Friday, 30 April 2021

रामबाण योग :- 47 -:

रामबाण योग :- 47 -:

#- बकायन - इसकी जड़ तीक्ष्ण, तिक्त, स्तम्भक, तापजनक, वेदनाहर, विशोधक, क्षतिविरोहक, पूयरोधी होती है। इसके पत्ते तिक्त, स्तम्भक होते हैं। इसकी जड़ की छाल प्रदाहनाशक और विषरोधी होती है। इसके बीज तिक्त, कफनिसारक, कृमिघ्न एवं वाजीकारक होते हैं। इसका बीज का तेल विरेचक, कृमिघ्न, विशोधक, शीघ्रपाकी एवं बलकारक होता है।
 


#- आँख रोग, काजल - बकायन के एक किग्रा हरे ताजे पत्तों को पानी से धोकर अच्छी प्रकार से कूट-पीसकर रस निकाल लें। रस को पत्थर के खरल में घोटकर सुखा लें। इसे दोबारा 1 से 2 बार खरल करें। खरल करते समय 3 ग्राम तक भीमसेनी कपूर मिला दें। इसको सुबह और शाम आंखों में काजल की तरह लगाने से मोतियाबिन्दु और आंखों की अन्य बीमारियों जैसे आंखों से पानी बहने, लालिमा, आंखों में खुजली होने और अंधेपन की बीमारी में लाभ होता है।

#- आँखें फुलना - महानिम्ब के फलों की छोटे टुकड़े को आंखों पर बाँधने से पित्तज दोष के कारण होने वाली बीमारी में लाभ होता है।बकायन के फलों को पीसकर छोटी टिकिया बना लें। इसे आंखों पर बाँधते रहने से आंखों के फूलने की समस्या ठीक होती है।
 
#- प्रसूतिकाल का दर्द - प्रसूति काल में गर्भाशय में दर्द और मस्तक के दर्द हो तो बकायन के पत्तों और फूलों को 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर पीस लें। इसे सिर और पेड़ू पर बाँधने से लाभ होता है।

#- सिर के फोड़े व जूएँ - बकायन के फूलों और पत्तों को पीसकर सिर पर लगाने से सिर की जुएं मर जाती हैं। बकायन के फूलों के 50 मिली रस को सिर पर लगाने से त्वचा, सिर और मुंह पर फोड़े होने की समस्या में फायदा होता है।

#- गण्डमाला, कुष्ठ - 5 ग्राम महानिम्ब की छाल को छाया में सूखा लें। इसमें 5 ग्राम पत्ते को कूटकर 500 मिली पानी में पकाएं। जब काढ़ा एक चौथाई बच जाए तो इससे गले पर लेप करें। इससे गंडमाला और कुष्ठ रोग में लाभ होता है।

#- मुँह के छालें - बकायन की छाल और सफेद कत्था को 10-10 ग्राम की मात्रा में लें। इनका चूर्ण बनाकर लगाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

#- मुखरोग - 20 ग्राम महानीम की छाल को जला लें। इसे 10 ग्राम सफेद कत्थे के साथ पीसकर मुंह के अंदर लगाने से लाभ होता है।

#- श्वासनली की सूजन - महानीम की जड़ और पत्तों का काढ़ा बना लें। काढ़ा को 15-30 मिली मात्रा में पिलाने से खांसी और सांस की नली की सूजन ठीक होती है।


#- पेटदर्द - पेट दर्द होने पर महानीम के औषधीय गुण से फायदा होता है। आप 3-5 ग्राम पत्तों का काढ़ा बना लें। इसमें 2 ग्राम शुंठी का चूर्ण मिलाकर पिलाने से पेट दर्द ठीक होता है।

#- पेड के कीड़े - महानीम के 50 ग्राम ताजी छाल को कूटकर, 300 मिली जल में मिला लें। इसका काढ़ा बनाएं। जब पानी एक चौथाई बच जाए तो इसे बच्चों को एक बड़ा चम्मच सुबह और शाम पिलाएं। इससे आंतों के कीड़े खत्म होते हैं।

#- पेट के कीड़े - 20 ग्राम बकायन की छाल को 2 लीटर पानी में उबालें। 750 मिली पानी शेष रहने पर थोड़ा गुड़ मिला लें। इसे तीन दिन तक 20-50 मिली की मात्रा में पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। 

#- पेट के कीड़े - 20 मिली बकायन के पत्ते के काढ़ा को सुबह-शाम पिलाएं। इससे भी पेट के कीड़े मर जाते हैं।
 
#- पित्त की थैली की पथरी - महानीम के 5 मिली पत्ते के रस में 500 मिग्रा यवक्षार मिला लें। इसे पीने से गालब्लैडर स्टोन की बीमारी में फायदा होता है। गालब्लैडर की पथरी टूट-टूट कर निकल जाती है।


#- मधुमेह - महानीम के एक या दो बीजों की गिरी को चावल के पानी के साथ पीस लें। इसमें 10 ग्राम गाय का घी मिलाकर सेवन करं। इससे डायबिटीज पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलती है।


#- बवासीर - महानीम के औषधीय गुण से बवासीर का इलाज किया जा सकता है। आप बकायन के सूखे बीजों को कूट लें। इसे लगभग 2 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम पानी के साथ सेवन करें। इससे खूनी और बादी तरह के बवासीर में बहुत लाभ होता है।

#- बवासीर - महानीम के बीजों की गिरी और सौंफ को समान मात्रा में पीस लें। इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर रख लें। 2 ग्राम की मात्रा में दिन में तीन बार सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है।

#- बवासीर - बकायन के जमीन पर गिरे हुए पके फलों के अन्दर के 8-10 बीजों को जल के साथ पीस लें। इसकी 50 मिग्रा की गोलियां बनाकर छाया में सूखाकर रख लें। सुबह और शाम एक-एक गोली बासी जल के साथ सेवन करें। इसके साथ ही 1-2 गोली गुड़ के शरबत में घिसकर मस्सों पर लेप करें। इससे बवासीर का उपचार होता है।

#- ख़ूनी बवासीर - बकायन के बीजों की गिरी में समान-भाग एलुआ व हरड़ मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को कुकरौंधा के रस के साथ घोटकर 250-250 मिग्रा की गोलियां बना लें।इसे सुबह और शाम 2-2 गोली जल के साथ लेने से खूनी बवासीर में लाभ होता है। इससे रक्तस्राव बंद हो जाता है, और कब्ज दूर होता है।
 
#- गर्भाशय व मासिक विकार - 5 मिली महानिम्ब के पत्ते के रस को पिलाने से गर्भाशय और मासिक धर्म संबंधी विकारों में लाभ होता है।

#- गर्भाशय की सफ़ाई - बकायन के 10 मिली पत्ते के रस में 3 मिली अकरकरा का रस मिला लें। इसे सुबह-शाम खाली पेट पिलाने से गर्भाशय साफ होता है।

#- गर्भाशय विकार - महानीम के 10 मिली पत्ते के रस में 3 मिली अकरकरा चूर्ण को मिलाकर सुबह-शाम खाली पेट पिलाने से गर्भाशय संबंधी विकार ठीक होता है।

#- मासिकधर्म विकार - 6 मिली महानीम के फूलों के रस में 1 चम्मच मधु मिला लें। इसे सुबह के समय चाटने से मासिक धर्म विकार ठीक होता है।

#- मासिकधर्म विकार - 10-20 मिली बकायन की छाल का काढ़ा पीने से मासिक धर्म खुलकर होने लग जाता है।


#- ल्युकोरिया - बकायन के बीज और सफेद चन्दन को बराबर भाग में लेकर चूर्ण बना लें। इसमें बराबर मात्रा में बूरा मिला लें। इसे 6 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार सेवन करने से ल्यूकोरिया में लाभ होता है।


#- गठिया - गठिया में महानीम के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। आप इसके लिए महानीम के बीज लें। इसे सरसों के साथ पीस लें। इसे गठिया वाले अंग पर लेप करें। इससे गठिया में तुरन्त लाभ होता है।
 
#- सायटिका रोग - 10 ग्राम बकायन की जड़ की छाल लें। इसे सुबह और शाम जल में पीस-छानकर पिएं। इससे सायटिका की गंभीर बीमारी में भी लाभ होता है।


#- त्वचारोग - बकायन के 10-20 फूलों को पीसकर लेप लगाने से त्वचा के फोड़े, पुंसी और खुजली आदि रोगों में लाभ होता है।

#- घाव - घाव के इलाज में महानीम के औषधीय गुण से फायदा होता है। आप घाव के उपचार के लिए महानीम के पत्ते लें। इसका रस निकालकर घाव को धोएँ। इससे लाभ होता है।

#- घाव, चोट - त्वचा पर फोड़ा, चोट, और घाव हो तो बकायन के 8-10 पत्तों का पेस्ट बना लें। इससे लेप करना लाभकारी होता है।

#- घाव - बकायन के पत्तों का काढ़ा बना लें। इससे घाव को धोने से घाव ठीक होता है।


#- सूजन - शरीर के किसी भी अंग में सूजन हो तो महानीम के फायदे ले सकते हैं। इसके लिए महानीम के 10-20 पत्तों को पीस लें। इसे सूजन वाले अंग पर लगाकर पट्टी बांध दें। इससे सूजन कम होता है।


#- त्वचा के कीड़े - 50 मिली सिरका में महानीम के 8-10 सूखे फल चूर्ण को मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे त्वचा पर लेप करने से त्वचा के कीड़े खत्म होते हैं।

#- त्वचा के कीड़े - बकायन के 8-10 सूखे फलों को 50 मिली सिरके में पीस लें। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा पर  कीड़े लगने वाली बीमारी में लाभ होता है।

#- फोड़े , फुन्सियां - बकायन के फूलों के रस का लेप करने से खुजली, त्वचा पर होने वाले फोड़े, और पस वाले फोड़े ठीक होते हैं।
#- बकायन को इतनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिएः- बीज का चूर्ण-1 से 3 ग्राम, छाल- 6 से 12 ग्राम , छाल का काढ़ा- 50-100 मिली , पत्ते का रस- 5 से 10 मिली , पत्ते का चूर्ण- 2 से 4 ग्राम ।
 
#- महानिम्ब का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके अधिक प्रयोग से विषाक्त लक्षण उत्पन्न होते हैं।यह लिवर संबंधी नुकसान व आमाशय संबंधी नुकसान तथा बीमारी होने की स्थिति में मंजीठ और जावित्री का इस्तेमाल करें।



Sent from my iPhone

Wednesday, 28 April 2021

रामबाण :- 46 -:

रामबाण :- 46 -:


#- निसोथ (Turpethum or Nishoth) को कई तरह से लिखा जाता है। कई लोग निसोथ को निसोत तो अनेक लोगनिशोथ लिखते हैं। इसे संस्कृत में त्रिवृत् भी बोला जाता है। आप निशोथ के बारे में बहुत अधिक नहीं जानते होंगे। यह एक बहुत ही उत्तम जड़ी-बूटी है। आयुर्वेदिक किताबों में निसोथ के फायदे के बारे में कई अच्छी बातें बताई गई हैं। निशोथ के कई सारे औषधीय गुण हैं। क्या आप यह जानते हैं कि बुखार, सूजन, पेट की बीमारी, और ह्रदय रोग में निसोत के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं, कंठ से जुड़ी बीमारियों, तिल्ली विकार, एनीमिया, घाव आदि रोगों में भी निसोथ के औषधीय गुण से लाभ मिलता है। आप पेट के कीड़े की समस्या, टीबी की बीमारी, फोड़ा, और एनीमिया में भी निसोथ से लाभ ले सकते हैं। निशोथ की लता अनेक सालों तक जीवित रहती है। इसकी जड़ मोटी, स्थूल, मांसल, शाखायुक्त होती है। रंगों के आधार पर निशोथ दो तरह की होती हैः-
(1) श्यामला (2) सफेद , सफेद निशोथ की जड़ सफेद रंग की और काली निशोथ की जड़ श्याम रंग की होती है। चिकित्सा कार्य के लिए त्रिवृत् की जड़ का प्रयोग किया जाता है। बाजार में इसके भूरे या सफेद-भूरे रंग के मोटे टुकड़े मिलते हैं। ये टुकड़े एक ओर फटे हुए से मिलते हैं। कई स्थानो पर जड़ के टुकड़े में इसके तने के टुकड़े को भी मिलाकर बेचा जाता है। निसोथ का वानस्पतिक नाम Operculina turpethum (Linn.) Silva  Manso (ऑपरक्युलिना टरपिथम) Syn-Ipomoea turpethum (Linn.) R. Br., Merremia turpethum (Linn.) Shah & Bhatt. है, और यह Convolvulaceae (कान्वाल्वुलेसी) कुल की है। हिन्दी में निसोथ कहते है। सफेद त्रिवृत् मधुर, कषाय, कटु, उष्ण, लघु, सर, रूक्ष, तीक्ष्ण होती है। श्यामले त्रिवृत् तीक्ष्ण, विरेचक, मूर्च्छाकारक, दाहकारक, मदकारक और भम कारक होती है। दोनों प्रकारों में सफेद रंग युक्त जड़ उत्तम मानी जाती है। व्यक्तियों और बालकों को इसकी जड़ का प्रयोग करने से बहुत लाभ मिलता है। हल्के कब्ज वाले व्यक्तियों को भी लाभ होता है।
श्यामले जड़ वाली निशोथ दस्त का कारण बन सकती है। यह रस, रक्त आदि धातुओं को क्षीण करके बेहोशी उत्पन्न कर देती है। क्षीण होने के कारण हृदय और कण्ठ में खिंचाव उत्पन्न कर देती है। यह दोषों को तुरंत ठीक करती है। 
 


#- आँख फुलने का रोग - काली निशोथ के चूर्ण में मधु और शर्करा मिला लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों के फूलने की बीमारी में लाभ होता है।

#- आँखों की पलक रोग - काली निशोथ की जड़ का रस निकाल लें। इसमें बराबर मात्रा में मधु मिलाकर आँखों में काजल की तरह लगाने से पलकों से जुड़ी बीमारी ठीक होती है।
 
#- पित्तजविकार - पित्तज विकार में त्रिवृत् ( निशोथ ) के औषधीय गुण के फायदे मिलते हैं। आप त्रिवृत् का पेस्ट बना लें। पेस्ट और एरण्ड की जड़ का काढ़ा बनाएं। इसके लिए दोनों को गाय के दूध और जल में पकाएं। इसे पीने से पेट साफ होता है और पित्तज विकार खत्म होते हैं।


#- वात विकार - निशोथ, मधुशिग्रु और जड़ी के बीज को तेल में पकाएँ। इसे पीने और इससे मसाज करने से वात दोष के कारण होने वाले विकार ठीक होते हैं।

#- पेट फुलना - निशोथ के पत्ते की सब्जी पेट के फूलने की बीमारी में लाभ पहुंचाती है।

#- पेट फुलना - रोगी की बीमारी और पाचनशक्ति के अनुसार निशोथ एवं शुण्ठी के 1-2 ग्राम चूर्ण को गाय के दूध या अंगूर के रस के साथ सेवन करने से पेट के फूलने की बीमारी में लाभ होता है।

#- पेट फुलना - गुग्गुलु, निशोथ, दंती, द्रवन्ती, सेंधा नमक और वचा चूर्ण को गोमूत्र, मद्य को दूध या अंगूर के रस के साथ सेवन करने से पेट के फूलने की बीमारी में लाभ होता है।

#- क़ब्ज़ में पेट फुलना - दो भाग त्रिवृत्, चार भाग काली मिर्च और पाँच भाग हरीतकी के चूर्ण लें। इन सभी के बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर, गोली बना लें। गोली का सेवन करने से कब्ज के कारण पेट के फूलने की समस्या में लाभ होता है।

#- पेट फुलना - निशोथ, हरीतकी और काली निशोथ के चूर्ण में स्नुही क्षीर की भावना देकर (किसी द्रव्य के रस में उसी द्रव्य के चूर्ण को सुखाना) गोली बना लें। इसे गोमूत्र के साथ सेवन करने से पेट का फूलना ठीक होता है। 
 


#- क़ब्ज़ - अगर पेट की बीमारी के कारण रोगी को कब्ज हो जाए तो खाने के पहले यवतिक्ता, थूहर, निशोथ, दंती और चिरबिल्व के पत्तों की सब्जी खिलाना लाभदायक होता है।


#- क़ब्ज़ - 1-2 ग्राम निशोथ का चूर्ण लें। इसमें एक चौथाई भाग दालचीनी, तेजपत्ता और मरिच का चूर्ण मिला लें। इसे शर्करा और शहद के साथ सेवन करने से कब्ज की समस्या ठीक होती है।


#- पेट के कीड़े - आप पेट में कीड़े होने पर निसोत के फायदे ले सकते हैं। 1-2 ग्राम त्रिवृतादि पेस्ट को गौतक्र ( छाछ ) के साथ सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं।

#- आँतरोग - रात में 2-3 ग्राम भूरे त्रिवृत् के चूर्ण को कलाकन्द के साथ सेवन करें। इससे सुबह पेट साफ हो जाता है, और आंतों से जुड़े रोग में लाभ होता है।


#- बवासीर - 20 मिली त्रिफला के काढ़ा में 2 ग्राम निशोथ का चूर्ण मिलाकर पीने से पेट साफ होता है। इससे गुदा से जुड़े रोग जैसे बवासीर का इलाज होता है।

#- बवासीर - निशोथ के पत्ते की सब्जी को गाय के घी या तेल में भूनकर गौदधि ( दही ) के साथ सेवन करने से बवासीर का उपचार होता है।

#- बवासीर - रोज त्रिफला के काढ़ा के साथ निशोथ चूर्ण का सेवन करें। इससे बवासीर का इलाज होता है।

#- बवासीर - निशोत और दंती के पेस्ट का सेवन करने से गैस की समस्या से तो आराम मिलता ही है, साथ ही बवासीर का उपचार होता है।


#- पिलिया - 2-3 ग्राम निशोथ के चूर्ण को त्रिफला के काढ़ा के साथ सेवन करें। इससे पीलिया की बीमारी का इलाज होता है। आप इसे बराबर मात्रा में मिश्री के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

#- गठिया रोग - गठिया में निशोथ, विदारीकंद और गोक्षुर का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे गठिया के उपचार में मदद मिलती है।
 
#- विसर्प - विसर्प रोग होने पर  निसोत के औषधीय गुण से फायदा मिलता है। 1-2 ग्राम निशोथ चूर्ण को गाय का घी, गाय का दूध, अंगूर के रस के साथ पीने से विसर्प रोगी को लाभ मिलता है।


#- फोड़ा - कच्चा फोड़ा की अवस्था में निसोत के प्रयोग से फायदा मिलता है। फोड़ा होने पर निशोथ और 1-2 ग्राम हरीतकी के चूर्ण में मधु मिलाकर सेवन करें। इससे कच्चे फोड़े की समस्या में लाभ होता है।
 
#- बुखार - बुखार उतारने के लिए मधु, गाय के घी युक्त 1-2 ग्राम निशोथ के चूर्ण का सेवन करें। 

#- बुखार - बुखार में आप गाय के दूध के साथ निशोथ चूर्ण का प्रयोग भी कर सकते हैं।


#- जहरीलें कीड़े के काटने पर- जहरीले कीटों के काटने पर बराबर मात्रा में चौलाई की जड़ और 1-2 ग्राम निशोथ का चूर्ण लें। इसमें गाय का घी मिलाकर पीना चाहिए। इससे कीटों के काटने का इलाज होता है।


#- टी बी रोग - निसोत के फायदे से टीबी रोग में लाभ होता है। काली निशोथ के चूर्ण को शर्करा, मधु और गाय के घी या अंगूर रस, गम्भारी रस, विदारीकंद रस आदि के साथ दें। इससे टीबी की  बीमारी का इलाज होता है।
 
#- इनफ़्लुएंज़ा - पुष्य नक्षत्र में काली निशोथ की जड़ निकाल लें। इससे लाल  रंग के धागे में बाँधकर रोगी को बाँधें। इससे इंफ्लुएंजा का इलाज होता है।


#- नाक, कान से ख़ून बहना - रक्तपित्त (आंख-नाक-कान से खून निकलने पर) में निशोथ का चूर्ण (1-2 ग्राम) लें। इसके साथ ही निसोत रस (5-10 मिली) या काढ़ा (10-20 मिली) में अधिक मात्रा में मधु और शर्करा मिलाकर सेवन करना चाहिए।


#- चूहे का विष - थूहर के दूध में पिसी हुई निशोथ और मंजिष्ठा के चूर्ण (1-2 ग्राम) का सेवन करें। इससे चूहे के काटने पर लगने वाला विष या विष के कारण होने वाले नुकसान ठीक होते हैं।


#-टाइफाइड - त्रिफला , त्रायमाण, अंगूर और कुटकी के काढ़ा (10-20 मिली) में एक चौथाई भाग शर्करा और निशोथ का चूर्ण मिला लें। इसका सेवन करने से टाइफाइड बुखार का इलाज होता है।

#- टाइफाइड - निशोथ के चूर्ण में मधु मिलाकर सेवन करने से टाइफाइड का उपचार होता है।
 


Sent from my iPhone