Monday, 5 April 2021

रामबाण :- 31 -:

रामबाण :- 31 -:


#- तृष्णा - अधिक प्यास लगती है, तो धनिया के पानी में मधु, और मिश्री मिलाकर पीने से पित्त के कारण लगने वाली प्यास मिटती है।

#- शिरोभ्रम - इसी तरह, 175 ग्राम धनिया के पेस्ट को, 1 लीटर पानी में मिला लें। इसे रात भर छोड़ कर सुबह छान लें। इसमें 100 ग्राम मिश्री, तथा 100 ग्राम मधु मिला लें। इसे 10-15 मिली की मात्रा में पीने से लाभ होता है। हरा धनिया के फायदे इस बीमारी में  बहुत काम आता है।

#- प्यास व जलन - इसके अलावा, 10-20 मिली धनिए के काढ़ा में चीनी मिलाकर पीने से प्यास, और जलन शांत होती है।

#- तृष्णा - 175 ग्राम धनिया कल्क को 1 लीटर जल में मिलाकर रात भर छोड़कर सुबह छानकर जल में 100 ग्राम मिश्री तथा 100 ग्राम मधु मिलाकर 10-15 मिलीग्राम मात्रा में पीने से अथवा 10-20 मिलीग्राम धनिये के क्वाथ में शर्करा मिलाकर पीने से तृष्णा तथा दाह का शमन होकर स्रोतों का शोधन होता है।

#- गला सुखना व प्यास - बराबर-बराबर मात्रा में धनिया (dhania), आंवला, वासा, मुनक्का तथा पित्तपापड़ा लें। इनका चूर्ण बना लें। 25 ग्राम चूर्ण को 200 मिली पानी में रात भर भिगो दें। इसे सुबह-शाम छानकर, मिश्री मिला लें। इसे पीने से प्यास मिटती है, और मुंह के सूखने की परेशानी में लाभ होता है।

#- बच्चो की खाँसी - बच्चों को खांसी होने पर चावलों के पानी में, 10-20 ग्राम धनिया को घोंट लें। इसमें चीनी मिलाकर सुबह, दोपहर, तथा शाम को पिलाना है। इससे बच्चों की खांसी, और दमे में लाभ होता है। 

#-बुखार व बवासीर - अदरक का रस 10 मिली, गुड़ 10 ग्राम, धनिया 5 ग्राम, अजवायन 5 ग्राम लें। इनके साथ ही, काला जीरा 5 ग्राम, दालचीनी 5 ग्राम, इलायची, तथा मोथा 5-5 ग्राम लें। इनका गाढ़ा काढ़ा बना लें। काढ़ा की 2-4 ग्राम की मात्रा सेवन करें। इससे खांसी, बुखार, बवासीर, टीबी आदि बीमारी में लाभ होता है। 

#- भूख बढ़ाने हेतू - रात भर पानी से भिगोए हुए धनिया के बीजों को, छिलका रहित होने तक अच्छी तरह धो लें। इन बीजों (coriander seeds) को सुखाकर, भून लें। इसमें मरिच, हल्दी, सेंधा नमक, तथा नींबू के रस को मिला लें। इसे थोड़ी मात्रा में लेकर चबाने से भूख बढ़ती है।

#- उदर विकार - धनिया से बने काढ़ा का सेवन करने से आंतों के रोग में लाभ मिलता है। धनिया के सूखे फलों से बने काढ़ा का सेवन करने से पित्तज-विकार, कंठ की जलन, उल्टी में लाभ मिलता है। 

#- बदहजमी - धनिया से बने काढ़ा को गाय के दूध, एवं चीनी मिला लें। इसे पीने से पाचनतंत्र के विकार में फायदा होता है।

#- पाचनतन्त्र ठीक रखने हेतू - धनिया, लौंग, सोंठ, तथा निशोथ को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इसे गर्म पानी के साथ 2-2 ग्राम, सुबह-शाम सेवन करें। इससे पाचन-शक्ति ठीक रहती है।

#- पाचनतंत्र दुरुस्त - धनिया, तथा सोंठ से बने 20 मिली काढ़ा में एरंड मूल का चूर्ण (1 ग्राम) मिला लें। इसे दिन में दो बार पिलाने से भोजन ठीक से पचता है।

#- पाचनतंत्र दुरुस्त - बराबर-बराबर मात्रा में धनिया, और सोंठ का काढ़ा बना लें। इसे 20-30 मिली मात्रा में सुबह-शाम पीने से पाचन-शक्ति बढ़ जाती है।

#- आमाजीर्ण और शूल - धनिया और सोंठ का क्वाथ पीने से शूल और आमाजीर्ण का शमन होता है तथा बस्ति का शोधन होता है।

#- पेट गैस - पेट में गैस होने पर 10-15 मिली धनिया तेल का सेवन करने से आराम मिलता है।

#- अपच - धनिया, और सोंठ का काढ़ा पीने से पेट दर्द, और अनपच ठीक होती है। 

#- अरूचि - रातभर भिगोये हुए धनिया के बीजों को , छिलका रहित होने तक धोकर , फिर भूनकर, कालीमिर्च , हल्दी, सैंधानमक तथा नींबू स्वरस मिलाकर थोड़ा- थोड़ा चबाने से अरूचि में लाभ होता है।

#- गर्मी से होने वाला पेटदर्द- पेट दर्द में 2 ग्राम धनिया चूर्ण (dhaniya powder)को, 5 ग्राम मिश्री के साथ मिला लें। इसे दिन में दो-तीन बार देने से गर्मी से होने वाले पेट दर्द में लाभ होता है।

#- बच्चों का पेटदर्द - 5 ग्राम धनिया को 100 मिली पानी में रात में भिगो लें। इसे सुबह मसलकर, छानकर रखें। इस पानी को बच्चों को पिलाने से पेट दर्द में लाभ होता है।

#- पेटदर्द - 10-20 मिली धनिया का जूस (coriander juice) को 10 मिली सिरके में मिलाकर लगाने से पेट दर्द ठीक हो जाता

#- क़ब्ज़ - 120 मिली पानी को मिट्टी के बरतन में डालकर, रात भर रहने दें। सुबह इसे छानकर, 13 ग्राम खांड डाल लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पीने से कब्ज में लाभ मिलता है।

#- आँख रोग - 20 ग्राम धनिया को कूटकर, एक गिलास पानी में उबाल लें। इस पानी को कपड़े से छान लें। इसे एक-एक बूंद आंखों में डालने से आंख के रोग जैसे- आंखों में होने वाली दर्द, आंखों से पानी बहने की परेशानी में फायदा होता है।

#- आँखों का दर्द - धनिया का जूस को बकरी के दूध में मिला लें। इसे आंख में एक-एक बूंद डालने से, आंखों का दर्द ठीक हो जाता है।

#- आँखदर्द - धनिया बीज, और जौ को बराबर-बराबर लेकर पीस लें। इसका गाढ़ा लेप बना लें। इसे आंखों पर बांधने से आंख के दर्द ठीक हो जाते हैं।

#- आखदर्द - धनिया के 20-25 ग्राम ताजे पत्तों को पीस लें। इसमें चने का आटा मिलाकर लेप करने से आंखों के दर्द ठीक होते हैं।

#- आँखों मे जलन - आंखों में जलन होने पर धनिया के पत्तों की चटनी बनाकर खाने से आराम मिलता है। 

#- आँखों की सूजन व दर्द- 20 ग्राम धनिया को 400 मिली पानी में उबालें। जब यह एक चौथाई बचे, तो इससे आंखों को धोएं। इससे आंख की सूजन, और दर्द में फायदा होता है।

#- आँखरोग - 10-20 ग्राम धनिया, या इसकी 20-30 हरी पत्तियों को पीस लें। इससे चेहरे पर लगाने से आंखों के रोग में लाभ होता है।

#- नकसीर - धनिया के 20 ग्राम पत्तों को पीस लें। इसमें थोड़ा-सा कपूर मिला लें। इसे 1-2 बूंद नाक में डालने से, और सिर पर मलने से, नाक से खून बहना (नकसीर) बंद हो जाता है ।

#- मुखदुर्गन्ध - धनिया को नियमित रूप से चबाएं। इससे सांसों से आने वाली बदबू मिटती है। 

#- सिरदर्द - बराबर-बराबर मात्रा में धनिया, और आंवला को रात भर पानी में भिगोकर, सुबह पीसें, और छान लें। इसमें मिश्री मिलाकर पीने से गर्मी से होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है। 

#- सिरदर्द - धनिया का गाढ़ा काढ़ा बना लें। इसे 6 ग्राम की मात्रा में रोज सेवन करें। इससे सिर दर्द में आराम होता है। 

#- कण्ठमाला - कंठ के रोग में 10-20 ग्राम धनिया को पीसकर, जौ के सत्तू में मिलाकर कंठ पर लगाएं। इससे कंठ के रोग ठीक हो जाते हैं।

#- कण्ठदर्द - धनिया के 5-10 ग्राम बीजों को दिन में दो-तीन बार चबाने से कंठ का दर्द ठीक हो जाता है। 

#- गंज, पालित्य - गंजेपन की समस्या के इलाज के लिए धनिया के 100 ग्राम चूर्ण (dhaniya powder)को, 100 मिली सिरका के साथ पीसकर, सिर पर लेप करें। इससे गंजेपन में लाभ होता है। 

#- पित्ति उछलना - त्वचा रोग, जैसे- शरीर में पित्ती उछलने पर, धनिया के पत्तों के रस (coriander juice) को शहद के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। 

#- उल्टियाँ - हरा धनिया को अम्ल द्रव्य, और नमक के साथ पीस लें। इसे थोड़ी-थोड़ी देर पर खाने से उल्टी रुक जाती है। 

#- गर्भवती को उल्टियाँ - हरा धनिया के 30-40 मिली काढ़े में, 10 ग्राम मिश्री, और चावल का पानी 20 मिली मिला लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पिलाने से गर्भवती महिलाओं को होने वाली उल्टी बंद हो जाती है।

#- गर्भवती की उल्टियाँ - धनिया, सोंठ, तथा नागरमोथा को समान मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें। 10-30 मिली काढ़ा में मिश्री मिलाकर, गर्भवती स्त्री को पिलाने से उल्टी ठीक हो जाती है। इससे अन्य लोगों को भी लाभ मिलता है।

#- दस्त - दस्त में फायदे के लिए 10 ग्राम भुना हुआ धनिया खाएं। इससे दस्त में लाभ होता है।

#- दस्त - इसी तरह, बराबर-बराबर मात्रा में धनिया, अतिविषा, कर्कटश्रृंगी, तथा गजपिप्पली से चूर्ण बना लें। इस चूर्म को 1/2-1 ग्राम मात्रा में लेकर, मधु मिलाकर सेवन करें। इससेबच्चों की उल्टी, और दस्त पर रोक लगती है।

#- दस्त - धान्यपञ्चक (धनिया, सोंठ, नारगमोथा, सुगन्धवाला, बेल का गुदा) से बने काढ़ा का सेवन करने से दस्त में लाभ होता है।

#- दस्त - दस्त में जलन, तथा प्यास लगने पर धनिया, तथा सुगन्धबाला का काढ़ा बना लें। 20-40 मिली काढ़ा को ठंडे जल के साथ पीना चाहिए। प्यास के साथ-साथ दर्द अधिक हो, तो धनिया, तथा सोंठ का काढ़ा पीने से लाभ (dhania benefits in hindi)होता है। 

#- पेचिश - पेचिश में 20 ग्राम धनिया को एक गिलास पानी में भिगोकर पीस छान लें। इसे सुबह पिएं। 

#- दस्त - धान्यक आदि द्रव्यों से बने धान्यक चतुष्क काढ़ा (15-20 मिली) का सेवन करें। इससे पित्त विकार के कारण होने वाले दस्त में लाभ होता है। 

#- रक्तातिसार , ख़ूनी पेचिश - 20 ग्राम धनिया पावडर को एक गिलास पानी में भिगोकर मिश्री मिलाकर प्रात: सायं पीने से रक्तातिसार बन्द होता है।

#- अतिसार - अतिसार रोग में दाह, प्यास लगने पर धनिया तथा सुगन्धवाला से निर्मित 20-40 मिलीग्राम क्वाथ को शीतल करके पीना चाहिए तथा तृष्णा के साथ शूल की अधिकता हो तो धनिया तथा सोंठ का क्वाथ पीने से लाभ होता है।

#- अतिसार - 10 ग्राम भूना धनिया खाने से अतिसार में शीघ्र लाभ होता है।

#- अतिसार - 4 लीटर जल तथा 250 ग्राम धनिया कल्क से यथाविधि सिद्ध किए हुए दो गुना गौघृत को मात्रानुसार सेवन करने से पित्तातिसार ( पित्त बढ़ने के कारण लगने वाले दस्त ) में दीपन- पाचन होकर अतिसार का शमन होता है।

#- योनिरोग - योनि से असामान्य रक्तस्राव हो रहा हो, तो 10-20 मिली धनिया काढ़ा को दिन में दो-तीन बार पिलाने से मेनोरेजिया में लाभ होता है। 

#- मूत्ररोग - मूत्र रोग में 10 ग्राम हरा धनिया, तथा 10 ग्राम गोक्षुर के फलों को 400 मिली पानी में पकाएं। जब यह एक चौथाई बचे तो 20-30 मिली काढ़ा में घी मिलाकर सुबह-शाम पिलाएं। इससे मूत्र रोग में लाभ (dhaniya ke fayde) होता है। 

#- अर्श - बवासीर में लाभ के लिए 10-20 ग्राम धनिया के बीजों को, एक गिलास पानी, और 10 ग्राम मिश्री के साथ उबालकर पिलाएं। इससे बवासीर से बहने वाला खून रुक जाता है।

#- अर्श - इसी तरह हरड़, गिलोय, तथा धनिया को समान मात्रा में लेकर चार गुने पानी में उबालें। जब यह एक चौथाई बच जाए, तो गुड़ डालकर सेवन करने से बवासीर में लाभ (dhaniya ke fayde)होता है। 

#- संधिदर्द - जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो 6 ग्राम धनिया के चूर्ण में, 10 ग्राम शक्कर मिलाकर सुबह-शाम खाएं। इससे जोड़ों के दर्द में फायदा होता है। 

#- बुखार - पित्त विकार के कारण होने वाले बुखार में 10 ग्राम धनिया, और 10 ग्राम चावल को रात भर भिगो दें। इस काढ़ा को 30 मिली मात्रा में सुबह-शाम पिलाने से बुखार में लाभ (dhaniya ke fayde)होता है। धनिया के औषधीय गुण बुखार के  लक्षणों से राहत दिलाने में फायदेमंद (dhania benefits in hindi)होता है। 

#- त्रिदोषहर - नियमित रूप से आधा चम्मच धनिया चबाने से तीनों दोषों का शमन करता है क्योंकि यह त्रिदोषहर होता है।

#- रक्तपित्त शामक - एक चम्मच धनियां को रात मे भिगोकर प्रतिदिन ख़ाली पेट लेने से रक्तपित्त शान्त होता है।

#- मस्तिष्कवर्धक - एक चम्मच धनिया मे मिश्री मिलाकर प्रात : काल सेवन करने से मस्तिष्क बढ़ता है याददाश्त अच्छी होती है।

#- व्रण - धनिया के पत्ते पीसकर चोट या घाव पर लगाने से वेदना को हर लेते है तथा सूजन का शमन करते है।

#- बाजीकरण - धनिया के बीज चूर्ण मे मिश्री मिलाकर, धनिया के बीज उष्ण प्रकृति के होने कारण एक चम्मच प्रतिदिन सेवन करने से यह बाजीकारक, बलकारक होते है।

#- अध्मान , अफारा - 10-15 मिलीग्राम धनियां तैल का सेवन करने से अफारा में तुरन्त लाभ होता है।

#- अध्मान व रक्तार्श - धनिया से निर्मित क्वाथ में गौदुग्ध एवं मिश्री मिलाकर पीने से अध्मान , अजीर्ण, रक्तार्श में अतिशय लाभ होता है।

#- पित्तज्वर जन्य अन्तर्दाह - 20 ग्राम धनिया को 120 मिलीग्राम जल में डालकर एक मिट्टी के बर्तन में डालकर रातभर पड़ा रहने दे , प्रातःकाल शीतकषाय को छानकर 13 ग्राम खाँड़ डालकर थोड़ा- थोड़ा पीने से पित्तजन्य अन्तर्दाह का शमन होता है। यह अत्यन्त तृष्णा और बिबन्ध में भी लाभकारी होता है।

# कामशक्ति व मासिकधर्म - धनिया के पत्तों को व बीजों को अधिकमात्रा में सेवन करने से मनुष्य की कामशक्ति कम होती है , मासिकधर्म रूक जाता है और दमे की बिमारी को बढ़ाता है।

#- दर्पनाशक - इसके दर्प का नाश करने के लिए , शहद और दालचीनी का प्रयोग करना चाहिए ।


Sent from my iPhone

Sunday, 4 April 2021

रामबाण :- 30-:

रामबाण :- 30-:


#- शिरोरोग - धतुरा ( Thorn apple ) मस्तक पीड़ा में धतूरे के 2-3 बीजों को नित्य निगलने जीर्ण शिर:शूल ( पुरानी मस्तक पीड़ा ) का शमन होता है।

#- सिर की जूँए- सरसों का तैल 400 मिलीग्राम , धतूरे के पत्तों का रस 1.6 ली तथा धतूरे के पत्तों का कल्क 1.6 किलोग्राम , इन सबको धीमी आँच पर पकाकर तैल मात्र शेष रह जाये तो छानकर बोतल में भरकर रख ले, इस तैल को बालों में लगाने से सिर की जूएँ नष्ट हो जाती है।

#- नेत्रशूल - धतुरा पत्र स्वरस को नेत्र के बाहर चारों तरफ़ लगाने से नेत्रशूल का शमन होता है।

#- वातज नेत्राभिष्यन्द - अपामार्ग मूल धत्तूर मूल को ताम्रपत्र पर घिसकर नेत्रों में अंजन करने से नेत्राभिष्यन्द का शमन होता है।

#- पीनस - सिद्ध किये हुए कृष्ण धतूरे के बीज को कूठ के क्वाथ की भावना देकर 30-30 मिलीग्राम की गोलियाँ बनाकर आठ दिन तक सेवन करे , यह ग्राही तथा पीनस शामक होता है।

#- कर्णमूलशोथ - धतूरे के पत्रस्वरस को आग पर गाढ़ा करके , कर्णमूलशोथ पर लेप करने से शोथ का शमन होता है।

#- कर्णपूय - कान से अगर पूय ( पीब ) निकलता हो तो 8 भाग सरसों तैल , 1 भाग गंधक तथा 32 भाग धतुरा पत्रस्वरस मिलाकर विधीपुर्वक तैल सिद्ध करके , इस तैल की 1 बूँद कान मे सुबह- सायं डालनी चाहिए ।

#- कर्णगत नाडीव्रण - 50 ग्राम हल्दी , गंधक तथा 1.6 किलोग्राम धतूरे का पत्रस्वरस से सिद्ध 400 ग्राम सरसों तैल से कर्णपूरण करने से कर्णगत नाड़ीव्रण का सम्यक् रोपण होता है ।

#- श्वास रोग - धतूरे के फल शाखा तथा पत्तों को कूटकर और सुखाकर उसके चूर्ण का धूम्रपान करने से श्वासरोग में लाभ होता है।

#- दमारोग - धतूरे के आधा सूखे हुए पत्तों के टुकड़ों को 500 मिलीग्राम की मात्रा में लेकर धूम्रपान कराना चाहिए । अगर अगर 10 मिनट तक दमे का दौरा शांत न हो तो अधिक से अधिक 15 मिनट बाद कराना चाहिए । यदि तब भी आराम न हो तो फिर नहीं कराना चाहिए और जिन्हें धतुरा अनुकूल न पड़े तो उन्हें नहीं देना चाहिए।

#- दमे का दौरा - धतुरा , तम्बाकू , अपामार्ग और जवासा इन चीज़ों को समान भाग लेकर चूर्ण बना लें, इसमें से 2 चूटकी चिलम मे रखकर पीने से दमे का दौरा बन्द हो जाता है।

#- दमे का दौरा- धतूरा , काली चाय , शोरा और तम्बाकू को समान भाग लेकर चूर्ण करके, इस चूर्ण की बीड़ी बनाकर पीने से दमे का दौरा रूक जाता है।

#- विसुचिका - धतूरा पुष्प की पुकेंसर ( केसर ) को बतासे में रखकर सेवन करने से विसुचिका में लाभ होता है।

#- स्तनों की सूजन - धतूरे के पत्तों को गर्म करके स्तनों पर बाँधने से स्तनों ( स्तनशोथ ) में लाभ होता है।

#- स्तनों में दूध की अधिकता - स्तनों में दूध की अधिकता होने से स्तन पर धतूरे के पत्ते बाँधने चाहिए ।

#- कामशक्तिवर्धनार्थ - धतूरे के बीज , अकरकरा और लौंग इन तीनों की गोलियाँ बनाकर खिलाने से कामशक्ति बढ़ती है।

#- धतूरे बीज तैल को पुरूषों के पैरों के तलवों पर मालिश करने के बाद स्त्री के साथ सहवास करने से स्तम्भन
लम्बा चलता है यानि देर से वीर्य स्खलित होता है।

#- लिंग शिथिलता - धतूरा के एक फल को बीज सहित लेकर , पीसकर , 1.5 लीटर गौदुग्ध में पकाकर दही जमा दें, अगले दिन दही को बिलोकर ( मथकर ) घी निकाल ले, इस घी की 125 मिलीग्राम की मात्रा को पान में रखकर खाने से वीर्य का स्तम्भन होता है। तथा लिंग पर मलने से उसकी शिथिलता दूर होती है।

#- गर्भस्तम्भनार्थ - धतूरे की मूल को 3-4 इंच के टुकड़ों में काटकर एक ऊनी धागे में बाँधकर कमर में पहनने से गर्भस्राव या गर्भपात नहीं होता है। जब तक गर्भस्राव की आशंका हो तबतक इस जड़ी को कमर में धारण करें।

#- गठिया रोग - तैल की मालिश करके ऊपर धतूरा के पत्ते बाँध देने से गठिया दर्द मिट जाता है , इस तैल का लेप करने से सूखी में भी लाभ होता है।

#- सूखी खुजली खारीश - धतूरा पञ्चांग का रस निकालकर उसको तिल तैल में पकाकर जब तैल शेष रह जाये , इस तैल का लेप करने से सूखी खुजली व खारीश में भी लाभ होता है।

#- जोड़ो का दर्द - धतूरा सत को आधी ग्रेन की मात्रा में तीन बार सेवन करने से जोड़ो के दर्द में लाभ होता है।

#- जोड़ो का दर्द - धतूरे के पत्तों को पीसकर संधियों पर लेप करने से वेदना का शमन होता है।

#- श्लीपद - धतूरे के बीजों को शीतल जल वर्धमान क्रम में सेवन करने से कफज श्लीपद ( हाथीपाँव ) का शमन होता है।

#- श्लीपद - समभाग धतूरापत्र , एरण्डमूल , निर्गुण्डी पत्र, पुनर्नवा , सहजन की छाल तथा सरसों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लेप करने से जीर्ण दू:साध्य श्लीपद ( हाथीपाँव ) रोग में लाभ होता है।

#- विपादिका, बिवाई - धतूरे के बीज तथा मानकन्द क्षार से सरसों के तैल का विधिवत पाक कर फटे हुए तथा पीड़ा युक्त पैरों पर नियमित लगाने से विपादिका रोग का शमन होता है।

#- नारू रोग - नारू की बिमारी में धतूरे के पत्तों की पुलटीश बाँधने से बहुत लाभ मिलता है।

#- व्रण - जिस व्रण मे गहरा पीब या छिछडें जम गये हो , उसको गुनगुने पानी से धोकर दिन में तीन बार धतूरा के पत्तों की पुलटीश बाँधनी चाहिए।

#- उन्माद - काले धतूरे के शुद्ध बीजों को पित्तपापड़ा के रस में घोटकर पीने से उन्माद मे लाभ होता है।

#- उन्माद रोग - शुद्ध धतूरा के बीज और कालीमिर्च को बराबर लेकर , महीन चूर्ण करके जल के साथ खरल करके 125 मिलीग्राम की गोलियाँ बना ले, 1-2 गोली सुबह व रात्री को गाय के मक्खन के साथ खाने से उन्माद रोग मे लाभ होता है।

#- शोथ - धतूरे के पीसे हुए पत्तों में शिलाजीत मिश्रित कर,लेप करने से अण्डकोष की सूजन , उदरशोथ , फुफ्फुस शोथ तथा संधियों की सूजन में अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होता है।

#- ज्वर - 125 मिलीग्राम धतूरा के बीजों की भस्म को मलेरिया ज्वर के रोगी को सुबह दोपहर सायं देने से लाभ होता है।

#- ज्वर - 65 मिलीग्राम धतूरा बीज का चूर्ण का सेवन करने से ज्वर का शमन होता है।

#- ज्वर - 5 मिलीग्राम धतुरा पत्रस्वरस को गाय के दूध से बनी दही के साथ पिलाने से 1 दिन के अन्तर पर आने वाले ज्वर में लाभ होता है।

#- प्रमेह - धतूरे के पत्ते , पान और कालीमिर्च को बराबर गिनती में लेकर , पीसकर 65 मिलीग्राम की गोलियाँ बना लें, दिन में दो बार एक- एक गोली देने से ज्वर में लाभ होता है। इसको सौंफ के अर्क के साथ लेने से प्रमेह मे लाभ होता है।

#- बिच्छुदंश - धतूरे के पत्तों को पीसकर दंश स्थान पर लगाने से दंशजन्य वेदना , दाह, तथा शोथ का शमन होता है।

#- धतूरा तैल - 400 मिलीग्राम धतूरा के रस रस में चटनी की तरह पीसी हुई हल्दी 25 ग्राम और तिल का तैल 100 मिलीग्राम लेकर मंद आँच पर पकाएँ , तैल शेष रहने पर छानकर रख ले, इस विधी से धतूरा तैल निर्मित होता है।

# धतूरे का दर्पनाशक - कपास के फूल और पत्र , इनका शीतनिर्यास देने से धतूरे का विष शान्त होता है।

#- दोष - अधिक मात्रा मे धतूरा विष है । यह अपनी खुशकी की वजह से शरीर को सून्न कर देता है और सिर में दर्द पैदा करता है तथा उन्माद और बेहोशी पैदा कर मनुष्य को मार देता है ।

#- धतूरा शोधन विधी - धतूरे के बीज विषाक्त होते है इनका सेवन करने से उन्मत्ता उत्पन्न हो सकती है , अत: सेवन से पूर्व इनका सेवन आवश्यक है । धतूरे के बीजों को पोटली में रखकर 1 पहर तक गौदूग्ध में डालकर दोलायंत्र में स्वेदन करें और फिर निकालकर गर्म जल से धोकर सूखा ले इस विधी से धतूरा बीज शोधन होता है।


Sent from my iPhone

रामबाण :- 29 -:

रामबाण :- 29 -:


#- आँखरोग - आंखों के रोग में द्रोणपुष्पी के औषधीय गुण से लाभ होता है। इसके लिए द्रोणपुष्पी के पत्ते के रस से सिर पर लेप करें। इसके साथ ही नाक के रास्ते लें। इससे सिर का दर्द ठीक होता है।

#- सिरदर्द - द्रोणपुष्पी पंचांग को पीस लें। इसमें काली मरिच का चूर्ण मिलाकर मस्तक पर लगाएं। इससे भी सिर दर्द ठीक होता है।

 #- सर्दी - द्रोणपुष्पी का काढ़ा बनाकर भाप दें। स्नान के दौरान इस काढ़ा का उपयोग करें। इससे सर्दी में फायदा होता है।

#- सर्दी- ज़ुकाम - 10 मिली गूमा के पत्ते के रस में बराबर मात्रा में अदरक का रस और शहद मिला लें। इससे सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।

#- सर्दी ज़ुकाम - 5-10 ग्राम द्रोणपुष्पी के पत्ते में बराबर मात्रा में वनफ्शा और मुलेठी चूर्ण मिलाकर, काढ़ा बना लें। 10-30 मिली काढ़ा में मिश्री मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।

#- पीलिया - द्रोणपुष्पी को चावल के धुले हुए पानी से पीस लें। इसे 1-2 बूंद की मात्रा में नाक से  लें। इससे आंखों के रोग में लाभ होता है। इसके साथ ही इसे काजल की तरह लगाने से पीलिया रोग में भी लाभ होता है। 

#- सर्दी ज़ुकाम - 5 मिली द्रोणपुष्पी के पत्ते के रस में बराबर मात्रा में शहद मिला लें। इसे पीने से खांसी और सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।

 #- बदहजमी - आप बदहजमी के इलाज के लिए भी द्रोणपुष्पी का सेवन कर सकते हैं। द्रोणपुष्पी के पत्तों की सब्जी बनाकर खाएं। इससे बदहजमी में लाभ होता है, और भूख बढ़ती है।

#- पीलिया - द्रोणपुष्पी के रस को काजल की तरह लगाने और नाक के रास्ते लेने से एनीमिया और पीलिया में फायदा होता है। आपको 5 मिली रस में बराबर मात्रा में शहद मिलाना है, और इस्तेमाल करना है।

#- पीलिया - 5-10 मिली द्रोणपुष्पी के रस में 500 मिग्रा काली मरिच का चूर्ण और सेंधा नमक मिला लें। इसे दिन में तीन बार सेवन करने से एनीमिया और पीलिया में लाभ होता है।

#- लिवर, तिल्ली रोग - लिवर और तिल्ली विकार में द्रोणपुष्पी की जड़ का चूर्ण लें। इसमें एक भाग पिप्पली चूर्ण मिला लें। 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से लिवर और तिल्ली विकारों में लाभ होता है।

#- द्रोणपुष्पी का काढ़ा बनाकर सेकने से गठिया रोग ठीक होता है।

#- द्रोणपुष्पी पंचांग का बना लें। 10-30 मिली काढ़ामें 1-2 ग्राम पिप्पली चूर्ण मिलाकर पिलाने से गठिया का इलाज होता है।

#- रोम शोथ - रोम छिद्र की सूजन के इलाज के लिए द्रोणपुष्पी का उपयोग लाभदायक होता है. द्रोणपुष्पी के पत्ते का भस्म बना लें। इसको घोड़े के मूत्र में मिला लें। इसका लेप करें। इससे रोम छिद्र की सूजन कम होती है।

#- दाद खाज - आप दाद-खाज-खुजली में भी द्रोणपुष्पी के फायदे ले सकते हैं। द्रोणपुष्पी के पत्ते के रस या पेस्ट से लेप करें। इससे घाव, शरीर की जलन, दाद और खुजली ठीक होता है।

 #- अनिद्रा - अनिद्रा की परेशानी में द्रोणपुष्पी का सेवन फायदेमंद होता है। अनेक आयुर्वेदाचार्य इसका इस्तेमाल करते हैं। 10-20 मिली द्रोणपुष्पी के बीज का काढ़ा का सेवन करें। इससे नींद अच्छी आती है।

#- हिस्टीरिया - हीस्टीरिया के लिए द्रोणपुष्पी फायदेमंद है। द्रोणपुष्पी का काढ़ा बनाकर स्नान करें। इससे हीस्टीरिया का इलाज होता है।

#- बुखार - इसके पत्तों से रस निकाल लें। 5-10 मिली रस में नमक मिलाकर पिलाने से बुखार में लाभ होता है।

#- बुखार - इसके पत्ते के रस को काजल की तरह लगाने से बुखार में लाभ होता है।

#- द्रोणपुष्पी काढ़ा से स्नान और अंगों को पोछने से भी बुखार में लाभ होता है।

#- 10-30 मिली द्रोणपुष्पी के रस में 5-5 ग्राम पित्तपापडा चूर्ण, नागरमोथा चूर्ण और चिरायता चूर्ण मिला लें। इसे पीसकर 1-1 ग्राम की गोलियां बनाकर सेवन करने से बुखार में लाभ होता है।

#- जलन, दाह - द्रोणपुष्पी के पत्तों को पीसकर शरीर पर मलने से बुखार के कारण होने वाली शरीर की जलन में लाभ होता है।

#- न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर - द्रोणपुष्पी का सेवन बहुत लाभ पहुंचाता है। आप इसके लिए द्रोणपुष्पी के पत्ते का काढ़ा बना लें। इसका सेवन करने से स्नायविक विकारों (न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर) में लाभ होता है।

#- मलेरिया - 5 मिली द्रोणपुष्पी के पत्ते के रस में 1 ग्राम काली मरिच का चूर्ण मिला लें। इसका सेवन करने से मलेरिया बुखार में फायदा होता है।

#- विषमज्वर - 10-30 मिली पंचांग काढ़ा का सेवन करने से विषमज्वर में लाभ होता है।

#- टाइफाइड बुखार - द्रोणपुष्पी पंचांग में पित्तपापड़ा, सोंठ, गिलोय और चिरायता को बराबर मात्रा में मिलाकर काढ़ा बना लें। 10-30 मिली काढ़ा को पीने से टाइफाइ बुखार में लाभ होता है।

#- वातदोष - द्रोषपुष्पी वात दोष को भी ठीक करता है। 10 मिली द्रोणपुष्पी रस में मधु मिलाकर पिलाएं। इससे वात दोष से संबंधित विकारों ठीक होता है।

#- बिच्छू डंक मारे तो घबराएं नहीं। द्रोणपुष्पी के पत्तों को पीसकर डंक वाले स्थान पर लगाएं। इससे बिच्छू के डंक से होने वाले नुकसान कम हो जाते हैं। 


Sent from my iPhone

रामबाण :- 28-:

रामबाण :- 28-:


#- शिरोवेदना - देवदारु ( Himalayan cedar ) देवदारु , तगर, कूठ, खस और शूण्ठी इन 5 द्रव्यों को समान मात्रा में लेकर , कॉजी में पीसकर , एरण्ड तैल में मिलाकर मस्तक पर लेप करने से वातज शिरोवेदना का शमन होता है।

#- नासिका रोग - देवदारु फल तैल को गुनगुना करके 1-2 बूँद नाक में डालने से सिर, गले , तथा नासिका के रोगों में लाभ होता है।

#- शिर:शूल - देवदारु काष्ठ को पीसकर मस्तक पर लेप करने से शिर:शूल का शमन होता है।

#- पिल्ल रोग, ढीड आना - देवदारु के सुक्ष्म चूर्ण को बकरी के मूत्र में पीसकर , उसमें उसमें गौघृत (स्नेह )मिलाकर वर्त्म पर प्रतिसारण करने से पिल्ल नामक रोग का शमन होता है।

#- कर्णशूल - देवदारु , काष्ठ तथा सरल को जलाने से प्राप्त तैल ( दीपिका तैल ) को 1-2 बूँद कान मे डालने से कर्णशूल ( कानदर्द ) में लाभ होता है।

#- कर्णशूल - तैल से भिगा कपड़े को देवदारु की मूल पर लपेटकर , उसको जलाने से प्राप्त तैल को 1-2 बूँद कान में डालने से कान की वेदना का शमन होता है।

#- कान के समस्त रोग- समभाग सैंधानमक , हींग , देवदारु , वचा , कूठ तथा शूण्ठी के कल्क से विघिवत पकाए हुए तैल को 1-2 बूँद कान में डालने से कान के समस्त रोगों में लाभ होता है।

#- नासास्राव - देवदारु का तिक्ष्ण धूम्रपान कराने से नासास्राव में लाभ होता है।

#- पीनस - गौघृतयुक्त देवदारु तैल का सेवन करने से तथा गाय का दूध एवं शालि चावल का आहार लेने से कुष्ठ एवं पीनस का शमन होता है ।

#- गण्डमाला - देवदारु और इन्द्रवारूणीमूल रो पीसकर लेप करने से लाभ होता है।

#- गलगण्ड - देवदारु तथा इन्द्रायण को पीसकर लेप करने से गलगण्ड में लाभ होता है।

#- हिक्का- श्वास - देवदारु क्वाथ को पीने से श्वासजन्य तृष्णा का शमन होता है ।

#- कफजरोग - देवदारु तैल की बूँदों में सोंठ , मरिच, पिप्पली तथा यवक्षार मिलाकर पीने से कफजकास का शमन होता है।

#- हृदय वात - वात के कारण यदि हृदय में पीड़ा होती हो तो समभाग देवदारु तथा सोंठ चूर्ण 1-4 ग्राम को सुखोष्ण जल के साथ सेवन करने से पीड़ा का शमन होता है।

#- उदररोग - देवदारु , पलाश बीज , मदार की जड़ , गज्जपिप्पली , सहजने की छाल तथा अश्वगन्धा को उदर पर लेप करने से उदर विकारों का शमन होता है।

#- प्रमेह रोग - 10-20 मिलीग्राम देवदार्वाद्यारिष्ट को पीने से प्रमेह , वातव्याधि , ग्रहणी , बवासीर , मूत्रकृच्छ , कण्डूरोग तथा कुष्ठ रोगों में लाभ होता है ।

#- गर्भाशय शूल - देवदारु , वच, कूठ, पिप्पली , शूण्ठी , कायफल , नागरमोथा , चिरायता , कुटकी , धनिया , हरीतकी , गज्जपिप्पली , धमासा , जवासा , गोखरू , बड़ी कटेरी , अतीस, गुडूची, कर्कटश्रंगी तथा कालाजीरा - इन 20 द्रव्यों में से निर्मित अष्टमांश - शेष क्वाथ को 10-20 मिली मात्रा में प्रसूता स्त्री को पिलाने से गर्भाशय शूल , खाँसी , ज्वर , बेहोशी , कम्प तथा शिरोरोग आदि में लाभ होता है।

#- अण्डवृद्धि - देवदारु के 10-20 मिलीग्राम क्वाथ में 10 मिलीग्राम गोमूत्र मिलाकर पिलाने से अण्डवृद्धि मे लाभ होता है।

#- संधिवात - देवदारु को पीसकर जोड़ो पर लगाने से जोड़ो के दर्द में लाभ होता है।

#- श्लीपद - चित्रकमूल तथा देवदारु को गोमूत्र में पीसकर किञ्चित उष्ण करके लेप करने से श्लीपद में लाभ होता है।

#- श्लीपद , हाथीपाँव - गुडूची , सोंठ तथा देवदारु चूर्ण 1-2 ग्राम गोमूत्र के अनुपान के साथ सेवन करने से हाथीपाँव में लाभ होता है।

#- श्लीपद, हाथीपाँव - श्वेत सरसों , सहजन , देवदारु तथा सोंठ को गोमूत्र में पीसकर लेप करने से श्लीपद में लाभ होता है।

#- श्लीपद - देवदारु चूर्ण को सर्षप तैल के साथ पीसकर लगाने से श्लीपद में लाभ होता है।

#- कुष्ठ रोग - 5-6 मिलीग्राम देवदारु स्नेह में 60 मिलीग्राम लौहभस्म , 5-6 ग्राम गौघृत तथा 10-12 ग्राम मधु मिलाकर लेप करने से कुष्ठ रोग में लाभ होता है।

#- व्रण - सरल निर्यास , राल , सरल की छाल , देवदारु तथा सालसारादि द्रव्यों से व्रण का धूपन करने से व्रण का शोधन होता है।

#- वातज व्रण - मातुलुंग नींबू , अग्निमथ , मूली, कॉजी, सोंठ और देवदारु से निर्मित लेप को लगाने से वातजव्रण में लाभ होता है।

#- घाव- देवदारु के तैल को घाव पर लगाने से घाव जल्दी से भरता है।

#- शोथ- देवदारु , वर्षाभू , सोंठ से पकाऐं हुए गौदूग्ध को 100-200 मिलीग्राम की मात्रा पीने से शोथ का शमन होता है।

#- शोथ- देवदारु तथा सोंठ चूर्ण 1-4 ग्राम को गोमूत्र या वर्षाभू कषाय के अनुपान से एक मास तक सेवन करने से शोथ का शमन होता है ।

#- ज्वर - देवदारु , हरीतकी , वासा, शालपर्णी , शूण्ठी तथा आँवला इन द्रव्यों से निर्मित क्वाथ 10-30 मिलीग्राम में मधु 6 माशा या 6 माशा मिश्री मिलाकर प्रयोग करने से खाँसी श्वास मन्दाग्नि तथा चातुर्थक ज्वर में लाभ होता है।

#- वातज ज्वर - देवदारु , बृहती , चित्रक , सोंठ , तथा पुष्करमूल का क्वाथ 10-30 मिलीग्राम बनाकर पीने से वातज ज्वर मे लाभ होता है।

#- ज्वर - देवदारु , धनिया, सोंठ बृहती तथा कण्टकारी का क्वाथ बनाकर 10-30 मिलीग्राम पीने से ज्वर में लाभ होता है।

#- चातुर्थिक ज्वर - देवदारु , हरड़, आँवला , शालपर्णी , वासा, तथा सोंठ इन औषधियों से निर्मित क्वाथ 10-30 मिलीग्राम में मधु मिलाकर पीने से चातुर्थिक ज्वर में लाभ होता है।

#- ज्वर - नल, बेतसमूल , मुर्वा , देवदारु से निर्मित क्वाथ 10-30 मिलीग्राम का क्वाथ का सेवन करने से त्रिदोषज ज्वर में लाभ होता है।

#- वेदना - देवदारु तैल की मालिश करने से वेदना का शमन होता है।

#- स्तन्यशोधनार्थ - देवदारु तैल स्तनयशोधक होता है अर्थात देवदारु तैल की स्तनों पर मालिश करने से स्तनों का शोधन होकर दूध बढता है ।

#- दुष्ट व्रण शोधक - देवदारु तैल से घाव पर लगाने से यह दुष्ट से दुष्ट घाव का शोधन कर रोपण करने में मदद करता है।

#- वक्र शोधन - देवदारु तैल से वक्र शोधन होता है ।

#- अर्श - देवदारु तैल लगाने से अर्श में लाभ करता है तथा यह अर्श नाशक है।

#- मेद - देवदारु तैल मालिश से चर्बी घटती है।

#- कीड़े - देवदारु तैल कीड़ों को मारता है।

#- जीवाणुरोधी - देवदारु तैल जीवाणु रोधी होता है।

#- आधासीसी - देवदाली ( Thorn gourd ) , वन्दाल फल को पानी में भिगोकर , मसलकर छानकर 1-2 बूँद नाक में डालने से आधासीसी में लाभ होता है।

#- तिमिर रोग - ताज़े देवदाली पत्रस्वरस तथा देवदाली फलस्वरस को शहद में मिलाकर आँखों में लगाने से तिमिररोग में लाभ होता है।

#- कुक्कुरकास - देवदाली फल फाण्ट को 1-2 बूँद नाक मे डालने से कुक्कुरकास ( खाँसी ) तथा पीलिया में लाभ होता है।

#- आंत्रज शूल - 5-10 मिलीग्राम देवदाली फल से निर्मित फाण्ट का सेवन करने से आंत्रशूल का शमन होता है।

#- बिबन्ध , क़ब्ज़ - देवदाली फल तथा काण्ड से निर्मित फाण्ट या हीम का अल्प मात्रा में सेवन करने से जलोदर तथा बिबन्ध मे लाभ होता है।

#- जलशोफ - देवदाली फल के स्वरस को 5-10 मिलीग्राम की मात्रा में सेवन करने से जलशोफ मे लाभ होता है।

#- विसुचिका - देवदाली फल से निर्मित फाण्ट का अल्पमात्रा में सेवन करने से विसुचिका में लाभ होता है।

#- कामला - जीमूतक ( देवदाली ) फल स्वरस का अथवा देवदाली फल चूर्ण का नस्य लेने से अथवा रातभर जल में भिगोए हुए देवदाली फल चूर्ण को मसलकर जल को नाक में टपकाने से पिलिया रोग में लाभ होता है।

#- कामला - देवदाली फल को पीनी में भिगोकर रख दें , प्रात: काल मसलकर छानकर 1-2 बूँद नाक में टपकाने से पिलिया , कामला रोग मे लाभ होता है।

#- यकृत तथा प्लीहा विकृति - देवदाली फल से निर्मित फाण्ट 5 मिलीग्राम में एक चम्मच नारियल का पानी या ककड़ी स्वरस मिलाकर यकृत तथा प्लीहा विकारों में लाभ होता है।

#- अर्श - बन्दाल डोडे के फल ( देवदाली फल ) तथा बीज को गोमूत्र के साथ पीसकर अर्श पर दिन में तीन बार लगाने से लाभ होता है।

#- सुखप्रसवार्थ - गौदुग्ध में पिसे हुए बलामूल तथा बेहडे में देवदाली पुष्प चूर्ण 1 ग्राम मिलाकर प्रसवोन्मुख स्त्री द्वारा पीने से प्रसव सुखपुर्वक होता है।

#- सुखप्रसवार्थ - 10 ग्राम देवदाली पुष्प को गौदूग्ध के साथ पीसकर 1 ग्राम मात्रा को पीने से सुखप्रसव होता है।

#- प्रदररोग - 500 मिलीग्राम देवदाली मूल को चावल के धोवन में पीसकर शहद मिलाकर सेवन करने से प्रदररोग का शमन होता है।

#- कुष्ठ रोग - थूहर के दूध तथा मदार का दूध के अलग अलग सात बार भावित देवदाली फल चूर्ण को 350-500 मिलीग्राम की मात्रा में सेवन करने से कुष्ठ रोग में लाभ होता है । इस अवधि में नमक का सेवन पूर्णतया वर्जित होगा।

#- ज्वर रोग - मात्रानुसार देवदाली फल चूर्ण का सेवन - जीवक, ऋषभक , ईख , या शतावर स्वरस के साथ करने से वमन होकर पित्तकफज ज्वर या वात- पित्तज्वर में लाभ होता है।

#- मुषकविष - समभाग श्योनाक , कड़वी तोरई मूल, मदनफल , तथा देवदाली फल चूर्ण 1-2 ग्राम को गोदधि के साथ सेवन करने से वमन द्वारा मूषक विषजन्य विषाक्त प्रभावों का शमन होता है।

#- कीटजन्य पीडिका - देवदाली तथा कटूतुम्बी मूल अथवा बीजों को गोमूत्र में पीसकर लेप करने से विषाक्त कीटजन्य पिडिकाओं में लाभ होता है।


Sent from my iPhone

रामबाण :- 27 -:

रामबाण :- 27 -:


#- शिर:शूल - 1-2 ग्राम चोपचीनी चूर्ण को गाय के दूध से बने मक्खन तथा मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से शिर: शूल में लाभ होता है ।

#- कण्ठमाला - 1-3 ग्राम चोपचीनी चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से कण्ठमाला में लाभ होता है ।

#- भगंदर - 2-4 ग्राम चोपचीनी चूर्ण में शक्कर , मिश्री तथा गौघृत मिलाकर सेवन करने के बाद गाय का दूध पीने से भगन्दर में लाभ होता है।

#- फिरंग रोग - 1-2 ग्राम चोपचीनी के चूर्ण में मधु मिलाकर सेवन करने से फिरंग रोग का शमन होता है।

#- उपदंश - सोंठ , गोखरू , वायविडंग , दालचीनी को समभाग लेकर चूर्ण बना लें, इस चूर्ण को प्रतिदिन मधु मिलाकर 5-6 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से उपदंश, प्रेमह , व्रण , वातरोग , एवं कुष्ठ रोग का शमन करता है इस अवधि मे परहेज़ का ध्यान अवश्य रखे ।

#- उपदंश+ कुष्ठ - चोपचीनी का चूर्ण 50 ग्राम , पीपर , पीपरामूल , मरिच , सोंठ ,अकरकरा तथा लवंग का चूर्ण ( प्रत्येक 12-12 ग्राम) और 650 ग्राम शर्करा को मिलाकर 5-10 ग्राम का मोदक ( लड्डू ) बनाकर प्रात: सायं सेवन करने से उपदंश , कुष्ठ , वातरोग , धातुक्षय आदि में अत्यन्त लाभकारी होता है ।

#- 1-2 ग्राम चोपचीनी चूर्ण में समभाग अनन्तमूल चूर्ण मिलाकर प्रयोग करने से फिरंग मे लाभ होता है ।

#- सन्धिवात - उसब्वा और चोपचीनी के 25-50 मिली काढ़े में शहद मिलाकर प्रात: सायं सेवन करने से वातरोगो का विशेषकर जोड़ो के दर्द का शमन होता है। इस अवधि में अम्लादि पदार्थ का सेवन सर्वथा वर्जित है।

#- आमवात ( गठिया )- 1-2 ग्राम चोपचीनी चूर्ण में समभाग अन्नतमूल चूर्ण मिलाकर सेवन करने से आमवात ( गठिया ) मे लाभकारी होता है ।

#- गठिया - चोपचीनी का क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम मात्रा मे पिलाने से गठिया रोग में लाभ होता है। तथा चोपचीनी तैल का मर्दन करने से भी गठिया में अत्यन्त लाभ होता है।

#- त्वचा विकार- 2-3 ग्राम चोपचीनी चूर्ण को शहद में मिलाकर खाने से चर्मरोगों में लाभ होता है ।

#- दौर्बल्य - 1-2 ग्राम चोपचीनी चूर्ण को दो गुणा शक्कर मिलाकर गौदुग्ध के साथ सेवन करने से दौर्बल्य का शमन होकर शरीर में ताक़त का संचार होता है ।

#- अपस्मार - समभाग वचा , अम्लतास का गुद्दा , बकायन की छाल ब्राह्मी , हींग , चोरक तथा गुग्गुल से बनाए कल्क को गौघृत के साथ पकाकर 3 ग्राम की मात्रा में प्रयोग करने से वातज , कफज , तथा वातकफज अपस्मार में लाभ करता है।



#- नक्तान्ध्य , रतौंधी - जीवन्ती के 5-10 ग्राम पत्तों को गौघृत में पकाकर नित्य सेवन करने से रतौंधी मे लाभ होता है।

#- मुखरोग - समभाग जीवन्ती कल्क तथा गोदूग्ध से विधिवत तैल पाक कर उसमें मधु तथा आठवाँ भाग राल मिलाकर मुख तथा ओष्ठ के घाव पर लेप करने से घाव शीघ्र भर जाता है।

#- पार्श्व शूल - जीवन्ती के मूल कल्क में दो गुणा तैल मिलाकर , लेप करने से पसलियों की वेदना का शमन होता है।

#- कास ( खाँसी )- 10-12 ग्राम जीवन्ती आदि द्रव्यों से बने चूर्ण में विषम मात्रा में मधु तथा गौघृत मिलाकर खाने से कास ( खाँसी ) मे लाभ होता है।

#- राजक्ष्मा - 5-10 ग्राम जीवन्त्यादिघृत का सेवन करने से राजक्ष्मा में लाभ होता है ।

#- अतिसार - पुटपाक विधी से निकालते हुए 10 मिलीग्राम जीवन्ती स्वरस में 10-12 ग्राम मधु मिलाकर गौ- तक्र ( छाछ ) पीने से अतिसार में लाभ होता है।

#- अतिसार :- जीवन्ती - शाक को पकाकर गो-दधि ( गाय के दूध से बनी दही ) , अनार तथा गौघृत के साथ मिलाकर खाने से अतिसार मे लाभ आता है।

#- पित्तज शोथ - जीवन्ती को पीसकर पैत्तिक - शोथ पर लेप करने से शीघ्र लाभ होता है ।

#- योनि- व्यापद( योनिविकार) :- जीवन्ती से सिद्ध गौघृत को 5-10 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से योनिव्यापद ( योनिविकारों ) का शमन होता है।

#- योनि- व्यापद( योनिविकार) :- जीवन्ती से सिद्ध गौघृत को 5-10 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से योनिव्यापद ( योनिविकारों ) का शमन होता है।


#- त्वचा रोग, व्रण, घाव- जीवन्ती कल्क की लूगदी बनाकर तीन दिन तक व्रण पर बाँधने से व्रण भर जाता है।

#- व्रण - जीवन्ती के पत्रों को पीसकर घाव पर लेप करने से घाव जल्दी भर जाता है ।

#- त्वकविकार - जीवन्ती , मंजिष्ठा , दारूहल्दी , तथा कम्पिल्लक के क्वाथ एवं तूतिया ( नीली थोथा ) के कल्क से पकाए गौघृत तथा तैल में सर्जरस तथा मोमदेशी मिलाकर मलहम की तरह प्रयोग करने से बिवाई फटना , चर्मकुष्ठ , एककुष्ठ ,किटिभ कुष्ठ तथा अलसक मे शीघ्र लाभ होता है।

#- ज्वरजन्य दाह - जीवन्ती मूल से बनाये काढ़े ( 10-30 ) मिलीग्राम में गौघृत मिलाकर सेवन करने से बुखार के कारण होने वाली जलन कम होती है।

#- शोथ - जीवन्त्यादि द्रव्यों का यवागू बनाकर , गौघृत तथा तैल से छौंक कर , वृक्षाम्ल के रस से खट्टा कर सेवन करने से अर्श , अतिसार , वातगुल्म , शोथ तथा हृदय रोग का शमन होता है तथा जठराग्नि की वृद्धि होती है।


Sent from my iPhone

Tuesday, 30 March 2021

रामबाण :- 26 -:

रामबाण :- 26 -:

#- कण्ठमाला - 1 ग्राम चालमोगरा फल गिरी चूर्ण को दिन में तीन बार खाने से कण्ठमाला मे लाभ होता है।
चालमोगरा के तैल को गाय के दूध से बने मक्खन में मिलाकर गाँठों पर लेप करने भी लाभ होता है।

#- क्षयरोग - तुवरक तैल की 5-6 बूँदों को गोदूग्ध के साथ दिन में दो बार सेवन करने से तथा गौ- मक्खन मे मिलाकर छाती पर मालिश करने से क्षयरोग में लाभ होता है।

#- हैज़ा - तुवरकफल की गिरी के 1 ग्राम चूर्ण को जल में पीसकर 2-3 बार पिलाने से विसुचिका ( हैज़ा ) मे लाभ होता है।

#- मधुमेह - एक चम्मच तुवरकफलगिरी चूर्ण को दिन में तीन बार खाने से मूत्र-शर्करा ( पेशाब में शक्कर का जाना, मधुमेह ) कम हो जाती है , जब मूत्र में शक्कर जाना बंद हो जाये तो प्रयोग बंद कर दें।

#- मधुमेह - 1-2 ग्राम तुवरकबीज चूर्ण को दिन में 2-3 बार जल के साथ सेवन करने से मधुमेह मे लाभ होता है।

#- योनिदौर्गन्धय - तुवरक के क्वाथ से योनि का प्रक्षालन ( धोने ) से अथवा तुवरक कल्क की वर्ति ( बत्ती ) बनाकर योनि के अन्दर रखने से योनि से आने वाली दुर्गन्ध समाप्त हो जाती है।

#- उपदंश, व्रण - तुवरक के बीजों के साथ जंगली मूँग को मिलाकर यवकूट कर भांगरारस की 3 भावना देकर चौथे दिन महीन पीसकर उसमें थोड़ा चन्दन या नारियल तैल या आँवला तैल मिलाकर उबटन बनाकर उपदंश व्रणों पर लगायें , फिर 3-4 घन्टे बाद स्नान करने से लाभ होता है।

#- उपदंश ( Syphilis सिफ़लिस )- पूरे शरीर मे फैले हुआ सिफ़लिस रोग और पुरानी गठिया में तुवरकतैल की 5-6 बूँदों से शुरू करके मात्रा को बढ़ाते हुए 60 बूँद तक सेवन करने से उपदंश मे लाभ होता है । जब तक इस औषध का सेवन करे तबतक मिर्च- मसाले , खटाई का परहेज़ रखें। गाय के दूध व घी तथा मक्खन का अधिक प्रयोग करे।

#- गठिया रोग - 1 ग्राम तुवरकबीज चूर्ण को दिन में तीन बार खाने से गठियारोग में आराम आता है।

#- दाद - तुवरकतैल में नीमतैल , गौ- नवनीत मिलाकर दाद मे मालिश करने से एक माह के अन्दर मे ही दाद ठीक हो जाते है।

#- दाद - तुवरकतैल व नीमतैल मे आवश्यकतानुसार सफेद वैसलीन मिलाकर रख ले ! इस मरहम को दाद पर लगाने से दाद मे आराम आता है।

#- खाज- खुजली :- तुवरक तैल को एरण्डतैल मे मिलाकर उसमें गंधक , कपूर और नींबू का रस मिलाकर लगाने से खाज तथा खुजली में लाभ आता है।

#- पामा, छाजन, एक्ज़िमा रोग - तुवरक बीजों को छिलके सहित पीसकर एरण्डतैल में मिलाकर पामा पर लेप करने से पामा मिट जाता है।

#- पामा, छाजन- तुवरक बीजों को गोमूत्र में पीसकर 2-3 बार लेप करने से पामा रोग दूर होता है।

#- खुजली रोग- तुवरक बीजों को गोमूत्र मे पीसकर लगाने से खुजली रोग मे आराम आता है।

#- कुष्ठ रोग- कुष्ठ रोगी को पहले तुवरकतैल की 10 बूँद पिलानी चाहिए , जिससे वमन होकर शरीर के सब दोष बाहर आ जाये । तत्पश्चात 5-6 बूँदों को कैप्सूल मे डालकर या गाय के दूध व मक्खन में भोजनोपरान्त सुबह- सायं दें। धीरे- धीरे मात्रा बढ़ाकर 60 बूँद तक लें जायें , तुवरकतैल को नीमतैल मे मिलाकर बाह्य लेप करें , कुष्ठ की प्रारम्भिक अवस्था में इस औषध सेवन करे तथा मिर्च- मसाले व खटाई न खायें।

#- घाव, व्रण - तुवरक बीजों को ख़ूब महीन पीसकर उनका बारीक चूर्ण घाव पर लगाने से रक्तस्राव ( ख़ून बहना ) बन्द हो जाता है और घाव को बढ़ने से रोकता है तथा घाव शीघ्रता से भरने लगता है।

#- नाडीशूल - तुवरकतैल की 5 बूँद कैप्सूल मे भरकर खाने से नाडीशूल ( नसों मे होने वाला दर्द ) बन्द हो जाता है

#- व्रण , घाव, कुष्ठ - तुवरक बीज , भल्लातक-भिलावा बीज , बाकुची मूल , चित्रकमूल , अथवा शिलाजीत का चिरकाल तक सेवन करने से कुष्ठ मे लाभ होता है।

#- महाकुष्ठ, कण्डू तथा चर्मरोग - तुवरकतैल को लगाने से महाकुष्ठ , कण्डूरोग, चर्मरोग व त्वकरोगों मे लाभ होता है।

#- मुर्छा रोग - चालमोगरा ( तुवरक बीज ) बीज चूर्ण को मस्तक पर मलने से मुर्छा दूर होती है।

#- रक्तशोधनार्थ - तुवरकतैल की 5 बूँद कैप्सूल मे भरकर या गाय के मक्खन के साथ भोजन के आधा घन्टे पश्चात सुबह- सायं खाने से रक्त का शोधन होकर रक्तजविकारों का शमन होता है।

#- रक्तजविकार - तुवरकतैल , नीमतैल , गौ- नवनीत मिलाकर लेप करने से रक्त विकारों मे लाभ होता है।

#- रसायनार्थ - तुवरक रसायन का सेवन करने से मनुष्य वली , पलित, आदि व्याधियों से मुक्त होकर स्मृतिवान तथा रसायन गुणों से युक्त हो जाता है । इसका प्रयोग सावधानीपुर्वक करना चाहिए क्योंकि यह अमाशय को हानि पहुँचाता है । तैल को गौ- मक्खन मे मिलाकर या कैप्सूल मे भरकर भोजन के बाद लेना चाहिए । यदि तैल के सेवन से किसी भी प्रकार का नुक़सान होता है तो गाय के दूध व घी को खिलाना चाहिए ।
औषधीय प्रयोग मात्रा एवं विधी -

#- नेत्रशूल - तगर के पत्तों को पीसकर आँखों के बाहर चारों तरफ़ लेप करने से आँख का दुखना बन्द हो जाता है।

#- पिल्लरोग , आँखों में कीच आना - तगर को हरीतकी स्वरस मे पीसकर अञ्जन करने से पिल्ल नामक नेत्ररोग में लाभ होता है।

#- मूत्रविकार - 1-2 ग्राम तगर चूर्ण को शर्करा के साथ मिलाकर सेवन करने से मूत्रविकार का शमन होता है।

#- मासिकधर्म सम्बंधी विकार- तगर 1-3 ग्राम चूर्ण या 30-40 मिलीग्राम क्वाथ का सेवन करने से मासिकधर्म का नियममन होता है। यह निद्राकारक है। तथा पुरातन प्रेमह मे लाभकारी है।

#- योनिरोग - तगर , बड़ी कटेरी , सैंधानमक तथा देवदारु का क्वाथ बनाकर , इसमें तिल तैल मिलाकर पाक कर ले , इस तैल में रूई का फाहा भिगोकर योनि में रखने से योनिशूल का शमन होता है ।

#- संधिवात - 1 ग्राम तगर चूर्ण में 65 मिलीग्राम यशद भस्म देने से गठिया , पक्षाघात , गले के रोग तथा सन्धिवात इत्यादि रोगों में लाभ होता है ।

#- संधिशूल - 1 ग्राम तगर मूल छाल को पीसकर गौ-तक्र ( छाछ ) के साथ पीने से संधिशूल का शमन होता है।

#- घाव व्रण - पुराने घावों और फोड़ो पर तगर को पीसकर लेप लेप करना चाहिए । इससे घाव जल्दी भर जाता है। तथा घाव दुषित नहीं होता है।

#- अपस्मार - तगर का फाण्ट 15-20 मिलीग्राम मात्रा में पीने से अपस्मार तथा योषाअपस्मार मे लाभ होता है।

#-अपस्मार - 500 मिलीग्राम तगर चूर्ण को दिन में दो बार शहद के साथ उन्माद , अपस्मार तथा आक्षेप में लाभकारी होता है।

#- प्रलाप , पागलपन - तगर से साथ समभाग अश्वगन्धा , पित्तपापड़ा , शंखपुष्पी , देवदारु , कुटकी, ब्राहृी, निर्गुण्डी , नागरमोथा , अम्लतास , छोटी हरड़ , तथा मुनक्का सबको मिलाकर यवकूट करके , क्वाथ बनाकर 10-20 मिलीग्राम मात्रा मे सेवन करने से लाभ होता है।

#-स्नायु रोग एवं बॉयैटे - तगर के मूल को कूटकर उसमें 4 भाग जल व बराबर मात्रा में तिल का तैल मिलाकर मंदाग्नि पर पकायें , पकने पर छानकर रखें। इसके प्रयोग से बॉयैटें मिटते है । सभी तरह के स्नायु शूल व नसों की कमज़ोरी मे यह लाभप्रद है।

#- मक्षिका दंश, मक्खी के काटने पर- मक्षिका दंश स्थान पर कालीमिर्च , तगर , सोंठ तथा नागकेशर को पीसकर लेप करना हितकर होता है।


Sent from my iPhone