जाती है और वे मरी हुई पायी जाती । पूँछ के पास उनमें दस्त , ख़ून लगा होता है । इस बिमारी से ८० से ९० प्रतिशत रोगी - पशु मर जाते है ।

लाश का परिक्षण -:- इस रोग के रोगी पशु की लाश का सड़ना शीघ्र आरम्भ हो जाता है । वह बहुत जल्दी फूल जाती है । उसका ख़ून बहुत गाढ़ा हो जाता है और कोलतार की की तरह गहरे काले रंग का - सा हो जाता है । ख़ून जमता नहीं और तमाम प्राकृतिक छिद्रों से -- नाक , मुँह , कान, मूत्रद्वार ,मलद्वार से निकलता है । तिल्ली ५-६ गुनी बढ़ती जाती है और कभी - कभी वह नर्म होकर फट जाती है । भेड़ में ऐसा नहीं होता । ये लक्षण केवल बाहरी बिमारी में पाये जाते हैं ।

कलेजा और गुदा -:- ये लाल रंग और सूजे रंग के हो जाते हैं । इसी प्रकार फेफड़े और मस्तिक लाल , गहरे रंग के हो जाते हैं । घोड़े की आँतों में सूजन पायी जाती हैं ।

आलोक -:- तिल्ली की बिमारी से मरे हुए पशुओं से विशेष सावधान रहना चाहिए । मरे हुए पशुओं को ठीक तरह से ठिकाने लगायाव जाय । उनकी खाल चोरी न जाय और नहीं उसका निरीक्षण किया जाय , जब तक कि उसके लिए ठीक- ठीक प्रबन्ध न कर लिया जाय । ऐसी लाश को जला देना चाहिए या गाड़ देना चाहिए । लाश को एक जगह से दूसरी लें जाना हो तो उसके सब प्राकृतिक छिद्रों को यानी मुँह , नाक , मूत्रद्वार आदि को किसी तेज़ दवा , रूई या कपड़े से दबाकर बन्द कर देना चाहिए , ताकि उनमें से शरीर का मवाद न निकले , क्योंकि, ऐसा होने पर और दवा लगने पर कीटाणु स्पोर में बदल जायेंगे , जो कि वर्षों तक भूमि में जीवित रहते हैं । यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह बिमारी मनुष्यों को हो जाती है । लाश को पानी वाले स्थान पर न गाड़ा जाय ।
इस बिमारी में ऊपर बतायी सभी बातें ध्यान में रखनी चाहिए । जिस जगह बिमारी का असर हो ख़ाली कर देना चाहिए । पानी पीने के स्थानों और चरागाहों को बदल देना चाहिए । चुस्त पशुओं को नये चरागाहों में लें जाना चाहिए ।
------------------ @ -------------------



Sent from my iPad

(१५)- गौ - चिकित्सा - पीलिया,यकृतरोग ।

१ - पीलिया ( पाण्डुरोग )( Jaundice )
==================================

कारण- लक्षण :- इस रोग को कामला रोग के नाम से भी जाना जाता है । यह रोग अक्सर जिगर ( यकृत ) ( liver ) के ख़राब हो जानें से होता हैं इस रोग में पशु के मुँह तथा आँखों की झिल्लीयां पीली पड़ जाती हैं , शरीर का पित्त नली में सूजन आ जाने के कारण या पथरी , कीड़ों के जमा हो जाने आदि कारणों से जब आँतों में नहीं पहुँच पाता हैं और ख़ून में मिलकर सारे शरीर में फैल जाता हैं , शरीर की पतली खाल अथवा बारीक झिल्ली द्वारा पीलापन प्रकट होने लगता हैं
पशु इस रोग से पीड़ित होने पर मैटमैला रंग का गोबर करता हैं तथा पेशाब बहुत पीला आता हैं और पशु को क़ब्ज़ हो जाता हैं । भूख और प्यास अधिक लगती है , शरीर का तापमान घटता- बढ़ता रहता हैं तथा रोगी पशु दिन-प्रतिदिन कमज़ोर होता जाता हैं ।

१ - औषधि - सादा नमक पावडर २५० ग्राम , सोंठ पावडर ३५ ग्राम , चावल का माण्ड १ किलो , सभी को आपस में मिलाकर पिलाने से लाभ होता हैं ।

२ - औषधि - हरा कसीस २० ग्राम , चिरायता चूर्ण ३० ग्राम , सोंठ पावडर ३० ग्राम , चावल का माण्ड १ किलो , सभी को आपस में मिलाकर पशु को पिलाने से लाभ होता हैं ।

३ - औषधि - इस रोग में आँवला अवलेह देन २५० ग्राम , प्रतिदिन देना लाभकारी होता हैं ।

४ - औषधि - अमलतास का गूद्दा ३ तौला, इमली के फल का गूद्दा ३ तौला , आधा लीटर गुनगुना पानी में घोंटकर छानकर पशु को पिलाने से पशु को दस्त आकर पित्त बाहर निकल जाता है और रोग ठीक हो जायेगा ।
५ - औषधि - गन्धक पावडर २ तौला , सोंठ पावडर २ तौला , नमक ४ छटांक , एलुवा १ तौला , गन्ने का शीरा या गुड़ २५० ग्राम , गरमपानी १ किलो , सभी को गरम पानी में मिलाकर पिलाने से दस्तों द्वारा पित्त बाहर निकल कर पशु ठीक हो जायेगा ।

६ - औषधि - बन्दाल के फल ६ माशा , पानी ढाई तौला में रात को भिगोकर रख दें तथा सुबह छानकर थोड़ा-थोड़ा पशु के नाक के दोनो नथुनों में डालें । इससे नाक द्वारा पीला - पीला पानी बहकर सारा पित्त निकलकर पशु को आराम हो जायेगा ।

२ - यकृत ( लिवर , जिगर ) में ख़ून का जमा होना
=====================================

कारण-लक्षण :- पशुओ को अधिक पौष्टिक खुराक देनें और तद्नुकूल उससे परिश्रम न लेने से उसके यकृत ( जिगर ) में ख़ून जमा हो जाता है । कभी- कभी गर्मी- सर्दी के तेज़ प्रभाव तथा हृदय रोगों के कारण भी जिगर में ख़ून जमा हो जाता हैं ।
जिगर में ख़ून जमा हो जाने पर -- पशु सुस्त रहता हैं अत: वह चुस्ती- फुर्ती से चल-फिर नहीं सकता हैं , उसकी नब्ज़ कमज़ोर होकर धीमी पड़ जाती हैं तथा भूख कम हो जाती हैं और शरीर का तापमान घट जाता हैं , आँखों में पीलापन आ जाता हैं पशु बार-बार अपने दाहिने अंग को देखता रहता हैं तथा दांयी ओर का पेट दबाने पर उसे पीड़ा महसूस होती हैं ।

१ - औषधि - एलुवा १५ ग्राम , नौसादर १५ ग्राम , कलमीशोरा १५ ग्राम , चिरायता चूर्ण १५ ग्राम , जवाॅखार १५ ग्राम , मेग्नेशियम साल्ट १५ ग्राम , आधा लीटर गरमपानी सभी को आपस में मिलाकर पिलाने से ,यकृत में जमा हुआ ख़ून पिघलकर फैल जाता हैं । और पशु को आराम आने लगता हैं ।
इन सभी दवाइयों के उपयोग के साथ- साथ बाहृा उपचार भी किया जाना चाहिए जिससे पशु को जल्दी आराम हो । इसके लिए निम्नांकित योग का लेप बनाकर पशु के जिगर के ऊपर अर्थात दाहिनी ओर पसलियाें के नीचे मलने तथा लगाने से तत्काल लाभ पहुँचता हैं विधी इस प्रकार हैं - -

# - औषधि - उल्क १ छटांक , जरावन्द १ छटांक , मकोय पंचांग पावडर २ छटांक , अंजीर २ छटांक , हींग १ तौला , इन सब को गन्ने के सिरके में पकाकर लेप तैयार करके गुनगुना पशु के जिगर ( दाहिनी ओर की पसलियों के ऊपर )पर लगाने से लाभ पहुँचता हैं ।

# - औषधि - राई का पावडर २५० ग्राम , आवश्यकतानुसार गरमपानी में मिलाकर लेप तैयार करके पशु की दांयी पसलियों पर गाढ़ा -गाढ़ा लेप करने से शीघ्र लाभ पहुँचता हैं । आधा घन्टे बाद लेप छुड़ाकर तारपीन के तेल या तिल के तेल की मालिश करें तो ओर जल्दी आराम होगा ।

३ - यकृत शोथ ( जिगर, लीवर में सूजन का आ जाना )
========================================

कारण- लक्षण :- पशुओं को भारी अथवा देर तक पचने वाले आहार देने, उनसे उचित परिश्रम के काम न लेने पर , सर्दी-गर्मी के प्रभाव या चोट आदि लग जाने से उनके जिगर पर सूजन आ जाती हैं । जिगर के स्थान पर ऊपर से दबाने से पशु को दर्द मैहसुस होता है तथा वह स्थान कुछ ऊपर को उठा हुआ सा दिखाई देता हैं । पशु चारा - दाना व जूगाली करना बन्द कर देता है , कभी- कभी खाँसता भी हैं । उसकी आँखें पीली अथवा सुर्ख़ सी पड़ जाती हैं । पेशाब गहरे पीले रंग का आने लगता हैं , क़ब्ज़ रहता है अथवा पशु के शरीर का तापमान बढ़ जाता है । इस रोग के लक्षणों का पता चलते ही इलाज तुरन्त चालू कर देना चाहिए इलाज में देरी न करें अन्यथा रोग बढ़कर संघातिक रूप धारण कर सकता हैं । इस रोग में भी परहेज़ के अन्तर्गत अन्य रोगों के समान ही जल्दी पचने वाला आहार ही देना चाहिए तथा सर्दी- गर्मी , ठन्डी हवा , और ठन्डे पानी के प्रयोग से दूर रखें ।

१ - औषधि - हराकसीस ३ माशा , नीम के पत्ते ५ तोला , त्रिकुटा डेढ़ तोला , त्रिफला डेढ़ तौला, सज्जीखार ६ माशा , सेंधानमक ६ माशा , मेग्नेशियम साल्ट १ माशा , सभी को कुटपीसकर चूर्ण बनाकर रख लें तथा आवश्यकतानुसार गुनगुने पानी में घोलकर पशु को पिलायें । इस प्रकार सुबह-सायं दिन में दो बार १-२ दिन खिलाने सें लाभ होकर पशु चारा पानी ठीक से खाने लगता हैं ।

२ - औषधि - पहले दिन -- पशु को अप्समसाल्ट ५०० ग्राम , सोंठ पावडर २ तौला , कलमीशोरा २ तौला , नौसादर आधा छटांक , सभी नमक को पीसकर , ७५० मिलीग्राम पानी में मिलाकर पिला दें ।
दूसरे दिन -- कलमीशोरा १ तौला , नौसादर १ तौला , कपूर ३ माशा , देशीशराब १२० मिली ग्राम , इन सबको आधा किलो गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में दो बार पिलाते रहे जब तक रोगी पूर्णरूपेण ठीक न हो जायें । जब पशु की दशा में कुछ - कुछ सुधार होना शुरू होने लगे तो उसे ताक़त प्रदान करने वाली औषधियों का सेवन कराना चाहिए । जिनका नीचे वर्णन कर रहे हैं --

# - औषधि - नौसादर , चिरायता चूर्ण , कुटकी चूर्ण , कलमीशोरा , प्रत्येक १-१ तौला , नमक ३ तौला , कुचला ३ माशा चूर्ण , सभी १किलो गुनगुने पानी में मिलाकर पिलाने से लाभ होता हैं ।

# - औषधि - एलुवा , आकाशबेल ( अमरबेल ) चिरायता , अफसंतीन, नीम के पत्ते , नौसादर प्रत्येक १-१ तौला , अप्समसाल्ट या मैग्निशियम साल्ट ५ तौला और कुचला १ माशा , - इन सभ दवाओं को कुटकर गरमपानी में मिलाकर पिलाने से लाभ होगा ।
इस रोग में राई का लेप तथा तारपीन का तेल व सरसों के तेल की मालिश करना लाभकारी सिद्ध होता है तथा मालिश करने के बाद रूई को गरम करके पेट की सिकाई करना अतिगुणकारी होता है ।

(१६)- गौ- चिकित्सा - बवासीर( Piles )

(१६)- गौ- चिकित्सा - बवासीर( Piles )

१ - पशुओं को बवासीर ( Piles )
============================

कारण- लक्षण :- अधिक दिनों तक क़ब्ज़ व दस्त आदि की शिकायत रहने तथा जिगर की बिमारी के कारण पशु को बवासीर होजाता है इस बिमारी से पशु के मलद्वार में मस्सें हो जाते है और उनसे के क़तरे निकलते रहते हैं । जो गोबर में अलग ही दिखाई देते हैं यदि अन्दर से ख़ून आता हैं तो समझ लेना चाहिए कि किसी घाव आदि के कारण आया हैं क्योंकि बवासीर की मुख्यत: एक ही पहचान है कि उसके मलद्वार में मस्सें होते हैं ।

१ - औषधि - ककरोंदा पावडर २ तौला , कबीला पावडर ढाई तौला , गाय के दूध से बनी छाछ ५०० ग्राम , में मिलाकर पशु को नित्य पिलाते रहने से लाभ होता हैं ।

२ - औषधि - रसोंत ६ माशा , गेन्दें की पत्ती ढाई तौला , नीम की निबोली ढाई तौला लेकर दोनों को भली-भाँति घोंटकर पशु को प्रतिदिन पिलाना चाहिए, यह गुणकारी हैं ।

३ - औषधि - मलद्वार में बवासीर के मस्सों पर भाँग की ताजी पत्ती कूटकर गरम करके बाँधें अथवा गेंदें की पत्तियों की टिकीया बनाकर बाँधें। तदुपरान्त १ तोला माजूफल पीसकर उसमें तीन माशा अफ़ीम मिलाकर गाय के घी के साथ घोटकर लेंप तैयार करें और मस्सों पर लगायें । इस प्रयोग से शीघ्र लाभ होगा ।

४ - औषधि - रसकपूर १ रत्ती , कपूर २ रत्ती , काशकारी सफेदा ४ रत्ती , मुर्दासंग ८ रत्ती , और गाय का घी १ तौला , लें सभी को घोंटकर मरहम बना लें मरहम गाढ़ा - गाढ़ा होना चाहिए इस मरहम को पशु की गदा में मस्सों पर लगाने से मस्सें शीघ्र ठीक होने लगतें हैं ।

इस रोग में मस्सें अधिक कष्ट कारी होते हैं अत: इन मस्सों को मिटना अतिआवश्यक होता हैं ।

५ - औषधि - बवासीर के मस्सों पर सुअर की चर्बी की मालिश करते रहने से मस्सें नष्ट हो जाते हैं और पशु ठीक हो जाता हैं । यह अतिगुणकारी औषधि हैं । बवासीर की दवाये लम्बे समय करनी पड़ती हैं । तब यह रोग समूल नष्ट होता है इसका इलाज जल्दी बन्द नहीं करना चाहिए ।

# - बदहजमी व क़ब्ज़ पशु को न हो ये ध्यान रहे पशु को क़ब्ज़ कारक व भारी आहार न दें । हल्का सुपाच्य आहार देना चाहिए ।


Sent from my iPad