Saturday 22 May 2021

रामबाण योग :- 96 -:

रामबाण योग :- 96 -:

बुरांश -

गुण (buransh juice benefits) के कारण इसका इस्तेमाल रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। आप सिर दर्द, सांसों से जुड़े रोग और दाद-खाज-खुजली आदि में बुरांश के फायदे ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई बीमारियों में भी बुरांश के लाभ मिलते है। बुरांश (buransh) एक लाल रंग का फूल है जो उत्तरांखड राज्य का राष्ट्रीय वृक्ष है। बुरांश का फूल नेपाल का राष्ट्रीय फूल भी है। इसके फूलों का इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए किया जाता है। हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में इसके फूलों (buranshh flower) से शर्बत भी बनाया जाता है। जब गर्मी का मौसम आता है तो बुरांश के वृक्ष (buransh tree) में फूल आते हैं। बुरांश की दो प्रजातियों का प्रयोग चिकित्सा के लिए किया जाता है, जो ये हैं- 1.Rhododendron arboreum Sm.
बुरांश का यह वृक्ष लगभग 10 मीटर (buransh tree) ऊंचा होता है। यह हमेशा हरा रहता है। इसके पत्ते शाखाओं के छोड़ पर गुच्छों में होते हैं। पत्ते 5-15 सेमी लम्बे, चमड़े के रंग के होते हैं। इसके फूल (buransh flower) मखमली और लाल रंग के होते हैं। 2.Rhododendron campanulatum D. Don (मदगन्धा वरांश)। यह पौधा लगभग 1-4.5 मीटर ऊंचा और झाड़ीदार वृक्ष (buransh tree) होता है। यह भी हमेशा हरा रहता है। यह हिमालय और कश्मीर के उच्च पर्वतीय शिखरों में पाया जाता है। इसके पत्ते चमकीले और चिकने होते हैं। इसके फूल सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं। इसकी फूल की कलियां पशुओं के लिए जहरीली होती हैं।
बुरांश का वानस्पतिक नाम वानस्पतिक नाम रोडोडैन्ड्रोन अरबोरियम (Rhododendron arboreum Sm.),है, और यह इरीकेसी (Ericaceae) कुल का है। Hindiबुरांश , Englishरोज ट्री (Ros- tree), ट्री रोडोडैन्ड्रोन (Tree rhododendron), Sanskritवरांश, हिम वरांश कहते है।

#- सिरदर्द - कई लोगों को प्रायः सिर दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में बार-बार एलोपैथिक दवाओं से नुकसान पहुंच सकता है। आप सिर दर्द से राहत पाने के लिए बुरांश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बुरांश के पत्तों को पीसकर सिर पर लगाएँ। इससे सिर दर्द से आराम मिलता है।

#- सिरदर्द - इसके साथ ही बुरांश के पत्ते का चूर्ण बनाकर नाक के रास्ते नस्य लेने पर भी सिर दर्द से राहत मिलती है।


#- श्वास रोग - सांसों से संबंधित बीमारी में भी बुरांश का उपयोग करना लाभ पहुंचाता है। इसके सूखे पत्तों को तम्बाकू के साथ मिलाएं, और इससे धुएं की सांस लें। इससे श्वसनतंत्र संबंधित विकार में लाभ होता है।

#- श्वास रोग - बुरांश के पत्ते का चूर्ण बनाकर नाक से नस्य लेने से भी सांसों के रोग में लाभ होता है।
 
#- दाद - आप दाद में भी बुरांश के फायदे ले सकते हैं। इसके लिए बुरांश के नए पत्तों को पीस लें। इसे दाद पर लगाएं। दाद में फायदा होता है।


#- दाह - बहुत सारे लोगों को शरीर में जलन होती रहती है। इस बीमारी में भी बुरांश के औषधीय गुण से लाभ मिलता है। बुरांश के फूलों का शर्बत बनाकर पीने से पूरे शरीर में होने वाली जलन शांत हो जाती है।

#- जोडो का दर्द - बुरांस के पत्तों को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन में लाभ होता है।


#- खाँसी - खांसी के इलाज में बुरांस के औषधीय गुण से फायदा होता है। खांसी हो तो बुरांश के पत्ते का चूर्ण बना लें। इसे नाक से लें। इससे खांसी ठीक हो जाती है।

#- खाँसी - बुरांस के सूखे पत्तों को तम्बाकू के साथ मिलाकर धूम्रपान करने से भी खांसी की बीमारी में लाभ होता है।



#-हृदय रोग - बुरांश में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व हृदय के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके फूल (फूल से निकलने वाला सार भी) 10 मिलीग्राम के उपयोग से ह्रदय रोग में लाभ होता है।


#- किडनी व लीवर रोग तथा पेशाब बन्द खोलना - बुरांस के फूलो का रस 10-12 मिलीग्राम लेने से किडनी और लीवर विकार में भी बुरांश के सेवन से फायदा होता है। बुरांश डाईयूरेटिक (पेशाब लाने वाल) औषधि है।इसकी छाल में लीवर को स्वास्थ्य रखने के भी गुण पाए जाते हैं। 


#- अस्थिभग्न व अस्थियों में दर्द - हड्डियों में दर्द हो तो बुरांश के औषधीय गुण से फायदा होता है। बुरांश के फूलो का रस 10-12 मिलीग्राम पीन से लाभ होता है। क्योकि फूलों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है।और टूटी हड्डियों को जोड़ता भी है।


#- एनिमीया - एनीमिया से ग्रस्त हैं तो बुरांस के फूलो का रस 12-15 मिलीग्राम लेने से एनीमिया का इलाज कर सकते हैं। बुरांश के फूलों में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में भी मदद करता है।   


#- मधुमेह - बुरांश के फूलो का रस 12-15 मिलीग्राम का सेवन करने से डायबिटीज (मधुमेह) को नियंत्रित कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, बुरांश में एन्टी हिपेरग्लिसेमिक का गुण पाया जाता है जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है।

#- पुष्टीवर्धक -  बुरांश स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक कॉपर आदि जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है।
 




Sent from my iPhone

No comments:

Post a Comment